ब्रेकिंग न्यूज़

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही जहां घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात हिमांक से नीचे दर्ज किया गया और पारा मौसम के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम का अब तक सबसे कम तापमान शून्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार की रात यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर हैं, में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घाटी का प्रवेश नगर काजीगुंड में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घने कोहरे की चादर छा गई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि सबह में कोहरे की यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी क्योंकि मौसम 23 नवंबर तक शुष्क रहने का अनुमान है। इसने बताया कि उत्तर कश्मीर के हिस्सों में 24 नवंबर को हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। कश्मीर में सर्दियां, कठोर मौसम की चरम की शुरुआत से काफी पहले शुरू हो गई हैं जो आमतौर पर दिसंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास शुरू होती हैं। कश्मीर में कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि 'चिल्लई कलां' हर साल 21 दिसंबर से शुरू होती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english