विदेश में भी पूजे जाते हैं भगवान गणेश
भगवान गणेश की पूजा और उत्सव का दिन गणेश उत्सव पूरे धूमधाम से भारतभर में मनाया जाता है। इसके साथ ही लोग घरों में, मंदिरों में पूरे दस दिन के लिए भगवान की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और उनकी विशेष पूजा इन दस दिनों में की जाती है। वैसे तो भारत में गणपति देव की महिमा वाले कई सारे मंदिर बने हैं और इन मंदिरों पर भक्तों की गहरी श्रद्धा और आस्था है। लेकिन केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भगवान गणेश को विशेष देवता के रूप में पूजा जाता है और इन देशों में सुंदर मंदिर की स्थापना की गई है। थाइलैंड से लेकर सेशेल जैसे देशों में भगवान के ये सुंदर मंदिर बनाए गए हैं जहां गणेश भक्त इनकी पूजा करते हैं।
गणेश देवस्थान, थाईलैंड
थाईलैंड में भगवान गणपति की पूजा के लिए विशाल मूर्तियों से सजे मंदिर की स्थापना की गई है। जिसे गणेश देवस्थान के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर बैंकॉक में बना है और यहां भक्त दर्शन के लिए जरूर जाते हैं।
श्री महामरियम्मन टेंपल
मलेशिया के क्वालालांपुर में साउथ इंडियन आर्किटेक्ट से प्रभावित होकर भव्य गणेश टेंपल स्थापित किया गया है। जिसे महामरियम्मन टेंपल के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में मलेशिया में रहने वाले इंडियन दर्शन के लिए जाते हैं
सूर्यबिनायक टेंपल
नेपाल के भक्तपुर में सूर्यबिनायक नाम से भगवान गणेश का मंदिर बना है। जो भक्तों के साथ ही टूरिस्ट लोगों का भी अट्रैक्शन है। नेपाल में लोग भगवान गणेश को सिद्धदाता और संकटमोचन के रूप में पूजते हैं और उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से बचने वाले देवता के रूप में जाना जाता है।
अरुलमिहू नवसक्ति विनायगर टेंपल
सेशेल्स जैसे छोटे से सुंदर देश में भी भगवान गणेश मंदिर है। वैसे इस देश में ये एकमात्र हिंदू मंदिर है। जो साउथ इंडिया के मंदिरों के आर्किटेक्ट से इंस्पायर होकर बनाया गया है। ये मंदिर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में बना हुआ है।
सबसे बड़े गणेश टेंपल में से एक है नीदरलैंड का ये मंदिर
नीदरलैंड के डेनहेल्डर शहर में श्री वरथराज सेल्वाविनयगर मंदिर भगवान गणेश जी का मंदिर है। ये नीदरलैंड के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और इस मंदिर की गिनती दुनिया के कुछ सबसे बड़े मंदिरों में की जाती है।
Leave A Comment