दुबई में एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत की एम सी मैरिकॉम हारीं
नई दिल्ली। दुबई में एशियाई मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में छह बार की विश्व चैम्पियन एम.सी. मैरिकॉम को हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में उन्हें दो बार की विश्व चैंपियन कज़ाख़्स्तान की नाजिम कायज़ाइबे ने हराया। इसके अलावा लालबुत साही 64 किलोग्राम वर्ग में, पूजा रानी 75 किलोग्राम में और अनुपमा 81 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी। अब तक भारतीय महिला टीम की छह खिलाड़ी कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
Leave A Comment