एस बिद्यारानी देवी ने ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता
ताशकंद। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में एस. बिद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में कल रजत पदक जीता।
बिद्यादेवी ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया और दूसरे स्थान पर रहीं। नाइजीरिया की एडिजाट ओलारिनोये ने 203 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। हालांकि राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार क्लीन एंड जर्क वर्ग में 114 किलोग्राम का अधिकतम वजन उठाने के लिए भी उन्हें स्वर्ण पदक मिला। बिद्यारानी देवी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने से चूक गयीं। वे ट्यूनिशिया की गोफराने बेलखीर, ओलारियोने और यूक्रेन की स्वितलाना सामुलियाक के बाद चौथे स्थान पर रहीं। विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का आयोजन ताशकंद में साथ-साथ हो रहा है। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के प्रत्येक वर्ग का स्वर्ण पदक विजेता अगले साल बरमिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे पात्रता हासिल कर लेगा।




.jpg)


.jpg)


Leave A Comment