ब्रेकिंग न्यूज़

ओडिशा 2033 तक भारतीय हॉकी का प्रायोजक बना रहेगा
 भुवनेश्वर ओडिशा 2033 तक भारतीय हॉकी का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा सरकार ने पुरुष और महिला भारतीय हॉकी टीमों (सीनियर और जूनियर) के लिए अपने प्रयोजन को 2023 से अगले दस वर्षों (2033 तक) के लिए बढ़ाने का सोमवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।
 कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव पी के जेना ने कहा कि ओडिशा 2018 से पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय हॉकी टीमों का आधिकारिक प्रायोजक रहा है। यह नया समर्थन भारत में हॉकी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे पहले, ‘ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी)' ने 2018 से 2023 तक पांच साल की अवधि के लिए भारतीय हॉकी टीमों (पुरुष/महिला, सीनियर/जूनियर) के प्रयोजन के लिए सरकार की मंजूरी के बाद हॉकी इंडिया के साथ समझौता किया था। जेना ने बताया कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के अनुरोध के बाद ओएमसी ने समझौते के विस्तार के लिए कैबिनेट की मंजूरी मांगी थी। सरकार ने ओएमसी को यह मंजूरी दे दी।   उन्होंने बताया कि ओएमसी अब 31 जनवरी, 2033 तक दोनों टीमों को प्रायोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इस अवधि के दौरान ओएमसी कुल 434.12 करोड़ रुपये (लागू करों को छोड़कर)  हॉकी इंडिया को जारी करेगा। file photo
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english