रोहित शर्मा, मरियप्पन टी., मनिका बत्रा, विनेश और रानी को खेल रत्न
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाडिय़ों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया है। इस साल खेल रत्न पाने वाले पांच खिलाडिय़ों में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल शामिल हैं।
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को खेल रत्न हासिल करने वाली साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद इस साल यह पुरस्कार पाने वाले खिलाडिय़ों की संख्या 27 रह गयी है। मंत्रालय ने अपनी औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। पहले इसके लिये राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता था।
Leave A Comment