विराट-अनुष्का के घर आने वाला है नन्हा मेहमान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों की एक बड़ी खुशखबरी दी है। विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में। विराट ने ट्वीटर और इंस्टाग्राम में ये खबर पोस्ट की है।
विराट के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अभिनेत्री अनुष्का और विराट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। कोहली ने अपनी पोस्ट में इसकी तारीख भी बता दी है जनवरी 2011।
अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
फिलहाल विराट अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम के साथ यूएई गए हुए हैं। अब ये स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ अनुष्का है या नहीं। वहीं अनुष्का का अपना प्रोडक्शन हाउस है और वे फिल्मों में भी सक्रिय हैं।
---
Leave A Comment