ला प्लाग्ने ओपन: ग्रैंडमास्टर राजा ऋत्विक ने रजत, इनियान ने कांस्य पदक जीता
ला प्लाग्ने (फ्रांस)। भारतीय ग्रैंडमास्टर राजा ऋत्विक ने यहां ला प्लाग्ने शतरंज ओपन में रजत पदक जीता जबकि हमवतन पन्नीरसेल्वम इनियान ने कांस्य पदक जीता। ऋत्विक ने इनियान, ग्रैंडमास्टर प्रनीथ वुप्पला और अंतरराष्ट्रीय मास्टर धुलिपल्ला बाला चंद्र प्रसाद जैसे अन्य खिलाड़ियों के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद टाई-ब्रेकर के माध्यम से रजत पदक जीता। इन सभी ने छह से 12 जुलाई के बीच यहां आयोजित प्रतियोगिता में नौ मैचों में सात अंक अर्जित किए थे। इनियान को प्रतियोगिता में छठी वरीयता दी गई थी। फ्रांस के ग्रैंडमास्टर जूल्स मूसार्ड ने 7.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 17 देशों के 184 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 17 ग्रैंडमास्टर और 40 अंतर्राष्ट्रीय मास्टर शामिल थे।
Leave A Comment