हॉकी मेडल विजेताओं को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, पंजाब के मुख्यमंत्री ने की घोषणा
चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से मात देकर पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है।
भगवंत सिंह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।
Leave A Comment