ब्रेकिंग न्यूज़

हॉकी इंडिया लीग का प्रसारण करेगा प्रसार भारती

 नयी दिल्ली. सात साल बाद आयोजित हो रही आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का देश का राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती सीधा प्रसारण करेगा। इस संबंध में प्रसार भारती के उप महानिदेशक खेल अभिषेक अग्रवाल और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह के बीच एक समारोह में समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। राउरकेला में 28 दिसंबर को शुरू होने वाली एचआईएल का दूरदर्शन और प्रसार भारती के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म - वेव्स के जरिए पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा। हॉकी इंडिया लीग का यह टूर्नामेंट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ पहली बार महिला लीग का भी आयोजन होगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला में खेली जाएगी जबकि महिलाओं की चार टीम के बीच पहला टूर्नामेंट रांची में आयोजित किया जाएगा। प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने इस साझेदारी के महत्व पर जोर दिया।
 सहगल ने कहा, ‘‘यह हॉकी के लिए गर्व का क्षण है, एक ऐसा खेल जिसने लाखों भारतीयों के दिलों में जगह बनाई है और प्रसार भारती के लिए भी क्योंकि हम हॉकी इंडिया लीग को देश के हर कोने में ले जाने के लिए एक साथ आए हैं। हमारा लक्ष्य इस प्रतिष्ठित लीग को पूरे भारत में घरों तक पहुंचाना है जिसमें दूरदराज के शहर और गांव भी शामिल हैं जहा भविष्य के हॉकी सितारे उभर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘दूरदर्शन की व्यापक पहुंच और हमारे ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स के साथ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हॉकी इंडिया लीग एक राष्ट्रीय उत्सव बन जाए जो खेल और उसके प्रशंसकों के बीच एक गहरा संबंध बनाए।'

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english