ब्रेकिंग न्यूज़

एनटीपीसी लारा में अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

  रायपुर, / प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से एनटीपीसी लारा में ‘छत्तीसगढ़ अंडर-20 अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025–26’ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मैत्री नगर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार भी है। अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से ही खिलाड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) केशव चंद्र सिंह रॉय, CISF के डिप्टी कमांडेंट महावीर सिंह सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 पहले मैच में दिखा रोमांच
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जिला फुटबॉल संघ बालोद और कोरबा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया।
11 जिलों के खिलाड़ी ले रहे भाग
इस चैंपियनशिप में कोरबा, बालोद, दंतेवाड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, सूरजपुर, रायपुर, कोंडागांव, कोरिया और नारायणपुर जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों के युवाओं की है, जो अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। इससे युवाओं को अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।
26 मार्च तक होंगे मुकाबले
चैंपियनशिप 26 मार्च तक चलेगी, जिसमें विभिन्न जिलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक मैच खेले जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english