- Home
- छत्तीसगढ़
- -भोजन व्यवस्था सहित चिकित्सकीय सुविधाओं का लिया जायजामहासमुंद /अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी महासमुंद द्वारा 19 मार्च को बेमचा स्थित जिला जेल महासमुंद का निरीक्षण किया गया। माननीय छ0ग0 उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बेमचा स्थित जिला जेल में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के पदाधिकारों द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद सुश्री चेतना ठाकुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियो को दी जाने वाली विधिक सहायता, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, बैरकों की व्यवस्था, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, नए बैरको का निर्माण, मुलाकात कक्ष, विधिक सहायता कक्ष, बंदियों को प्रदत्त सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के कपड़ो की दशा, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को दी जा रही प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी द्वारा बंदियों से प्रत्यक्ष रूप से जेल में उनके रहन-सहन, दिए जाने वाली औपचारिक सुविधा तथा न्यायालय में लंबित उनके प्रकरण और उनके अधिवक्ता तथा उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा नवनिर्मित अतिरिक्त बैरको का भी जायजा लिया गया। कमेटी के निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार श्री जुगल किशोर, जेल अधीक्षक अश्विनी पूजा तिर्की, सहायक जेल अधीक्षक उदय राज गायकवाड़, एलएडीसीएस के अधिवक्ता श्रीमती रीना जैन, डोलामनी पटेल, जेल चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र चैधरी, थाना प्रथारी महासमुंद नरेन्द्र राठौर, जेल स्टाफ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- महासमुन्द / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय वर्ष में अध्ययनरत जी.एन.एन. प्रशिक्षण संस्था की छात्राओं के लिए हेपेटाइटिस बी एवं सी से बचाव हेतु स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को हेपेटाइटिस बी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण के माध्यम से बचाव सुनिश्चित करना एवं जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अधिकारी (एन वी एच पी) डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया।शिविर में कुल 39 छात्राओं की हेपेटाइटिस बी एवं सी की स्क्रीनिंग की गई। सभी छात्राओं की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के पश्चात उन्हें हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण किया गया। यह आयोजन भा. चि. महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, जिला महासमुन्द में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत महेश्वरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
- -प्रथम चरण में मकान सूचीकरण 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा-द्वितीय चरण फरवरी 2027 में-सफल जनगणना के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक - कलेक्टर श्री लंगेहमहासमुंद / जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जिले में आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला गणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, जनगणना प्रशिक्षक श्री अशोक मिश्रा, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), समस्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण से तहसीलदार एवं नगरीय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उनके डीलिंग स्टाफ उपस्थित हुए।जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जनगणना निदेशालय रायपुर के प्रशिक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगा, जनगणना 2027 को दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण का कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई-2026 से 31 मई-2026 तक एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित कराया जाएगा। जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण होने के कारण समय पर पूर्ण करने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 को ¼CMMS½ पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण ¼HLBC½ वेब एप्लिकेशन में बनाना एवं ¼CMMS½ पोर्टल में प्रगणक एवं पर्यवेक्षको की यूजर आई. डी. जनरेट करने का कार्य 31 मार्च 2026 तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक चार्ज ऑफिसर कार्यालय के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपादित कर लें। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ही तहसील मुख्यालयों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, संपूर्ण कार्य की ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एवं ¼CMMS½ पोर्टल द्वारा पर्यवेक्षण की सुविधा होगी। जिला जनगणना अधिकारी श्री मनोज कुमार खाण्डे द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
- महासमुंद / जिले के बसना अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसना में सिजेरियन प्रसव सुविधा की सफल शुरुआत की गई है। यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। अब जटिल एवं आपातकालीन प्रसव की स्थिति में मरीजों को महासमुंद, रायपुर या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संभव हो सकी है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं विभाग की सतत निगरानी में इस सुविधा का प्रारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की गईं।सिजेरियन प्रसव के अंतर्गत ग्राम भूकेल निवासी श्रीमती गंगा पटेल (आयु 27 वर्ष), पति श्री रविन्द्र पटेल का सुरक्षित प्रसव 20 मार्च को दोपहर 2:08 बजे कराया गया। नवजात शिशु का वजन 3.410 किलोग्राम है। वर्तमान में माता एवं शिशु दोनों स्वस्थ हैं तथा चिकित्सकों की सतत निगरानी में हैं।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि बसना में सिजेरियन प्रसव सुविधा की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे ग्रामीण महिलाओं को समय पर सुरक्षित उपचार उपलब्ध होगा तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक सुलभ हों।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि इस सुविधा के प्रारंभ होने से जिले की मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। अब जटिल प्रसव मामलों में त्वरित उपचार संभव होगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर, आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप सिजेरियन प्रसव सेवा का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो सका। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे, डॉ. ज्योति साहू, डॉ. छत्रपाल चंद्राकर एवं आरएमएनसीएचए सलाहकार श्री संदीप चंद्राकर द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गई। इस उपलब्धि में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा गौतम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानंद होता, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राहुल कश्यप (अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना), नर्सिंग स्टाफ रैना रागनी एवं आकांक्षा इक्का तथा विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री डोलचंद नायक का विशेष योगदान रहा। टीम के समन्वित प्रयासों से प्रथम सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- राजनांदगांव । जिले में स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आज बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा 6 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को उनके नजदीकी प्राथमिक शालाओं में ले जाया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और स्कूल के माहौल को समझा।कार्यक्रम में बच्चों के लिए कहानी, गीत, खेल एवं चित्रकारी जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिससे वे आनंदपूर्वक सीख सकें और स्कूल के प्रति उनकी रूचि बढ़े। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जागृत करने के साथ ही विद्यालयीन जीवन के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम से बच्चों का सहज रूप से स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी तथा प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में सहयोग मिलेगा।
- राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर क्लीनिक में शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सीजीएमएससी लिमिटेड के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुख्य जिला भंडार द्वारा आवश्यक दवाइयां शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमर क्लीनिक में मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया जा रहा है तथा अस्पतालों के लिए जरूरी दवाइयों की आपूर्ति समय-समय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला स्टोर के माध्यम से मांग के अनुरूप की जाती है। वर्तमान में बीपी, मधुमेह सहित अन्य आवश्यक दवाइयां हमर क्लीनिकों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। हमर क्लीनिकों में उपलब्ध नि:शुल्क दवा एवं उपचार सुविधाओं से मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया है। file photo
-
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में रायपुर जिला प्रशाशन के प्रोजेक्ट अजा से सशक्त बना रही महिलाएं*
रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट अजा” को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय समाचार पत्रिका द इकॉनमिक्स टाइम्स द्वारा इस पहल को प्रतिष्ठित The Economic Times GovTech Awards 2026 में एग्रीटेक फॉर फार्मर एम्पावरमेंट श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया है।नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में किसानों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रभावी कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना का प्रतीक है।“प्रोजेक्ट अजा” के माध्यम से जिले में किसानों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत महिला समूह को बकरी पालन के लिए प्रेरित कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले की पूरी टीम और लाभान्वित हितग्राहियों को देते हुए कहा कि यह सम्मान महिलाओं को आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार संचालित “प्रोजेक्ट अजा” का उद्देश्य जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित हो रही है।इस योजना के तहत महिला हितग्राहियों को 10 बकरियां एवं 2 बकरे उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे बकरी पालन के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। साथ ही, मुर्गी पालन एवं गोबर खाद (गोट मैन्योर) से अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।प्रोजेक्ट अजा के अंतर्गत “पशु सखी” कैडर का गठन किया गया है, जो पशुपालकों को प्रशिक्षण, टीकाकरण, नस्ल सुधार एवं आधुनिक पशु प्रबंधन की जानकारी प्रदान करता है। यह योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। -
राजनांदगांव । राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई प्रणाली) माह अप्रैल 2026 का परीक्षा 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश सत्र 2022, 2023 एवं 2024 के पूरक की पात्रता रखने वाले वह प्रशिक्षणार्थी 24 मार्च 2026 तक 10वीं, आईटीआई अनुत्तीर्ण अंक सूची छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो, निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजनांदगांव में उपस्थित होकर परीक्षा फार्म भर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्थान से प्राप्त की जा सकती है।
- राजनांदगांव । जिला कोषालय अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार भौतिक चालानों की व्यवस्था समाप्त कर अब ई-चालान को बढ़ावा देने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सभी चालान अब केवल ऑनलाईन माध्यम से जमा किए जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को चालान जमाकर्ताओं को ई-चालान प्रक्रिया से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओटीसी सुविधा अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान भरते समय उसका डेटा सीधे बैंक को ऑनलाईन ट्रांसफर हो जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर दोबारा डेटा प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहेगी। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाईन जनरेटेड चालान, जिसमें ट्रेजरी रेफरेंस नंबर दर्ज होगा। इसके माध्यम से राशि जमा की जाएगी। इसके बाद बैंक द्वारा यह जानकारी एमआईएस के माध्यम से कोषालय में ऑनलाईन प्रस्तुत की जाएगी। इस नई व्यवस्था से डेटा प्रविष्टि में होने वाली त्रुटियों में कमी जाएगी और लेखांकन प्रक्रिया अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनेगी। ई-चालान पोर्टल के सर्च प्लान विकल्प के माध्यम से जमाकर्ता आसानी से चालान का प्रिंट निकाल सकेंगे। यह पहले भौतिक चालान में संभव नहीं था।
-
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजना के प्रभावी एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, घरेलू बिजली बचत एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आवेदन से लेकर वेंडर चयन, इंस्टॉलेशन एवं सब्सिडी वितरण तक प्रत्येक चरण में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत लंबित सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा। वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शेष इंस्टॉलेशन कार्यों को तेज गति से पूर्ण करें। सोलर पैनल स्थापना के दौरान सभी सुरक्षा मानकों एवं गुणवत्ता प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने कहा। बैंक अधिकारियों को सब्सिडी क्लेम प्रक्रिया के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने कहा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को आवेदन, इंस्टॉलेशन एवं सब्सिडी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 8 हजार 831 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 4 हजार 145 में वेंडर चयन किया जा चुका है। 1 हजार 839 हितग्राहियों के यहां इंस्टॉलेशन पूर्ण हो चुका है तथा 1 हजार 136 प्रकरणों में सब्सिडी का वितरण किया गया है।
अपर कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठकों में पीएम सूर्याघर योजना को स्थायी एजेंडा के रूप में शामिल किया जाए, ताकि सब्सिडी दावों, ऋण प्रक्रियाओं एवं लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। इस योजना को जिले में मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाना है, जिसके लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास, नियमित निगरानी और सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हितग्राहियों को योजना की सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता तथा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। - -वाटर प्लांट पर कार्रवाई—हजारों बोतल-पाउच जब्तबिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं नियंत्रक खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार नवरात्रि त्यौहार एवं बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीर सागर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई की।जांच के दौरान सीपत स्थित गंगोत्री मिनरल एंड वाटर प्लांट से पानी की बोतलों का विधिक नमूना लिया गया। साथ ही मिथ्याछाप (भ्रामक लेबलिंग) पाए जाने पर 1 लीटर की 210 पेटी (प्रत्येक में 12 नग), 250 एमएल की 3030 पानी बोतल तथा 250 एमएल के 29,100 पानी पाउच को सीज किया गया। इसके अलावा दो अन्य फर्मों को सुधार करने हेतु सूचना जारी की गई। टीम द्वारा सेवई, साबूदाना तथा अरहर और चना दाल के नमूने भी जांच हेतु लिए गए।इसी क्रम में रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रसाद कक्ष का निरीक्षण किया गया। भोग प्रमाणन (सर्टिफिकेट) हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए। मंदिर परिसर के बाहर लगे ठेले और गुमटियों की भी जांच की गई, जहां अखाद्य रंग से तैयार चाट को नष्ट कराते हुए संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
-
बिलासपुर /कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज अमले ने जिले के निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान सरकंडा क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा तथा रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। वहीं निरतु क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। इसके अलावा अशोक नगर क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 8 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सरकंडा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। -
- खाद्य हिन्द पानी पाउच के कुल 606 बोरी को नमूना संकलन कर किया गया जप्त
राजनांदगांव । कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा जनसामान्य तक सही गुणवत्ता की खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागतराई में संचालित फर्म हाइड्रावेडॉ एक्वा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच करने बिना अनुज्ञप्ति के प्रतिष्ठान का संचालन, प्रतिष्ठान में विनिर्मित पानी के लेबल पर विनिर्माता का पता मिथ्या एवं भ्रामक तथा विनिर्मित पानी का लेबल नियमानुसार नहीं पाया गया। टीम द्वारा मौके पर विनिर्मित एवं विक्रय हेतु भंडारित खाद्य हिन्द पानी पाउच (200 मिली प्रति पाउच) के कुल 606 बोरी को नमूना संकलन कर जप्त किया गया। सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रकरण को लैब की जांच रिपोर्ट एवं विवेचना पूर्ण कर शीघ्र ही प्रस्तुत किया जाएगा।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना चंद्राकर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नागरिकों तक सही गुणवत्ता की खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने खाद्य कारोबारकर्ताओं से नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित और सही गुणवत्ता के खाद्य सामग्री का ही विक्रय, भंण्डारण, प्रदर्शन एवं विनिर्माण करने की अपील की है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 9340597097 पर की जा सकती है। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा बकाया जलकर वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने आज 4 लाख रूपये निगम कोष में जमा कराये।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। टीम ने घर-घर संपर्क कर जलकर जमा कराने के लिए प्रेरित किया, वहीं लम्बे समय से बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किये है। शहर में जलकर वसूली को और तेज करने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील है कि वे समय पर जलकर का भुगतान करें, ताकि दंडात्मक कार्यवाही से बजा जा सके और शहर की जल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। निगम द्वारा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगा, जिससे राजस्व में वृद्वि हो सके और विकास कार्यो को गति मिले। इस दौरान राजस्व अधिकारी जे. पी. तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, बेदखली सहायक हरिओम गुप्ता सहित वसूलीकर्ता एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। -
*निर्धारित से कम वसूली करने पर जोन 8,9,10 को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश*
*जिन प्रापर्टी आईडी से वसूली अब तक नहीं हुई है, उनका विवरण सूची बनाकर राजस्व विभाग को देने के निर्देश**निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जवाबदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी-आयुक्तरायपुर/आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर की राजस्व वसूली की गहन समीक्षा कर नगर निगम के हित में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.आयुक्त ने अब तक की राजस्व वसूली की जोनवार और वार्डवार समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जोन 8,9,10 राजस्व विभाग को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को रायपुर नगर निगम के हित में निर्देशित किया है कि अब तक जिन प्रापर्टी आईडी से राजस्व वसूली नहीं हुई है, उन सबका विवरण सूची बनाकर नगर निगम राजस्व विभाग के पास भेजा जाना सोमवार 23 मार्च तक सुनिश्चित कर लेवें.आयुक्त ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से कम राजस्व वसूली किये जाने पर जवाबदेही तय कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. दिनांक 31 मार्च 2026 तक नगर निगम रायपुर के हित को सर्वोपरि मानकर सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग टीमें अपर आयुक्तगणों और उपायुक्तगणों सहित जोन कमिश्नरों और जोन सहायक राजस्व अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में अधिकाधिक राजस्व वसूली नगर निगम रायपुर के लिए हर हाल में किया जाना सुनिश्चित करें.नगर निगम मुख्यालय भवन में आयुक्त द्वारा की गयी राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त सर्वश्री लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, आईटी विशेषज्ञ श्री रंजीत रंजन, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति रही. -
*- योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन तथा निधि प्रवाह से संबंधित अभिलेखों का किया गया गहन परीक्षण*
दुर्ग/ जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीए) के अंतर्गत विशेष लेखापरीक्षा (स्पेशल ऑडिट) का निरीक्षण 19 मार्च से 21 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह निरीक्षण वर्ष 2025-26 में संचालित कार्यों एवं समवर्ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। गठित लेखापरीक्षा दल में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संजय कुमार टीम लीडर के रूप में शामिल हैं। उनके साथ वरिष्ठ लेखाकार रणवीर कुमार सुमन एवं लोक लेखा अधिकारी मधुसूदन साने भी दल का हिस्सा हैं। टीम द्वारा योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन तथा निधि प्रवाह से संबंधित अभिलेखों का गहन परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान कार्यों से संबंधित फाइलें, रजिस्टर, वाउचर एवं अन्य दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण कर योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया। सामान्य वित्तीय नियम (जीएफआर) 2017 नियम 39 के तहत अधीनस्थ प्राधिकरणों को लेखापरीक्षा दल को सभी आवश्यक अभिलेख, रिपोर्ट एवं भुगतान विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के क्रम में जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में निजी डबरी निर्माण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया। -
रायपुर । मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) के नवनिर्मित आई टी आई भवन के खिड़कियों में आग लगाने का असफल प्रयास करने के साथ - साथ परिसर में घुस कमरे का ताला तोड़ 02 ट्यूब लाइट व स्विच बोर्ड चोरी कर ले जाने की घटना सामने आयी है । बीते 18 मार्च को ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा साईट निरीक्षण करने पर इसकी जानकारी मिली । ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने के बाद इसकी लिखित सूचना ठेकेदार के अधिकृत प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला ने बीते गुरुवार को मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव को दी है ।
ज्ञातव्य हो कि पूर्ववर्ती शासन काल में टेकारी में आई टी आई की स्वीकृति के बाद इसके लिये भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ठेकेदार राजस्थान एसोसियेट्स द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और हेंडओव्हर की प्रक्रिया बाकी है । इसी दरम्यान यह घटना घटित हो गयी है । ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा यहां सी सी टी वी लगवाया गया था जिसे कुछ ही दिन पहले निकाला गया है । ग्रामीणों की आंशका है कि इसके पीछे ग्राम के ही कुछ नशेड़ी असमाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है । इसके पूर्व भी बीते कुछ वर्षों के भीतर ग्राम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दो बार सी सी टी वी चोरी होने के साथ - साथ ग्राम के भाठापारा स्थित कतिपय दूकानों व घरों में भी चोरी की घटनाएं घटित हो चुका है जिसमें से कुछ की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है और कुछ का नहीं । ग्राम स्तर पर पतासाजी का प्रयास असफल रहने के साथ - साथ पुलिसिया असफलता के चलते इन असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होने की जानकारी ग्रामीण देते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बार फिर अपने स्तर पर पतासाजी का प्रयास शुरू कर दिया है साथ ही थाना प्रशासन से आग्रह किया है कि पुलिसिया रिकार्डधारी सहित संदिग्ध तत्वों को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर इसके सहित पुराने घटनाओं में शामिल तत्वों का भी खुलासा हो सकता है । -
-कलेक्टर ने अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के दिए निर्देश
बिलासपुर / उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु कल 21 मार्च को बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को तैयारी के साथ मंथन कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे अवमानना प्रकरण जिनमें कलेक्टर बिलासपुर को पक्षकार बनाया गया है, उनमें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जवाबदावा की समय-सीमा के पालन की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक 21 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित होगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। - -कलेक्टर ने की युवाओं से आवेदन करने की अपीलबिलासपुर /भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। पुरूष अभ्यर्थी जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, ट्रेडमैन एवं महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष एवं आवेदन शुल्क 250 रूपए निर्धारित किया गया है। आवेदन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर किये जा सकते है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 एवं जिला रोजगार कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने जिले के युवाओं से अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
-
बालोद/ जिला प्रशासन बालोद ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए जिले की सभी शराब दुकानों और उनके आसपास के क्षेत्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने निर्देश जारी किया है।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र जारी कर शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में प्लास्टिक डिस्पोजल, गिलास और प्लेट आदि के उपयोग पर रोक लगाई है। यह पहल 'प्लास्टिक मुक्त बालोद जिला अभियान' के तहत की गई है। प्रशासन का यह उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के ढेर और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना है। -
*प्रथम चरण में 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना*
बिलासपुर/जनगणना 2026-27 के तहत जिले में मकान गणना का कार्य 01 मई से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिले के सकरी, नेवसा, रतनपुर एवं रानीगांव क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दौरे के दौरान कलेक्टर ने हाउस लिस्टिंग एवं जनसंख्या गणना से संबंधित की जा रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले डेटा संकलन की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने फील्ड स्तर पर तैनात कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें जनगणना के महत्व के बारे में अवगत कराया और इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसमें दी गई प्रत्येक जानकारी भविष्य की योजनाओं को दिशा देती है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजागरूकता गतिविधियों को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में सहभागिता निभा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नागरिकों की निजी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। जिले में 01 मई से 30 मई तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि जनसंख्या गणना का कार्य सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक संचालित होगा। जनगणना की तैयारियों के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि फील्ड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू हो रहा है।दौरे के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे। -
*श्री गिल ने रामकृष्ण हॉस्पिटल घटना में मृतक के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना*
*घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश*रायपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरदीप सिंह गिल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बीएसयूपी कॉलोनी, सिमरन सिटी संतोषी नगर पहुंचकर रामकृष्ण अस्पताल में हुई घटना के मृतक श्री गोविंद सेंदरे के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक घटना के दिन अस्पताल में सफाई कार्य के लिए गया था। इस पर श्री गिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग उन सभी सफाई कर्मचारियों के साथ चाहें वह नियमित हों या ठेका प्रणाली के अंतर्गत कार्यरत हो उनके हितों के लिए कार्य करता है और परिजन अपनी बात आयोग तक रख सकते हैं।इसके पश्चात श्री गिल ने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली, विशेष रूप से गैस रिसाव की स्थिति एवं उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान श्री गिल ने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध है और इस प्रकार के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सीवरेज एवं सफाई कार्यों के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों और उपकरणों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, निगम उपायुक्त श्री विनोद पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। -
बालोद। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा की विशेष पहल पर जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में जिले की 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जिसमें विकासखंड डौंडी की ग्राम पंचायत खैरवाही एवं गुजरा शामिल हैं।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत खैरवाही में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने हेतु जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसके पूर्ण प्रतिबंध के लिए उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री शिवगिरी चुरेंद, सरपंच सुश्री वंदना ठाकुर, ग्राम सभा अध्यक्ष, उपसरपंच मन्नूलाल, पंचगण, श्री डी.एस. यादव (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण), सुश्री सुनीता तारम (सचिव, ग्राम पंचायत खैरवाही) सहित बिहान समूह की महिलाएं, स्वच्छग्राही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कहा कि “सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। इसे समाप्त करने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक यदि दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प ले, तो हम अपने गांव और जिले को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं। प्रशासन द्वारा इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।” -
रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में रवि मित्तल छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में भी संयुक्त सचिव का दायित्व देख रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से वे राज्य शासन के संचार और सूचना तंत्र में अहम भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। -
-डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल
-पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम;-अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्चरायपुर ।रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम मिलाते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी द्वारा क्लब को हाईटेक बनाने के संकल्प के तहत अधिकृत वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ किया गया। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेश समूह के संपादक अतुल तारे मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा की अध्यक्षता में विधिवत लॉन्चिंग संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बटन दबाकर प्रेस क्लब की वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल का औपचारिक शुभारंभ किया गया।इस पहल को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब प्रेस क्लब की गतिविधियां, कार्यक्रम, संवाद और पत्रकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल माध्यम से भी व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगी।डिजिटल युग में अपडेट रहना जरूरी: अतुल तारेमुख्य अतिथि अतुल तारे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह डिजिटल मीडिया का है और पत्रकारों के लिए इसके साथ खुद को अपडेट करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का यह यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पत्रकारों को अपनी बात और खबरों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, ऐसे में तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता करना अत्यंत आवश्यक है।समय की जरूरत है डिजिटल प्लेटफॉर्म: पंकज झाकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंकज झा ने कहा कि सूचना के माध्यम तेजी से बदल रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पत्रकारिता का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय पत्रकारों को एक मजबूत डिजिटल पहचान मिलेगी।उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच पत्रकारों की रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।बदलाव के साथ कदम मिलाने का संकल्प: मोहन तिवारीप्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि यह केवल एक यूट्यूब चैनल का शुभारंभ नहीं, बल्कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब लगातार अपने सदस्यों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए नवाचार कर रहा है।उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से अपील की कि वे इस डिजिटल मंच से जुड़कर इसे मजबूत बनाएं।कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा इस पहल को ऐतिहासिक बताया गया।उपस्थित प्रमुख सदस्यइस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेंद्र जांगड़े सहित पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रकाश शर्मा, अनिल पुसदकर तथा वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, ठाकुर राम साहू, गोकुल सोनी, संदीप पुराणिक, प्रदीप दुबे, संतोष साहू, अनिल द्विवेदी, जयप्रकाश शर्मा, भरत योगी, नारद, शंकर चंद्राकर, कमलाकांत, प्रदीप डडसेना, संजय शुक्ला, दीपेश सोनी, सुखनंदन बंजारे, लवलेश द्विवेदी, अजीत शर्मा, लक्की, परमानंद वर्मा, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।






.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpg)





.jpg)


