- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, नान, खाद्य एवं सीसीबी के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश0- उपलब्ध खाद व बीज का वितरण समय पर हो0- वैकल्पिक खाद के उपयोग के संबंध में किसानों को करें प्रेरित0- दुकानों की जांच कर खाद के अवैध भण्डारण पर करें कार्यवाही0- एग्रीस्टेक पोर्टल में शत्-प्रतिशत किसानों का हो पंजीयन0- खरीदी एवं संग्रहण केन्द्रों से 15 जून तक धान का उठाव करें सुनिश्चितदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, मार्कफेड, नान, खाद्य एवं सीसीबी के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद एवं बीज उपलब्धता की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता पर्याप्त है। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसान खाद व बीज का अग्रीम उठाव कर रहे हैं। जिले की समितियों में खाद बीज भंडारण एवं वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि समितियों में किसानों को खाद का वितरण समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को उपलब्ध कराए गए खाद के अलावा आवश्यकता के मुताबिक वैकल्पिक खाद नैनो युरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाए। नील हरित काई एवं हरित खाद ढेंचा के संबंध में भी किसानों को अवगत कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि खाद का अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी ना हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। जांच टीम गठित कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 हेतु कुल 67880 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सहकारी एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर जिले में 15910 मीट्रिक टन यूरिया, 2643 मीट्रिक टन डीएपी, 2919 मीट्रिक टन एनपीके, 4544 मीट्रिक टन एमओपी तथा 6956 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 32970 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारण किया गया है एवं सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को लगातार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। अब तक 6054 मीट्रिक टन यूरिया, 2195 मीट्रिक टन डीएपी, 2042 मीट्रिक टन एनपीके, 2016 मीट्रिक टन एमओपी तथा 3575 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 15882 मि.टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है तथा वर्तमान में जिले में 9856 मीट्रिक टन यूरिया, 447 मीट्रिक टन डीएपी, 877 मीट्रिक टन एनपीके, 2528 मीट्रिक टन एमओपी तथा 3381 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट कुल 17089 मि.टन उर्वरक शेष है। जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों का वितरण शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। फसलों की अवस्थाओं के आधार पर यूरिया की आवश्यकता 3 किस्तों में होती है इसलिए दीर्घ श्रेणी के कृषकों को केवल यूरिया दो किस्तों में उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है तथा लघु श्रेणी के कृषकों को यूरिया का वितरण उनके रकबे के आधार पर एकमुश्त की जा रही है।इसी प्रकार जिले की सहकारी समितियों में धान एंव अन्य खरीफ फसलों के प्रमाणित बीजों का उठाव और वितरण सुचारू रूप से जारी है। वर्तमान में जिले को सहकारी क्षेत्र के लिए 29827 क्वि. प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य है। जिसके विरूद्ध 31134 क्वि. बीज की उपलब्धता है और समितियों में 17013.40 क्वि. बीज का भण्डारित किया गया है जिसमें से 11066.40 क्वि. बीज वितरण किया जा चुका है। विभाग द्वारा नकली एंव घटिया खाद-बीज की बिक्री को रोकने के लिये उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जो निजी विक्रेताओं और समितियों की निरंतर जांच कर रही है।कलेक्टर श्री सिंह ने धान उर्पाजन एवं संग्रहण केन्द्रों से धान के उठाव की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 15 जून से पहले संर्पूण धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी खरीदी केन्द्र में भौतिक रूप से धान नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कृषक पंजीयन के संबंध में कहा कि जिले के शत्-प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने अनियमितता के कारण निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्र के रिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन हेतु विज्ञापन जारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग ग्रामीण श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3/भिलाई छावनी श्री महेश राजपूत, एसडीएम दुर्ग शहर श्री उत्तम ध्रुव, उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदोरिया, जिला विपणन अधिकारी श्री राहुल कुमार, सीसीबी दुर्ग के सीईओ श्री सुनील वर्मा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री सतीश पाटले, जिला प्रबंधक नान श्रीमती दीपिका जायसवाल, बीज प्रबंधक श्री एस.के. बेहरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद. बालोद जिले में नेशनल मिशन ऑन इडियल ऑयल-ऑयल सीड योजना अंतर्गत रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में मूल्य श्रृंखला भागीदार (वीसीपी) के माध्यम से सपोर्ट आॅफ वैल्यू चैन क्लस्टर क्राॅप्स रेपसीड एंड मस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सर्टिफाइड सीड 100 प्रतिशत सब्सिडी में कृषकों को वितरण हेतु 100 विवंटल बीज, 2000 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य एवं 10.50 लाख रूपये का वित्तीय लक्ष्य प्रदाय किया गया है। मिशन गाईल लाईन में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार वैल्यू चेन पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा।जिनका कार्य प्रमाणित बीज वितरण, स्वॉयल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत मृदा परीक्षण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेत पाठशाला एवं कृषक मैपर में पंजीयन का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य का संपादन मूल्य श्रृंखला भागीदार के चयन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसी, संस्था आदि से 15 जून 2026 को शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में केवल स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि बालोद के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाई बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में प्राप्त की जा सकती है।
- 0- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं, आम नागरिकों सहित निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति व्यक्त किया आभारबालोद. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में आम निर्वाचन पलारी के अलावा त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ढंग एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभाने वाले मतदाताओं, संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सभी नागरिकों के कार्यों एवं सक्रिय भागीदारी की भूरी-भूरी सराहना की है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में सभी वर्गों के सहभागिता से नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं एवं आम नागरिकों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इन सभी के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- 0- अवैध उत्खनन, परिवहन में संलग्न वाहन को किया गया जप्तबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 03 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खेरूद एवं कोटगांव का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा अर्जुन्दा तहसील के ग्राम खेरूद तथा गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कोटगांव में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी, रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन कार्य में संलग्न वाहन 02 जेसीबी सीजी 08 बीबी 4464, सीजी 24 वाय 5439, 01 हाईवा सीजी 07 बीई 7747 एवं 01 ट्रेक्टर मय ट्राली महिन्द्रा सोल्ड कुल 04 वाहनों को जप्त किया गया। जिसे थाना, आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- 0- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही0- मौके पर 1435 आवेदनों का किया गया निराकरणबालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद बी में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम माहुद बी में आज आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत माहुद बी सहित माहुद बी कलस्टर में शामिल आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज माहुद बी में आयोजित शिविर में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक श्री बीरेन्द्र साहू एवं श्री राजेन्द्र राय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, जनपद सदस्य श्रीमती मीना देशमुख, श्री आसिफ गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत जाल का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत श्रवण यंत्र एवं छड़ी, राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब का वितरण किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र, नवीन जाॅब कार्ड एवं राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम माहुद बी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 1435 आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सुशासन तिहार के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे कि सुशासन तिहार का आयोजन सार्थक हो सके। इस मौके पर श्री कुंवर सिंह निषाद ने शिविर में उपस्थित लोगों को नीर चेतना अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र साहू ने राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार की भूरी-भूरी सराहना करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार को जनहितैषी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय ने शिविर में आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जनपद अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर ने ग्राम माहुद बी में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के बेहतर आयोजन की सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों से शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना उमाशंकर साहू ने राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए इस सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार के उद्देश्यों के संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा शिविर में आज अपने-अपने विभागों से संबंधित कुल आवेदन एवं उनके निराकरण की स्थिति के अलावा आम नागरिकों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि माहुद बी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम खुटेरी रंग, रेंगाकठेरा, सिकोसा, लिमोरा, ईरागुड़ा, सरेखा, दनिया, भाठागांव बी, बिरेतरा, माहुद बी, पसौद, मटिया ह, पैरी, मोंगरी और सलौनी ग्राम पंचायतों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। माहुद बी शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 1000 आवेदन, खाद्य विभाग को 149, राजस्व विभाग को 134, ऊर्जा विभाग को 103, समाज कल्याण विभाग को 50, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 42 आवेदन सहित विभिन्न विभागों से कुल 1653 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 1435 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित माहुद बी कलस्टर में शामिल 16 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- 0- कृषक उन्नति योजना के संचालन से मिली आर्थिक संबलता, घर बनाने में पैसे का किया उपयोगबालोद. नैनो उर्वरक का उपयोग कर बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्र्राम फिरतुटोला के किसान श्री महमुद हसन अंसारी अब अपनी खेती को बेहतर उत्पादन एवं मुनाफेदार बना रहे हैं। वे नैनो उर्वरक का वैज्ञानिक पद्धति से उपयोग कर अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर रहे है। किसान श्री महमुद हसन ने बताया कि वे लगभग 07 एकड़ भूमि पर कृषि कार्य करते हैं। वे खरीफ सीजन में धान की फसल तथा रबी सीजन में मुख्य रूप से चना और गेहूं की खेती करते हैं। इसके लिए वे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रेंगाडबरी से उन्नत बीज और खाद प्राप्त करते हैं। महमुद ने बताया कि इस वर्ष भी उन्होंने समय पर सहकारी समिति से पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का उठाव कर लिया है।नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए महमुद हसन ने कहा कि उसने कृषि विभाग के अधिकारियों के तकनीकी मार्गदर्शन में अपने खेतों में नैनो उर्वरक का छिड़काव किया है। इसका परिणाम बेहद ही प्रभावी रहा है। नैनो खाद के उपयोग से न केवल धान, चना, गेहूं की फसल की गुणवत्ता सुधरी है तथा बल्कि प्रति एकड़ उत्पादन में भी बेहतरीन वृद्धि हुई है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे पारंपरिक खादों पर निर्भरता कम कर नैनो उर्वरक को अपनाएं, जिससे कम लागत में बेहतर और पौष्टिक फसल का उत्पादन किया जा सके। महमुद हसन ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए बताया कि इस योजना के तहत धान का बढ़ा हुआ मूल्य मिलने से हम किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। योजना से मिली अतिरिक्त राशि का उपयोग वे अपने खेती-किसानी के कार्यों को बेहतर बनाने के साथ ही अपना स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए कर रहे हैं। किसान हितैषी योजनाओं के निरंतर संचालन और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए किसान महमुद हसन अंसारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया है।
- 0- यानेश साहू निर्वाचित हुए नगर पंचायत पलारी के प्रथम अध्यक्ष0- वार्ड क्रमांक 04 में 02 अभ्यर्थियों को बराबर मत प्राप्त होने पर लाटरी पद्धति से की गई निर्वाचन की कार्यवाही0- सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान रहे उपस्थित, रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्रबालोद. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में भी 4 जून को सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत आज नवगठित नगर पंचायत पलारी में अध्यक्ष पद के अलावा नगर के सभी 15 वार्डों के लिए पार्षद पदों का निर्वाचन प्रक्रिया बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी के मतगणना कक्ष में सुबह 09 बजे मतगणना कार्य प्रारंभ हो गया था। इसके पश्चात् सुबह 10 बजे पहले चरण के परिणाम की घोषणा कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्री यानेश साहू नवगठित नगर पंचायत पलारी के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के श्री लखन लाल गुरूपंच को 506 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की है। तीन चक्रों में हुए मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्री यानेश साहू को 2029 मत एवं भारतीय जनता पार्टी के श्री लखन लाल गुरूपंच को 1523 मत एवं नोटा को 42 मत प्राप्त हुआ है।इसी तरह नगर पंचायत पलारी के सभी 15 वार्डों के लिए संपन्न मतगणना के अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में श्री प्रकाश कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजराम साहू को 26 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। वार्ड 01 के लिए संपन्न मतगणना में श्री प्रकाश कुमार साहू को 182 एवं तेजराम साहू को 156 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 02 में श्री गजेन्द्र साहू को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री बीरबल साहू को 49 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुआ है। वार्ड क्रमांक 02 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री गजेन्द्र साहू को 157 एवं श्री बीरबल साहू को 108 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक 03 में नेहा गुलशन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जागृति साहू को 22 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 03 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान नेहा गुलशन साहू को 155 एवं जागृति साहू को 133 मत एवं नोटा को 05 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 04 के लिए संपन्न श्री मतगणना के दौरान श्री तीरथ राम साहू एवं श्री खिलेन्द्र कुमार साहू को समान रूप से 127-127 मत प्राप्त होने पर लाॅटरी पद्धति से इन दोनों अभ्यर्थियों की निर्वाचन की कार्यवाही की गई। वार्ड क्रमांक 04 के लिए लाॅटरी पद्धति से मतगणना की कार्यवाही में श्री तीरथ राम साहू वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए। वार्ड क्रमांक 04 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री तीरथ राम साहू एवं श्री खिलेन्द्र कुमार साहू को 127-127 मतों के अलावा श्री प्रशांत कुमार साहू को 04 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 05 में श्री राजेश कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री महेश साहू को 38 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 05 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान राजेश कुमार यादव को 167 एवं श्री महेश साहू को 129 मत एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुए है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 06 में तुलेश्वरी निषाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधिका निषाद को 27 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं।वार्ड क्रमांक 06 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान तुलेश्वरी निषाद को 86 एवं राधिका निषाद को 59 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 07 में पूणेश्वर साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री संजय कुमार साहू को 25 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 07 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री पूणेश्वर साहू को 112, श्री संजय कुमार साहू को 87, उत्तम साहू को 26 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 08 में श्रीमती श्याम बाई साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चित्ररेख साहू को 65 मतों से पराजित कर वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 08 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्याम बाई साहू को 138, चित्ररेखा साहू को 73 एवं नोटा को 06 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 09 श्री प्रेमनारायण साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री पोषण लाल साहू को 29 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 09 में संपन्न मतदान में श्री प्रेमनारायण साहू को 133, पोषण लाल साहू को 104 एवं नोटा को 05 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10 में श्री परमानंद सेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री शैलेष साहू को 05 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 10 के लिए संपन्न श्री परमानंद सेन को 116, श्री शैलेष साहू को 111 एवं नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 में खिलेश्वरी साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसकुमारी थानसिंह साहू को 54 मतो से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुई है। वार्ड क्रमांक 11 के लिए संपन्न मतदान के दौरान खिलेश्वरी साहू को 149, आसकुमारी साहू को 95 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है।इसी तरह वार्ड क्रमांक 12 में श्री प्रवीण कुमार सोनबेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झम्मन पटेल को 46 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 12 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री प्रवीण सोनबेर को 129, श्री झम्मन पटेल को 83, श्री दीना साहू एवं नोटा को 03-03 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 में योगेश्वरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमा पटेल को 49 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुई है। वार्ड क्रमांक 13 के लिए संपन्न मतदान के दौरान योगेश्वरी को 106, पे्रमा पटेल को 57, परमिला साहू को 06 एवं नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 14 में भी भुनेश्वर ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री घनश्याम ठाकुर को 102 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए है। वार्ड क्रमांक 14 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री भुनेश्वर ठाकुर को 158, श्री घनश्याम सिंह ठाकुर को 56 एवं श्री वेदप्रकाश ठाकुर को 03 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 15 श्री संतोष कुर्रे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री सुमेर सिंह मारकण्डे को 61 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न मतगणना के दौरान श्री संतोष सिंह कुर्रे को 132, श्री सुमेर सिंह मारकण्डे को 71, श्री खिलेश कुमार गहेल को 10 एवं नोटा को 03 मत प्राप्त हुआ है।आज संपन्न मतगणना कार्य की संपूर्ण कार्यवाही सामान्य प्रेक्षक श्रीमती सलमा फारूकी आईएफएस, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक की उपस्थित एवं देखरेख में संपन्न की गई। मतगणना कार्य संपन्न होने के पश्चात् रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम श्री आरके सोनकर नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रिटर्निंग आॅफिसर श्री सोनकर नगर पंचायत गुरूर में मतगणना कार्य बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक संपन्न होेने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों तथा अध्यक्ष एवं पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।
- 0- सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव0- विद्युत सब-स्टेशन, पंचायत भवन, डिजिटल सुविधा केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की मिली स्वीकृतिबिलासपुर. जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने वहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन एवं गोदभराई कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान है। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज प्रदेश में विकास की गति चारों ओर दिखाई दे रही है। गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया, आवास और मूलभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य तेजी से संचालित हैं। हमारी सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।श्री साव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लगभग 67 करोड़ रुपये के सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कोदवामहंत में 61 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। शासन-प्रशासन जनहित की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।श्री साव ने इस दौरान कोदवामहंत में विद्युत सब-स्टेशन की घोषणा की। उन्होंने बिठलदह में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम ढोलगी में पंचायत भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए और ग्राम झझपुरीकला में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 28.51 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह और जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती अनीता कोमल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।हितग्राहियों को किया गया लाभान्वितशिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में दिव्यांगो को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 10 किसानों को केसीसी चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत 20 महिलाओं को चेक, 2 मछली पालकों को मत्स्य जाल, 40 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 10 को फलदार पौधे, 5 लोगों को आयुष्मान व वय वंदन कार्ड, 93 को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र, 40 को राशन कार्ड, 5 को मनरेगा जॉब कार्ड, 3 को नोनी सुरक्षा का बॉन्ड पेपर, 3 को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, 3 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 20 श्रमिकों को श्रमकार्ड तथा 10 टीमों को क्रिकेट किट और अन्य खेल सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
- बिलासपुर. कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 02/06/2026 से 04/06/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तेंदुआ,कोटा, चोरभट्टी,कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु,कोनी, मंगला, हिर्री क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोटा क्षेत्र में खनिज गिट्टी का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। मंगला,-शुभम विहार क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया।कोनी क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया।हिर्री क्षेत्र में खनिज साधारण पत्थर का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।इस प्रकार जप्त कुल 05 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोनी,कोटा, हिर्री एंव सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
- 0- 486 ग्राम पंचायतों में जल बचाने का महाअभियान, हजारों ग्रामीण कर रहे श्रमदानबिलासपुर. जिले में जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मोर गांव-मोर पानी” महाअभियान के तहत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे इस अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।अभियान के अंतर्गत जिले में 55 हजार 567 श्रमदान के माध्यम से सोक पिट निर्माण और नालों में 190 बोरी बंधान कार्य किए गए हैं। वहीं अनुपयोगी बोरवेलों में 163 सैंड फिल्टर स्ट्रक्चर स्थापित किए गए हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 123 तालाबों का गहरीकरण, 270 परकोलेशन टैंक, 41 इंजेक्शन वेल तथा 45 नए तालाबों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति देकर कार्यान्वित किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिले में 59 हजार 52 पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य स्वीकृत किया गया है, जिनमें से अब तक 28 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक जनसहभागिता मिल रही है, जिससे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
- 0- गंदगी मिलने पर 50 हजार का जुर्माना, स्वच्छता सुधारने के दिए सख्त निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी ने जोन 4 क्षेत्र के शास्त्री बाजार के समीप स्थित होटल मेजबान का औचक निरीक्षण किया।नगर निगम को स्वच्छता संबंधी जनशिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन 4 टीम ने तत्काल कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर भी उपस्थित थे।निरीक्षण में जनशिकायत सही पाई गई। होटल परिसर में गंदगी मिली। स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल मेजबान के संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही निगम की टीम ने तत्काल 50 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। स्वच्छता में लापरवाही बरतने वाले होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील है कि वे स्वच्छता संबंधी शिकायतें 1100 टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं।
- 0- विजयनगर चौक और शीतला तालाब मार्ग अतिक्रमण मुक्त, नागरिकों को जाम से राहतरायपुर। शहर को यातायात जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए 'टीम प्रहरी अभियान' के तहत नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज जोन 9 के महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़नदस्ता और जोन 9 नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने यातायात पुलिस के सहयोग से विजयनगर चौक और शीतला तालाब क्षेत्र में सड़क पर लगे अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाया। जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू एवं श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान मार्ग पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लगभग 12 अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। संबंधित लोगों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटने से विजयनगर चौक और शीतला तालाब मार्ग पर नागरिकों को सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन की तत्काल राहत मिली।अधिकारियों ने बताया कि 'टीम प्रहरी अभियान' का मुख्य उद्देश्य राजधानी रायपुर के प्रमुख चौराहों, तालाबों और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात जाम की समस्या दूर करना है। अभियान के तहत ऐसे सभी स्थानों पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
- 0- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग की कार्यवाहीरायपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की टीम ने दिनांक 04 जून 2026 को आरंग विकासखंड के मंदिरहसौद क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की टीम ने अवैध रूप से 3 रेत और 1 मुरूम का परिवहन करते 4 हाईवा वाहनों को मौके पर पकड़ा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना मंदिरहसौद में अभिरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।
- 0- श्री लीलाराम ने कहा सहकारी समिति में बिना किसी परेशानी के मिला उर्वरकरायपुर. राज्य शासन की किसान हितैषी पहल और कृषि विभाग की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप किसानों को खरीफ सीजन के लिए आवश्यक उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी की तैयारियों को गति मिली है।जिले के विकासखंड अभनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उपरवारा के किसान श्री लीलाराम पटेल ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें समिति केंद्र में बिना किसी परेशानी के आवश्यक खाद उपलब्ध हो गया। उन्होंने कहा कि समिति पहुंचने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका परमिट तत्काल जारी किया गया तथा आवश्यक उर्वरक भी आसानी से प्राप्त हो गया।श्री लीलाराम पटेल ने बताया कि उनके पास लगभग पौन एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि समिति से उन्हें खेती की आवश्यकता के अनुसार 2 बोरी यूरिया, 1 बोरी पोटाश, 1 बोरी इफको (उर्वरक) तथा 1 बोरी राखड़ खाद प्राप्त हुआ है। समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से फसल प्रबंधन में सुविधा होगी और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के तहत समिति केंद्र में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पारदर्शी और सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली से किसानों का समय बच रहा है तथा खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो पा रही हैं।श्री पटेल ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं से खेती-किसानी के कार्यों में काफी सुविधा हुई है। राज्य शासन द्वारा किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के प्रयासों का सीधा लाभ ग्रामीण अंचलों के किसानों को मिल रहा है।
-
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बम्हनीडीह,शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर जताया आभार*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के स्थानीय निकाय उपचुनावों और अध्यक्ष पदों पर मिली शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। श्री देव ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन को चुना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा मेंअध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 762 वोटों के बड़े अंतर से एकतरफा और शानदार जीत दर्ज की है। इसी प्रकार सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए अध्यक्ष पद पर रितेश जायसवाल को 362 वोटों के अंतर से विजयी बनाया है। श्री देव ने कहा कि बम्हनीडीह, सहसपुर लोहारा और शिवनंदनपुर नगर पंचायत में मिली यह जीत दर्शाती है कि जमीनी स्तर पर जनता कांग्रेस के खोखले वादों को पूरी तरह समझ चुकी है और विकास के लिए केवल भाजपा पर भरोसा कर रही है। इस चुनाव में दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। भाजपा जनता के इस विश्वास का मान रखेगी और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। -
-विश्व पर्यावरण दिवस विशेष
-एनएचएआई का पर्यावरण-हितैषी निर्माण पर जोररायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में कई अभिनव पहलें की हैं। प्रकृति, वन्य जीव और आधुनिकता के बीच बेहतरीन संतुलन स्थापित करने का यह अनूठा मॉडल विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। औद्योगिक कचरे के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देकर पर्यावरण-अनुकूल सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।राजमार्ग निर्माण में थर्मल पावर प्लांट की फ्लाई-ऐश (राख) का उपयोग करके एनएचएआई ने पर्यावरण संरक्षण की एक नई मिसाल पेश की है, जिसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ की बिजली परियोजनाओं से निकलने वाले कचरे को खपाने में काम आ रहा है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न परियोजनाओं में वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 2.17 करोड़ मीट्रिक टन और वर्ष 2025-26 में 62 लाख मीट्रिक टन से अधिक फ्लाई-ऐश को सड़क निर्माण में खपाया गया, जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक लगभग 20 लाख मीट्रिक टन फ्लाई-ऐश का उपयोग किया जा चुका है। इतना ही नहीं, स्टील उद्योग के अपशिष्ट यानी स्लैग, अनुपयोगी टायरों के रबर और बायो-बिटुमेन जैसी वैकल्पिक सामग्रियों को रिसायकल कर वर्ष 2024-25 में 30,477 मीट्रिक टन तथा वर्ष 2025-26 में 2691 मीट्रिक टन सामग्रियों का उपयोग करके ग्रीन-हाइवे की परिकल्पना को साकार किया गया है।सड़क निर्माण के साथ-साथ जल संरक्षण और भूजल संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर सुधर सके। छत्तीसगढ़ के राजमार्गों के आस-पास के ग्रामीण अंचलों सहित देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 13 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार और निर्माण किया गया है। वर्षा जल संचयन को गति देने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स की संख्या को वर्ष 2024-25 में 14 से बढ़ाकर अगले ही वर्ष 105 कर दिया गया। निर्माण कार्यों और पौधों की सिंचाई में पीने योग्य साफ पानी की बर्बादी रोकने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से प्राप्त 323 किलोलीटर शोधित जल का उपयोग किया गया, जो जल प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न परियोजनाओं में बेहद संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्रों में अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। छत्तीसगढ़ के सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य के संवेदनशील क्षेत्र में करीब 3 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक सुरंग इसका नायाब उदाहरण है। इस निर्माण से वाहनों का आवागमन भूमिगत होगा और जंगल के शांत माहौल पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। इस क्षेत्र में विशेष ध्वनि-अवरोधक (साउंड बैरियर्स) लगाए जा रहे हैं, ताकि वन्य जीव और पक्षी वाहनों के शोर से विचलित न हों। साथ ही, पेड़ों पर रहने वाले जीवों के लिए सड़क के ऊपर मंकी-कैनोपी और हाथियों व अन्य वन्य जीवों के बेरोकटोक विचरण के लिए विशेष एलिफेंट-पास एवं एनिमल-अंडर विकसित किए जा रहे हैं।हाइवे को एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने छत्तीसगढ़ के मैदानी और वनांचल मार्गों के किनारों पर एनएचएआई द्वारा कई अनोखे प्रयोग किए जा रहे हैं। सड़कों के किनारे विशेष बी-कॉरिडोर (मधुमक्खी गलियारा) विकसित किया जाएगा, जिससे आसपास के खेतों में प्राकृतिक परागण बढ़ेगा और स्थानीय किसानों की फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी। वहीं, बंजर और खाली पड़ी जमीनों पर मेडिसीन पार्क (औषधि वन) तैयार कर नीम, तुलसी, एलोवेरा और आंवला जैसे हजारों औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, एनएचएआई ने "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान के अंतर्गत बीते वर्ष छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे और डिवाइडर्स पर ढाई लाख से अधिक पौधों का रोपण कर हरित राजमार्ग का एक नया कीर्तिमान रचा है। - -28 हजार 754 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रूपए की सहायता राशि डी बी टी के माध्यम से करेंगे अंतरितरायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी शुक्रवार 5 जून को दोपहर 2.30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के 22 मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे। इस गरिमामय अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 28 हजार 754 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को कुल 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे। यह पहल श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक मेधावी छात्र को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उच्च शिक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए दोपहिया वाहन क्रय करने हेतु 1 लाख रुपये का विशेष अनुदान देने का भी प्रावधान है। इस प्रकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को कुल रुपये 2 लाख रूपए का चेक वितरण कर लाभान्वित करेंगें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधगण, गणमान्य नागरिक सहित हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगें।
- -कृषक उन्नति योजना के संचालन से मिली आर्थिक संबलता, घर बनाने में पैसे का किया उपयोगरायपुर । नैनो उर्वरक का उपयोग कर बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्र्राम फिरतुटोला के किसान श्री महमुद हसन अंसारी अब अपनी खेती को बेहतर उत्पादन एवं मुनाफेदार बना रहे हैं। वे नैनो उर्वरक का वैज्ञानिक पद्धति से उपयोग कर अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर रहे है। किसान श्री महमुद हसन ने बताया कि वे लगभग 07 एकड़ भूमि पर कृषि कार्य करते हैं। वे खरीफ सीजन में धान की फसल तथा रबी सीजन में मुख्य रूप से चना और गेहूं की खेती करते हैं। इसके लिए वे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रेंगाडबरी से उन्नत बीज और खाद प्राप्त करते हैं। महमुद ने बताया कि इस वर्ष भी उन्होंने समय पर सहकारी समिति से पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का उठाव कर लिया है। नैनो उर्वरक के उपयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए महमुद हसन ने कहा कि उसने कृषि विभाग के अधिकारियों के तकनीकी मार्गदर्शन में अपने खेतों में नैनो उर्वरक का छिड़काव किया है। इसका परिणाम बेहद ही प्रभावी रहा है। नैनो खाद के उपयोग से न केवल धान, चना, गेहूं की फसल की गुणवत्ता सुधरी है तथा बल्कि प्रति एकड़ उत्पादन में भी बेहतरीन वृद्धि हुई है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे पारंपरिक खादों पर निर्भरता कम कर नैनो उर्वरक को अपनाएं, जिससे कम लागत में बेहतर और पौष्टिक फसल का उत्पादन किया जा सके। महमुद हसन ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए बताया कि इस योजना के तहत धान का बढ़ा हुआ मूल्य मिलने से हम किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। योजना से मिली अतिरिक्त राशि का उपयोग वे अपने खेती-किसानी के कार्यों को बेहतर बनाने के साथ ही अपना स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए कर रहे हैं। किसान हितैषी योजनाओं के निरंतर संचालन और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए किसान महमुद हसन अंसारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया है।
- -सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद-सपेरा समाज के लिए सामुदायिक भवन, मंगल भवन, सीसी रोड और तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भीखमपुरा में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गौशाला परिसर में आयोजित जनचौपाल में मुख्यमंत्री पारंपरिक खाट पर बैठकर ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा अपेक्षाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन तभी संभव है जब सरकार स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करे। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जनचौपालों और समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जनचौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे।जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सपेरा समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के निर्माण, बस्ती क्षेत्र में मंगल भवन निर्माण, गांव की आंतरिक गलियों में सीसी रोड निर्माण तथा चंडी मंदिर के समीप स्थित डबरी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम की प्राथमिक शाला का नामकरण पंडित हृदयानंद पाणिग्राही के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क तथा आजीविका के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री का सीधे गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करना उनकी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन को नई दिशा मिली है तथा शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -जल संसाधन विभाग और रिसाली निगम के संयुक्त अभियान में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्तरायपुर / जल संसाधनों के संरक्षण तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग जिले में हनोदा माइनर नहर क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग एवं नगर पालिक निगम रिसाली की संयुक्त टीम ने नहर क्षेत्र एवं विभागीय स्वामित्वाधीन शासकीय भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।हनोदा माइनर नहर डी.पी.एस. स्कूल से वी.आई.पी. नगर तक नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र से होकर गुजरती है। यह नहर क्षेत्र जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नहरों एवं उनसे संबद्ध शासकीय भूमि का संरक्षण जनहित से जुड़ा विषय है। इन क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण न केवल शासकीय भूमि पर अनधिकृत कब्जे की श्रेणी में आते हैं, बल्कि नहरों के अनुरक्षण, निरीक्षण एवं मरम्मत कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पूर्व संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का पर्याप्त अवसर दिया गया था। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।अभियान के दौरान नगर पालिक निगम रिसाली एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया, जिससे नहर क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में पुनर्स्थापित किया जा सका।कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सारश्वत ने बताया कि जल संसाधन विभाग के अधीन नहरों, जल संरचनाओं, अनुरक्षण मार्गों तथा शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र की सभी नहरों एवं शासकीय परिसंपत्तियों की सतत निगरानी की जा रही है और जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां बिना किसी भेदभाव के वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि एवं जल संरचनाएं सार्वजनिक संपत्ति हैं, जिनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इन परिसंपत्तियों का सुरक्षित एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।जल संसाधन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नहरों, शासकीय भूमि तथा अन्य सार्वजनिक उपयोगिता की संरचनाओं पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और इनके संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण से ही जनहित एवं विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित की जा सकती है।
- -120 करोड़ रुपये की परियोजना युवाओं को देगी अध्ययन, आवास और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं-बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ानरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगी और बिलासपुर को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी सीजीपीएससी, यूपीएससी, नीट, जेईई, एसएससी, बैंकिंग, व्यापम तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। इन विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 13 एकड़ शासकीय भूमि पर 120 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक एजुकेशन हब विकसित किया जा रहा है।परियोजना के अंतर्गत नालंदा डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी, 300-300 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास, आधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। एक ही परिसर में अध्ययन, आवास और शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।अधिकारियों ने बताया कि परिसर में 48 बड़े रेंटल हॉल का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे नगर निगम के लिए दीर्घकालिक और स्थायी आय का स्रोत विकसित होगा। पीपीपी मॉडल पर विकसित की जा रही इस परियोजना का संचालन वित्तीय दृष्टि से भी आत्मनिर्भर होगा तथा नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं आएगा।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार युवाओं को बेहतर संसाधन, आधुनिक अधोसंरचना और प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब केवल एक भवन परियोजना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला ज्ञान केंद्र है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद बिलासपुर की पहचान प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षा तैयारी केंद्र के रूप में स्थापित होगी। यह एजुकेशन हब हजारों विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा।
- -बिलासपुर संभाग के पांच जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, पेयजल, स्वास्थ्य और खरीफ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा-राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देशरायपुर । शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर प्रवास के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकास कार्यों की प्रगति, राजस्व मामलों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा से बाहर तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरण सीधे नागरिकों के जीवन और आजीविका से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब आमजन की परेशानी बढ़ाता है, इसलिए इनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संभावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है।बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की सीमित उपलब्धता का उल्लेख करते हुए किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एसएसपी, यूरिया, नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी जैसे विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण और आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे तकनीक आधारित कृषि गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का विस्तार होगा और महिलाओं के लिए रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे स्वयं प्रदेश में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल होकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनता का शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार केवल शिकायतों के निराकरण का अभियान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है। यही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार बनेगा।बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप डहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग तथा पांचों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भीखमपुरा में निर्माणाधीन पीएम आवासों का किया निरीक्षण-जनजातीय परिवारों से संवाद कर सुनीं समस्याएं, दिव्यांग हितग्राहियों को दिए सहायक उपकरण-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपणरायपुर । सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड स्थित ग्राम भीखमपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सपेरा बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे सवरा (सपेरा) जनजाति के परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्माणाधीन आवासों का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याण का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत आवासों और अन्य निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले लगभग 35 वर्षों से कच्चे घरों में रहकर जीवनयापन कर रहे थे।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब उनका पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। हितग्राहियों ने कहा कि पहली बार उन्हें अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक आवास में रहने की उम्मीद मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग हितग्राही रमाबाई सिदार को बैसाखी प्रदान कर उनकी सहायता की तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनसे आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री की सहजता और अपनत्व से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।उल्लेखनीय है कि भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में 68 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 25 आवास, वर्ष 2025-26 में 14 आवास तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 14 आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 10 अन्य पात्र परिवारों को आवास प्लस 2.0 सर्वे में शामिल किया गया है।कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कदम का पौधा तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बरगद का पौधा रोपित किया। परिसर में कुल पांच पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की-सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, योजनाओं की जमीनी स्थिति की ली जानकारीरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भिखमपुरा पहुंचकर स्वामी शिवानंद विद्यापीठ एवं गौसेवा आश्रम परिसर स्थित श्री पंचमुखी दक्षिणाभिमुख सिद्ध हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इन दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों का सतत दौरा कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से वे सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं और सेवाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।भिखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौसेवा आश्रम परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक, आश्रम से जुड़े सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
-
किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक का मक्का खरीदा गया
605 किसानों ने 1763 एकड़ में की पॉपकॉर्न मक्का की खेती
अनुबंध खेती से बढ़ी आय और मिला मार्केट
रायपुर/ फसल विविधीकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और भूमि की उर्वरता में सुधार हो रहा है। पारंपरिक फसलों से हटकर नई और उच्च-मूल्य वाली फसलें उगाने से किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलता है और जोखिम कम होता है। धान के बदले मक्का की खेती अपनाना फसल विविधीकरण की दिशा में एक बेहतरीन और अत्यधिक लाभदायक कदम है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता और जल स्तर में सुधार होता है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होती है।
किसानों को बेहतरीन आर्थिक लाभ
राजनांदगांव जिले में फसल चक्र परिवर्तन के तहत ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्के की खेती अपनाने वाले किसानों को बेहतरीन आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। गौरमेड पॉपकॉर्न कंपनी के साथ अनुबंध खेती करने वाले किसानों ने उत्पादन एवं आय के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कंपनी द्वारा जिले के किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य का पॉपकॉर्न मक्का खरीदा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है।
1700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीदी
रबी वर्ष 2025-26 में गौरमेड पॉपकॉर्न कंपनी द्वारा जिले के 605 किसानों के साथ अनुबंध कुल 1763 एकड़ क्षेत्र में पॉपकॉर्न मक्का की खेती कराई गई। किसानों को औसतन 19.33 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ। कंपनी ने 1700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीदी करते हुए 5 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य का मक्का खरीदा, इसमें से अब तक 3.73 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है तथा शेष भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
सर्वाधिक क्षेत्र में मक्का उत्पादन करने का गौरव ललित कुमार को
छुरिया विकासखंड के ग्राम भरीटोला के किसान श्री ललित कुमार साहू ने 23.56 एकड़ क्षेत्र में पॉपकॉर्न मक्का की खेती कर जिले में सर्वाधिक क्षेत्र में मक्का उत्पादन करने का गौरव प्राप्त किया। उन्हें इस खेती से 6 लाख 95 हजार रूपए से अधिक की आय हुई। इसी प्रकार राजनांदगांव विकासखंड के किसान श्री वेद प्रकाश चंद्राकर ने 9.5 एकड़ क्षेत्र में पॉपकॉर्न मक्का की खेती कर 32.66 क्विंटल प्रति एकड़ का उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त किया। उन्हें इस खेती से 5 लाख 27 हजार रूपए से अधिक की आय हुई। वहीं ग्राम जमलेश्वर के किसान श्री देवराम पटेल ने 35.5 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त कर लगभग 4 लाख 67 हजार रूपए की आमदनी अर्जित की।
फसल विविधीकरण को मिला बढ़ावा
इन किसानों की सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। कृषि विभाग के अनुसार धान के स्थान पर मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों को अपनाने से किसानों को अधिक लाभ मिलने के साथ-साथ जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता तथा फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिले के किसानों की यह सफलता अन्य किसानों को भी फसल चक्र परिवर्तन अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।



























