- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर कई ग्रामीण अब बिजली के खर्च से राहत पा रहे हैं और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बलौदाबाजार-भाठापारा जिला के बिलाईगढ़ विकासखंड में ऐसे ही एक प्रेरणास्रोत ग्राम पिपरडुला निवासी जीवन लाल कुर्रे हैं, जो पेशे से वकील हैं। अब उनके घर का बिजली बिल बेहद कम आता है, जिससे उन्हें हर महीने आर्थिक लाभ मिल रहा है।जीवन लाल कुर्रे ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी समाचार और टेलीविजन के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने स्वयं ही योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया। हितग्राही कुर्रे ने 1,50,000 रूपए का निवेश कर अपने घर की छत पर सोलर पैनल सेटअप लगाया। इस पर उन्हें केंद्र सरकार से 63,000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई।हितग्राही जीवन लाल कुर्रे ने योजना के संबंध में कहा कि पीएम सूर्य घर योजना ने मेरे घर को रोशन किया और बिजली बिल से छुटकारा मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। आर्थिक लाभ किसी भी व्यक्ति के जीवन एक बड़ा हिस्सा होता है, जिससे उसकी आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि इस योजना का लाभ लेने लोगों को चाहिए।
- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील – मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उपयोगी जानकारियां साझा की। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे नवाचारों के बारे में बताया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ हर मोर्चे पर दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से बेमेतरा जिले के सुदूर और पिछड़े गांवों में जनसेवाओं को नजदीक लाकर आमजन के जीवन में सार्थक परिवर्तन की दिशा तय की है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण है। विकासखंड साजा के ग्राम कोरवाय निवासी ओंकार नाथ का। ओंकारनाथ के जीवन में सकरात्मक बदलाव हो चुकी है।ओंकार नाथ एक मेहनती और ईमानदार खेतिहर मजदूर हैं, जो लंबे समय से मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों में असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण वह अब तक किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पाए थे।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय शिविर का आयोजन जब ग्राम कोरवाय में किया गया। तब ओंकार नाथ भी अपनी जिज्ञासा और उम्मीदों के साथ शिविर में पहुंचा। वहां उन्हें श्रम विभाग की टीम ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दस्तावेजों की तत्काल जांच कर शिविर में ही उनका नवीन श्रम कार्ड बनाया गया। यह ओंकार नाथ के जीवन की दिशा बदलने वाला क्षण सबित हुआ। ओंमकार नाथ का नवीन श्रम कार्ड पंजीयन हुआ। कार्ड मिलने के बाद अब उनको राज्य सरकार की श्रम कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। भविष्य में जैसे कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की ओर से श्रमिक बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मातृत्व सहायता, औजार सहायता, पेंशन और मकान निर्माण सहायता जैसी योजनाओं का लाभ वे भी उठा सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शिविर के दौरान आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाता आधार से लिंक की प्रक्रिया भी पूरी की।ओंकार नाथ कहते हैं, “पहले उन्हें नहीं पता था कि सरकार से इतना कुछ मिल सकता है। अब उम्मीद है कि हमारे बच्चों की पढ़ाई और हमारे जीवन की कठिनाइयों में कुछ राहत जरूर मिलेगी। यह शिविर हमारे गांव के लिए वरदान से कम नहीं है।”उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इस बात की मिसाल भी है कि जब सरकार की योजनाएं लोगों के द्वार तक पहुंचती हैं और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो जीवन में सकरात्मक बदलाव आता है।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के इस सफल शिविर ने यह सिद्ध किया है कि सही समय सही स्थान और संवेदनशील प्रयासों के माध्यम से सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया जा सकता है। ओंकारनाथ की यह कहानी अब ग्राम कोरवाय में नई उम्मीदों और प्रेरणा की कहानी बन चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
- -वित्त सेवा के अधिकारी पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक कार्याे का निर्वहन करें-’सुनिधि’ स्मारिका का किया विमोचन,नई वेबसाइट का हुआ शुभारंभ-छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्नरायपुर। वित्त मंत्री श्री ओ. पी.चौधरी ने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाने में वित्त सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। आमसभा की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव श्री आर. एस. विश्वकर्मा ने कीछत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान समारोह से हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ‘सुनिधि’ स्मारिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन करते हुए संघ की नव निर्मित वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आमसभा की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने संघ के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों ने अपने दीर्घ अनुभव साझा करते हुए प्रेरक व्याख्यान दिए। वहीं उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। इस अवसर पर वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार तथा कोष एवं लेखा संचालक श्री रितेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत समापन संघ के सचिव श्री सचिन शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
- रायपुर ।भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’’ का उद्देश्य देश के आवासीय घरों को अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाना है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रूपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। जिससे नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत मिल रही है और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है।इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठाते हुए सतपता, विश्रामपुर के निवासी श्री ओमप्रकाश उपाध्याय ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर पैनल सिस्टम स्थापित कराया है। उन्होंने 7 मार्च 2025 को योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद डिस्कॉम के पंजीकृत वेंडर द्वारा सिस्टम लगाया गया।श्री उपाध्याय के अनुसार, उनके घर में रोज़ाना लगभग 12 से 13 यूनिट बिजली की खपत होती है, जबकि उनका सोलर सिस्टम 17 से 19 यूनिट प्रतिदिन बिजली उत्पन्न कर रहा है। नतीजतन, उनका बिजली बिल न केवल शून्य हो गया है बल्कि माइनस में चल रहा है, जिससे उन्हें हर महीने क्रेडिट यूनिट का लाभ भी मिल रहा है।वे कहते हैं, योजना वास्तव में आम जनता के लिए एक वरदान है। हर परिवार को इसका लाभ जरूर लेना चाहिए। इससे न केवल बिजली के खर्च से मुक्ति मिलती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी हर व्यक्ति अहम योगदान दे सकता है।
- कलेक्टर और एसएसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षणरायपुर/ राजधानी रायपुर में बढ़ती आबादी और भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर संभावित विकास स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मठपुरैना, भाटागांव, उरकुरा, एक्सप्रेस-वे सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, नए एक्सप्रेस वे, फ्लाईओवर और रेलवे अंडरब्रिज/ओवरब्रिज की संभावनाओं का गहन अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, “आने वाले 4 से 5 वर्षों में रायपुर की जनसंख्या और ट्रैफिक में वृद्धि होगी। इस चुनौती का सामना करने के लिए अभी से रणनीतिक तैयारी की जा रही है।”कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि शहर में यातायात सुगमता हेतु नई सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर की योजना बनाना आवश्यक है। इस दौरान पहले से प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित पुलिस, रेलवे और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
- बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तहसील बेलगहना अंतर्गत करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर खनिज रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत को खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया गया। जिसके पश्चात समस्त भण्डारित खनिजों को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
- जोन 10 के अंतर्गत बोरियाखुर्द क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल बंद करवाया जाकर निर्माण सामग्री को जप्त किया गयारायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 के क्षेत्र के अंतर्गत भर्री खार में अवैध प्लाटिंग में किये जा रहे अवैध भवन के निर्माण को बन्द करवाकर भवन निर्माण सामग्री तत्काल जप्त कर ली गयी. यह कार्यवाही जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित अन्य सम्बंधित जोन 6 अधिकारियो की उपस्थिति में की गयी.जोन 10 के अंतर्गत बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग के क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल बन्द करवाकर भवन निर्माण सामग्री को जप्त करने की कार्यवाही जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में की गयी.
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के उपायुक्त श्री ए. के. हालदार का उनकी दिनांक 30 जून 2025 सोमवार को होने जा रही सेवानिवृत्ति के पूर्व नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों सहित उन्हें रायपुर नगर पालिक निगम में दी गयी सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए छतरी, बुके और स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया. रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय और अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय सहित सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों ने दिनांक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे रायपुर नगर निगम के उपायुक्त श्री ए. के. हालदार क़ो स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं.
- छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिली नई ऊर्जा और दिशारायपुर/ छत्तीसगढ़ के युवाओं को स्टार्टअप यात्रा में सहयोग और एक सशक्त नेटवर्किंग मंच देने की पहल के तहत बिजनेसगढ़ द्वारा आज INNOV8 Co-working Space, ISBT बस स्टैंड, भाठागांव में फाउंडर्स मीटअप का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में Maytree School ने इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में सहयोग दिया।यह मीटअप रायपुर तक सीमित नहीं रहा—राजनांदगांव, बिलासपुर, सरायपाली और दुर्ग-भिलाई जैसे विभिन्न शहरों से भी स्टार्टअप फाउंडर्स और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रतिनिधिक कार्यक्रम बन गया।उद्देश्य और प्रारूपकार्यक्रम का उद्देश्य था: फाउंडर्स के बीच संवाद को बढ़ाना, व्यवसायिक अनुभव साझा करना, नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और वास्तविक समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना। इवेंट का ओपन और इंटरएक्टिव फॉर्मेट प्रतिभागियों के बीच रचनात्मक संवाद और सहयोग की भावना को और भी मजबूत करता दिखा।बिजनेसगढ़ के को-फाउंडर हर्ष वर्धन ने अपनी स्टार्टअप यात्रा साझा की और बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों में भी दृढ़ निश्चय से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने आइडिया पर भरोसा रखने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।उत्साही सहभागिता:इस आयोजन में राज्यभर से कई उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स शामिल हुए। प्रमुख नामों में रहे:डॉ. त्रयम्बिका गंजीर, निधि अग्रवाल, गीतू, रश्मि रंजन साहू, ऋषभ, गुरदीप, नीरज साहू, विवेक पाटीदार, सुधांशु सोनी और प्रद्युम्न यादव।बिजनेसगढ़ की प्रतिबद्धता:को-फाउंडर डॉ. डोमेंद्र गंजिर ने कहा: “हमारा सपना है कि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी स्टार्टअप राज्यों में शामिल किया जाए। इसके लिए हम निरंतर ऐसे प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जहाँ इनोवेशन, मार्गदर्शन और सहयोग का मजबूत तंत्र हो। यह मीटअप उसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”
-
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। -
रायपुर :शहर के वीआईपी रोड समेत अन्य इलाकों में विगत शुक्रवार और शनिवार को आबकारी की जिला , संभाग और राज्यस्तरीय टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। होटल , बारों , रेस्टोरेंट के निर्धारित समय बाद तक संचालित होने की शिकायतों पर पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी शिकायत के आधार पर जांच की । शुक्रवार दिनांक 27/6/2025 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के पांच बारों में छापामार कार्यवाही की जिसमें सूर्या बार के समय पश्चात खुला पाए जाने और होटल ओलिव , सेंट्रल पॉइंट , महिंद्रा और ली रॉय बार में पार्सल के रूप में विक्रय करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय प्रकरण कायम किया गया। शनिवार दिनांक 28/6/2025 को संभागीय उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 6 छापामार कार्यवाहियां की गई। एलोरा , इशिका और सुधा रीजेंसी होटल बारों में पार्सल के रूप में विक्रय पाए जाने और होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस मद्यपान करते पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में विभागीय और आपराधिक प्रकरण कायम किए गए। जिला रायपुर के आबकारी और पुलिस के दल द्वारा अलग - अलग शनिवार दिनांक 28/6/2025 को होटल पुनीत , सेंट्रल पॉइंट , आदित्य , विनार , सवेरा , सालिटायर , मयूरा , सतलज , आर्किड , कोर्टयार्ड मैरियट , कोया , ज़ूक , एल्सव्हेयर , हाइपर क्लब , धूम्स विलेज और वीआईपी रोड के अन्य होटल रेस्टोरेंट की जांच की गई। कोर्टयार्ड मैरिएट होटल बार द्वारा निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत न किए जाने और समय पश्चात खुला पाए जाने पर विभागीय प्रकरण कायम किया गया।
- -फॉरेस्ट टू फार्मेसी : छत्तीसगढ़ में 36.47 करोड़ की आयुर्वेदिक इकाई का शुभारंभ-'वोकल फॉर लोकल’ को साकार करती छत्तीसगढ़ की आयुर्वेदिक प्रसंस्करण परियोजनारायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित अत्याधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण 29 जून को ग्राम जामगांव (एम), जिला दुर्ग में किया जाएगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल, स्थानीय विधायकगण, राज्य वनोषधि बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम और वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 डॉक्टर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज महा मण्डलेश्वर, हरिद्वार उत्तराखण्ड विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़कर फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 27.87 एकड़ क्षेत्र में रू. 36.47 करोड़ की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई से प्रतिवर्ष लगभग रु. 50 करोड़ मूल्य के उत्पाद तैयार किए जाने का अनुमान है। यह इकाई प्रदेश में वनों में पाई जाने वाली औषधीय और लघु वनोपज जैसे महुआ, साल बीज, कालमेघ, गिलोय, अश्वगंधा आदि का संगठित एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर चूर्ण, सिरप, तेल, टैबलेट एवं अवलेह जैसे गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण करेगी। यह इकाई छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड के तहत प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का प्रमुख केंद्र भी बनेगी। परियोजना के अंतर्गत 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की प्राथमिक प्रसंस्करण कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होने से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए द्वार खुलेंगे।आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई में आधुनिक वेयरहाउस की 20,000 मीट्रिक टन की संग्रहण क्षमता विकसित की गई है, जिससे सीजनल वनोपजों के दीर्घकालीन संरक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण में सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मूर्तरूप देती है। यह न केवल वन उत्पादों के स्थानीय मूल्य संवर्धन का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशिता को भी सशक्त बनाती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के नेतृत्व में प्रदेश एक नए हरित औद्योगिक युग की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे वनवासियों और ग्रामीणों के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित हो रहा है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस नीति के अनुरूप सभी विभागों में शासकीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाने की दिशा में अनेक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं। इससे पहले विगत दो-तीन वर्षों में विभाग में एकाध बार ही सीमित संख्या में (केवल 10-15 अधिकारियों के) ही तबादले हुए थे। जीएसटी विभाग के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी एक ही पदस्थापना स्थल पर लंबे समय से कार्यरत थे। कुछ अधिकारी तो लगातार 18 वर्षों तक एक ही स्थान पर पदस्थ थे। यह स्थिति विभाग के कार्य निष्पादन और कर संग्रहण में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता की भावना को बाधित करती है।विभाग में स्वीकृत 35 राज्य कर उपायुक्त पदों में से 17 अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापना प्रदान की गई। शेष 8 उपायुक्तों में 3 अधिकारी पिछले 10 वर्षों से, 2 अधिकारी 8 वर्षों से तथा 3 अधिकारी 4-5 वर्षों से रायपुर में पदस्थ थे। इसके अतिरिक्त 8 उपायुक्त तथा 4 सहायक आयुक्त 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही कार्यरत थे।178 राज्य कर अधिकारी/राज्य कर निरीक्षक भी पिछले 4-5 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे, जिनमें से 34 राज्य कर अधिकारी एवं 45 राज्य कर निरीक्षक लगातार 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही नियुक्त थे। टैक्स कलेक्शन विभाग होने के कारण इतनी लंबी अवधि तक एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने से व्यापारिक संस्थाओं से व्यक्तिगत संबंध विकसित होने की संभावना बढ़ती है, जिससे कामकाज पर असर पड़ता है।वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस स्थिति में आवश्यक सुधार करते हुए राज्य में कर प्रशासन के विकेन्द्रीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। पूर्व में विभाग के वृत्तों की संख्या 30 होते हुए भी विभागीय कार्यालय महज 15 जिलों में ही सीमित थे, जबकि राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभागों के कार्यालय सभी जिलों में है। इसे कमी को दूर करते हुए पहली बार दंतेवाड़ा, कोंडागांव, जशपुर और नवगठित जिले सक्ती एवं सारंगढ़ में वृत्त स्थापित कर वहां अधिकारियों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है।राजस्व संग्रहण को सशक्त बनाने के लिये विभाग में बीआईयू एवं ऑडिट यूनिट का गठन कर उनमें अधिकारियों की तैनाती की गई है। इतने बड़े पैमाने पर तबादलों के बावजूद मानवीय संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। विशेषकर पति-पत्नी दोनों अधिकारियों की पदस्थापना एक ही जिले में सुनिश्चित की गई है तथा महिला अधिकारियों को यथासंभव निकटवर्ती जिलों में ही स्थानांतरित किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा की राज्य सरकार आगामी समय में भी सभी विभागों में ईमानदार, पारदर्शी और निष्ठावान कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिये निरंतर कदम उठाती रहेगी।
-
राजनांदगांव । यूनिसेफ युवोदय राजनांदगांव के स्वयं सेवकों द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सीताकसा में जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया गया। जिला समन्वयक यूनिसेफ श्री विनोद कुमार टेम्बुकर ने कहा कि सोखता गड्ढा निर्माण से गिरते भू-जल स्तर में सुधार हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों में सोखता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों में कम से कम 5 पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण करने का संकल्प लेने कहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए शपथ दिलाई गई और सभी को स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य छुरिया, इंजीनियर तुमेश्वर साहू, यूनिसेफ युवोदय के स्वयं सेवक तोरण पटेल, साहिल देवांगन, भारत साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक अन्य पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
राजनांदगांव । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सीताकसा में स्वच्छता तिहार का आयोजन किया गया। स्वच्छता तिहार कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने अभियान चलाकर ग्राम के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। कार्यक्रम में ग्रामीणों से गांव को सदैव स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने, गिला एवं सुखा कचरा के सुरक्षित निपटान, घर का कचरा दीदियों को सम्मानजनक व्यवहार से देने, प्रतिमाह समय पर स्वच्छता शुल्क देने की अपील की गई। साथ ही भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों में सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण 2025 अंतर्गत मोबाइल के माध्यम से सर्वे के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान जल सरंक्षण एवं भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए जनसमुदाय के सहयोग से नाला में तीन जगह बोरी बंधान भी किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य हरिला कौशल चंद्रवंशी, ग्राम पंचायत के सरपंच, स्वच्छ भारत मिशन से गिरधारी सुधाकर, तकनीकी सहायक तुमेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, यूनिसेफ की टीम, पंचायत सचिव, स्वच्छता दीदी, बिहान केडर की दीदीयां एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
-
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री दिनेश गांधी, श्री सौरभ कोठारी, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- - मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेंटर का किया शुभारंभ
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी प्रांगण में 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में सीटी स्केन, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि आज डोंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य के लिए 39 करोड़ 23 लाख 11 हजार रूपए की लागत के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्य किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वायशेप ओवरब्रिज के निर्माण से नागरिकों को बहुत सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का विकास कर पूरा देश विकास की श्रेणी में आगे बढ़ रहा है। भारत 2 से 3 वर्ष में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीगसढ़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी, दो वर्ष का बोनस, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति ने डोंगरगढ़ क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के ईलाज के लिए आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरूआत की है। इससे ईलाज के लिए अब रायपुर और राजनांदगांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सेवा एवं पुनीत का कार्य है। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा संचालित मां बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। धर्मार्थ चिकित्सालय में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू करना बहुत अच्छा कार्य किया है। इससे आस-पास के क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में चिकित्सा सुविधा मिल जाएगी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी धर्मार्थ चिकित्सालय में आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू होने से क्षेत्रवासियों को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कार्य ट्रस्ट ने किया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार मोदी एक-एक गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक शहर सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बने इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों को बराबर रूप से विकास के लिए राशि का वितरण कर रही है। लोक निर्माण विभाग सड़कों, भवनों का निर्माण तेज गति से कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रसाद योजना के तहत श्री यंत्र के साथ डोंगरगढ़ में विभिन्न विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 किलो मीटर के भीतर अमृत स्टेशन का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार राज्य में विकास के कार्य तेज गति से कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वायशेप पुल निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, श्री दिनेश गांधी, श्री सौरभ कोठारी, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी, समाज प्रमुख, नगरवासी उपस्थित थे। - -संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षकों और बच्चों को बताया गया नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के बारे मेंरायपुर। नई शिक्षा नीति को लेकर महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शनिवार, 28 जून को वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त लायंस क्लब की अध्यक्ष रही मधु यादव ने शिक्षकों और बच्चों को नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी (एनईपी) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से मोबाइल से दूरी बनाकर स्कूल की किताबों और स्टोरी बुक पढ़ने के लिए समय निकालने की बात कही।वर्कशाप के दौरान मधु यादव ने अपने अनुभवों के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को एनईपी के बारे में बताया। उन्होंने प्रैक्टिकल और खेलकूद के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की तकनीक के बारे में बताते हुए डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने बच्चों से कई एक्टिविटीज भी कार्रवाई, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साहपूर्वक किया, जैसे कि उन्होंने एक शब्द 'कैरम बोर्ड' बच्चों को दिया। इसी एक शब्द के अक्षरों का इस्तेमाल कर बच्चों ने अनेक शब्द बनाए। ऐसे प्रतिभावान बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। भावना, लावण्या, हिमानी आदि बच्चों को भी मैडम ने स्टोरी बुक देकर सम्मानित किया और उन्हें कहानियां पढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने शिक्षकों से पूछा कि "5+3+3+4" क्या है। इस पर शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने कहा कि यह अंक क्लास के विभाजन को दर्शाता है। फाउंडेशनल के पांच वर्ष प्री-प्राइमरी की तीन क्लास के साथ पहली और दूसरी को दर्शाता है। इसी प्रकार प्रिपेरटोरी के तीन साल तीसरी से पांचवीं के लिए है। इसके बाद का तीन छठवीं से आठवीं के लिए और अंतिम के चार साल सेकंडरी एजुकेशन के लिए 9वीं से 12वीं तक को दर्शाता है।इससे पूर्व शिक्षिका सुदेवी विश्वास ने मधु यादव का सम्मान सूत की माला और स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अपर्णा आठले, अतिथि परिचय चौधरी मैडम और धन्यवाद ज्ञापन अस्मिता कुसरे ने किया।
- - ग्राम पलौद में भी ग्रामीण सभा व पंचायत की आहूत बैठक में शराब दुकान नहीं खुलने देने का निर्णय लिया गयारायपुर। ग्राम खौली में खुलने जा रही शराब दुकान के विरुद्ध जारी धरना चौथे दिन शनिवार को महिलाओं के नाम रहा। ग्राम खौली की महिलाओं सहित आसपास के ग्रामों की महिलाओं ने इसमें शिरकत की और शासन - प्रशासन को समय रहते चेत जाने का आग्रह किया । इधर ग्राम पलौद में भी ग्रामीण सभा व पंचायत की आहूत बैठक में शराब दुकान नहीं खुलने देने का निर्णय लिया गया है व इस संबंध में वे कल रविवार को क्षेत्रीय सांसद व विधायक से मुलाकात करेंगे ।ज्ञातव्य हो कि रायपुर जिले में शासन ने 7 शराब दुकान खोलने का निर्णय ले चयनित ग्रामों के इच्छुक ग्रामीणों से जगह मुहैया कराने आसन्न 2 जुलाई तक निविदा आमंत्रित की है। इन 7 में से 5 दुकान आरंग विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रही है जिसमें खौली व पलौद भी शामिल हंै । शराब दुकान खुलने के सुगबुगाहट के समय से ही खौली वासी इसके विरोध में उतर आये थे और एकदिनी धरना - प्रदर्शन करने के साथ - साथ शासन - प्रशासन सहित क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत सिंह सहित पूर्व में विधानसभा व संसद में इस ग्राम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंप ध्यानाकर्षण कराया था व कथित आश्वासन मिलने के बाद धरना - प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था। लेकिन प्रशासन की खौली में शराब दुकान खोलने की हठधर्मिता व इस हेतु जगह मुहैया कराने निविदा आमंत्रित किये जाने से खौली के ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर उभर आया है और वे बीते 25 जून से धरना - प्रदर्शन कर रहे हैं , जिसे प्रभावित होने वाले ग्रामों के ग्रामीणों का भी समर्थन मिल रहा है । आज खौली में आहूत ग्रामीणों की बैठक में एक बार फिर किसी भी कीमत में शराब दुकान न खुलने देने का संकल्प दुहराया गया व जगह मुहैया न कराने ताकीद करने के साथ - साथ ग्रामीण फरमान का अवहेलना करने वाले पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत कार्यवाही झेलने तैयार रहने के प्रति आगाह किया गया । निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई के ठीक एक दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया ।
- -योजना से मिला आर्थिक संबल, बढ़ा व्यवसाय, बढ़ी आमदनीरायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और उद्यमशील नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे-मझोले उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को निर्धारित परियोजना लागत पर अनुदान और बैंकों के माध्यम से ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी योजना के अंतर्गत महासमुन्द जिले के बसना विकासखंड के ग्राम सराईपाली निवासी श्री मनोज कुमार यादव ने योजना का लाभ लेकर अपने छोटे कम्प्यूटर कार्य केंद्र (च्वाइस सेंटर) को विस्तार देने का कार्य किया। पूर्व में सीमित संसाधनों के साथ संचालित यह व्यवसाय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के सहयोग से एक सफल स्वरोजगार इकाई में परिवर्तित हुआ है।मनोज यादव का पहले से एक छोटा-सा च्वाइस सेंटर था, जिसे वे लंबे समय से चला रहे थे। वे अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते थे, परंतु आर्थिक संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती थी। इसी बीच उन्हें ग्रामोद्योग विभाग, जिला पंचायत महासमुन्द द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। मनोज ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया और एक लाख रुपए की लागत पर परियोजना स्वीकृत हुई। इसमें से उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ और शेष राशि का ऋण उन्होंने बैंक से प्राप्त किया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने कम्प्यूटर सेंटर का विस्तार किया, आवश्यक उपकरण खरीदे और सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिले ऋण और अनुदान से न केवल उनका व्यवसाय बड़ा हुआ बल्कि उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उन्होंने समय पर ऋण की किश्तें चुकाते हुए बैंक का पूरा ऋण अदा कर दिया है। आज वे न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य लोगों को भी डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।मनोज छत्तीसगढ़ शासन के इस अभिनव कार्यक्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। मैं शासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिसने मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को खुद का व्यवसाय खड़ा करने में सहायता की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाएं युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही हैं, जो राज्य के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
- -तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री श्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत करने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार विकास के हर मोर्चे पर मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में वृद्धि के लिए तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य प्रति मानक बोरा 5,500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं।आगामी पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का बेहतर उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाया गया है।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि यहां तहसील कार्यालय खुलने से किसानों, भूस्वामियों, छात्रों और नागरिकों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी आगामी सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा।विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। आम नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत साय, श्री रोहित साय, आईजी श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, तपकरा सरपंच श्रीमती सविता जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
-
- लेजेंड्री संगीतकार पंचमदा की जयंती पर सुर संध्या आयोजित
टी सहदेवभिलाई नगर। हिंदी फिल्मों के लेजेंड्री एवं बेजोड़ संगीतकार तथा गायक आरडी बर्मन की स्मृति में रागमंजरी ने गीतों की रिमझिम फुहारों से श्रोताओं के तन-मन को भिगो दिया। सावन के पहले पड़ी बारिश की बौछारों ने जहां संगीत प्रेमियों के तन को तर किया, वहीं सुरों की सरिता ने मन को तरबतर कर दिया। पंचमदा की जयंती पर स्वामी आत्मानंद उद्यान व खेल परिसर में आयोजित सुर संध्या में एक अजनबी हसीना, होगा तुमसे प्यारा कौन, मेरी भीगी-भीगी सी पलकें, भीगी-भीगी रातों में, रिमझिम गिरे सावन, बड़ा नटखट है रे, प्यार दीवाना होता है, रात कली एक ख्वाब में आई, चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे अमर फिल्मी गीतों का संगीत प्रेमियों ने रसास्वादन किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंचमदा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। फिर उसके बाद शुरू हुआ एक के बाद एक लगभग दो दर्जन फिल्मी तरानों का संगीतमय सफर। संगीत का खुमार ऐसा छाया कि गायकों के साथ श्रोता भी झूमझूम कर गाने लगे। इस दौरान लोगों ने गानों की फरमाइश भी की, जिसे गायकों ने पूरा किया। आरडी बर्मन के सदाबहार गीत पेश कर सुरों की महफिल सजाने वाले रागमंजरी कराओके के कलाकारों में तपन कुमार नाथ, जाह्नवी दत्ता, जीवनंदन वर्मा, सुरेश बारसागड़े, प्रमोद ताम्रकर, सुमन जोशी, राजेश्वरी साहू, वंदना देशमुख, तामेश्वर साहू और तिलक वर्मा शामिल हैं। इस मौके पर गायकों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों केशव बंछोर तथा प्रवीण कुमार चोपड़ा की खास भूमिका रही। - -पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सोलर पैनल लगवा लिया और अब गर्मी में बिजली बिल हुआ जीरोरायपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित "प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना" आज आम नागरिकों की जिंदगी में उजाला ही नहीं, सुकून भी भर रही है। यह योजना सिर्फ बिजली संकट का समाधान नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता की और बढ़ाया ठोस कदम है।इस योजना के एक सफल लाभार्थी में से एक रायपुर के डॉ. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी श्री अतुल तिवारी भी है। श्री तिवारी ने बीते वर्ष अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया। उन्हें सरकार की ओर से 78,000 रुपए की सब्सिडी मिली, जिससे लागत बेहद कम हो गई और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो गई।"पहले हर गर्मी में बिजली का बिल 7,000 से 8,000 रुपए तक आता था। लेकिन इस बार मेरा पूरा बिल ‘शून्य’ आया है," श्री तिवारी ने उत्साह से बताया। अब उनके घर में बिजली निरंतर और मुफ्त मिल रही है। सिर्फ उनका बिजली खर्च ही नहीं घटा है, बल्कि अब उन्होंने ग्रीन एनर्जी की ओर कदम भी बढ़ाया है। वे कहते हैं, “यह योजना गर्मी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं है।” बिजली की निर्बाध आपूर्ति से उनका परिवार न केवल आरामदायक जीवन जी रहा है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा बचत में भी भागीदार बन चुका है। अब अन्य लोग भी अपने छतों में सोलर पैनल लगा रहे है और योजना का लाभ उठा रहे हैं।श्री तिवारी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा:“यह योजना केवल आज की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार है।”पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है। इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा भी कैबिनेट की बैठक में हितग्राहियों को 30 हजार तक की सब्सिडी दिए जाने का निर्णय लिया है। इसमें 1 किलो वॉट पर केंद्र से 30 हजार और राज्य से 15 हजार कुल 45 हजार, 2 किलो वॉट पर केंद्र से 60 हजार और राज्य से 30 हजार कुल 90 हजार, 3 किलो वॉट पर केंद्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार कुल 1 लाख 08 हजार की सब्सिडी दी जा रही है। 3 किलो वॉट उससे अधिक क्षमता पर 1 लाख 08 हजार की सब्सिडी स्थिर रहेगी।योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकता है।
-
-कलेक्टर और एसएसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
रायपुर,। राजधानी रायपुर में बढ़ती आबादी और भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर संभावित विकास स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मठपुरैना, भाटागांव, उरकुरा, एक्सप्रेस-वे सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण, नए एक्सप्रेस वे, फ्लाईओवर और रेलवे अंडरब्रिज/ओवरब्रिज की संभावनाओं का गहन अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि, “आने वाले 4 से 5 वर्षों में रायपुर की जनसंख्या और ट्रैफिक में वृद्धि होगी। इस चुनौती का सामना करने के लिए अभी से रणनीतिक तैयारी की जा रही है।” कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि शहर में यातायात सुगमता हेतु नई सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर की योजना बनाना आवश्यक है। इस दौरान पहले से प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर सहित पुलिस, रेलवे और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।













.jpg)
.jpg)












