- Home
- छत्तीसगढ़
-
-प्रतिबंधित पाॅलीथीन पर कारगर व्यवहारिक रोक लगाने लगातार अभियान चलाने का दिया सुझाव
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में नवनियुक्त एमआईसी की प्रथम बैठक हुई जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री विष्वदीप नवनियुक्त एमआईसी सदस्यों सर्व श्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, संतोष कुमार साहू, भोला राम साहू, अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, नंदकिषोर साहू, खेम कुमार सेन, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सरिता आकाष दुबे, श्रीमती सुमन अषोक पाण्डेय, डाॅ. अनामिका सिंह, श्रीमती संजना हियाल सहित अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, श्री संजय बागड़े, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव, उपायुक्तगणों, जोन कमिष्नरगणों, कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागों के प्रभारियों की उपस्थिति रही ।रायपुर नगर निगम की नवनियुक्त एमआईसी की प्रथम बैठक में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में निगम वित्त लेखा और अंकेक्षण विभाग के प्रस्ताव अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान एवं वित्त वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर विचारोपरांत सर्वसम्मति से बजट अनुमान की अनुषंसा एमआईसी द्वारा करते हुए नियमानुसार निगम सामान्य सभा की बैठक में विचारार्थ रखे जाने के निर्देष दिये है।एमआईसी ने वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राषि रू. 225.71 करोड के म्युनिसिपल बांड जारी किये जाने की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आवष्यक निर्देष प्रथम बैठक में दिये है।एमआईसी ने लोककर्म विभाग के विभागीय प्रस्ताव अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित 70 वार्डो हेतु वार्ड एक्षन प्लान बनाने के लिये अर्बन प्लानिंग कंसल्टेंट नियुक्त करने आरएफटी की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आवष्यक निर्देष दिये है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रतिबंधित पाॅलीथीन पर कार्यवाही एवं व्यवहारिक तौर पर प्रभावी रोक एवं नियंत्रण लगाये जाने, नगर निगम रायपुर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने एवं नागरिको को दैनिक जीवन में प्रतिबंधित पाॅलीथीन का उपयोग बंद कर उसके स्थान पर कपड़े जुट, कांच से बने बर्तनों, सामग्रियों का दैनिक उपयोग विकल्प के रूप में पर्यावरण सुरक्षा में सहभागी बनने अधिक से अधिक करने प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया है। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संचालित शासकीय कन्या विधालय सुपेला में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट एवं सामुदायिक भवन कोे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन-2 जोन आयुक्त येशा लहरे एवं अधिकारियों को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण 8 लाख की लागत एवं महापौर निधि से बच्चों के खेलने के लिए मल्टीपरपस नवीन बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। जिसका उपयोग स्कूल के बच्चों द्वारा किया जायेगाl स्कूल के शिक्षक के साथ चर्चा करते हुए आयुक्त ने जोन आयुक्त को कार्यो को शीध्र ही पूर्ण कराने निर्देशित किए।उसी दरमयान आयुक्त ने देखा क्लास रूम में परीक्षा होने के कारण तीसरी, चैंथी कक्षा के बच्चों की पढ़ाई स्कूल में बने मंच पर बैठाकर कराई जा रही थी। कौतुहलवस सब लोग बच्चो के बीच पहुचं गये और बच्चो से पढ़ाई के बारे में चर्चा करने लगे, क्या पढ़ रहे हो, समझ में आ रहा है कि नहीं। होमवर्क कौन-कौन करके आता है, घर में जाकर कौन-कौन पढ़ाई करता है आदि के बारे में बच्चो से चर्चा किये और उनसे सवाल-जवाब भी किये। बच्चो से जब सवाल किया गया, वृत किसे कहते है, कौन बनाकर बतायेगा। कोई हाथ नहीं खड़ा कर रहा था, जबकि देखा गया कुछ बच्चे अपने कापी में बना लिए थे। आयुक्त ने शिक्षिका से कहा कि बच्चो में आत्म विश्वास की कमी है, उन्हे प्रोत्साहित किया करें। जानते हुए भी बच्चे जवाब देने में डर रहे है। बच्चों को बेजिझक होकर अपनी बातों को कहना चाहिए, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है।इसके बाद सब लोग वार्ड में हो रहे निर्माण, सफाई, शौचालय आदि का निरीक्षण किये। स्थानीय नागरिको से कार्यो के बारे में फीड बैक लिए। अनावश्यक रूप से कुछ जगहो पर स्ट्रीट लाईट जल रहा था, उसे बंद कराने के लिए सभी जोन आयुक्त को निर्देशित किये। किसी भी प्रकार से कोई भी लाईट दिन के समय जलते नहीं दिखना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े बकायादारों को लगातार बिल डिमांड की नोटिस, सीलिंग की कार्रवाई, चैटबोट के माध्यम से डिमांड बिल का वितरण और कॉल सेंटर से बकायादारों को बकाया की जानकारी दी जा रही है। होली के बाद नगर निगम राजस्व अमले द्वारा लगातार वसुली हेतु की जा रही कार्यवाही के कारण 5 दिनों में लगभग 5 करोड़ 40 लाख से भी अधिक की राजस्व वसूली बड़े बकायादारों से की जा चुकी है।-
20000 रूपये से 50000 रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 643 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 92 लाख की वसूली हुई है।
.50000 रूपये से 1लाख रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 167 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 12 लाख की वसूली हुई है।1 लाख रूपये से अधिक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 93 बड़े बकायादारों से 2 करोड़ 36 लाख की वसूली हुई है। -
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से वीरांगना वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर रायपुर जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद श्री मोहन उपारकर, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा,जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहित स्थानीय लोधी समाज के पदाधिकारी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर आबंटित कक्ष क्रमांक 216 में पहुंचकर नगर निगम के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष शहीद चूड़ामणि वार्ड नम्बर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद श्री दीपक जायसवाल ने प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा - अर्चना कर आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्यार ओर शंख ध्वनि के मध्य अपना कार्यभार सम्हाल लिया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र,अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर, अधिकारियों ओर कर्मचारियों, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूलमालाओं से लादकर ओर बुके प्रदत्त कर एमआईसी सदस्य का पदभार निगम मुख्यालय भवन में ग्रहण करने पर श्री दीपक जायसवाल को हार्दिक बधाइयाँ ओर शुभकामनायें दी हैँ.
-
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री गजाराम कँवर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 1 के अंतर्गत भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को अत्यधिक गन्दगी मिलने और प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच अत्यधिक मात्रा में यत्र - तत्र बिखरे होने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने पंचनामा कार्यवाही कर भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की है. इसके साथ ही 5 अवैध ठेलों को वहाँ जप्त करने की कार्यवाही की गयी है.
- टी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरीवासियों को कॉलोनी में ही सथापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की तेज बदबू से निजात मिलने के रास्ते की सारी अड़चनें दूर हो गई हैं। रिसाली नगर निगम आयुक्त द्वारा पिछले साल 28 अक्टूबर को भेजे गए एक पत्र के जवाब में प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने कॉलोनी के मलजल को बीएसपी के मौजूदा पंपिंग स्टेशन तक पहुंचाने की व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की। यह राशि 15 वें वित्त आयोग की मद से जुटाई जाएगी। संचालनालय के आदेश की सूचना रिसाली नगर निगम आयुक्त को इसी सोमवार को मिली।तालपुरीवासियों ने ली राहत की सांसकॉलोनीवासियों को जैसे ही यह खबर लगी, लोगों ने राहत की सांस ली। मालूम रहे कि रिहायशी इलाके में एसटीपी होने से वे लंबे अरसे से दुर्गंधमय वातावरण में जीने के लिए मजबूर हो गए थे। तालपुरीवासियों ने इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से लेकर सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर से गुहार लगाई थी, अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई। इतना अवश्य है कि बदबू से निजात मिलने में अभी वक्त लगेगा, क्योंकि निविदा प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही पाइप लाइन बिछाने की समय सीमा तय होगी।इतना आसान नहीं था यह सफरउल्लेखनीय है कि बीएसपी ने दोनों ब्लॉकों के एसटीपी की पाइप लाइन को अपने सीवेज पाइप से जोड़ने हेतु 11 सितंबर 2020 को एनओसी दे दिया था। एनओसी दिलाने में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया की खास भूमिका रही। इसके बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति न होने से पार्षद सविता ढवस ने 8 फरवरी 2022 को आयुक्त के सामने अपनी बात रखी तथा जनयाचिका के माध्यम से 17 फरवरी 2022 को शिकायत दर्ज कराई, जिसके जवाब में नगर निगम ने इस मद के लिए 2 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजने की बात कही। मामला आगे बढ़ता न देख पार्षद ने एक बार फिर 24 अप्रैल 2023 को कलेक्टोरेट में शिकायत की। इसके करीब दस महीने बाद निगम आयुक्त ने 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए उपलब्ध राशि में से 15 वें वित्त आयोग की मद से 1 करोड़ 95 लाख 16 हजार रुपए की राशि जारी करने का प्रस्ताव भेजा, लेकिन संचालनालय ने यह कहकर असहमति व्यक्त की कि प्रस्तावित कार्य 15 वें वित्त आयोग के टाइड ग्रांट (खास उद्देश्य) प्रावधान के अंतर्गत नहीं आते। प्रावधानों का हवाला देते हुए उसने आयुक्त को आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने की सलाह अवश्य दी। आखिरकार पार्षद ने पिछले माह 23 तारीख को उप मुख्यमंत्री अरुण साव से एक पत्र के माध्यम से इस ज्वलंत समस्या के निराकरण के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आईआईएम रायपुर के पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का आमंत्रणरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे।नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रमश्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद, और विचारक एकत्र होंगे, ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके।छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहलभारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे।श्री काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
- रायपुर, /नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री श्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा, लेकिन हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। उन्होंने भ्रमण पर आए बच्चों से कहा कि आपका उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है।अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यमुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टावर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं।आपकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्माइस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
- रायपुर - महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की सभी 10 जोनों और निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण की दृष्टि से जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत सभी वार्डों में हेंड फागिंग मशीन की सहायता से सघन फागिंग अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से अभियानपूर्वक जारी है. फागिंग अभियान गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किये जाने सतत मॉनिटरिंग निर्देशानुसार की जा रही है. फागिंग अभियान देखने वार्ड पार्षद भी पहुंच रहे हैँ. नगर निगम जोन 1 के तहत वीर शिवाजी वार्ड नम्बर 16 के अंतर्गत खमतराई मुख्य मार्ग एवं अन्य स्थानों पर चलाये जा रहे फागिंग अभियान का नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद श्री गज्जू साहू ने पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया.
- रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर रायपुर जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती साधना प्रमोद दुबे, पूर्व पार्षद श्री मोहन उपारकर, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा,जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस सहित स्थानीय लोधी समाज के पदाधिकारी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वारित समाधान किया जा रहा है।ग्राम मुजगहन निवासी सुश्री सावित्री यदु जो मितातिन के रूप में कार्य कर रही है, हाल ही में उन्हें राज्यांश और केन्द्रांश की राशि प्राप्त हुई है। जिससे वे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से यह राशि नहीं मिल रही थी। जिससे वह परेशान थी। फिर सावित्री को रायपुर जिले के लिए दिए गये हेल्पलाइन नं. की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कॉल सेंटर से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उनकी राज्यांश और केन्द्रांश की राशि उन्हें प्राप्त हो गई, जिससे वे बेहद खुश हैं।सुश्री सावित्री यदु ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह समाधान न केवल उनकी समस्या का समधान था बल्कि उनके कार्य के प्रति सम्मान और समर्थन भी था।
- रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक श्री रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं 23 मार्च 2025 को आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रोफेसर श्री संजीव पाराशर भी उपस्थित थे।*नेतृत्व और नीति निर्माण पर केंद्रित होगा कार्यक्रम*श्री काकानी ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य समकालीन प्रबंधन और नीति निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। इस मंच पर प्रख्यात नीति निर्माता, शिक्षाविद, और विचारक एकत्र होंगे, ताकि विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की प्रक्रिया के सम्बन्ध में सारगर्भित विचार विमर्श किया जा सके।*छत्तीसगढ़ में नेतृत्व कौशल को नया आयाम देने की पहल*भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक श्री काकानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति और उनके अनुभवजन्य विचार न केवल कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे, बल्कि प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक भी होंगे।श्री काकानी ने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम विधायकों को प्रभावी नेतृत्व कौशल विकसित करने और नीति निर्माण में नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए सहयोग करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
- ग्रामीणों और किसानों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देशबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय (जिला मुंगेली) से जल्द से जल्द पानी छोड़ने को कहा है। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगा। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने आज देर शाम बिलासपुर स्थित उप मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने श्री साव को ज्ञापन सौंपकर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।पानी की समस्या लेकर लोरमी क्षेत्र के लगभग 200 प्रभावित गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के समक्ष अपनी समस्याएं रखी व जलसंसाधन विभाग को पानी छोड़ने के लिए निर्देशित करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है । इसलिए ग्रामीणों की मांग है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ा जाए। जिससे उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के लोगों द्वारा खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने की मांग पर सहमति जताते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग के अनुरूप पानी तत्काल छोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी क्षेत्र के गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल, महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जन इस अवसर पर मौजूद थे।
- *अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने कई निर्णय**विगत 11 माह में 32 हजार ओपीडी एवं 1200 मरीजों का भर्ती कर किया उपचार*बिलासपुर/संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में कुछ बुनियादी काम और मरीजों की सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिए गए। आय-व्यय पर चर्चा की गई। विगत 8 माह में हुए कुछ जरूरी कामो के लिए खर्च किये गये लगभग साढ़े 10 लाख के विभिन्न कामों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।समिति की बैठक में अस्पताल में गरमी को देखते हुए दो डक्टिंग कूलर खरीदने, मरीजों के मनोरंजन के लिए दो एलईडी टीव्ही क्रय करने, 200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार, ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने, चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण, दो नग वॉटर कूलर तथा लगभग साढ़े 3 लाख रूपए मानसिक रोगियों के लिए दवा खरीदने का निर्णय लिया गया। समिति के आय-व्यय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में समिति को 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 का खर्च हुआ है। शेष 88 लाख की राशि खाते में शेष है। अस्पताल में विगत 11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।
- -मस्तूरी एवं बिल्हा ब्लॉक में बैठक लेकर की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉक में बैठक लेकर ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। एसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। उन्होंने पंचायतों में अधूरे कामों को जल्द पूरा करने कहा। गरमी में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए पानी की किल्लत वाले गाँव का चिन्हांकन कर जनपद सीईओ को अवगत कराने कहा। कलेक्टर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने कहा।कलेक्टर ने मस्तूरी ब्लॉक एवं बिल्हा ब्लॉक के संस्कृति भवन में सरपंचों, रोजगार सहायक और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नल जल योजना सहित महतारी वंदन योजना और अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सरपंच लोकतंत्र की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी है। योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी अहम भूमिका होती है। आपसे ही गांव, समाज और देश की प्रगति सुनिश्चित होती है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निर्देश दिए कि गांववार सभी कामों की समीक्षा कर कार्यो के लिए आवश्यकतानुसार राशि जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि गरमी में पेयजल संकट से निपटने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गरमी में धान की फसल लेने से पेयजल संकट की स्थिति निर्मित होती है। गर्मी में धान की फसल न लें, इससे भूजल स्तर गिर जाता है और बिजली का संकट भी बना रहता है।कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 30 मार्च को हमारे जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री जी करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात देंगे। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने कहा। कलेक्टर ने बताया कि इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जा रही है। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पूरे राज्यभर से इस कार्यक्रम में लोग शामिल होंगे। हम इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंग इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आप सभी और आने वाले लोग कार्यक्रम में जल्दी पहुंच जाए। छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम में न लाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलंेस सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
-
दुर्ग / जिले में मनरेगा के तहत 100 प्रतिशत कार्यों का मूल्यांकन ई-एमबी (इलेक्ट्रॉनिक मेजरमेंट बुक) के माध्यम से 10 मार्च 2025 से शुरू किया गया है। इस नए व्यवस्था के तहत, अब सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन और सत्यापन ऑनलाइन ई-एमबी मॉड्यूल से दर्ज किया जाएगा।
जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे से मिली जानकारी अनुसार ई-एमबी मॉड्यूल के तहत, किसी भी निर्माण कार्य का मूल्यांकन, सत्यापन और बिल भुगतान सीधे इस मॉड्यूल में किया जाएगा। बिना इस मॉड्यूल के बिल मूल्यांकन और सत्यापन के मस्टर रोल और बिल का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित तकनीकी सहायक, उप अभियंता, और अनुविभागीय अधिकारी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान किए गए हैं, और सभी को डीपीसी (डिस्ट्रिक्ट पंचायत कोऑर्डिनेटर) द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया है।माप पुस्तिका (मेजरमेंट बुक) निर्माण कार्यों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें सभी कार्यों की माप, सामग्री की मात्रा, श्रमिकों का समय, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज रहती है। इस प्रक्रिया के तहत, किसी भी काम को मापने, सामग्री की गिनती करने, और समय का रिकॉर्ड रखने के लिए एमबी (माप पुस्तिका) का उपयोग किया जाता है। इसके बाद, कार्य का सत्यापन और मूल्यांकन अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण विकास विभाग) के माध्यम से ऑनलाईन किया जाएगा, और फिर भुगतान के लिए भेजा जाएगा। - दुर्ग, / कलेक्ट्रेट दुर्ग के सभाकक्ष में 21 मार्च 2025 को अपरान्ह 04 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। जिसमें डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करते समय बीएलओ द्वारा मतदाता के नामांकन के संबंध में आवश्यक जानकारी सुनिश्चित करने के संबंध में, मतदाता सूचियों की गुणवत्ता और शुद्धता में सुधार के लिए बीएलओ के रूप में पर्याप्त उच्च-स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति, मतदाताओं के साथ विनम्र व्यवहार करने संबंधी प्रशिक्षण, बूथ/निर्वाचन स्थल पर मतदाता संबंधी मूलभूत जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को आसान बनाने के लिए उचित ए.एम.एफ. वाले मतदान केन्द्र एवं शहरी क्षेत्रों में मतदान को बढ़ाने के लिए ऊंची इमारतों के साथ-साथ कालोनियों में भी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, मतदाताओं की उचित पहचान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संचार सुनिश्चित करने, आधार और मोबाइल नंबरों को जोड़ने के प्रयास इत्यादि विषय शामिल है। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उक्त बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- - पात्र उम्मीदवारों की सूची जारीदुर्ग, / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी के तहत 03 पालना केन्द्र की कार्यकर्ता और सहायिका नियुक्ति के संबंध में पात्र उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम दुर्ग के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है। सूची अनुसार आवेदिकाओं के संबंध में दावा आपत्ति 28 मार्च 2025 तक आमंत्रित की गई है। दावा आपत्ति करने वाले व्यक्ति सक्षम दस्तावेजों के साथ परियोजना कार्यालय दुर्ग शहरी मंे कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 28 मार्च के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों का विचार नहीं किया जाएगा।
- दुर्ग / शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु जिले में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय/अशासकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 26 मार्च 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु पात्र विद्यार्थी postmatric&scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 24 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (वौइस् एग्जीक्यूटिव) 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 एवं शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन को प्राथमिकता दी जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।
-
राजनांदगांव। जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज एवं उनके द्वारा प्रदत्त विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर वृंदावन किसी पहचान की अपेक्षा नहीं रखते। वेद शास्त्रों के शास्त्रीय ज्ञान से जीव मात्र के आध्यात्मिक कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने वाले जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज भारत ही नहीं वरन् विश्व के आध्यात्मिक गुरु हैं। जिन्होंने लुप्तप्राय हो चुके भारतीय अध्यात्म के ज्ञान के स्रोत वेदों शास्त्रों के गूढ़ज्ञान के वास्तविक स्वरूप को प्रकट किया एवं जनसाधारण के लिए सरलतम रूप में प्रचार कर उपलब्ध कराया। जिस तत्व ज्ञान को प्राप्त कर मानव देह प्राप्त जीव भगवद् प्राप्ति के लक्ष्य की ओर निश्चिंत होकर अग्रसर हो सके और लक्ष्य प्राप्त कर सके। ऐसे संत शिरोमणि श्री कृपालु जी महाराज जी की प्रमुख प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी का आगमन राजनांदगांव में होने जा रहा है। राजनांदगांव शहर में देवी जी के प्रवचन का आयोजन 25 मार्च से 8 अप्रैल तक स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में सायं 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक नियत है। प्रवचन श्रृंखला में मनुष्य देह देव दुर्लभ, जीव का चरम लक्ष्य भगवद्प्राप्ति, भगवद् प्राप्ति के लिए भगवद् कृपा आवश्यक, मन बुद्धि की शरणागति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव, वास्तविक गुरु की शरणागति से ही भगवद् प्राप्ति संभव, संसार का स्वरूप आदि विषयों पर वेद, शास्त्रों, गीता, भागवत,रामायण आदि धर्म ग्रंथो के आधार पर ज्ञान का लाभ नगर वासियों को प्राप्त होगा।
-
छत्तीसगढ़ से MSMEs और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए मल्टी-सेक्टरल एक्सपो
रायपुर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और संबंधित निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के उद्देश्य से, PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) 20-23 मार्च 2025 को रायपुर के सेंट पॉल चर्च कम्पाउंड, सिविल लाइंस में "छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो 2025 (CITEX 2025)" का आयोजन कर रहा है। CITEX 2025 का उद्घाटन 20 मार्च को किया जाएगा। CITEX 2025, MSMEs और उनके जुड़े निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित एक प्रमुख पहल है, जो केंद्रीय भारत में एक अद्वितीय एक्सपो के रूप में होगा। यह एक्सपो सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायों के व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, ताकि उन्हें उपयुक्त बाजार लिंक मिल सकें और वे बड़े कॉर्पोरेट्स के साथ सहायक इकाइयों या आपूर्तिकर्ताओं के रूप में जुड़ सकें।
इस एक्सपो के माध्यम से संवाद और नेटवर्किंग के द्वारा, CITEX 2025 वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, उद्योग के हितधारकों, शिल्पकर्मियों, पेशेवरों, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों, नागरिक समाज के सदस्य, मीडिया और उपभोक्ताओं की भागीदारी आकर्षित करेगा। अन्य बातों के अलावा, CITEX 2025 एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो होगा, जिसमें MSMEs के प्रतिनिधित्व वाले विभिन्न क्षेत्र होंगे: हस्तशिल्प, फर्नीचर और खिलौने; रत्न और आभूषण; निर्माण उपकरण; कृषि और खाद्य प्रसंस्करण; आयुष; शिक्षा, हरित और वैकल्पिक ऊर्जा; होटल उद्योग; साहसिक पर्यटन।
छत्तीसगढ़ के MSMEs और संबंधित निर्यातकों को समर्थन देने की आवश्यकता को देखते हुए, CITEX 2025 एक परिवर्तनकारी पहल है, जो स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े MSMEs को सही स्थानों पर स्थापित करने के लिए हितधारकों के बीच सहयोग को गहरा करने में मदद करेगा। CITEX 2025 स्थानीय उद्योग उत्पादों को विभिन्न दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने के लिए अवसर प्रदान करेगा, जिसमें उद्योग के हितधारक और उपभोक्ता दोनों शामिल होंगे। CITEX 2025 में लगभग साठ MSMEs अपनी स्टॉल्स के साथ भाग लेंगे, जिन्हें व्यापार लिंक और व्यावसायिक अवसरों से लाभ मिलेगा।
CITEX, छत्तीसगढ़ में MSMEs के विकास और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मल्टी-सेक्टरल एक्सपो है, और यह PHDCCI की वार्षिक प्रमुख पहल बनेगा। मूल रूप से, CITEX 2025 छत्तीसगढ़ के MSME समुदाय और विभिन्न आकारों के उद्योग के हितधारकों के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली मंच बनने की उम्मीद है, जो इस परिवर्तनकारी मंच का हिस्सा बनने के लिए आगे आएंगे। - रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा पार्टी की एक आवश्यक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आगामी 21 मार्च को दोपहर 2 बजे से आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित हैं।
- रायपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 20 मार्च को मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव नगर पंचायत में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 20 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बरेला के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बरेला में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर पौने दो बजे जरहागांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे जरहागांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सवा चार बजे रायपुर पहुंचेंगे।














.jpeg)




.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)