- Home
- छत्तीसगढ़
- - किसानों के खेतों में पैदल चलकर खेती-किसानी का जाना हाल-चालबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने गुरूर विकासखण्ड के प्रवास के दौरान मिर्रीटोला पुरूर में किसानों के खेतों में पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम मिर्रीटोला पुरूर से किसानों के खेतों मंे पैदल चलकर खेती-किसानी का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्राम मिर्रीटोला के 22 किसानों के द्वारा सामुहिक रूप से ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि वे सभी कृषक जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से प्रेरित होकर यहाँ पर लगभग 25 एकड़ भूमि में हम 22 किसानों के द्वारा ग्रीष्म कालीन धान के बदले चना, गन्ना आदि फसल का उत्पादन कर रहे हैं। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित कृषकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से गन्ना फसल के उत्पादन में खपत होने वाली पानी की मात्रा एवं फसल के पकने के अवधि के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने लगभग 11 से 12 माह की अवधि में गन्ना फसल के पकने की जानकारी दी। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने किसानों से इस स्थान पर ग्रीष्म कालीन फसल हेतु पानी एवं फसल की बिक्री व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित किसानों ने कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल से उनके जमीन से लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित नहर से उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों से सिंचाई पंप की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पंप हेतु आवेदन प्रस्तुत करने को कहा।इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती हीराबाई साहू से खेती-किसानी एवं गांव में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से गांव के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ग्राम मिर्रीटोला पुरूर के पुराना तालाब का भी अवलोकन किया। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस पुराने तालाब को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर सुव्यवस्थित, सुंदर एवं बेहतर तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम हितेकसा में चेकडेम निर्माण हेतु प्रस्तावित हेतु नक्शा का भी अवलोकन किया।
- बालोद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय, तालुका न्यायालय गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा एवं दल्लीराजहरा सहित समस्त राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत का 08 मार्च 2025 को किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य, आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन वसूली के मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण, बिजली, जलकर, टेलीफोन बिल, वैवाहिक, परिवारिक मामलें, श्रम विवाद एवं राजस्व मामलों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से व्यक्ति अपने न्यायालयीन मामलें एवं विवाद पूर्व पंजीकृत होने वाले प्री लिटिगेशन मामलों का निराकरण करा सकते हंै। लोक अदालत में निराकृत होने वाले सिविल मामलों में पूर्व में लगी हुई न्यायालयीन फीस वापस होती है। इस नेशनल लोक अदालत के तैयारी के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री श्यामलाल नवरत्न द्वारा जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला अधिवक्ता संघ बालोद, समस्त बैंक, फायनेंस कंपनी, विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण किए जाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि जिस किसी भी पक्षकार का जिला न्यायालय बालोद, व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही, दल्लीराजहरा एवं डौण्डीलोहारा में तथा जिले के किसी भी राजस्व न्यायालय में मामला लंबित हो तो संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में अपने मामलों का निराकरण करा सकते हंै।
- बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने आवास योजना के आबंटित लक्ष्य के विरूद्ध निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को हर संभव मदद करने को कहा। बैठक में योजनान्तर्गत जनपद पंचायतो में कार्यरत समस्त विकासखण्ड समन्वयक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, तकनीकी सहायक (मनरेगा) एवं क्लस्टरवार ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारियो को वित्तीय वर्ष 2024-25 में फेस-01 के तहत आबंटित लक्ष्य के विरूद्ध में शासन के मंशानुसार माह मार्च में वृहद स्तर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम हेतु आबंटित लक्ष्य अनुरूप समस्त निर्माणाधीन आवासो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के फेस-02 में आबंटित अतिरिक्त लक्ष्य 8952 के विरूद्ध में पंजीयन एवं स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण कर यथाशीघ्र प्रथम किश्त की राशि संबंधितो के खातो में अंतरित करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अप्रारंभ आवास के लाभार्थियो से समन्वय स्थापित कर मटेरियल सामग्री, राजमिस्त्री एवं अन्य आवश्यक कार्यों में हर संभव मदद करने के साथ प्रथम किश्त प्राप्त हितग्राहियों से मुलाकात कर जनसामान्य में योजना के प्रति जागरूकता के साथ अप्रारंभ आवासो को यथाशीघ्र प्रारंभ कराने निर्देशित किया। बैठक में वित्तीय वर्षवार स्वीकृत आवासो के प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मापदंड अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कराने को कहा। साथ ही मनरेगा के तहत 90 मानव दिवस की मजदुरी राशि जारी करने निर्देश दिए।
- -व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद । श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जगतरा में स्थित वेयर हाउस गोदाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत जिले के धान संग्रहण केन्द्रों से वेयर हाउस गोदाम में जमा किए जा रहे धान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वेयर हाउस गोदाम के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जरूरी व्यवस्था सुुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- बालोद। दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बालोद के प्रबंध संचालक ने बताया कि 02 मार्च 2025 को तृतीय एवं अंतिम सूचना पत्र जारी कर समस्त गन्ना किसानों को सूचित किया गया कि वे पेराई की अंतिम तिथि 06 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से गन्ना आपूर्ति कर सकते है। उन्होंने गन्ना कृषकों की मांग को ध्यान में रखते हुए गन्ना क्षेत्र सहायकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समस्त गन्ना कृषकों से अपील है कि गन्ना की आपूर्ति कारखाना में 08 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से करें।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री तोमर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा खेल मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे युवा आयोग के कार्यों से उन्हें अवगत कराया।युवा आयोग के अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने आग्रह भी किया। डॉ. मांडविया ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया तथा माई भारत पोर्टल में 3.30 लाख रजिस्ट्रेशन छत्तीसगढ़ से होने पर बधाई भी दी। केंद्रीय मंत्री ने आगामी यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवाओं की ज्यादा-से-ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। श्री तोमर ने यह विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. मांडविया के नेतृत्व में चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और विकसित भारत की ओर हम सब आगे बढ़ेंगे। श्री तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया से छत्तीसगढ़ के लिए स्टेडियम, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु भेजे गए प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने यथाशीघ्र स्वीकृति देने की सहमति प्रदान की।
- रायपुर - आज रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री संजय एडे़ सहित पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त करते हुए प्रथम नागरिक महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष ने संघ की प्रमुख मांगों के संबंध में अवगत कराते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधा वेतन भुगतान करने, 4000 रू. श्रम सम्मान निधि प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगो के संबंध में महापौर से चर्चा की गई। जिस पर महापौर श्रीमती चौबे ने संघ की मांगो को पूरा करवाने के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पवन चवरगुवाल, देवेन्द्र साहू, गिरधारी साहू, मनीष तिवारी, गुलशन ताम्रकार, हेमंत फरिकार, रवि साहू, भोला साहू, ललित साहू, शबाना बेगम, नीलू शर्मा, रीता राव, शकुन हरपाल, संजना हरपाल, सावित्री उपस्थित थे।
- - अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषितरायपुर - कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर का प्रथम सम्मिलन अध्यक्ष (स्पीकर) छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 में दिये गये प्रावधान के अनुसार साधारण निर्वाचन के पश्चात नगर पालिक निगम रायपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन दिनांक 7 मार्च 2025 अपरान्ह 12 बजे से नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया है। प्रथम सम्मिलन में नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही की जायेगी।कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार छ. ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 सहपठित छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन नियम 1998 (यथा संशोधित 2025) के नियम 3 के अधीन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 7 मार्च 2025 को अपरान्ह 12:00 बजे से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12:45 बजे से 1:00 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटल नगर पालिक निगम रायपुर में किया जाना, अपरान्ह 1:00 से 1:30 बजे तक अभ्यर्थिया वापस लेना, अपरान्ह 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो तो), मतदान पश्चात मतगणना अपरान्ह 3 बजे से और मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन किया जायेगा।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के रामनगर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त सुश्री येशा लहरे को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जाकर शिक्षको द्वारा पढ़ाये जा रहे विषय के बारे में जानकारी प्राप्त किये। बच्चों को किस प्रकार से पढ़ाया जा रहा है, उनका कोर्स पुरा हुआ कि नहीं हुआ। परीक्षा कब है, जो पढ़ाया जा रहा है उसको बच्चे कितना समझ में आ रहा है इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त किये। बच्चो से खुद किताब पढ़वाये और उनसे सवाल जवाब भी किये। बच्चों को अपने क्लास एवं घरो की साफ-सफाई करने के लिए भी प्रोत्साहित किये।माध्यमिक शाला में बच्चो की उपस्थिति कम होने पर आयुक्त ने उपस्थित शिक्षकों से चिंता व्यक्त की। कक्षा-3 में मात्र 16 बच्चे, कक्षा-4 में 11 बच्चे, कक्षा-5 में 9 बच्चे ही उपस्थित थे। आयुक्त पाण्डेय ने शिक्षकों से पूछा क्या आपके द्वारा बच्चो के माता पिता से संपर्क किया जा रहा है, कि बच्चे क्यो नहीं स्कूल आ रहे है। जबकि अब पांचवी बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। बच्चों का हाजरी रजिस्टर की भी जांच किये, बच्चों के अभिभावको से भी फोन से संपर्क किये। उन्हे अपने बच्चो को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किये।शिक्षको का कहना था, कि माता/पिता बच्चों को स्कूल भेजने एवं पढाई के बारे में ध्यान नहीं देते है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि हम भी शासकीय स्कूल में पढ़कर आज आपके जोन की जोन आयुक्त बनी हूॅ। यह कठिन महेनत व लगन से पढ़ाई करके ही सब कुछ पाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता स्वेता वर्मा, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर / रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 16 मार्च को आयोजित होने वाले 'इंटरनेशनल मास्टर्स लीग' क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्दीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री पुष्पेंद्र शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री प्रभास सक्सेना, आरटीओ श्री आशीष देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।क्रिकेट प्रेमियों को देखने मिलेंगे दिग्गज खिलाड़ीइस टूर्नामेंट में क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, संगकारा, इयान मॉर्गन, जोक कालिस, जॉन्टी रोड्स, शेन वाटसन, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन दिग्गजों के खेल को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामकलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्ट लाइट और मैदान में मौजूद अन्य उपकरण एवं सुविधाओं की स्थिति सही करने के निर्देश भी दिए ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यानखिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए समुचित मेडिकल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने पार्किंग क्षेत्र में भी हेल्थ स्टॉल और एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।
- -फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग का आयोजनरायपुर।. पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा पहली बार ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) के विशिष्ट एवं जटिल मेडिको लीगल केस पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नागेन्द्र सोनवानी द्वारा किये गये ऑटोप्सी के ऐसे प्रकरणों को शामिल किया गया है जिनमें मृत्यु का तरीका और कारण अनसुलझा एवं बेहद अलग किस्म का था। प्रदर्शनी में होमिसाइड (मानवहत्या), सुसाइड (आत्महत्या) और फिलीसाइड (द्वैध आत्महत्याएं) जैसे मृत्यु के अलग-अलग तरीकों को क्राइम सीन (घटनास्थल) के विवरण के साथ प्रदर्शित किया गया है। फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा जैन के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के अंतर्गत किये जाने वाले मेडिको लीगल पोस्टमार्टम के विभिन्न पहलूओं के बारे में गहराई से जानकारी देना है।ऑटोप्सी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित त्रिपाठी, ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास, फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी एवं डॉ. जागृति अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एम. बी. बी. एस. चिकित्सा छात्रों के बीच विगत दिनों महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि जिज्ञासा के अंतर्गत हुए "ऑटोप्सी एंड डिसेक्शन" प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर अरविंद नेरल ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने में मदद मिलती है तथा कई जटिल केसों को भी इन उदाहरणों की सहायता से सुलझाने में मदद मिलती है।प्रदर्शनी के मुख्य आयोजनकर्ता डॉ. नागेन्द्र सोनवानी के अनुसार, फोरेंसिक मेडिसिन चिकित्सा-कानूनी से जुड़े मामलों की जांच एवं मानव मृत्यु के कारणों की जांच में अहम भूमिका निभाता है। यह किसी भी मौत या उसके विकृति के कारण पता लगाने के लिए नैदानिक पोस्टमार्टम करने में मदद करता है। हमारे विभाग में ऑटोप्सी के लिए कई ऐसे केस भी आए थे जिनमें प्रथम दृष्टया, मृतक के मौत का कारण सामान्य मृत्यु लग रहा था परंतु पोस्टमार्टम एवं घटनास्थल से मिले सूक्ष्म साक्ष्यों की मदद से बाद में कानूनी तौर पर यह साबित हुआ कि मृतक की हत्या हुई थी। प्रदर्शनी में गुढ़ियारी क्षेत्र के उस चर्चित केस का जिक्र भी किया गया है जिसमें मृतक के नाखून में फंसे टिश्यू ने मौत का राज खोला था। इस केस के माध्यम से कानून एवं पुलिस की उस महत्ता का प्रतिपादन किया गया है जिसमें कहा गया है कि अपराधी कितना भी शातिर हो, कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। प्रदर्शनी में 20 से भी अधिक एम. एल. सी. केस, छायाचित्र समेत सम्पूर्ण केस हिस्ट्री के साथ प्रदर्शित की गई है।
- रायपुर .। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान, गला (ईएनटी) रोग विभाग के अंतर्गत संचालित बी. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम की टीम द्वारा विश्व श्रवण दिवस पर ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन जिला दुर्ग में निशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के डॉक्टर, पाठ्यक्रम संयोजक, सह प्राध्यापक, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, स्टाफ नर्स एवं मेडिकल सोशल वर्कर एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। टीम के द्वारा ग्राम वासियों के कान, नाक एवं गला से संबंधित समस्याओं की जांच, उपचार एवं श्रवण क्षमता की जांच की गई। ग्राम के सरपंच, पंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में दो दिनों तक ऑडियोमेट्री, ओ. ए. ई. एवं बेरा की सभी जांचे निशुल्क की गई।
- दुर्ग, / माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 05 मार्च 2025 को आयोजित द्वितीय भाषा अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 05 उड़नदस्ता दल द्वारा 26 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 06 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141022 पाउवारा, 141014 पुरई, 141035 डुण्डेरा, 141015 मरोद टैंक, 141010 रिसाली, 141016 रूआबांधा शामिल है। श्री सीमा नायक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 08 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141025 मचान्दुर, 141027 मतवारी, 141018 अण्डा, 141026 निकुम, 141054 तिरंगा, 141032 थनौद, 141034 अंजोरा (ख), 141033 रसमड़ा शामिल है। श्री गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 07 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141038 महात्मा गांधी स्कूल, 142215 महावीर जैन, 141003 तिलक कन्या दुर्ग, 141081 तकियापारा, 142001 तुलाराम, 142062 सनसाइन स्कूल, 142010 खालसा पब्लिक स्कूल शामिल है। इसी तरह श्री प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें 141150 जमराव, 141166 सेजेस अमलेश्वर, 141139 झीट तथा श्री कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 141101 अहेरी, 141109 देवरी शामिल है।
- -छात्रावासों के सुरक्षा इंतजामों को बेहतर करने बनाई गई कार्ययोजना-जिले के छात्रावासों में 4697 आदिवासी बालक बालिकाएं अध्ययनरतबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के आश्रम और छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में छात्रावासों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और छात्रावासों के बेहतर संचालन के विषय में चर्चा की गई।एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी की उपस्थिति में मंथन में आयोजित बैठक में आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त श्री सीएल जायसवाल ने बैठक में बताया कि जिले में विभाग के अंतर्गत कुल 67 छात्रावास और 17 आश्रम संचालित हैं। इन छात्रावासों का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। छात्रावासों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। कन्या छात्रावासों में सीसीटीवी के जरिए सतत निगरानी की जा रही है साथ ही सभी कन्या छात्रावासों में महिला होमगार्ड की व्यवस्था है तथा सभी छात्रावास और आश्रमों में बाउंड्रीवाल का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि आश्रमों मंे रहने वाले छात्रों को प्रत्येक माह छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। छात्रावासों में समयसारणी के अनुरूप दैनिक क्रियाकलाप कराये जाते हैं। छात्रावासों में विद्यार्थियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रख जा रहा है और खेलकूद सामग्री भी छात्रों को प्रदान की जा रही है।आयुक्त ने बताया कि आश्रमों में निवासरत छात्रों के लिए प्रतिमाह 1500 रूपए की दर से छात्रवृत्ति दिया जा रहा है जिसमें उन्हें भोजन के साथ गणवेश, स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। छात्रावासों की साफ-सफाई के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आश्रमों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा अधीक्षकों द्वारा प्रत्येक माह ली जाती है व अधीक्षकों द्वारा स्थानीय स्तर पर भी समिति गठित की गई है। आयुक्त ने बताया कि छात्रावासों में छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष कोचिंग कराई जाती है। समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। नामांकित अधिकारियों द्वारा समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण किया जाता है। बैठक में सदस्यों ने छात्रावासों के बेहतर संचालन के लिए अपने सुझाव भी दिए।
- -कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम-अध्यक्ष (स्पीकर) नगर निगम एवं अपील समिति के निर्वाचन की सूचनाबिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के निर्वाचन की घोषणा कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार छ.ग. नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 18 के अंतर्गत अध्यक्ष (स्पीकर) तथा नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 403 (4) के अंतर्गत अपील समिति के 04 सदस्यो के निर्वाचन हेतु दिनांक 8 मार्च 2025 को दोपहर 3:00 बजे पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) बिलासपुर में नगर निगम बिलासपुर का प्रथम सम्मेलन कलेक्टर महोदय द्वारा आहूत किया गया है।इस सम्मेलन में निर्वाचित माननीय महापौर / निर्वाचित सम्माननीय पार्षदो द्वारा अध्यक्ष (स्पीकर) का निर्वाचन सामान्य मतदान से तथा अपील समिति के 04 सदस्यों का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाएगा । जिसकी सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है।8 मार्च को अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति के 4 सदस्यों के निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 03:00 बजे से 3:30 बजे तक पीठासीन अधिकारी द्वारा सम्मेलन में अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन की कार्यवाही का विवरण। दोपहर 03:30 बजे से 4:30 बजे तक अध्यक्ष (स्पीकर) पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा । सायं 04:30 बजे से 5:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा। सायं 05:00 बजे से 5:30 बजे तक अभ्यर्थियो द्वारा नाम वापसी । सायं 5:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक मतदान और सायं 6:30 बजे से मतगणना एवं परिणाम की घोषणा उपरांत धन्यवाद ज्ञापन एवं सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की जाएगी।
- बिलासपुर /शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में 17 मार्च 2025 से शुरू होने वाली अखिल भारतीय व्यवसायिक पूरक परीक्षा मार्च 2025 की प्रायोगिक एवं सीबीटी परीक्षा हेतु परीक्षा फाॅर्म एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2025 तक है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी से संपर्क कर सकते हैं।
-
रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति का पदभार एवं कार्य दायित्व श्री महादेव कावरे आईएएस, आयुक्त रायपुर संभाग ने आज 5 मार्च 2025 से ग्रहण किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने विधिवत अधिसूचना जारी कर माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति महोदय को संसूचित किया है।
उल्लेखनीय है कि कुलपति महोदय का विस्तृत प्रशासनिक एवं सुदीर्घ अनुभव है। नवनियुक्त कुलपति का स्वागत कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा रा.प्र.से. ने किया। तत्पश्चात एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर श्री बल्देव भाई शर्मा को विदाई, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, आधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कुलपति ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि अकादमिक और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए। विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की समग्र उन्नति एवं उनकी प्रतिभा के निखार के लिए अध्ययन विभाग में नियमित अध्यापन के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करें।कुलपति महोदय के द्वारा कुलसचिव को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पत्रकारिता, मीडिया शिक्षा और मीडिया इंडस्ट्रीज के साथ लिंकेज कार्यक्रमों एवं अकादमिक करिकुलम को प्राथमिकता के साथ बेहतर एवं नवोन्मेषी रूप से क्रियान्वित करें। मीडिया शिक्षा में रोजगारोन्मुखी ट्रेनिंग में विशेष पहल हो I श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की प्रेरणा और आदर्श से प्रेरित यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मीडिया गुरुकुल के रूप में देश भर में प्रतिष्ठा अर्जित करें, यह हम सब का प्रयास हो। श्री कावरे ने छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों और सुशासन के अनुरूप पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों के विद्यार्थी, समाज के ओबीसी, एससी, एसटी सहित गरीब वर्ग को अधिक अधिक से अधिक लाभ हो ऐसा सार्थक कार्य होना चाहिए। -
दुर्ग / नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज शासकीय प्राथमिक शाला, बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू उपस्थित थे। एसडीएम श्री महेश राजपूत ने अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण पश्चात् 6-6 के ग्रुप में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ली। समारोह में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। जिन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
- -मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं और सुरक्षा का व्यापक विस्तार-मुख्यमंत्री की घोषणा पर मेले के आयोजन के लिए मिलेगी 50 लाख रुपए की राशि-मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड का होगा निर्माणरायपुर / बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली और कर्मस्थली गिरौदपुरी में आयोजित गुरूदर्शन मेला अपनी भव्यता और आस्था के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। 04 से 06 मार्च तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत से हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस बार मेले को भव्य स्वरूप में आयोजित करने के लिए 50 लाख रुपए की राशि की घोषणा की है, जो पूर्व में 25 लाख रुपए थी। इसके साथ ही, मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड के निर्माण की भी घोषणा की गई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं गुरू गद्दी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की और मेले की भव्यता बढ़ाने और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए मेला बजट को दोगुना करने के साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण एवं माप-जोख करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर इस वर्ष मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। गुरूदर्शन मेला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र है। इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे और भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है। प्रशासन द्वारा की गई इन सुविधाओं की बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। गुरूदर्शन मेले का यह ऐतिहासिक विस्तार श्रद्धालुओं की सेवा और आस्था को नई ऊँचाई पर ले जाने वाला साबित होगा।गुरुदर्शन मेले में श्रद्धालुओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिसके अंतर्गत चिकित्सा सहायता केंद्रों की संख्या 2 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है और एंबुलेंस की संख्या 4 से बढ़ाकर 8 की गई है।निःशुल्क भोजन सेवा को भी विस्तार देते हुए अब 24 स्थानों पर 212 समूहों द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो पहले 20 स्थानों पर 175 समूहों द्वारा संचालित थी। पेयजल व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिसमें स्थायी नल कनेक्शन की संख्या 110 से बढ़ाकर 195 कर दी गई है और पानी टैंकरों की संख्या 8 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम की संख्या 3 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, सुरक्षा बलों की संख्या 450 से बढ़ाकर 1150 की गई है और पहली बार 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग हो रही है ।सुरक्षाकर्मियों को 130 वायरलेस सेट भी प्रदान किए गए हैं। अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब 1 के बजाय 3 अग्निशमन वाहन तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मेले में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है, जिसमें ट्रांसफार्मरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बैकअप जनरेटर की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की संख्या 4 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है, स्नानागार की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 की गई है, और अतिरिक्त रूप से 80 सीटर स्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या 80 से बढ़ाकर 291 कर दी गई है ताकि मेले में स्वच्छता बनी रहे।इस वर्ष पहली बार गिरौदपुरी मेला डॉट कॉम नामक वेबसाइट लॉन्च की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को मेला स्थल की जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन जानकारी मिल सके। इससे श्रद्धालु यात्रा संबंधी सूचनाएं, पार्किंग व्यवस्था, धार्मिक स्थलों की जानकारी और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
-
रायपुर नगर निगम की महिला कर्मचारियों का सम्मान करेंगी
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में महिला दिवस पर दोपहर ढाई बजे से आयोजित कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे सम्मिलित होंगी. वे कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम रायपुर की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी. आज रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ की ओर से संघ के उपाध्यक्ष श्री मोहित कुमार दर्रो, पदाधिकारी श्री बमशंकर गुप्ता ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे से महापौर चेम्बर में मुलाकात कर उन्हें संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया. महापौर ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है. महापौर संघ के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी.
-
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार, अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा,राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन में जोन एक राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है.आज कार्यवाही के तहत जोन क्षेत्र में यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 के क्षेत्र में बड़े बकायादार श्री नवीन चौधरी की वर्ष 2016-17 से बकाया राशि रूपये 510401 और बड़े बकायादार श्री राम गोपाल अग्रवाल की बकाया राशि वर्ष 2016-17 से राशि रूपये 105408 के संपत्तिकर का भुगतान उक्त सम्बंधित दो बड़े बकायादारों द्वारा डिमांड बिल / नोटिस, अंतिम सूचना देने के बाद भी नहीं करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई है. बकायदारों पर सीलबंद की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी आज की सीलबंद की कार्यवाही के अभियान में जोन 1 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक श्री नरेंद्र सोनी, श्री रामेश्वर निषाद सहायक राजस्व निरीक्षक श्री तरुण राय एवं जोन 1 के नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों की उपस्थिति रही.
-
रायपुर/राजधानी शहर रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिलकर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर महापौर कार्यालयीन कक्ष में नगर निगम मुख्यालय भवन में पदस्थ नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने उन्हें बुके प्रदत्त करते हुए रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.
-
सभी मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था सुधारने कहा, सभी बड़े बकायादारों से सख्ती से बकाया वसूलने के दिए निर्देश0 रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए विभिन्न कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश निगम अधिकारियों को दिये।
आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, श्री जसदेव सिंह बाबरा, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी , संयुक्त संचालक वित्त श्री दिनेश निर्मलकर, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक, निगम सचिव श्री सूर्यकान्त श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता ( संविदा ) श्री बद्री चंद्राकर, सभी जोन कमिश्नरों कार्यपालन अभियंताओं, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 और राजस्व वसूली कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैँ, आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि रायपुर शहर के समस्त मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था में प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर सुधार राजधानी शहर के अनुरूप लाने का कार्य किया जाये, सफाई व्यवस्था सुधार कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा हीलाहवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय कर सम्बंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, सभी मुख्य मार्गो में सफाई दिखना चाहिए, यह सभी जोन कमिश्नर अपने - अपने जोन क्षेत्र में हर हाल में सुनिश्चित कर लेवें । यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की तैयारियों सम्बंधित कार्य, राजस्व वसूली अभियान सम्बंधित कार्य, विकास और निर्माण कार्य योजनाओं का समन्वय एवं समीक्षा हेतु जोन भ्रमण के लिये निगम अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को जोन 2 की, अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल को जोन 5, श्री पंकज के. शर्मा को जोन 6, श्री विनोद पाण्डेय को जोन 3, उपायुक्त डाॅ. अंजली शर्मा को जोन 9, श्री जसदेव सिंह बाबरा को जोन 1, श्रीमती प्रिती सिंह को जोन 8, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी को जोन 10, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक को जोन 7, निगम सचिव श्री सूर्यकांत श्रीवास्तव को जोन 4 के प्रभारी अधिकारी का प्रशासनिक कार्य दायित्व दिया है । जोन के प्रभारी अधिकारी संबंधित जोन कमिश्नर , कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, वार्ड प्रभारी सहित प्रतिदिन नियमित रूप से संबंधित जोन के वार्डो का भ्रमण कर जनसमस्याओं का निराकरण इस संदर्भ में कर रहे हैँ।बैठक में आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने सभी जोन अधिकारियों को निर्देश दिये हैँ कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 में जनभागीदारी मोहल्ला स्तर पर, कॉलोनी स्तर पर, कॉलोनी के रहवासियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का कार्य किया जाना है। रहवासी संघ द्वारा कॉलोनी से निकलने वाले दूषित जल का उपचार कर पुनः उपयोग में लाया जाना एवं उनके द्वारा निकले गीले कचरे का होम कम्पोस्टिंग का कार्य किया जाना । कॉलोनी पर रैन वॉटर हारवेस्टिग होना चाहिये । स्वच्छतम मोहल्ला, स्वच्छतम होटल, स्वच्छतम बाजार, स्वच्छतम स्कूल, स्वच्छतम हॉस्पिटल, स्वच्छतम प्रतिष्ठान, स्वच्छतम कार्यलय आदि को चिन्हित कर सम्मानित किया जाना है। ब्राड एम्बेस्डर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का कार्य किया जाना है। जनप्रतिनिधियो द्वारा आईईसी (स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता) का प्रचार - प्रसार किया जाना है । युजर चार्ज के लिये वसूली किया जाना है । लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिये गंदगी फैलाने पर स्पॉट जुर्माना, कचरा जलाने पर जुर्माना करना, खुले में पेशाब, शौच करने पर जुर्माना करना है । पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग किये जाने पर जुर्माना किया जाना है । बर्तन बैंक, फूड बैंक, कपड़ा बैंक, झोला बैंक व बुक बैंक का कार्य प्रत्येक जोन में कराया जाना है । प्रत्येक जोन में i लोन मेला का आयोजन कराया जाना है। स्टैंड अलोन यूरिनल की व्यवस्था, (मल्टी लेवल पार्किंग, आईएसबीटी, नालंदा परिसर तथा अन्य स्थानों पर ) किया जाना है । वार्डो में घरों में होम कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित किया जाना होगा। वार्डो को आत्मनिर्भर बनाया जाना जैसे कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे का निष्पादन (कम्पोस्ट बनाकर) एवं सूखे कचरे को 3 आर सिद्धांत (रिड्युज, रियुज, रिसायकल) द्वारा निपटान किया जाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। आयुक्त ने इस संदर्भ में सभी जोन कमिश्नरों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। गार्बेज फ्री सिटी 2024 असेसमेंट में 7 स्टार की तैयारी, दुकानों एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट कलेक्शन एवं सेग्रीगेशन में की जाने वाली तैयारी, ट्रांसपोर्ट हब में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, शैक्षणिक एवं संस्थागत क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, तालाबों में की जाने वाली तैयारी, वाटर प्लस 2024 असेसमेंट हेतु फील्ड स्तर पर की जाने वाली तैयारी, स्लम बस्तियों के क्षेत्रों में की जाने वाली तैयारी, आवासीय क्षेत्र, व्यवसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र, निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, सड़कों एवं मार्गो में, वाटर बाॅडी में, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में की जाने वाली तैयारी के संदर्भ में सभी जोन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैँ।आयुक्त ने सभी जोनों के सभी वार्डो में राजस्व वसूली का कार्य डोर टू डोर प्राथमिकता से प्रतिदिन तेजी के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता निगम हित में अभियान पूर्वक करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने व्यवसायिक क्षेत्रों, होटलों, व्यवसायिक परिसरों, माॅल, बड़े आवासीय परिसरों, कालोनियों में कर वसूली हेतु डिमांड नोट देने एवं सभी बड़े बकायादारों से शत -प्रतिशत बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्ती के साथ किया जाना पहली प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। - - 'मिले सुर हमारा' के कलाकारों संगआजीवन सभासदों ने भी गुनगुनाए नए- पुराने फिल्मी गानेरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र ने पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का संगीतमय आयोजन बाल वाचनालय में किया। आयोजन को यादगार बनाने में म्युजिकल ग्रुप 'मिले सुर हमारा' के गायकों ने फिल्मों के कई सुमधुर गाने प्रस्तुत किए। इस संगीतमय संध्या की विशेषता यह भी रही कि शंकर नगर के बहुत से सदस्यों ने अपनी गायकी की हुनर को मनोरंजक अंदाज में प्रदर्शित किया।बताते चलें कि शंकर नगर केंद्र पिछले दो वर्षों से पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि पारिवारिक मिलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगीत संध्या के इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में महाराष्ट्र मंडल की मिले सुर हमारा की प्रतिभाओं व कला संस्कृति समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, सुमीत मोडक व वैभव शाह पुराने- नए गानों की प्रभावी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी के संगीत और उत्साह से भरे हुए करीब तीन घंटे के आयोजन को लोग अरसे तक याद रखेंगे।गीता के अनुसार इस कार्यक्रम में 21 परिवार के लोग शामिल हुए। संगीत संध्या में 22 गायक- गायिकाओ ने भाग लिया। इसमें शंकर नगर केंद्र से सुरेखा पाटील, रवि किरण दशपुत्रे, पपिता ब्राह्मणे, सुरेंद्र जोगदंड, पुष्पा जावडेकर, चिदाम्बरे व विनिता चिदंमबरे, मिलिंद जावडेकर, माधुरी हुद्दार, शुभदा गिजरे, जया कावडकर, मधुरा भागवत, अनिश वोडितेलवार, गीता श्याम दलाल, सतीश जिल्हारे, योगिनी वरेटवार, श्रीरंग पाठक, वृंदा वोडितेलवार, लक्ष्मी जिल्हारे शामिल हैं।कार्यक्रम के अंत में मिले सुर हमारे के कलाकारो ने धमाकेदार प्रस्तुति दीl कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जोगदंड, विनोद चिदांबरे, माधुरी हुद्दार व गीता श्याम दलाल ने किया। संगीत संध्या में तकनीकी कार्य में रैना पुराणिक, अंजलि जोगदंड और संगीता राजिमवाले ने मुख्य भूमिका निभाई। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और आभार प्रदर्शन अजय हुद्दार ने किया l
-
-महाराष्ट्र मंडल के सरोना केंद्र ने झुग्गी बस्तियों की महिलाओं के बीच चलाया जागरुकता अभियानरायपुर। अनियमित रक्तस्राव, हड्डियों में दर्द, पैरों में सूजन और भूख में कमी जैसी समस्या आपको हो रही है, तो तुरंत डाक्टरों की सलाह लें। यह गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर, गर्भाशय के निचले हिस्से में होने वाला कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इसे सर्वाइकल कैंसर भी कहते हैं। यह कैंसर तब होता है जब गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। इसलिए ऐसी परेशानी होने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें।उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के सरोना महिला केंद्र की ओर से स्लम एरिया की महिलाओं के लिए आयोजित एक दिवसीय वर्कशाप में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अलका गोले ने कहीं। डॉ. अलका ने महिलाओं को बताया कि शुरुआती अवस्था में सर्वाइकल कैंसर के कोई लक्षण नहीं होते। आमतौर पर सर्वाइकल स्क्रीनिंग टेस्ट के ज़रिए इसका पता लगाया जाता है।अगर कैंसर हड्डियों तक फैल गया हो, तो हड्डियों में दर्द हो सकता है। इसका पहला लक्षण अनियमित रक्तस्त्राव होता है।कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने के लिए पापानिकोलाओ (पेप) परीक्षण और/या एचपीवी परीक्षण किए जाते हैं। इसका इलाज सर्जरी, विकिरण और कीमोथेरपी से किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में जयश्री ढेकने, सविता रैच, अनुश्री मोखरीवाले, पुष्पांजलि पाणिग्रही, जयंती मोहती, मनदीप सिंह और डॉ. स्वाती नेमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।


.jpg)


.jpg)


.jpg)






.jpg)










.jpg)
.jpg)