- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।क्रेडा के अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर पैनल लग गए हैं। इससे उनके घरों में बिजली का उत्पादन भी होने लगा है, जिससे बिजली बिल में हर महीने अच्छी बचत भी होनी लगी है। यही कारण है कि सोलर पैनल को लेकर लोगों की सोच भी सकारात्मक हुई है, जिससे पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।प्रधानमंत्री सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता हर महीने घर में ही 360 यूनिट बिजली तैयार कर रहे है. जिससे बिजली बिल में 20 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर सुकमा, नारायणपुर जैसे जिले भी शामिल है।सब्सिडी के साथ बैंक लोनइस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी के रूप में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता को बैंक से दो लाख रुपए का लोन और हजार रुपए की सब्सिडी में मिल रही। सोलर पैनल की लाइफ 25 वर्ष की है। इस तरह उपभोक्ता को सोलर पैनल लगाने से 4 लाख 21 हजार 200 रुपए की बचत होगी।दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्यक्रेडा के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश में दो वर्ष में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलो में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत लोगों को सोलर पैनल के फायदों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
- -सिरपुर की कमार जनजातीय महिलाओं के लिए वरदान बनी योजना-आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफररायपुर / सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है।सिरपुर की रहने वाली श्रीमती केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं। यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था। सीमित संसाधनों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। मगर महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है, और अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम हो रही हैं।इसी तरह सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं। हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। यह छोटी-सी बचत उनकी बेटी के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बन रही है, जो आगे चलकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह में सहायक सिद्ध होगी। भामिनी कहती हैं, “पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।“ महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।
- रायपुर। वर्तमान पीढ़ी अपने संस्कारों और पूजा-पाठ की विधि से दूर होती जा रही है। वहीं युवा पीढ़ी पूजा -पाठ के तौर- तरीकों को सही ढंग से नहीं अपना पा रही है। युवा पीढ़ी को पूजा पाठ की सही विधि और अपने संस्कारों से संस्कारित करने के लिए महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, दोपहर 3:30 बजे कुलदेवता पूजन, अभिषेक और सत्यनारायण पूजा विधि पर एक दिवसीय कार्यशाला लगाई जाएगी।महिला प्रमुख विशाखा मदन तोपखानेवाले ने बताया कि मंडल के सचिव व महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के संस्थापक आचार्य चेतन गोविंद दंडवते कार्यशाला में उपस्थित जनों को पूजा विधि, मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम आदि सभी विधियों की विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्रम का आयोजन अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की ओर से किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र मंडल के सभी 16 केंद्रों की महिलाएं शामिल होंगी।अवंती विहार, शंकर नगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिकाओं नीता भंडारकर, आरती गोवर्धन और सविता भागडीकर ने मंडल के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में शामिल होकर दैनिक पूजा विधि, कुलदेवता पूजा विधि, सही मंत्रोच्चार, पूजा का क्रम हम सीख पाएंगे। साथ ही घर में गणपति, श्रीकृष्ण, सरस्वती, महालक्ष्मी प्रतिमा स्थापना, मंगलागौर पूजा, सत्यनारायण कथा पूजा जैसी अनेक विधियां भी सीख पाएंगे। हमने यदि बेसिक पूजा की यह तमाम विधियां सीख लीं, तो अपनी इस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ी को सौंप पाएंगे।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के साथ पूरी कार्यकारिणी, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, 16 केंद्रों की संयोजिकाओं, सह संयोजिकाओं के साथ बड़ी संख्या में आजीवन सभासदों ने पंडरी स्थित सिटी मॉल सेंटर के पीवीआर मल्टी प्लैक्स में गुरुवार को फिल्म ‘छावा’ देखी। सभी ने लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म छावा की प्रशंसा की और संभाजी राजे के प्रभावी रोल में विक्की कौशल के अभिनय की जमकर तारीफ की। समूचे महाराष्ट्र मंडल ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्षक्ष अजय काले ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित ऐतिहासिक वीर गाथा फिल्म "छावा" को राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया है। लोग इस प्रेरक फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। ‘छावा’ से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी।सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन भी चाहता है कि 'छावा' देखकर प्रदेश के युवा न केवल राष्ट्रप्रेम के मायने को समझें, बल्कि अपने व्यक्तित्व में भी संभाजी राजे वाला जज्बा लाएं। युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रबल बनाए रखने के लिए इस फिल्म को देखने के लिए बच्चों- युवाओं को प्रेरित किया जाना चाहिए।
-

- नेहरू युवा केंद्र के युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष ने
रायपुर। नेहरू युवा केंद्र के आदान- प्रदान कार्यक्रम में गुजरात व बस्तर जिलों के युवाओं के समारोह का यह समापन समारोह नहीं, बल्कि उनके लिए नए सफर की शुरुआत भी है। निश्चित ही इस कार्यक्रम से आपने काफी कुछ सीखा होगा और सामंजस्य और समन्वय की सीख को आप अपने जीवन में भी उतारेंगे। इस आशय के विचार नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 24 फरवरी से युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम 2024- 25 के समापन समारोह में गुजरात और बस्तर जिले के युवाओं के समक्ष व्यक्त किया।काले ने कहा कि इस आयोजन से आपने कुछ सीखा। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने गुजरात और गुजरात के युवाओं ने बस्तर की संस्कृति को जाना- समझा। इस दौरान आपने महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की, उनसे चर्चा की। वहीं कई वक्ताओं को सुना भी। अब आपको उनकी बातों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ना है।नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ के राज्य निदेशक अतुल निकम ने बताया कि वे विगत 35 वर्षों से युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। निकम ने आगे कहा कि जुलाई में वे रायपुर आया। फिर महाराष्ट्र मंडल आकर अजय काले से मिला। इतने बड़े परिवार को लंबे समय से लीड कर रहे हैं, यह बड़ी बात है।नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक अर्पित तिवारी ने कहा कि इस अभिनव पहल के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और रीति- रिवाजों का आदान- प्रदान हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान- प्रदान को बढ़ावा देना व भाषा, खानपान और अन्य गतिविधियों के माध्यम से परस्पर समझ विकसित करना था, जो कहीं न कहीं आज इस हाल में नजर आ रहा है। - रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र तथा मानव संसाधन) श्री जी.आनंद राव को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री आर.के.शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीमसिंह कंवर ने उनके कार्याें एवं योगदानों की सराहना की तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की।इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ट्रांसमिशन नेटवर्क के गुणवत्तापूर्ण विकास, सबस्टेशनों की स्थापना में श्री राव की तकनीकी दक्षता का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उन्होंने अपने 38 वर्षों के कार्यकाल में से 22 वर्ष बस्तर संभाग में बिताये। इस तरह आदिवासी अंचल के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा।सेवानिवृत्त श्री आनंद राव ने अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त लोड डिस्पैच सेंटर में भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री अमर सिंह लटियारे को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा, श्री संजय पटेल, श्रीमती ज्योति नन्नौरे, श्री आर.ए. पाठक, श्री ए.के. धर, श्री केएस मनोठिया, श्री वाईबी जैन, श्री संदीप मोदी, श्री एमएस चौहान तथा मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्री वी.के.दीक्षित, श्री गिरीश गुप्ता, श्री एफ.ए. खान, श्री एस.के.गजपाल, श्री प्रशांत बापट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला को राज्य शासन ने एक वर्ष की सेवावृद्धि प्रदान की है। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार उनकी सेवावृद्धि एक वर्ष या आगामी आदेश तक की गई है। श्री शुक्ला 28 फरवरी 2024 से ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ट्रांसमिशन कंपनी में अपने मूल पद कार्यपालक निदेशक से इस वर्ष 31 जुलाई को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होते, लेकिन इस आदेश से उन्हें फरवरी 2026 तक का कार्यकाल प्राप्त हो गया है। श्री शुक्ला को पुनः प्रबंध निदेशक बनाए जाने पर पॉवर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।श्री शुक्ला का जन्म 8 जुलाई 1963 को जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ। उनकी माता स्व. श्रीमती शशिकला शुक्ला एवं पिता स्व. श्री रमेश शंकर शुक्ला है। उन्होंने वर्ष 1979 में शासकीय हॉयर सेकेण्डरी स्कूल, अंबिकापुर से उत्तीर्ण की। वर्ष 1983 में बी.ई इलेक्ट्रिकल की उपाधि शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से प्राप्त की। वर्ष 1984 में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, जबलपुर में नियुक्त हुए। अपनी सेवा यात्रा में उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कार्यदक्षता को सतत् प्रदर्शित करते हुये 6 मई 2003 को कार्यपालन अभियन्ता, 17 मार्च 2011 को अधीक्षण अभियन्ता एवं 1 अक्टूबर 2018 को अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के रूप में पदोन्नत होकर पारेषण संकाय के रायपुर स्थित मुख्य अभियन्ता पारेषण, वाणिज्य व योजना, भण्डार एवं क्रय, परियोजना आदि कार्यालयों में कार्य करने का अवसर मिला। 8 नवम्बर 2019 को मुख्य अभियन्ता तथा 31 मार्च 2021 को कार्यपालक निदेशक के शीर्ष पद पर पदोन्नति हुई। प्रबंध निदेशक नियुक्ति के पूर्व तक आप कार्यपालक निदेशक (पारेषण) थे। 1984 में सेवा में आने के पश्चात् 39 वर्षों तक निरन्तर पारेषण संकाय में पदस्थ रहे जिसमें 32 वर्ष छत्तीसगढ़ अंचल और राज्य में पदस्थापना रही है।श्री शुक्ला को ‘टर्न की’ आधार पर 132/33 केव्ही, 220/132 केव्ही एवं 400/220 केव्ही केन्द्र एवं पारेषण लाइनों के विशेषज्ञ है। विद्युत विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वर्ष 2014-15 में रावणभाठा (रायपुर) में निर्मित 132 केव्ही उपकेन्द्र का गैस आधारित उपकरणों व उपकेन्द्र ऑटोमेशन की डिजाईन व ड्राइंग का सम्पूर्ण कार्य तथा 132 केव्ही ऑटोमेशन आधार पर निर्मित प्रथम उपकेन्द्र का भूमिगत लाइन निर्माण कार्य, इस कार्य के लिए वर्ष 2016 में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी द्वारा पुरस्कृत भी हुए हैं। विगत एकवर्ष में उनके निर्देशन में ट्रांसमिशन अधोसंरचना विस्तार के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।श्री परियल होंगे मुख्य अभियंता मानव संसाधनछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार श्री एएम परियल को दिया गया है। कार्यपालक निदेशक (मा.सं.) श्री जी आनंद राव के सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें प्रभार दिया गया है। श्री परियल वर्तमान में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईआईटीसी में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने दायित्वों के साथ मानव संसाधन की भी जिम्मेदारी दी गई है।
- *महीनों से रूकी हुई थी सैलरी, कॉल करते ही 10 दिनों के भीतर पहंुची खाते में**मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद*रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आम जनता की समस्या का समाधान हो रहा है और उन्हें राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में कलेक्टोरेट में जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर की शुरूआत की गई है। राजधानी की जोरा निवासी सुश्री अंकिता तिवारी को कॉल सेंटर के नंबर पर अपनी समस्या दर्ज कराने के दस दिनों के भीतर ही समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इसके लिए धन्यवाद दिया है।आवेदक सुश्री अंकिता तिवारी नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन नया रायपुर में कार्यरत थी। इनकी परिस्थापना इस संस्था के माध्यम से फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन स्कीम के तहत गरियाबंद के फिगंेश्वर ब्लॉक के सहकारिता बैंक में पदस्थ थी। सुश्री तिवारी ने बताया कि 18 महीने की वेतन नही मिला था। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम के कलेक्टोरेट कॉल सेंटर के नंबर की जानकारी मिली। उन्होंने उक्त नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बताई। उसके बाद कॉल सेंटर में संबंधित संस्था से चर्चा कर प्रक्रिया की गई और कुछ दिनों के भीतर आवेदिका के खाते में सैलरी भेज दी गई। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई बहुत अच्छी पहल है। उन्हें बड़़ी खुशी हुई कि इतने कम समय में जल्द राहत मिल गई।
-
रायपुर/ जिले के पांच पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं को 5 हजार प्रतिमाह की सम्मान निधि राशि दी जाएगी। इसके लिए राज्य शासन ने प्रतिमाह भुगतान करने के निर्देश दिए थे। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे इसकी स्वीकृति प्रदान की है और आदेश जारी किया है। इनके लिए जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक तीन माह का 15 हजार रूपये का आबंटन जारी किया गया है। जिसमें डॉ अरूण त्रिम्बक दाबकें, श्री रामानुज शर्मा (अनुज), स्वामी श्री जी.सी.डी. भारती बंधु, श्रीमती मतता चन्द्राकर और श्री मदन सिंह चौहान शामिल हैं।
-
रायपुर/ कलेक्टर बंगले में आज शाम बड़ा अच्छा आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह ने 30 वर्षों से सेवा देने वाले नगर सेना नगर सैनिक श्री भुरूलाल बरिहा को सेवानिवृत होने पर शॉल तथा श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने श्री बरिहा की स्वस्थ्य रहने और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
इसी प्रकार कलेक्टर डॉ सिंह ने कलेक्टर कार्यालय राजस्व शाखा में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत श्रीमती उषा दरवलकर के सेवानिवृत्त होने पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में शॉल, पुष्पगुच्छ तथा श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू, श्री नवीन कुमार ठाकुर, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक तथा स्टेनो टू कलेक्टर श्री मुक्तेश्वर पटेल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - -सड़क मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने किया निर्देशितरायपुर, /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाईमुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में कहा कि सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां तथा अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। मुख्य सचिव श्री जैन ने इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने एसओपी तैयार करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। मुख्य सचिव ने कहा कि वे विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं बिलासपुर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार 02 मार्च को अपरान्ह 3.00 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। file photo
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।
-
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक की चहारदीवारी पर अब सुंदर चित्रकारी दिखाई देगी। इस काम में मधु ग्रुप के आठ आर्टिस्ट लगे हुए हैं, फिलहाल ये लगभग तीन सौ मीटर लंबी चहारदीवारी पर चित्र उकेर रहे हैं। बाद में इसके अन्य हिस्से पर चित्रकारी होने की संभावना है। चित्रकारी का काम पूर्ण होने के बाद इस पर लाइटिंग भी होगी। चहारदीवारी पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और विरासत को दर्शाने के साथ-साथ जल संरक्षण और पेड़ों को बचाने का संदेश भी दिया गया है। इसके अलावा इस पर कमल, बतख, फूलदार पौधे, हिरण, पक्षी, तितली, मोर, ऊंट तथा मॉडर्न आर्ट की बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है।*रिसाली नगर निगम ने ली सुध*रंग रोगन से पहले गोबर के ढेर होने के कारण चहारदीवारी पर बने छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति की झलक दिखाने वाले भित्ति चित्र लुप्त हो गए थे, अब चहारदीवारी की रौनक फिर से लौट आई है। बता दें कि चहारदीवारी का कायाकल्प होने से पहले यह गोबर से सनी हुई थी। कई बार शिकायत करने के बाद रिसाली नगर निगम ने अब इसके सौदर्यीकरण की सुध ली। पंथी चौक से इस ब्लॉक के मैनगेट तक की चहारदीवारी के आसपास लगे गोबर के बड़े-बड़े ढेरों के उठाव के लिए पिछले पांच वर्षों से मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई।*कॉलोनीवासियों ने ली राहत की सांस*मांग पूरी होने से गोबर की बदबू से परेशान कॉलोनीवासियों ने अब राहत की सांस ली है। मालूम रहे कि ऑर्किड मैदान में हाई मास्ट लाइट के उद्घाटन के अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने गोबर की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। विधायक की पहल तथा पार्षद सविता ढवस की सक्रियता से निगम ने देर से सही सौंदर्यीकरण को अमलीजामा पहनाया। गोबर को हटाकर पेवरब्लाक लगाने की मद के लिए 18 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे, जो 15 वें वित्त आयोग से जुटाए गए ।*लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी तालपुरियों को*गोबर से उठने वाली तेज बदबू से निजात पाने के लिए तालपुरीवासियों का लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए न केवल नगर निगम के अधिकरियों को शिकायत की गई, बल्कि स्थानीय समाचार पत्रों का ध्यान भी इस ओर खींचा गया। इसके अलावा कॉलोनीवासियों ने पिछली सरकार के दौरान भी कई बार समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के मौसम में गोबर से इतनी तेज बदबू उठती थी कि चहारदीवारी से सटे हुए मकानों के दरवाजे और खिड़कियां आमतौर पर बंद रखी जाती थीं।*अब नहीं लगेंगे गोबर के ढेर*पार्षद सविता ढवस ने सौंदर्यीकरण के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पेवरब्लाक लगने से अब गोबर के ढेर नहीं लगेंगे। निगम की इस पहल को स्वच्छता की ओर एक बताते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड का सौंदर्यीकरण, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, उद्यानों का रखाव, सफाई तथा बुनियादी जरूरतें हमारी प्राथमिकताओं में हैं। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए हाल ही में कॉलोनी के पहुंच मार्ग पर ब्रेकर भी बनाए गए हैं, जिससे यातायात सुगम हो गया है। -
महासमुन्द । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 मार्च 2025 को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैंप में NIIT लिमिटेड द्वारा निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक एवं एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के क्रमशः 20 एवं 10 पदों के लिए तथा एचडीएफसी बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए से 36,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उक्त पद हेतु आईसीआईसीआई बैंक के लिए 18-25 वर्ष, एचडीएफसी बैंक के लिए 18-28 वर्ष एवं एक्सिस बैंक के लिए 18-30 वर्ष होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। - *उप मुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायकों की मौजूदगी में ली शपथ*बिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 - 10 के समूह में शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
- 0 नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी 0रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा सहित ली । महापौर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा निर्वहन किये जा रहे दायित्वों की उनसे जानकारी ली । महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने रायपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के पूर्व नगर निगम अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की । महापौर ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अच्छी व्यवस्था देने हेतु अधिकारियों का आभार माना।महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने कहा कि जनता के सुझावों से जनता की सुविधाओं के लिये काम होगा। उन्होने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तो रेवेन्यू अपने आप जनरेट होगी। महापौर ने स्वच्छता रैंकिंग में सकारात्मक फीडबैक के लिये जनता को विष्वास में लेकर कार्य करने कहा । महापौर ने सभी जोन कमिष्नरों को नगर निगम की नवनिर्वाचित परिषद के प्रथम सम्मिलन के 3 दिनों के भीतर वार्ड पार्षदों की बैठक लेकर जलसंकट पर संज्ञान लेने कहा है।महापौर ने बैठक में अधिकारियों को नगर निगम के मूलभूत कार्यो पर विषेष ध्यान देकर फोकस करने के निर्देष दिये। उन्होने नगर निगम के कार्यो की मूलभूत आवष्यकता शहर में सफाई, पेयजल, सडक बत्ती संबंधी कार्यो को प्राथमिकता देने कहा । महापौर ने निगम हित में आवष्यक निरूपित किया । साथ ही सुझाव दिया कि नगर निगम का राजस्व वसूली कार्य राजधानी शहर की आमजनता के लिये मूलभूत आवष्यकताओं की सहज पूर्ति में सहभागी बने इस प्रकार राजस्व वसूली कार्य किया जाना सुनिष्चित हो।महापौर ने बैठक में स्वच्छता रैंकिंग को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेकर राजधानी शहर रायपुर की सभी झुग्गी बस्तियों एवं समाज के मध्यम वर्ग के आवासीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता लाने के कार्य पर फोकस कर प्राथमिकता से करने कहा ताकि स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के साथ शहर को जन सहभागिता से श्रेष्ठ रैंकिंग दिलवाने कार्य किया जा सके। महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने सभी अधिकारियों से जनअपेक्षाओं की पूर्ति करने का संकल्प लेकर कार्य करने जुटने कहा । उन्होने कहा कि वे जनता के लिये महापौर निर्वाचित हुई है एवं वे जनता के लिये कार्य करने पूरी तरह कृत संकल्पित है। अधिकारियों को शहर में जनता के लिये कार्य संकल्पित होकर करना चाहिए। महापौर ने सुझाव दिया कि निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रायपुर में सफाई और पेयजल के कार्यो को प्राथमिकता में रखकर कार्य करना चाहिए ।बैठक हेतु महापौर श्रीमती मीनल चैबे के निगम मुख्यालय पहुंचने पर आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा सहित निगम अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर उनका आत्मीय स्वागत किया।आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने बैठक में अधिकारियों को राजधानी शहर रायपुर में जनअपेक्षित कार्यो हेतु जुट जाने कहा । आयुक्त ने कहा कि नगर निगम एक ऐसी संस्था है जिसे शासन के सभी विभागो से समन्वय कर नागरिको के कार्य प्राथमिकता से करने होते है। शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ आमजनों को राजधानी शहर में त्वरित रूप से मिले एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन आमजनों को अवगत करवाकर शासन की मंषा अनुसार प्राथमिकता से हो इसका सभी दायित्व निर्वहन कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण विषेष ध्यान रखे। रायपुर शहर को स्वच्छ रैंकिंग में श्रेष्ठ स्थान दिलवाने जनजागरण कर कार्य करें एवं अधिक से अधिक संख्या में नागरिको से स्वच्छता फीडबैक लेना प्राथमिकता से सुनिष्चित करें।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की 5 ई रिक्षा टीमों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला रायपुर में लिम्फेटिक फाईलेरिया उन्मूलन हेतु 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस रवाना किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विमल किषोर राय सहित सिटी प्रोग्राम मैनेजर श्री स्वतंत्र रहंगडाले, श्री अषोक सिंह, श्री अनुराग गुप्ता, मलेरिया विभाग विषेषज्ञ श्री कुमार सिंह, पीसीआई के श्री मिथलेष सिंह की उपस्थिति रही ।महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने स्वास्थ्य विभाग के पांच ई रिक्षा वाहनों को हीरापुर रामनगर, गोगांव, भनपुरी क्षेत्र में सामूहिक दवा सेवन हेतु रवाना किया। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन और राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस गतिविधि अनुसार उम्रवार दवा सेवन किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन हेतु 27 फरवरी से 2 मार्च तक बुथ लगाकर दवा देवन आंगनबाडी, स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं में दवा सेवन 3 मार्च से 10 मार्च तक घर घर भ्रमण कर समुदाय स्तर पर दवा सेवन, 11 से 13 मार्च तक माॅपअप राउंड के तहत छुटे हेतु नागरिको को दवा सेवन सहित 27 फरवरी से 13 मार्च तक एमडीए कार्नर गतिविधि के तहत मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बुथ लगाकर दवा सेवन किया जाना है।जानकारी दी गयी कि फाइलेरिया के प्रारंभिक पहचान का मात्र एक उपाय रक्त जांच है। रक्त जांच हेतु रक्त नमूना रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक के मध्य लिया जाता है। जिस समय क्रीमीयों के लार्वा माईक्रो फाईलेरिया का घनत्व परीधि रक्त में अधिक होता है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी एवं अभियान के रूप में इसे शासन के निर्देष पर लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाने से अवगत करवाया।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के भूतल पर पहुंचकर वहां स्थित प्रथम पूज्य देव श्री गणेश जी की मूर्ति की पूजा अर्चना कर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ , सुन्दर, विकसित बनाने कार्य करने हेतु शक्ति प्रदान प्रभु से प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही महापौर ने नगरवासियों के जीवन में सुख समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने हेतु श्री गणेश जी के श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना की।
-
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के मंशा-अनुरूप बीमार, वरिष्ठजनों एवं विशेष बच्चों के देख-रेख की आवश्यकता वाले दुर्ग जिले में कार्यरत् तीन संस्थाओं को विगत दिवस राजभवन रायपुर में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग को वृद्धाश्रम संचालन हेतु एक लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा आर्थिक सहायता का धनादेश प्राप्त किया गया।
इसी क्रम में गंभीर और बीमार वृद्धों के देख-रेख एवं चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु समाज कल्याण विभाग से अनुदानित संस्था ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, कादम्बरी नगर दुर्ग को एक लाख रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। जिसे संस्था के अध्यक्ष श्री राजू राजपूत द्वारा ग्रहण किया गया। इसी प्रकार दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षकीय कार्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था तुलसी लोक विकास संस्थान जामुल जिला दुर्ग को एक लाख रूपए का अनुग्रह राशि प्रदाय किया गया। इसे संस्था प्रमुख श्रीमती संध्या द्विवेदी द्वारा ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अमित सिंह परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। -
नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देश
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह ने जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में ली। उन्होंने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कोटपा एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई करने करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में सीएमएचओ को नशा मुक्ति केन्द्रों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। नशे के खिलाफ वृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। कलेक्टर ने विश्वविद्यालयों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने कुलपतियों को पत्र लिखने कहा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को भी कहा कि सभी छात्रावासों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही समय-समय पर छात्रावासों की जांच भी की जाए।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी, समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। -
बिलासपुर/बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज एरोड्रम कमिटी मीटिंग एवं एरोड्रम इनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग का आयोजन श्री अवनीश कुमार शरण कलेक्टर, बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया। यह मीटिंग बीसीएएस एवं डीजीसीए की गाइडलाइंस के अनुसार साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, डीएफओ, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीएमएचओ, सीएसओ, कासो, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, एसडीएम, सीएमओ एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं।
चूंकि एरोड्रम कमिटी मीटिंग साल में दो बार की जाती है। जिसमें इस मीटिंग के बारे में सारे सदस्यों की जिम्मेदारी एवं भूमिका वास्तविक विमान के अपहरण जैसी घटना के समय होने वाले स्थिति से निपटने के लिए चर्चा की जाती है। एरोड्रोम इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी मीटिंग भी साल में दो बार की जाती है। इस मीटिंग के सदस्य जैसे एसपी, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर , सेफ्टी मैनेजर, जिला वन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत, स्थानीय पुलिस तथा अन्य अधिकारी होते हैं। मीटिंग के सभी सदस्यों से विमानों के उड़ान के समय पक्षियों एवम वन्य जीव से टकराने जैसी समस्याओं के बचाव के लिए चर्चा की गई। -
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री अरूण साव समेत सभी विधायक होंगे शामिल
निगम प्रशासन की तैयारी पूरी
बिलासपुर/ नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे,इसके अलावा केंद्रीय आवासन और शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव,विधायक श्री अमर अग्रवाल,श्री धरमलाल कौशिक,श्री धर्मजीत सिंह,श्री सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए श्रीमती एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण कल शपथ लेंगे। -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की विभिन्न धाराओं एवं 1995 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण करने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समयसारणी जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी की गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केे निर्वाचन हेतु सम्मिलन 5 मार्च को होगा। इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 5 मार्च को जारी की जाएगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना 5 मार्च को ही जारी की जाएगी। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा।
-
पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद/कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में गर्मी के मौसम में जिले के आम नागरिकों के लिए पानी की समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिससे कि गर्मी के मौसम में आम जनता को अपने आवश्यक कार्यों के लिए पानी की समस्या से जुझना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान पानी की कमी की समस्या वाले गांवों को चिन्हित कर उन स्थानों पर पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। श्री चन्द्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए कार्य योजना बनाकर समय रहते जरूरी उपाय करने को कहा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में जिले के आम नागरिकों को पेयजल, निस्तारी आदि अति आवश्यक कार्यों के लिए पानी की प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को स्थिति पर नजर रखते हुए इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने विकासखण्डवार जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।




.jpg)







.jpg)













.jpg)
.jpg)