- Home
- छत्तीसगढ़
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कोटा पालना केन्द्र के तहत नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 05 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर 22 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में संपर्क कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 6 रिक्त पदों हेतु 31 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कोटा में आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 संत कबीर दास नगर एवं नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमाक 04 शहीद भगत सिंह नगर में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 3 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा एवं नगर पंचायत बोदरी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। पालना केन्द्र जिला अस्पताल के वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर, पालना केन्द्र शनिचरी बाजार के वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेष, पालना केन्द्र गणेश नगर के वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर, पालना केन्द्र जिला न्यायालय, कलेक्टर परिसर एवं पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग के वार्ड क्रमांक 16 विष्णुनगर, पालना केन्द्र जेल लाईन के वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर, पालना केन्द्र बृहस्पति बाजार के वार्ड क्रमांक 18 तिलकनगर, पालना केन्द्र सिम्स अस्पताल क्रमांक 1 व 2 के वार्ड क्रमांक 30 पंडित मुन्नुलाल शुक्ल नगर एवं पालना केन्द्र रेलवे स्टेडियम के वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुरसुंदरी नगर में पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 18 जनवरी 2025 से 3 फरवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर में जमा कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलासपुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
-
कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का किया गया समापन
राजनांदगांव की टीम बनी विजेता और दुर्ग की टीम बनी उपविजेताबालोद/ प्रदेश के खेल युवा कल्याण एवं राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलो के विकास तथा उसके सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान खेल के क्षेत्र में विकसित राज्य के रूप में हो। इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। खेल मंत्री श्री वर्मा आज जिले के बालोद विकासखंड के कन्नेवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय स्वामी आत्माराम कुंभज हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कन्नेवाड़ा में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित इस तीन दिवसीय 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिकाओं के राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में दुर्ग, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, रायपुर एवं बालोद जिले सहित राज्य के कुल 6 टीमों ने भाग लिया था। तीन दिनों तक चली रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धा पूर्ण मैच में राजनांदगांव की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। इसी तरह दुर्ग की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल करने में कामयाब रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन साहू, छत्तीसगढ़ हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री तोमन साहू सहित कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, जिला हॉकी संघ के सचिव श्री तोरण सिन्हा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को हर संभव मदद उपलब्ध कराने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के कन्नेवाड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस बेहतर आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हम ईश्वर से यह कामना करते हैं कि आज इस प्रतियोगीता ने शामिल खिलाड़ी राज्य, देश एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर हमारे राज्य वा देश का नाम रोशन करें। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य के निर्माण की असीम संभावनाएं है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस असवर पर मंत्री श्री वर्मा ने सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कहा कि ग्राम कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित रूप से अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से पधारे प्रतियोगी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने भी ग्राम कन्नेवाड़ा में राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के मुक्तकंठ से सराहना करते हुए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी। समारोह को छत्तीसगढ़ हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल राष्ट्रीय हॉकी मैच के रेफरी एवं कन्नेवाड़ा में संचालित प्री मिलिट्री ट्रेनिंग के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कार्यकम स्थल में संचालित प्री मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का अवलोकन कर उसकी सराहना की। कार्यकम में ग्राम कन्नेवाड़ा की सरपंच श्रीमती सरिता साहू, एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला हॉकी फेडरेशन के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, ग्रामीण एवं हॉकी खेल से जुड़े लोग मौजूद थे। -
*-कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश*
*-जनदर्शन में आज 131 आवेदन प्राप्त हुए*दु
र्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहंुचे जनसामान्य लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।
जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, रोजगार दिलाने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 131 आवेदन प्राप्त हुए।
बोरसी निवासी कृषक ने सड़क से लगी कृषि भूमि से वर्षाजल निकासी की व्यवस्था के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जल निकासी हेतु सड़क पर लगी पाईप की सतह खेत की सतह से 9.5 सेमी. ऊंची है, जबकि सड़क 2.5 फीट ऊंची है जिससे भूमि का वर्षा जल खेत से होकर मेड़ से छलक कर नीचे की ओर नदी में चला जाता है। मेड़ छोटी है और सड़क ऊंची है। सड़क में लगी पाईप से वर्षाजल का निकासी त्वरित नहीं हो पाता है, जिससे खेत में जल भराव होने से फसलों को नुकसान होता है। चूँकि गांव तीन ओर से शिवनाथ नदी और एक ओर नाला के बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आजाद वार्ड गंज पारा निवासी ने विद्युत खम्भा को दुरूस्त कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि घर से लगा हुआ विद्युत खम्भा क्षतिग्रस्त होकर घर से चिपक गया है, जिससे कभी-कभी पूरे घरे में विद्युत का झटका लगता रहता है। घर वालों तथा सड़क से आने जाने वाले कभी भी क्षतिग्रस्त खम्भे से विद्युत करेंट के कारण कोई भी अनहोनी दुर्घटना हो सकती है। इस पर कलेक्टर ने विद्यतु विभाग को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। ग्राम लोहरसी के ग्रामवासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ अन्य लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कॉलम हेतु गढ्ढ़ा खोदकर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे गांव में अशांति का माहौल है। इस पर कलेक्टर ने वस्तुस्थिति का जायजा लेकर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविंद एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। -
*-मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किया योजना का शुभारंभ*
*-प्रदेश के 5 लाख 62 हजार 112 हितग्राही शामिल*
*-दुर्ग जिले के 29573 हितग्राही होंगे लाभान्वित*
*-भूमिहीन कृषकों, बैगा-गुनिया को योजनांतर्गत मिलेगी 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*
दुर्ग/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय भवन रायपुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबंल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ इस योजना का क्रियान्वयन राज्य स्तर पर आयुक्त/संचालक भू-अभिलेख तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की देख-रेख में योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। योजनांतर्गत भूमिहीन कृषकों, बैगा-गुनिया को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे। दुर्ग जिले में यह आयोजन जनपद सभा कक्षों में किया गया। जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जनपद सभाकक्ष में विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचन्दन तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.के. दुबे, एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, जनपद सीईओ श्री रूपेश पाण्डे एवं अन्य अधिकारी और हितग्राही कृषक मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की एक और गारंटी पूरी करने जा रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का आज शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत भूमिहीन कृषकों को सरकार 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जा रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान चिकित्सा सुविधा योजना को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं से लाभान्वित होने आगे आने लोगों को आहवान किया। विधायक श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम में मौजूद दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना के हितग्राहियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने योजना के हितग्राहियों को योजनांतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता राशि का सदुपयोग करने की समझाइश दी। जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के. दुबे ने योजना के संबंध में अवगत कराया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योेजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदाय करने के उद्देश्य से यह योजना राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही है। भूमिहीन परिवार से आशय ऐसा परिवार जिसके किसी भी सदस्य के पास अंश मात्र भी कृषि भूमि न हो। छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत क्षेत्र में भूमिहीन परिवार जिनका जीविको पार्जन का मुख्य स्त्रोत कृषि मजदूरी है, वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार हो, पात्र होंगे। राज्य में वर्ष 2023-24 में पात्र हितग्राहियों की संख्या 5,62,112 थी। दुर्ग जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र अर्थात तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र (धमधा, पाटन, दुर्ग) में कुल 27287 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 23203 आवेदन स्वीकृत हुए (प्रथम चरण वर्ष 2021) एवं वर्ष 2022 में द्वितीय चरण में तीनों दिवस खण्ड में कुल 8009 आवदेनों में से 6370 स्वीकृत हुए। इस प्रकार कुल 29573 आवेदन स्वीकृति हुए। पूर्व में पात्र समी हितग्राहियों को वर्ष में 7000 रूपए तीन किस्तों में प्राप्त हो रहा था, आज से राज्य शासन द्वारा 3000 की वृद्धि की गई है। अब कुल 10,000 रूपए प्राप्त होंगे।
-
*राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटी हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने जिला और पुलिस प्रशासन की पहल*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम परिसर से 'टीम प्रहरी' दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
राजधानी रायपुर की सड़कों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।गौरतलब है कि व्यस्त सड़कों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने से ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाता है। टीम प्रहरी के सदस्य ऐसे अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री खुशवंत गुरू साहेब, श्री इंद्रकुमार साहू, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी डाॅ. लाल उम्मेद सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।
-
श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
--टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में रविवार को श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के बैनर तले एवं एसोसिएशन के विशेष सहयोग से ऑर्किड मैदान में 100 मीटर दौड़ एवं क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं की खास बात यह थी कि इनमें साठ वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं ने पूरे जोशोखरोश के साथ हिस्सा लिया। इससे पहले जिले के तीन न्यायाधीशों सुनीता टोप्पो, दीपक कुमार कोशले, प्रशांत पराशर, प्रशिक्षु न्यायाधीशों ईशामी अवधिया, मुस्कान शर्मा, एंगल वेमिका तिग्गा, रुचिका महेश्वरी, वैशाली बघेल, राजनांदगांव के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव, एसोसिएशन अध्यक्ष कुबेर देशमुख और पूर्व अध्यक्ष यमलेश देवांगन के सान्निध्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।
*विजेताओं सहित सभी को उपहार*
खिलाड़ियों को सीनियर सिटीजन ग्रुप, एडल्ट ग्रुप, यूथ ग्रुप, टीनेजर ग्रुप, सीनियर चिल्ड्रन ग्रुप, जूनियर चिल्ड्रन ग्रुप एवं टोडलर्स ग्रुप में बांटा गया था। उधर क्रिकेट मैच में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप में ऑर्किड, पारिजात, मोगरा एवं डहलिया प्रकार के मकानों की टीमों , जबकि जूनियर ग्रुप में जूही, डैजी, तालपुरी तथा बी ब्लॉक की टीमों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जौहर दिखाया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए गए। वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*फाइनल में भिड़ेंगी डहलिया और पारिजात टीमें*
क्रिकेट के क्वालीफाइंग मैच में सीनियर ग्रुप में डहलिया टीम ने ऑर्किड टीम को शिकस्त देकर, जबकि पारिजात ने मोगरा को मात देकर फाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ही मैच एकतरफा रहे। मोगरा और ऑर्किड की टीमें तीसरे स्थान के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। दूसरी ओर जूनियर ग्रुप में डैजी और बी ब्लॉक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बी ब्लॉक को एंपायरों ने डिसक्वालीफाइड घोषित कर दिया। बी ब्लॉक के अयोग्य घोषित होने से डैजी को फाइनल का टिकट मिल गया। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में जूही ने तालपुरी को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
*रोमांचकारी दौड़ में आगे निकलने मची होड़*
सबसे ज्यादा रोमांच 100 दौड़ में देखने को मिला। सीनियर सिटीजन पुरुष में प्रथम विजय तातेड़े, द्वितीय महेश विश्वकर्मा, तृतीय टी सहदेव महिला ग्रुप मे प्रथम प्रभा जैन, द्वितीय गेंदा, तृतीय उमा अग्रवाल रहीं। पुरुष एडल्ट ग्रुप में प्रथम गजानन अवचट, द्वितीय असीम सिंह, तृतीय प्रदीप वर्मा, जबकि महिला ग्रुप में प्रथम वर्षा गढ़ेवाल, द्वितीय सुशीला, तृतीय वीणा प्रसाद रहीं। पुरुष यूथ ग्रुप में प्रथम अमित जैन, द्वितीय दीपक साहू, तृतीय कमल पात्रे, महिला ग्रुप में प्रथम वंदना साहू, द्वितीय जी हेमावती, तृतीय ज्योत्सना। पुरुष टीनेजर ग्रुप में प्रथम नागेश्वर डामरे, द्वितीय मौलिक वाहने, तृतीय सम्यक बोरकर, महिला ग्रुप में प्रथम प्रतिभा देवांगन, द्वितीय माधुरी, तृतीय उषा साहू। बालक सीनियर ग्रुप में प्रथम आयुष पचौदी, द्वितीय आयुष, तृतीय अनिकेत सोनी, बालिका ग्रुप में प्रथम निशिता, द्वितीय अक्षिता, तृतीय समृद्धि। बालक जूनियर ग्रुप में प्रथम हर्ष, द्वितीय करण कुमार, तृतीय विनय कश्यप, बालिका में प्रथम नेहा, द्वितीय जी हर्षिता, तृतीय रीत। बालक टोडलर्स ग्रुप में प्रथम अभिज्ञान त्रिपाठी, द्वितीय प्रसून साहू, तृतीय अर्जुन ठाकुर, बालिका में प्रथम आरची गढ़ेवाल, द्वितीय माधवी त्रिपाठी, तृतीय ख्वाहिश। सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रथम भव्या साहू, द्वितीय उत्कृष्ट साहू और तृतीय स्थान पर धीवम ने कब्जा जमाया। -
दुर्ग. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में हुए हमले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिए गये एक व्यक्ति को रविवार को छोड़ दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, मुंबई पुलिस ने बताया कि उसने मामले में महाराष्ट्र के ठाणे से 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार दोपहर दुर्ग स्टेशन पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कोलकाता के शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया व्यक्ति सिर्फ एक संदिग्ध था और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। उसे रात भर दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की चौकी में रखा गया और आज सुबह छोड़ दिया गया।'' पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप फुडे ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम पूछताछ के लिए किसी को भी हिरासत में ले सकते हैं। हम इस बात पर जोर दे रहे थे कि वह सिर्फ एक संदिग्ध है। हमारी ओर से कोई गलती नहीं हुई है। हमने मीडिया से कहा था कि हम प्रामाणिक विवरण साझा करेंगे, लेकिन कुछ ने आगे बढ़कर उसे आरोपी घोषित कर दिया।'' यहां आरपीएफ अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि मुंबई पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की तस्वीर भेजे जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। फुडे के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की एक टीम हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए कल रात यहां पहुंची थी। मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह 16 जनवरी की सुबह चोरी के इरादे से बांद्रा में सतगुरु शरण इमारत में सैफ के घर में घुसा था। हमले में सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया गया, जिसके बाद निकट स्थित लीलावती अस्पताल में उनकी पांच घंटे तक सर्जरी की गई।
- रायपुर । बीते माह दिल्ली में वैश्विक स्तर पर आयोजित अबेकस व मानसिक अंकगणित प्रतियोगिता में राजकुमार कालेज में अध्ययनरत पांचवीं की छात्रा अनुष्का अग्रवाल प्रथम रनर अप बनी । निर्धारित 8 मिनट में इस नौनिहाल ने 200 गणितीय सवाल में से 197 का सहीं जवाब दिया । इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 6 हजार से अधिक नौनिहालों ने भाग लिया जिसमें भारत के 24 राज्यों व 8 केन्द्र शासित राज्यों के विद्यार्थी प्रतिनिधि भी शामिल थे। प्रतियोगिता 9 से 13 वर्ष उम्र के विद्यार्थियों के लिये था । प्रथम रनर अप के ऊपर सिर्फ चैंपियन ट्राफी होता है जिसे 200 प्रश्नों में से 200 का सहीं हल कर अन्य प्रतिभागी ने जीता ।सन् 1993 में मलेशिया में स्थापित यूं सी एम ए एस अबैकस आधारित मानसिक गणित शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता विभिन्न देशों में आयोजित करता है और दिल्ली में इसका दूसरा आयोजन था । अबैकस के प्राचीन उपकरण को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ जोड़ छात्रों में इस तकनीक से और बेहतर क्या किया जा सकता है इसकी जानकारी एकत्रित करने के साथ - साथ विद्यार्थियों के हौसले बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का यह 25 वां वर्ष था । इस संस्था के चौबे कालोनी सेंटर से अनुष्का प्रतियोगिता में भाग लेने प्रतिनिधि चुनी गयी थी व इसकी शिक्षकगण शिक्षा सिंह , निधि सिंह व धर्मेन्द्र सिंह थे । अनुष्का अमीन पारा निवासी अधिवक्ता रविशंकर अग्रवाल की पुत्री है ।
- भिलाई ।नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी जोन में खिलाड़ियों के खेलने के लिए बैडमिंटन ग्राउंड हो इसकी सोच महापौर नीरज पाल की थी। इसके लिए उन्होंने अपने महापौर निधि से सभी वार्डों के लिए 10 लाख रुपए के लागत से बैडमिंटन ग्राउंड बनाने के लिए अपना सुझाव दिया। इसमें से प्रत्येक वार्ड के पार्षद अपने निधि से 4 चार लाख शेष राशि ₹6 लाख महापौर निधि से लगाकर एक बेहतरीन बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए, महापौर पाल की अध्यक्षता में एम आई सी सदस्यों सर्वसम्मत से समिति से पारित किया। अधिकांश वार्ड के पार्षदों ने अपनी राशि देकर के अपने वार्ड में सुविधाजनक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया। निगम भिलाई क्षेत्र के कुछ वर्ड ऐसे हैं जहां पर रिक्त भूमि नहीं होने के कारण बैडमिंटन ग्राउंड नहीं बन पाया। ऐसे वार्डों की जो राशि बची थी उससे नगर निगम भिलाई के चारों जोन में आधुनिक सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जा रहा है। जोन क्रमांक 1 में वार्ड क्रमांक 5 में 25 × 40 मी का कुल लागत 64 लाख रुपया निगम के वाहन शाखा के उत्तर दिशा में रिक्त भूमि पर, जोन क्रमांक 2 में हाउसिंग बोर्ड स्टेडियम के पीछे रिक्त भूमि पर 20 मी × 30 मी क्षेत्रफल पर लागत 40 लाख रुपए, जोन क्रमांक 3 घासीदास उद्यान सेक्टर 2 सड़क एवेन्यू सी के बगल में क्षेत्रफल 25 मीटर × 40 मी लागत 70 लाख रुपए, जोन क्रमांक 4 श्री राम चौक मैदान डोम के पास क्षेत्रफल 25 × 45, 70 लाख रुपया, कुल लागत 2 करोड़ 44 लाख में बनेगा। इसकी विशेषता होगी यह मल्टीपरपज खेल मैदान होगा । इसमें फुटसाल, फुटबॉल का छोटा रूप, बॉक्स क्रिकेट प्रैक्टिस, बैडमिंटन, मिनी हॉकी आदि प्रकार के खेल खेला जा सकता है। चारों तरफ से तार फेंसिंग होगा, नेट की जाली होगी, इससे बाल वगैरा बाहर नहीं जाएगा । इस ग्राउंड में स्ट्रोट्रफस घास, एलईडी लाइट, से दूधिया रोशनी होगा। खिलाड़ियों के बैठने की सुविधाओं से युक्त होगा। महापौर नीरज पाल का कहना है कि इससे संबंधित वार्ड के खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका मिलेगा। इसमें दोनों महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रैक्टिस कर सकेंगे। भिलाई नगरी की पहचान खेल जगत में भी है यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। स्थानीय रूप से अच्छे कोच की व्यवस्था होगी, जो खिलाड़ियों को खेल के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रस्ताव से खिलाड़ियों में अच्छा उत्साह है। निगम भिलाई के इस इस पहल की को सब सराहना कर रहे हैं।
-
भिलाई, । भिलाई क्षेत्र का सुपेला बाजार प्रमुख व्यस्ततम बाजारों में से एक है। रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है। जिसमें बहुत सारे खुदरा व्यापारियों द्वारा सड़क के ऊपर सामान बेचकर के व्यापार किया जाता है। यह 1 दिन व्यापार होता है। हजारों लोग आकर के खरीदारी करते हैं। जिसमें बाहर से भी व्यापारी आकर के अपना सामान भेजते हैं। व्यस्ततम मार्ग होने के कारण सड़क पर पसरा लगा करके बेचने से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती है। नगर निगम भिलाई द्वारा अभियान चला करके उसे व्यवस्थित किया जाता है। फिर भी लोग आदतन मजबूर बाज नहीं आते हैं। आयुक्त राजीव कुमार पांडे के निर्देश पर शनिवार के दिन नगर निगम के राजस्व विभाग का दल जाकर के सड़क पर चूने से मार्किंग किया था। सभी व्यापारियों को चेताया कि कोई भी लाइनिंग से बाहर व्यापार नहीं करेगा। आज प्रातः नगर निगम का अमला जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, ऐसा लहरे के उपस्थिति में करवाई किया। जो व्यापारी अंदर में व्यापार कर रहे थे उनको समझाइए दी गई, जो फल, कपड़ा, प्लास्टिक सामान, चना मुरा, सब्जी बेचने वाले सड़क के ऊपर व्यापार कर रहे थे। उनको हटाया गया। सुपेला अंडर ब्रिज से शुरू करके गदा चौक तक पूरे सड़क के दोनों कार्रवाई की गई। नगर निगम की गाड़ी मुनादी करते हुए जा रही थी। सभी व्यापारियों को समझाइए दे रही थी कि सब लोग अपने हद में व्यापार करें कोई भी सड़क पर आवागमन बाधित नहीं करेगा।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि व्यवस्था में सहयोग करें कोई भी यातायात व्यवस्था बाधित न करें, सड़क के ऊपर गाड़ी ना खड़ा करें, एक साइड में व्यापार करें। सड़क पर व्यापार करने से सबको परेशानी होती है। सभी से सहयोग अपेक्षा है। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, जेपी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, गुप्ता नंद तिवारी, निरंजन असाटी, नंदू, अंजनी सिंह कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे। - बिलासपुर, /अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध रविवार को भी कार्रवाई जारी रही। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने आज भौतिक सत्यापन के लिए निरीक्षण किया। दो ठिकानों में गड़बड़ियां पाई गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी के ग्राम मुंडा में 150 बोरी धान अवैध रूप से ग्राम के निवासी श्याम बिहारी पाटले के घर पर वाहन से अनलोड किया जा रहा था। जाँच के दौरान नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर उक्त धान के संबंध में जानकारी मांगी गई,किन्तु मौके पर उपस्थित कृषक द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसलिए 150 कट्टी धान को मण्डी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (रा०) तखतपुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र विजयपुर विकासखंड तखतपुर में उपस्थित होकर रकबा सत्यापन का कार्य किया गया। जाँच के दौरान कृषक जनकसिंह द्वारा 776 क्विंटल धान के लिये टोकन कटाया गया था, किन्तु मौके पर रकबा सत्यापन में 105 क्विंटल धान (5 एकड़ का) कम पाया गया, जिसका रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने धान खरीदी से जुड़े फील्ड स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए। निर्देश दिया गया कि जारी टोकन का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। देखा जाए कि टोकन में उल्लिखित मात्रा के अनुरूप धान की उपलब्धता है कि नहीं। नहीं हो तो उनका रकबा समर्पण कराया जाए।
- बिलासपुर, /बिलासपुर डाक संभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को आज एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भारतीय डाक विभाग आधुनिक भारत में डिजिटल सेवाओं, कोर बैंकिंग के साथ साथ अपनी विश्वसनीयता , सालों का भरोसा एवं अत्यधिक ब्याज बोनस एवं विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है।गौरतलब है कि गत वर्ष बिलासपुर संभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, सेविंग, वरिष्ठ नागरिक योजना एवं डाक जीवन बीमा जैसी निवेश एवं बीमा की महत्तवपूर्ण योजनाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल श्री दिनेश मिस्त्री द्वारा पुरस्कार दिया गया। सम्मान के क्रम में दीपक राही पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर बिलासपुर, पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर, पोस्ट मास्टर जांजगीर प्रधान डाकघर कोरबा एवं कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में श्री गणेश राम देवांगन सहायक अधीक्षक संभागीय कार्यालय बिलासपुर, उपसभागीय निरीक्षक बृजनंदन सेन,अनिल जगत, निखिल गोपाल, पंकज मिश्रा, अनूप गुप्ता, अनिल जगत, पारुल श्रीवास्तव, रवि साहू जी को अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसी कड़ी में दूरस्थ दुर्गम ग्रामीण, एवं सुदूर आदिवासी क्षेत्रों कठिनाइयों का सामना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण डाक सेवक एवं शाखा डाकपाल अपने जान की बाजी लगाकर अनवरत शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाते है। इसी क्रम में प्रभात दुबे ग्राम चूकतीपानी पेंड्रारोड, एवं अन्य स्थानों के कर्मचारियों को अवॉर्ड प्रदान किया गया। साथ ही ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में सत्यंत कुमार, अमरनाथ, गेंदलाल, भुवन, लक्ष्मेंद्र, फिजा एवं आस्था को सम्मान मिला ।डाक जीवन बीमा में के पी देवांगन, किरण यादव एवं डायरेक्ट एजेंट केटेगरी में आशीष कौशिक को सम्मान मिला, मेलओवरसियर भी सम्मानित किए गए। समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में विशिष्ट योगदान हेतु जनसंपर्क निरीक्षक सुनीता द्विवेदी को अवॉर्ड से नवाजा गया। उक्त विशेष कार्यक्रम के आयोजन का संचालन गौरव मिश्रा एवं शशि के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्री गणेश राम देवांगन सहायक अधीक्षक संभागीय कार्यालय के द्वारा किया गया,कार्यक्रम में भारी संख्या में पूरे संभाग से समस्त उपसंभागीय निरीक्षक, डाकपाल, सीनियर मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक,उप डाकपाल एवं ग्रामीण डाक सेवक, शाखा डाकपाल सम्माननीय मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रही।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद गेंदसिंह के 20 जनवरी को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही गेंदसिंह जी ने अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी। बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता शहीद गेंदसिंह को 20 जनवरी 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। अपने स्वाभिमान तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए गेंदसिंह शहीद हो गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि परलकोट के मुक्ति आंदोलन के नायक गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ सुनी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात'-'मन की बात ' सुनने वालों में नई ऊर्जा और उत्साह का करती है संचार-'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के गुरुघासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व की चर्चा भीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता "मन की बात" सुनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम वास्तव में देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम है, जहां प्रधानमंत्री जी की ज्ञान, विज्ञान की बातें, स्वस्फूर्त रूप से देशवासियों के देश के लिए समर्पित होकर किए जा रहे कार्यों और नई नई जानकारियां सुनने वालों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।'मन की बात' में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के गुरुघासीदास तमोरपिंगला टाइगर रिजर्व की चर्चा करते हुए कहा कि ये हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि बीते दो महीनों में हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं। इनमें से एक है छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास–तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और दूसरा है –मध्यप्रदेश में रातापानी टाइगर रिजर्व।प्रधानमंत्री ने मन की बात में अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की उपलब्धियों, युवाओं द्वारा शुरू किए गए स्टार्ट अप, महिला सशक्तिकरण के सफल प्रयासों का उल्लेख किया। देश की महान विभूतियों स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाषचंद बोस से युवाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। प्रधानमंत्री ने मन की बात में देशवासियों से कहा कि हम सभी अपने अपने काम से अपने देश को हर दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करते रहें।प्रधानमंत्री ने मन की बात में भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगाँठ पर संविधान सभा की सभी महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने मन की बात में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान सभा में परस्पर सहयोग, डॉ० राजेंद्र प्रसाद जी के मानवीय मूल्यों के प्रति देश की प्रतिबद्धता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अवसर की समानता पर प्रेरणादायक संबोधन के अंश उनकी आवाज में सुनवाए।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के महाकुंभ में युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब युवा-पीढ़ी अपनी सभ्यता से गर्व के साथ जुड़ती है, तो उसकी जड़ें और भी मजबूत होती है जिससे उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ समता और समरसता का संगम और विविधता में एकता का उत्सव है।प्रधानमंत्री ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व की 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन लाखों राम भक्तों ने अयोध्या में रामलला के साक्षात दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हमें विकास के रास्ते पर चलते हुए, अपनी विरासत को भी सहेजना है और उनसे प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना है।
-
-15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
-मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात-सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल: मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजनरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर किसानों के सिंचाई विद्युत पंप सहायता योजना का नाम डॉ. खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 137.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 47.87 करोड़ के 84 कार्यों का लोकार्पण और 89.54 करोड़ रूपए के भूमिपूजन कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री श्री साय ने 38 करोड़ रूपए की लागत से सारंगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण व 18.75 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उद्योग स्थापना के लिए जमीन आबंटन, डेढ़ करोड़ की लागत से सारंगढ़ मुख्य मार्ग चौड़ीकरण, सरिया में 50 सीटर छात्रावास भवन, सारंगढ़ में उच्च स्तरीय विश्राम गृह भवन निर्माण, कोसीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि के चेक व सामग्री प्रदान की।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 वर्षों तक सारंगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। अब मुख्यमंत्री के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी को पूरा करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। हमने बीते एक साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण में तेजी आई है। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो गए हैं और अब वे गृह प्रवेश कर रहे है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्होंने 3 लाख 88 हजार अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। आगामी अप्रैल माह में राज्य को 3 लाख आवासों की स्वीकृति और मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी वालों को भी आवास मिलेगा। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना में माताओं और बहनों को एक हजार रुपए की राशि प्रतिमाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के दानसरा की माताएं और बहनें इस राशि से राममंदिर बनवा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंडित दीनदयाल भूमिहीन कृषि श्रमिक योजना के तहत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि श्रमिक लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश में 50 हजार गांवों के 65 लाख ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किया। इससे कई पीढ़ियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि में निवास कर रहे लोगों को अधिकार पत्र मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के दस जिलों में 61 हजार लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया है। पीएससी घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली में फिर से लौटा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा 144 सालों बाद पूर्ण महाकुंभ का संयोग बना है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ में साढ़े चार एकड़ में विशाल छत्तीसगढ़ मंडप बनाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को महाकुंभ में सहभागी बनने का न्यौता दिया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही हैं। 3100 रूपये में धान खरीदी हो रही है। महतारी वंदन का पैसा हर महीने मिल रहा है। आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया है।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले एक साल में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, श्री ज्योति पटेल, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - -नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए स्वीकृत किए हैं 353 नए पद-मुख्यमंत्री श्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री श्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का होगा शिलान्यास-155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भी होगा शिलान्यास, 15.25 करोड़ के 70 कार्यो का लोकार्पण-स्वच्छता दीदियों को किया जाएगा सम्मानित-रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 जनवरी को आयोजित है कार्यक्रमरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 20 जनवरी को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपेंगे। विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए पूर्व कर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने 353 नए पद मंजूर किए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में सवेरे दस बजे से आयोजित कार्यक्रम में छह नगरीय निकायों में कुल 270 करोड़ रुपए लागत की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न नगरीय निकायों में 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण और 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी कार्यक्रम में किया जाएगा। वन मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा और इन्द्रकुमार साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 353 नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है। वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर राज्य शासन द्वारा नवीन पदों के सृजन के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें रायपुर संभाग के नगरीय निकायों के लिए 102 पद, दुर्ग संभाग के लिए 144 पद, बिलासपुर संभाग के लिए 78 पद, सरगुजा संभाग के लिए 16 पद और बस्तर संभाग के लिए 13 पद शामिल हैं।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार की मिशन अमृत 2.0 के तहत राज्य के छह नगरीय निकायों तखतपुर और रतनपुर नगर पालिका तथा भानुप्रतापपुर, छुरिया, मल्हार एवं खोंगापानी नगर पंचायतों में 270 करोड़ 37 लाख रुपए की कुल लागत की जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से कुल 20 हजार 511 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत कुल 276 कि.मी. से अधिक पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। सभी छह शहरों को मिलाकर कुल दस हजार 225 किलोलीटर क्षमता के 13 नए उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकियों) का भी निर्माण किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए कुल 20.5 एमएलडी क्षमता के नए जल शोधन संयंत्र भी बनाए जाएंगे।नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 23 नगरीय निकायों में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग चार लाख जनसंख्या को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत माना कैम्प, कुम्हारी, मंदिर हसौद, सुकमा और कोंडागांव नगर पालिका तथा समोदा, चंदखुरी, कुंरा, नगरी, आमदी, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, अर्जुन्दा, बोदरी, राहोद, खरोद, शिवरीनारायण, सरिया, प्रेमनगर, भटगांव, झगराखंड, कुनकुरी और नरहरपुर नगर पंचायत में 1154 करोड़ रुपए की लागत की जलप्रदाय परियोजनाओं का योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही मिशन क्लीन सिटी के तहत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 नगरीय निकायों अंबिकापुर, छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, मंदिर हसौद और चंदखुरी को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 9232 स्वच्छता दीदियां कार्यरत हैं। ये रोजाना डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और उनके पृथकीकरण के काम में लगी हुई हैं।
- -सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश-मुख्यमंत्री की मंशानुरूप तैयार हो रहा है सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालरायपुर, /बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के सामने तैयार हो रहे इस सुपर स्पेशियलिटी अस्प्ताल से बस्तर अंचल के लोगों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज, महारानी जिला चिकित्सालय और निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माणाधीन अस्पताल को पूर्ण कराने और इस अस्पताल को जल्द शुरू करने के लिए सिटी स्कैन, एमआरआई अन्य चिकित्सा उपकरणों की शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों तथा अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ के आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्व. श्री बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के शिशु वार्ड का विस्तार करने सहित सीसीटीवी के समुचित परिचालन हेतु ऑपरेटर नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जगदलपुर में नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा इकाई, शिशु वार्ड तथा सर्जिकल वार्ड का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों तथा उनके परिजनों से अस्पताल की सुविधाएं के बारे में जानकारी ली।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने महारानी जिला चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के ओपीडी, आईपीडी और आईसीयू का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू हुए। उन्होंने मरीजों तथा उनके परिजनों से निःशुल्क दवा योजना के साथ ही अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। श्री जायसवाल ने अस्पताल में साफ-सफाई, पर्ची काउंटर, हेल्पडेस्क काउंटर, मातृ शिशु केन्द्र, लेबर रूम, सिटी स्कैन सेन्टर सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जायजा लिया और अस्पताल के दवा स्टोर पर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद थे।
- -प्रदेश के रजत जयंती वर्ष और छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ सार्थक संवाद-विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को भेंट किया माता बम्लेश्वरी का छायाचित्ररायपुर। नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी को आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी जी का छायाचित्र भेंट किया जिस पर प्रधानमंत्री ने आभार जयाया है। इसके साथ ही डॉ रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।साथ ही विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को छत्तीसगढ़ आगमन का सादर आमंत्रण दिया है।प्रधानमंत्री जी से चर्चा के दौरान राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रदेश के समग्र उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। डॉ. रमन सिंह जी ने इस मुलाकात को प्रदेश के लिए हितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला बताया।
- -‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा-कृषि मंत्री रामविचार नेताम सम्मेलन का शुभारंभ करेंगेरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 39वें स्थापना दिवस के अवसर कल 20 जनवरी से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विकास सहकारी लिमिटेड, बरामूला (जम्मू-कश्मीर) के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 22 जनवरी 2025 तक आयोजित इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कलयाण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा तथा विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू उपस्थित रहेंगे।विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘‘कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल’’ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के 21 राज्यों के 400 से अधिक कृषि वैज्ञानिक एवं शोधार्थी शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्विक परिदृष्य में भूमि, जल तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यमान अवसरों एवं चुनौतियों पर विचार मंथन किया जाएगा तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग कर इनमें निरंतर होने वाली कमियों को सुधारने के रास्ते तलाशे जाएंगे। आने समय में कृषि फसलों जैसे खाद्यान, दलहन, तिलहन तथा अन्य आवश्यक उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा तथा इस संबध में नई रणनीति तैयार की जाएगी। सम्मेलन में संबंधित विषयों पर वैज्ञानिकों तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र तथा पोस्टर्स प्रस्तुत किये जाएंगे।उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय अपने 28 कृषि महाविद्यालय, 4 कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 1 खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, 08 अनुसंधान केन्द्र एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान में लगभग 9000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों में 2763, स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रमों में 500 तथा शोध पाठ्यक्रमों (पी.एच.डी.) में 115 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहें हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात् 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है एवं कृषि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई हैं।
- भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटी रखी गई है। भिलाई शहर के नागरिक निगम एवं जनता के हित में कोई सुझाव देना चाहते है तो वह डाल सकते है। इसके साथ ही यदि उनकी कोई शिकायत है, तो उसको भी डाल सकते है। महापौर नीरज पाल ने बताया कि बहुत सारे नागरिक निगम को जानकारी देना चाहते है, यह भी सोचते है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाये। जिससे संबंधित से किसी प्रकार का विवाद न हो और काम भी हो जाए। नागरिको के पास ऐसे विचार होते है, जिससे शहर के विकास में अच्छा प्रयास किया जा सकता है। वह भी इस पेटी में अपना सुझाव डाल सकते है। बस यह ध्यान देना होगा जिस स्थल के बारे में जानकारी देना चाहते है। उसका स्पष्ट उल्लेख हो मोबाईल नम्बर डाल देने से और जानकारी मिल जायेगी। जिससे निगम का अधिकारी मौके पर जाकर उचित निदान करवा सके।नगर निगम भिलाई में रखे सुझाव एवं शिकायत पेटी रोज साम को 5 बजे खोला जायेगा। सुझाव एवं शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगा, आयुक्त उसे स्वयं मार्क करेगे और उसके प्रोग्रेस की जानकारी भी ली जायेगी। यह कदम नगर निगम भिलाई में पहली बार पहल की जा रही है। यदि लोगो से अच्छा सुझाव आया या शिकायत आता है, तो यह पेटी पांचो जोन कार्यालयों में भी रखी जायेगी। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर अपने सामने पेटी को खुलवाये। उसमें निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायत था, जिसे संबंधित जोन कार्यायल में भेजा गया और उसका शीध्र निराकरण करवाया गया।
- -देश के लिए आर्थिक सुरक्षा की गारंटी है संपत्ति कार्ड- पीएम श्री मोदी-स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-जिले के 10325 हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड का किया गया वितरणदुर्ग, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से भारतीय सर्वेक्षण विभाग, राज्य के राजस्व विभाग तथा पंचायत राज्य विभाग के सहयोग से गांव के घरों के मालिकों को अधिकारों का रिकार्ड प्रदान करने हितग्राहियों को स्वामित्व योजना अंतर्गत संपत्ति कार्ड वितरित किये। उक्त कार्यक्रम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की मुख्य आतिथ्य में ऑडिटोरियम भिलाई प्रद्योगिकी संस्था (बीआईटी) दुर्ग में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वामित्व योजना अंतर्गत ’’संपत्ति अधिकारों की ओर एक कदम’’ के तहत 10325 हितग्राहियों को संपत्ति कार्ड का वितरण किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के तहसील दुर्ग के 05 ग्राम के कुल 1973 हितग्राही, तहसील धमधा के 09 ग्राम के कुल 1680 हितग्राही, तहसील पाटन के 13 ग्राम के 3065 हितग्राही, तहसील बोरी के 11 ग्राम के 2694 हितग्राही एवं तहसील अहिवारा के 02 ग्राम के 913 हितग्राही, इस प्रकार कुल 40 ग्रामों के कुल 10325 हितग्राहियों में से प्रतिकात्मक रूप से प्रत्येक ग्राम के 10-10 हितग्राही, इस प्रकार कुल 37 ग्रामों के 376 हितग्राही को मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से अधिकार अभिलेख (संपत्ति कार्ड) वितरित किया गया। जिसमें दुर्ग तहसील अंतर्गत ग्राम मालूद के श्री किशोर साहू एवं सुश्री मालती यादव, ग्राम बेलौदी की सुश्री सूकवारो पारकर एवं श्री मोहन देशमुख, ग्राम नगपुरा के श्री सुरेश निषाद, ग्राम चिरकुट के श्री तोरण निषाद, श्री गोवर्धन एवं सुश्री रूप बाई, ग्राम कातरो के श्री टहल एवं सुश्री शांतिबाई को, पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पुनईडीह की उमा बाई एवं अकल बाई, ग्राम परसाही के परशुराम एवं फकीर को, तहसील अहिवारा अंतर्गत श्री चोवा राम, शिव कुमार, नंद कुमार, मुक्तानंद, रामकुमार, पुरषोत्तम, ओमप्रकाश, प्रहलाद, लालदास, प्रेमलाल और धनेश्वर शामिल है। उक्त 40 ग्रामों के शेष 9949 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण पंचायत स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। दुर्ग जिला अंतर्गत तहसील दुर्ग के 81 ग्राम, तहसील धमधा के 77 ग्राम, तहसील पाटन के 198 ग्राम, तहसील बोरी के 32 ग्राम एवं तहसील अहिवारा के 53 ग्राम सहित कुल 382 ग्रामों में स्वामित्व अंतर्गत सर्वेक्षण एवं रिकार्ड निर्माण का कार्य किया गया है। जिसमें 93201 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम उपस्थित ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विशेष रूप से मेरी पंचायत एप का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाईव प्रसारण किया गया। उन्होंने सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा 21वीं सदी की इस दुनिया में क्लाइमेट चेंज, पानी की कमी स्वास्थ्य का संकट, महामारियां जैसी कितनी ही चुनौतियां है। लेकिन विश्व के सामने एक और बहुत बड़ी चुनौती रही है जो है प्रॉपर्टी राइट्स की। संयुक्त राष्ट्र के अध्ययन के अनुसार यह सामने आया कि दुनिया के कई लोगों के पास अपनी प्रॉपर्टी के पक्के कानूनी दस्तावेज है ही नहीं। सयुक्त राष्ट्र ने साफ तौर पर कहा कि यदि किसी देश की गरीबी कम करनी है तो जरूरी है कि उस देश के लोगों के पास उनकी प्रॉपर्टी राइट्स हो। दुनिया की इस बड़ी चुनौती से भारत भी अछूता नहीं था। देश के गांवों के लोगों के पास कई संपत्ति रहने के बावजूद उनके पास कानूनी दस्तावेज नहीं होते थे। इस समस्या के समाधान की लिए स्वामित्व योजना लाई गई। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि की मालिकाना हक को रिकॉर्ड करना और भूमि के स्वामित्व का डिजिटल सत्यापन करना है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में निवासियों को भूमि स्वामित्व कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड) दिए जा रहे है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अवगत कराया देश में 6 लाख से अधिक गांव है। इनमें से स्वामित्व योजना ने 3.17 लाख गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण भूमि के दस्तावेजीकरण में प्रगति की है। अब तक 1.53 लाख गांवों के लिए संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं और कुल 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने ड्रोन सर्वेक्षण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है, जबकि हरियाणा और उत्तराखंड ने 100 प्रतिशत संपत्ति कार्ड तैयार कर नई ऊंचाईयों को छुआ है। महाराष्ट्र और गुजरात ने भी 98 प्रतिशत से अधिक प्रगति के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। कानूनी दस्तावेज मिलने के बाद कई लाख युवकों ने अपने घर और संपत्ति के आधार पर बैंकों से लोन लिए और अपना छोटा-मोटा व्यापार शुरू किया। इनके लिए ये संपत्ति कार्ड इनकी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी बनी। अवैध कब्जों से, प्रॉपर्टी के लंबे विवादों से हमारे गरीब पिछड़े और आदिवासी परिवार भी सबसे अधिक परेशान थे। अब प्रॉपर्टी के कानूनी प्रमाण मिलने से उनको इस संकट से मुक्ति मिल गई है। आकलन के अनुसार गांवों में प्रॉपर्टी कार्ड बनने के बाद 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक गतिविधियों का रास्ता खुल जाएगा। स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत के लिए एक परिवर्तनकारी पहल है। 24 अप्रैल 2020 को शुरू की गई इस योजना ने भूमि प्रशासन को मजबूत किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी, संपत्ति कार्ड वितरण की प्रक्रिया जारी रही। यह पहल ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचा विकास, वित्तीय स्थिरता, और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। स्वामित्व योजना ने न केवल भूमि विवादों का समाधान किया है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्ग प्रशस्त किया है।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने में सम्बोधन में कहा कि मैं सभी हितग्राहियों से मिलकर बहुत खुश हूं और सभी को स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्राप्त संपत्ति कार्ड मिलने की अग्रिम बधाई देता हूं। उन्होंने कहा गांवों को सशक्त बनाने सरकार पूर्ण प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास ध्येय वाक्य को सफल बनाने कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हमने एक साल के अन्दर-अन्दर पुराने रूके 1 लाख 80 हजार आवास का कार्य पूर्ण किया है। केन्द्र सरकार द्वारा 32 लाख 50 हजार ग्रामीण आवास आबंटन की व्यवस्था की गई है। जिसमें से 8 लाख 46 हजार 931 आवास छत्तीसगढ़ को मिले है, जो कि पूरे देश में आबंटित आवासों का 26 प्रतिशत है। इसके अलावा विगत दिनों जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इसके साथ-साथ प्रदेश में कृषक उन्नति योजना, जनमन योजना, महतारी वंदन योजना, विश्वकर्मा योजना इत्यादि योजनाओं के माध्यम में प्रदेश के कृषक, युवा, महिला व सभी वर्गों के सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भी चर्चा की और उन्हे शुभकामनाएं दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को आश्वासित किया कि सरकार यह प्रयास कर रही है कि आने वाले दिनों में हर ग्राम पंचायत में एक सीएससी सेंटर निर्मित किए जाए ताकि माताओं-बहनों को उनके बैंक खाते में प्राप्त योजना की राशि लेने बैंक न जाना पड़े। उन्होंने कहा मै प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का आभारी हूं कि उन्होंने ग्रामीणों की संपत्ति की चिंता करते हुए स्वामित्व योजना के माध्यम से प्रदेश के हितग्राहियों को कानूनी दस्तावेज दिलाने की पहल की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को भी शुभकामनाएं दी।स्वामित्व योजना -भारत सरकार पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत परिवारों के आबादी भूमि का जी.आई.एस. सर्वेक्षण कर अधिकार अभिलेख एवं नक्शा तैयार करने हेतु 24 अप्रैल 2020 (पंचायती राज दिवस) को स्वामित्व योजना प्रारंभ किया गया। इस योजना के तहत व्यक्तिगत ग्रामीण संपत्ति एवं सामुदायिक संपत्ति का सर्वेक्षण किया गया। स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण नियोजन के लिए सटीक भूमि अभिलेखों का निर्माण और संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना, ग्रामीण भारत में नागरिकों को ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के रूप में अपने संपत्ति का उपयोग करने में सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता लाना, सर्वेक्षित बुनियादी ढ़ांचे और जी.आई.एस. मानचित्रों का निर्माण जो किसी भी विभाग द्वारा उपयोग किया जा सकता है। जी.आई.एस. मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता करना, सपंत्ति कर का निर्धारण (जिन राज्यों में ग्राम पंचायत को अधिकार है) जिससे राज्य के राजकोष में वृद्धि होगी।स्वामित्व योजना से ग्रामीण नागरिकों को भूमि विवाद के मामलों में समाधान मिलेगा। सटीक मानचित्रों से सीमा संबंधी विवाद जल्दी सुलझ पायेंगे। प्रत्येक संपत्ति धारक को संपत्ति का प्रमाण पत्र एवं भूमि का स्वामित्व प्राप्त होगा। सार्वजनिक उपयोग के संपत्ति का संरक्षण होगा। रास्ते, ग्राम पंचायतो की खुली जगह, नाले, सरोवर, इसकी सीमांए निश्चित होगी। जिससे उनका उपयोग भी सुनिश्चत हो सकेगा। संपत्ति का प्रमाण पत्र होने से मकान पर बैंक से ऋण लेना आसान होगा। आबादी भूमि का भू-मापन पूर्णतः पारदर्शी होगा और हर एक संपत्ति धारक को उनका अधिकार अभिलेख प्राप्त होगा।कार्यक्रम में विधायक दुर्ग (ग्रामीण) श्री ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग (शहरी) श्री गजेन्द्र यादव ने भी उपस्थ्यित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को आश्वासित किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी में और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में केंद्र व राज्य सरकार इसी प्रकार संयुक्त रूप से प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जीतेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, एसडीएम श्री हरवंश मिरी, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, सहायक कलेक्टर श्री एम भार्गव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्ष जनपद दुर्ग एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -बिरकोना केन्द्र के प्रभारी सहित अन्य को हटाने और एफआईआर के दिए निर्देश-अब तक 6.27 लाख मीट्रिक धान की आवक-उठाव में आई तेजी, 71 प्रतिशत हो चुका उठाव-संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की चौबीसों घंटे हो निगरानीबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने शनिवार को धान खरीदी से जुड़े तमाम अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने गड़बड़ी एवं लापरवाही बरतने पर बिरकोना धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी समिति प्रबंधक श्री देवारी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल, वर्तमान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार यादव को हटाते हुए इनके विरूद्ध एफआईआर करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्राधिकृत अधिकारी को भी हटाने कहा है। कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की चौबीसों घंटे निगरानी करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीदी केन्द्रों में पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जिनकी ड्यूटी नोडल के रूप में लगी है वे धान खरीदी शुरू होने से धान खरीदी खत्म होने तक मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने गड़बड़ी करने वाले मिलर्स के ऊपर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य मंडी और सहकारिता विभाग की बैठक लेकर धान खरीदी की बारीकी से समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। 1 लाख 18 हजार 143 किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों में धान बेचा है। कुल धान खरीदी का 71 प्रतिशत उठाव कर लिया गया है। कोचियों और बिचौलियों पर भी लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध धान जब्त किया जा रहा है। अब तक 77 प्रकरणों में 2 हजार 976 क्विंटल धान जब्त किया गया है। कलेक्टर ने दलाल और बिचौलियों पर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई और तेज करने कहा है। कलेक्टर ने यह भी हिदायत दी है कि वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों को ही शासन की धान खरीदी योजना का लाभ दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने डीआरसीएस को निर्देश दिए की जिस भी समिति में गड़बड़ी मिलती है वहां के समिति प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि धान बेच चुके किसानों से उनकी सहमति से रकबा समर्पण भी कराया जाए ताकि बिचौलिए इसका अनुचित लाभ न उठा पाए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष साहू, श्री एस.एस. दुबे, खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय, डीएमओ शंभू गुप्ता सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।


























.jpg)
.jpg)