- Home
- छत्तीसगढ़
-
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार बालोद में कैंटिन का हो रहा संचालन
मजदूरों की दोपहर में खाने की चिंता हुई दूरबालोद/छत्तीसगढ़ के मेहनतकश श्रमिकांे के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिला मुख्यालय बालोद के बुधवारी बाजार में श्रमिकों को मात्र 05 रूपये में भरपेट स्वादिष्ट एवं गरम भोजन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन में संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत श्रमिकों को किफायती दर पर बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय बालोद के बुधवारी बाजार स्थित सब्जी मंडी परिसर में उक्त योजना के तहत कैंटिन का संचालन किया जा रहा है। जहाँ खाने में चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। यहाँ श्रमिकों के बैठने व खाने की बेहतर व्यवस्था की गई है। कैंटिन में सप्ताह के सातों दिन के लिए मेन्यू के आधार पर अलग-अलग सब्जी व दाल बनाकर परोसा जाएगा। उक्त कैंटिन मंे पंजीकृत श्रमिक अपना श्रमिक कार्ड दिखाकर 05 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं तथा जिन श्रमिकों ने अभी तक अपना श्रमिक पंजीयन नही कराया है। वे भी कैंटिन में अपना श्रम पंजीयन करा सकते हैं।कैंटिन पहुँचे श्री जयप्रकाश ने कहा कि यह कैंटिन मजदूर वर्ग के लिए काफी मददगार साबित होगा। यहाँ मंडी में दूर-दूर से लोग आकर अपना सब्जी विक्रय करते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के लोग भी इस क्षेत्र में काम करते है। इन सभी को शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित इस कैंटिन का भरपूर लाभ मिलेगा। यहाँ वे समय पर अपना काम खतम कर मा 05 रुपये में गरम स्वादिष्ट भोजन का लाभ ले सकते हैं। श्री जयप्रकाश ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मजदूर वर्ग को किफायती दाम पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इसी प्रकार श्री हरीश कुमार ने कहा कि यहाँ आसपास के गांवों से लोग सब्जी बेचने और खरीदने आते है। उनके लिए यह बहुत अच्छी सुविधा है। अब वे यहाँ आकर भोजन का लाभ ले सकते हैं। उन्हें भोजन के लिए कही दूर जाना नही पड़ेगा। श्री तरूण साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस योजना का संचालन कर मजदूर वर्ग की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। यह योजना काफी सराहनीय है, 15-20 रुपये में लोग स्वल्पाहार करते थे, लेकिन इस योजना के तहत कैंटिन के संचालन से अब 05 रुपये में ही भरपेट भोजन कर पाएंगे। -
*संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक में सार्थक विचार विमर्श*
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए अलग से मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन भी लगाया जाता है। इस क्रम में लंबे अरसे बाद जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त कलेक्टर और जिला कार्यालय की स्थापना शाखा के प्रभारी एसएस दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित संघों के द्वारा सौंपे गए विभिन्न एजेण्डों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों में समयबद्ध पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान-वेतनमान, सर्विस बुक,जीपीएफ पासबुक का नियमित सत्यापन, अद्यतन प्रविष्टि एवं द्वितीय प्रति प्रदाय, सेवा पुस्तिका में अनिवार्य नॉमिनी अपडेशन, सेवानिवृत्ति एवं अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण, प्रत्येक तिमाही में सभी कार्यालयों द्वारा परामर्शदात्री बैठक का आयोजन, सभी कार्यालयों में कर्मचारियों का तीन वर्ष में शाखा परिवर्तन, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में पार्किंग,प्रवेश द्वार निर्माण, मरम्मत व सुधार एवं फेडरेशन हेतु कम्पोजिट बिल्डिंग में कक्ष आबंटन इत्यादि बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
- -रबी फसल के लिए किसानों को मिला 336 करोड़ रूपए का कृषि ऋणरायपुर /छत्तीसगढ़ में 16.41 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी का 85 प्रतिशत है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर खरीफ सीजन की तरह रबी सीजन के लिए भी अल्पकालीन कृषि ऋण का भी प्रावधान किया गया है। अब तक किसानों को रबी फसल के लिए 336 करोड़ रूपए की ऋण राशि प्रदाय किया जा चुका है। रबी फसल के लिए इस वर्ष 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1.63 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर 1.46 लाख क्विंटल बीज वितरित किया गया है, जो भण्डारण का 90 प्रतिशत है। इसी प्रकार रबी फसल के लिए राज्य में 4.65 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण करने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 5.58 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कर 2.20 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है जो कुल भण्डारण का 39 प्रतिशत है।
- -ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सकरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 03 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 02 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 01 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 03 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. पी सुधाकर,, डॉ. राहुल माणिकराव राठौड़, डॉ. समीरानन्दन रेड्डी सी. व डॉ. वी अमरिंदर को जिला अस्पताल बीजापुर व डॉ समीर रजक की जिला अस्पताल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना की गई है।रायपुर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ दीनेन्द्र प्रधान, डॉ. साक्षी नायक, डॉ. जाश्मीन चावड़ा बिलासपुर संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ. विशाल कुमार केसर, डॉ. उपासना साहू, डॉ जीनत शेख, डॉ निशि निर्मल, डॉ सौरव विश्वास सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ. आस्था जयसवाल, डॉ प्रीति कुशवाहा दुर्ग संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. आकाश साहू, डॉ. समीक्षा डाकलिया, डॉ. स्वाती मिश्रा व बस्तर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. एम. रामाकृष्णा मादारापु को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।
- -नगरीय ठोस अपशिष्ट से होगा बायोगैस का उत्पादनरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 17 जनवरी को सवेरे 10 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के छह नगर पालिका निगमों अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से बायोगैस के उत्पादन हेतु कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए), गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।नगर पालिका निगम अम्बिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित नगर पालिका, सीबीडीए एवं गेल इंडिया लिमिटेड तथा नगर पालिका निगम बिलासपुर, धमतरी और राजनांदगांव में संयंत्र की स्थापना के लिए संबंधित नगर पालिका, सीबीडीए, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।इन नगर पालिका निगमों में लगभग 350 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं लगभग 500 मीट्रिक टन अधिशेष बायोमास का उपयोग कर प्रतिदिन लगभग 70 मीट्रिक टन कम्प्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा। इन संयंत्रों की स्थापना के लिए 600 करोड़ रूपए का निवेश गेल एवं बीपीसीएल द्वारा किया जाएगा। संयंत्र की स्थापना से राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होगा। इन संयंत्रों में सह उत्पाद के रूप में निर्मित होने वाली जैविक खाद से राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा।
- -त्रुटिरहित ढंग से कार्य संपादित करने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचकर वहाँ चल रहे ईव्हीएम के फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हांेने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को एफएलसी के कार्य को निर्धारित समयावधि तक विशेष सावधानी के साथ त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में ईव्हीएम के एफएलसी का कार्य 13 से 16 जनवरी तक संपन्न किया जाना है। इस दौरान एफएलसी कार्य के देखरेख हेतु नियुक्त भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर के अलावा एफएलसी के सहायक नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री मुकेश गजेंद्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- -जनपद पंचायत गुरूर के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कलेक्टर ने की इसकी शुरूआतबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल अब जिले के प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालयों में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों के क्रियान्वयन की पड़ताल करेंगे। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज जनपद पंचायत सभाकक्ष गुरूर में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी शुरूआत की है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक कसावट लाने तथा निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिले में इस अभिनव पहल की शुरूआत की जा रही है। जनपद पंचायत सभाकक्ष गुरूर में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने गुरूर विकासखण्ड में चल रहे विकास कार्यों के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एसडीएम गुरूर श्रीमती प्राची ठाकुर, पंचायत विभाग के उपसंचालक श्री आकाश सोनी, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने विभागवार शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य की समीक्षा करते हुए अंतिम सप्ताह के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करते हुए मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सूखा प्रभावित ग्राम कर्रेझर में पानी की समस्या के निराकरण हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के प्रभारी अधिकारी को कलस्टर फाॅर्मिंग हेतु प्रकरण तैयार करने के भी निर्देश दिए। नगर पंचायत गुरूर के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अधोसंरचना मद के अंतर्गत चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने कृषि विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के प्रभारी अधिकारी से ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में कमी लाने हेतु बनाए गए कार्य योजना तथा गेहूँ, चना आदि फसलों के रकबे के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए पे्ररित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को गुरूर विकासखण्ड में भू-जल स्तर में कमी को देखते हुए रबी सीजन में भी धान के रकबे में कमी लाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पशुपालन विभाग के प्रभारी अधिकारी से जिले में पशु संगणना के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के स्वीकृत पद के विरूद्ध अब तक भरे जाने वाले पदोें के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने गुरूर विकासखण्ड में ’मोर लईका, स्वस्थ्य लईका’ अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिला खनिज न्यास निधि की राशि से आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को प्रदान किए जा रहे गर्म भोजन के फलस्वरूप कुपोषित बच्चों की स्थिति में हो रहे सुधार के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से बोर्ड परीक्षा के परिणाम को बेहतर बनाने हेतु निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे नेे सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होने तथा बिना किसी वाजिब कारण के लगातार 01 वर्ष से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा।
- -टीम इवेंट में रजत, सिंगल्स एवं डबल्स में कांस्यरायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत पुरूष टेबल टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी को उपविजेता बनने का गौरव मिला है । छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी 1रजत और 2 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। 19-21 दिसंबर 2024 को लखनऊ में आयोजित इस टूर्नामेंट मे 9 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक जिनको, कर्नाटक ट्रांसको , पश्चिम बंगाल, असम,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल की स्टेट पाॅवर यूटिलिटीज की टीमों से मुकाबला कर छत्तीसगढ़ की टीम ने टीम इवेंट में रजत, सिंगल्स एवं डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव [आई.ए.एस.]ने टीम को बधाई दी।स्पर्धा में छत्तीसगढ़ टीम के पांच खिलाड़ी ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।टीम इवेंट के फाइनल मैच में श्री रजनीश ओबेरॉय, समीर तिवारी, टी. पी सिंह, प्रशांत बापट व अनुराग शर्मा ने मुकाबला किया । टीम के मैनेजर श्री सागर पिंपलापुरे एवं कोच श्री संजीव केशकर ने बताया कि पिछले साल छत्तीसगढ के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट व सिंगल्स में ही जीत हासिल की थी परंतु इस वर्ष डबल्स में भी टीम ने खिताब जीता है। यह हमारे लिए विशेष उपलब्धि है।समापन समारोह मे उत्तर प्रदेश स्टेट पाॅवर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री पंकज कुमार [आई.ए.एस.] के मुख्य आतिथ्य में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
- - मुख्यमंत्री श्री साय एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा सुबोध सिंह द्वारा बधाईरायपुर। इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में सीएसपीजीसीएल (छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी) को एक श्रेणी में विजेता तथा 2 श्रेणियों में उप-विजेता का खिताब प्राप्त हुआ। विभिन्न श्रेणियों के लिए दिए गए लगभग 50 पुरस्कारों में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव भी छत्तीसगढ़ को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा प्रमुख सचिव ऊर्जा, श्री सुबोध कुमार सिंह ने इन उपलब्धियों के लिए राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि सुशासन की अवधारणा को जमीनी हकीकत बनाने में कंपनी कर्मियों का योगदान सराहनीय है। यह सिलसिला नई उपलब्धियों के साथ लगातार जारी रहना चाहिए। श्री सुबोध सिंह के हाथों से जनरेशन कंपनी के एमडी श्री एसके कटियार ने पुरस्कार ग्रहण किया।कर्नाटक राज्य के बेलगाम शहर में यह आयोजन 8 से 11 जनवरी के मध्य किया गया था। जिसमें देश के पॉवर सेक्टर में कार्यरत कई केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के साथ ही विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रिट्रीट में 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य के संदर्भ में वैश्विक राजनीतिक समीकरणों, पानी अनाज और ऊर्जा के परस्पर संबंध, आपदा प्रबंधन, पॉवर सेक्टर एवं साइबर सिक्युरिटी, रिन्यूएबल एनर्जी की संभावनाएं एवं चुनौतियां, 2047 तक विद्युत ऊर्जा के विकास की योजना आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारियां दी गई।रिट्रीट में 2023-24 के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न संवर्गों में ‘पॉवर अवार्ड्स 2025’ दिए गए। पारंपरिक स्रोतों से पॉवर जनरेशन में दो संवर्ग थे - 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्र एवं 2012 के बाद स्थापित संयंत्र। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा को 2012 के पूर्व स्थापित संयंत्रों की श्रेणी में देश मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं 2012 के बाद स्थापित संयंत्रों के वर्ग में हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम स्थित 500 मेगावॉट संयंत्र को फर्स्ट रनर-अप एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा को सेकंड रनर-अप के रूप में सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद जी द्वारा किया गया।सुशासन से उपलब्धि - श्री कटियारसीएसपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री एस.के. कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में सुशासन की अवधारणा के तहत जिस कार्य संस्कृति का विस्तार किया जा रहा है उसके तहत ये उपलब्धियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य के विद्युत उत्पादन में निरंतर प्रगति के परिणाम स्वरूप विभिन्न संवर्गों में दिए गए लगभग 50 से ज्यादा अवार्ड्स में से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी को सर्वाधिक अवार्ड्स मिले, जो कि ऐतिहासिक उपलब्धि है। विद्युतकर्मी बेहतर कार्यनिष्पादन के लिए संकल्पबद्ध हैं जिससे भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल होंगी।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित सेवा भवन मुख्यालय परिसर में मुख्य अभियंता मानव संसाधन ट्रांसमिशन कंपनी श्री वीरेंद्र कुमार दीक्षित द्वारा विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्यालय परिसर में जनसंपर्क, औद्योगिक संबंध, विधि, चिकित्सा तथा सुरक्षा संबंधित विभाग प्रमुख कार्यालय स्थित है। श्री दीक्षित ने इन कार्यालयों तथा संबंधित सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यालयों में जाकर प्रचलित कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यालय परिसर में स्थित पालना घर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों की समुचित देख-रेख के साथ उन्हें रोचक ढंग से प्रशिक्षित करने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। चिकित्सालय में मरीजों को मिलने वाली सेवाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने हेतु सुझाव दिया। चिकित्सालय में स्थित पैथोलॉजी लैब के बेहतर संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया। जनसंपर्क कार्यालय द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले प्रकाशनों के संबंध में जानकारी दी गई जिस पर श्री दीक्षित ने खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक उपयोग में आने वाली सुविधाओं तथा अधोसंरचनाओं के उचित रख-रखाव हेतु भी जन-जागरण अभियान संचालित करने की आवश्यकता बताई। औद्योगिक संबंध कार्यालय में उन्होंने कर्मचारी संगठनों से संबंधित मुद्दों की जानकारी ली तथा प्रबंधन के मार्गदर्शन अनुसार समुचित कार्यवाही करने का सुझाव दिया।श्री दीक्षित के द्वारा विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क श्री उमेश कुमार मिश्र, उपमहाप्रबंधक औद्योगिक संबंध श्री गोपाल खंडेलवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्रीनिवास राव, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी औद्योगिक संबंध श्री अतुल तिवारी, प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल, विधि अधिकारी श्री सुनील पटेल भी थे। चिकित्सालय में डॉ. एच.एल. पंचारी, डॉ. इंदु साहू, डॉ. निलेश सिंह ने श्री दीक्षित का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। श्री दीक्षित ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर सहित विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया। - बिलासपुर, /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत के परिवार से उनके पुत्र श्री आदित्य सिंह राजपूत एवं बिल्हा विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री विनय कुमार सोनी के परिवार से उनकी पुत्री कुमारी सिवानी सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- -घायल को अम्बेडकर अस्पताल लाने की सूचना मिलते ही डीन डॉ. विवेक चौधरी एवं अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने ऑपरेशन से जुड़ी टीम एवं डॉक्टरों को कर दिया था अलर्ट-मरीज का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक बुलेट ने अंदर इतना गहरा घाव कर दिया था कि बायीं जांघ की सबसे लम्बी हड्डी फीमर हो गई थी चकनाचूर-सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अभी डॉक्टरों की देख-रेख में अस्थि रोग विभाग में भर्तीरायपुर। जांजगीर में हुई घटना के दौरान अपनी ड्यूटी करते - करते पैर में बुलेट (गोली) लगने से घायल गार्ड को 15 जनवरी की रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच अम्बेडकर अस्पताल लाया गया। जहां उसी दिन अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों ने मरीज का इमरजेंसी ऑपरेशन कर बायीं जांघ के अंदर फंसे बुलेट को सफलतापूर्वक निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक बुलेट की चोट इतनी गहरी थी कि मरीज के जांघ की सबसे लम्बी हड्डी फीमर चकनाचूर हो गई थी। जांघ के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अभी अस्थि रोग विभाग में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती है।घायल मरीज को जैसे ही अम्बेडकर अस्पताल लाने की सूचना मिली डीन डॉ. विवेक चौधरी और अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया था जिससे समय रहते तुरंत ऑपरेशन हो सके।घायल का उपचार करने वाली टीम के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र अहिरे के अनुसार, 15 जनवरी की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच मरीज सिम्स बिलासपुर से रेफर होकर अम्बेडकर अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को पहले ही केस के आने की सूचना मिल चुकी थी। मरीज के आते ही उसे प्रारंभिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को स्थिर (स्टेबल) किया। इमरजेंसी में मरीज की सभी प्रकार की जांच कराई। सुबह होते-होते जांच की सभी रिपोर्ट आ गई थी। उसके बाद मरीज के ऑपरेशन की योजना बनाई गई। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास के मार्गदर्शन में डॉ. राजेन्द्र अहिरे, डॉ. सौरभ जिंदल, डॉ. अजिन फिलिपोस, डॉ. मनोज पल्ली एवं एनेस्थीसिया के डॉ. ए. शशांक तथा डॉ. सर्वप्रिया की टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया।डॉ. अहिरे एवं डॉ. सौरभ जिंदल के अनुसार, बुलेट इंजरी होने से बायीं जांघ की फीमर हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई थीं। सर्जरी करके बुलेट निकाला और साथ में हड्डी को प्लेट से फिक्स कर दिया गया। बुलेट फिमोरल आर्टरी के करीब था इसलिए बहुत ही सावधानीपूर्वक निकाला गया। उसके बाद हड्डी को फिक्स करने के लिए 10 होल का लम्बा लॉकिंग प्लेट लगाया गया। ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण इसलिए था कि बुलेट को निकालते - निकालते खून की नस के कटने का डर था, लेकिन डॉक्टरों की कुशल टीम की बदौलत नस को कोई नुकसान नहीं हुआ और ऑपरेशन भी सफल रहा।
- दुर्ग / दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ, अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सूरज कुमार साहू पिता स्व. शिवकुमार साहू ग्राम खर्रा तहसील बेरला जिला बेमेतरा को छः माह के लिए जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध करने हेतु आदेशित किया है। आदेश पारित करने के पूर्व संभाग आयुक्त द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत जवाब/तर्क, न्याय दृष्टांतों एवं शपथपूर्वक कथन का अध्ययन तथा प्रकरण में प्रस्तुत ईश्तगासा मय दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। तथ्य के अनुसार सूरज साहू के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के 03 मामले पर आबकारी एक्ट के एक मामले और भारतीय दण्ड विधान के दो मामले बेरला थाना में दर्ज कार्यवाही की गई। इनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 252/214 एवं अपराध क्रमांक 247/17 धारा-20(ख) एडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया है तथा अपराध क्रमांक 264/223 धारा -20 (ख) एडीपीएस एक्ट न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक के मामले भी थाना बेरला में दर्ज है। अनावेदक जेल से छूट जाने के पश्चात् लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार प्रतीत नहीं होता है। वर्तमान में भी शराब व गांजा सहित अन्य मादक पदार्थ भी बेचने की शिकायत भी लगातार मिलती रही है। इनके आपराधिक गतिविधियों से समाज में रहने से विपरीत प्रभाव पढ़ने से संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में प्रकरण में आये प्रतिवेदन, जवाब, साक्षियों के बयान एवं तर्क के आधार पर सूरज कुमार साहू को जेल में निरूद्ध किया जाना आवश्यक है।ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक बेमेतरा के प्रतिवेदन के अनुसार सूरज कुमार साहू अवैध रूप से धन अर्जन हेतु अवैध गांजा/अवैध शराब की बिक्री में सक्रिय है। आरोपी के क्रियाकलापों से समाज व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोग अवैध रूप से मिलने वाली गांजा का सेवा कर नशे की आदी होकर मोहल्ले तथा अपने परिवार के लोगों से झगड़ा विवाद करने लगे हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी का निवास ग्राम खर्रा बस्ती में सार्वजनिक स्थल में स्थित है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक अपने परिवारजनों के साथ आना-जाना करते हैं। आरोपी के द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने से ग्राम खर्रा के आस-पास असामाजिक तत्वों को सुलभ अवैध गांजा मिलने से गांजे की नशे में लिप्त होकर गली में आने वाले लोगांे के साथ झगड़ा विवाद जैसे घटनाओं को अंजाम देते हैं। सूरज अवैध रूप से शराब व गांजा जैसे नशीली पदार्थ का अवैध व्यापार करने का आदी हो गया है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 15 जनवरी 2025 को न्यायालयीन आदेश पारित कर मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त सूरज कुमार साहू को जिला जेल बेमेतरा में छः माह के लिए निरूद्ध करने के आदेश दिये हैं।
- दुर्ग, / भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदकों से 27 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।उप संचालक रोजगार श्री आर.के.कुर्रे ने बताया कि वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता साईंस विषय (गणित समूह) के लिए इन्टरमिडिएट 10$2/समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंगेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हो अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स 50 प्रतिशत अंकों से तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाईल इन्स्ट्रूमेंटेशन टेक्नालॉजी) अथवा अव्यावसायिक कोर्स के साथ 2 वर्ष का व्यावसायिक कोर्स (भौतिकी या गणित विषयों में 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य संकाय के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा 50 अंकों से एवं अंग्रेजी में 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार को 01 जनवरी 2005 से जुलाई 2008 तक के जन्म लेने वाले अविवाहित महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं ।
-
-कल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में बैकों की है महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री
-राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ावा देने पर दिया गया जोररायपुर / छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार सजग है और पिछड़े एवं दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग सिस्टम रीढ़ की तरह है। बिना बैंकिंग सुविधा का विकास किए बिना हम प्रदेश का विकास नहीं कर सकते इसलिए हमें तेजी से बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ डीबीटी के मामले में देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में पहले की अपेक्षा में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ है, लेकिन अभी और विस्तार की गूंजाईश है। उन्होंने बताया कि राज्य का सीडी रेसियो राष्ट्रीय स्तर से बेहतर है और छत्तीसगढ़ देश में तीसरा सर्वाधिक सीडी रेसियो वाला राज्य है। लेकिन कुछ जिलों का सीडी अनुपात कम है, इसे बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खरीफ के साथ-साथ रबी, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और पशुपालन के लिए भी पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख से अधिक आवास निर्माण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। पीएम आवास के लाभार्थियों को यदि बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है तो लाभार्थियों के लिए व्यवस्थित और सुविधायुक्त आवास बनाने में आसानी होगी। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ आर्थिक क्रियाकलापों में भी बढ़ोतरी होगी।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में बैंकों के रीजनल और हेड ऑफिस प्रारंभ करने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में रीजनल और हेड ऑफिस बनाने के लिए सरकार द्वारा जमीन आवंटन प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि छत्तीसगढ़ के पिछड़े और दूरस्थ इलाकों में बैंक शाखाएं प्रारंभ करने पर इन शाखाओं को सरकारी योजनाओं की डिपॉजिट दिलाने की पहल की जाएगी।समीक्षा बैठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह , प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, एसबीआई के उप प्रबंधक निदेशक श्री सुरेन्दर राणा, सीजीएम नाबार्ड श्री ज्ञानेंद्र मणि, श्रीमती शीतल एस वर्मा डीआईएफ छत्तीसगढ़ सहित अनेक बैंक अधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के सचिव, आयुक्त, संचालक स्तर के अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित थे। -
रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देष पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 10 क्षेत्र में डुमरतराई सब्जी मंडी क्षेत्र एवं आस पास मुख्य मार्ग की सफाई व्यवस्था का एक बार पुनः लगातार दूसरे दिन प्रत्यक्ष निरीक्षण अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जोन 10 जोन कमिष्नर श्री राकेष शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, स्वच्छ भारत मिषन शाखा के कार्यपालन अभियंता श्री रधुमणी प्रधान, जोन कार्यपालन अभियंता श्री आषीष शुक्ला एवं अन्य संबंधित जोन कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान डुमरतराई सब्जी मंडी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं जोन कमिष्नर को इसी प्रकार निरंतर अच्छी सफाई व्यवस्था सतत माॅनिटरिंग कर देना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। आयुक्त के निर्देष पर नगर निगम जोन 10 जोन कमिष्नर ने डुमरतराई सब्जी मंडी के पास खाली प्लाट जहां लगातार कचरा डाला जा रहा था, उस कचरे के निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग से सफाई करवायी और संबंधित खाली प्लाट के स्वामी को नोटिस देकर वहां उनसे तत्काल ग्रीन नेट लगवाया ताकि नागरिक वहां कचरा ना फेंके आयुक्त ने खाली भूखण्डों में माॅनिटरिंग कर स्वच्छता रखना सुनिष्चित करने एवं कचरा मिलने पर संबंधित भूखण्ड स्वामी को नोटिस देकर जुर्माना करने अथवा उनसे ग्रीन नेट वहां लगवाने की व्यवस्था देने कहा है ताकि नागरिक वहां कचरा ना डाले, आयुक्त ने बाजार और मुख्य मार्गो में सफाई व्यवस्था निरंतर चुस्त दुरूस्त रखने के कार्य को प्राथमिकता देने जोन कमिष्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देषित किया है। - दुर्ग / माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं राज्य शासन के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2025 का आयोजन कर आम जनता को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में 16 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर, दुर्ग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया कि आप सभी युवा है, आगे जीवन में बहुत कुछ करना है, जीवन बहुमूल्य है, फलतः सभी ड्राईविंग लायसेंस बनवाये एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें। विशिष्ठ अतिथि एस.डी.एम. दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी ने कहा कि आप सभी युवा देश का भविष्य है, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से दुर्घटना होने की संभावना होती है, सुरक्षित वाहन चलावें, स्टण्ड करने से बचें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा ने कहा कि वाहन चलाते समय स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखे, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया गया है तथा युवाओं को नशा पान से दूर रहकर अपना भविष्य बनाने पर जोर दिया। परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर ने दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात नियमों एवं संयमित गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का विस्तार से अवगत कराया गया। परिवहन निरीक्षक श्री विकास शर्मा ने कहा कि चलानी कार्यवाही से बचने के लिए हेलमेट न पहने अपितु स्वयं की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए पहने, हेलमेट पहनने की आदत बनावे व दूसरों को भी प्रेरित करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, जेब्रा क्रॉसिंग, ओवर स्पीड, बाईक पर तीन सवारी चलने से बचें। डॉ. शशीनाथ झा, प्रभारी प्राचार्य द्वारा भी सावधानीपूर्वक निर्धारित गति पर वाहन चलाने लायसेंस बनवाने की अपील किया गया एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिनके लायसेंस नहीं बने हुए थे, उनका लर्निंग लायसेंस बनाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक श्री विष्णु प्रसाद ठाकुर, परिवहन निरीक्षक श्री विकास शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री सुभाष बंजारे, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय श्रीमती मुग्धा साहू एवं श्री तरूण कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- दुर्ग / बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 27 जनवरी 2025 से महिला टेलर (30 दिन), 10 फरवरी 2025 को ड्राईवर (30 दिन) प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।
- दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 27 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। दुर्ग संभाग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की भांति विभागीय परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस वर्ष भी विभागीय परीक्षा संचालन हेतु 27 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 04 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने कहा है। साथ ही की गई व्यवस्था के संबंध में कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग को सूचित करने कहा है।
- - धान का उठाव 3,40,529.13 मीट्रिक टन- खरीदी के साथ उठाव ने भी पकड़ी रफ्तारदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 99905 किसानों से 5,13,054.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 4,62,314.33 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 3,40,529.13 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 24993 किसानों ने धान बिक्री के पश्चात् 569.95 हेक्टयेर रकबा समर्पण किया है। समितियों में धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है।
- दुर्ग / दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बैगापारा निवासी कृष्णा यादव पिता सीताराम यादव उम्र 53 वर्ष की खुशी का ठिकाना नही रहा।पूरा हो चुके खुद के पीएम आवास में उन्होंने पूरे परिवार के साथ कदम रखा तो खुशी के कारण आंखों में आंसू आने लगे।उन्होंने बताया कि जिंदगी भर कवेलू के मकान में रहें है। कृष्णा यादव ने प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना खुद का पक्का सुंदर आशियाना बनवा लिया।गरीबी और शरीर की लाचारी से तंग आकर मैं हिम्मत हार चुका था, मेरा एक पैर पूरी तरह से शून्य है. ऐसी तंगी हालत में कच्चे मकान में रहना बहुत ही दुखद प्रतीत होता था,शरीर की लाचारी, पैसे की तंगी, परिवार की जिम्मेदारी, भाई की मजदूरी ऊपर से कच्चा मकान बारिश की दिनों में रहना दूर्लभ हो गया था। छानी वाला खप्पर का मकान होने की वजह से हर साल रिपेयरिंग करवाने का झंझट के लिए अपनी लाचारी एवं मज़बूरी पर आंसू बहाया करता था। खप्पर वाले मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था इस स्थिति में परिवार के साथ में रहना मज़बूरी थी, हमेशा अपनी किस्मत को कोसता था।मोहल्ले के दोस्तों से इस बात की जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया जा सकता है। तब वार्ड के पार्षद से मुलाकात कर जानकारी लिया कि किस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जा सकता है। नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो वहां के अधिकारियां ने सारे दस्तावेज एवं आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी दिया।जैसे-जैसे मुझे बताया गया मैं उसे सारे दस्तावेज भरकर दे दिया। निगम के अधिकारियों ने मेरे घर का निरीक्षण किया तथा समय-समय पर मुझे मार्गदर्शन करते रहे। प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम आने के साथ राशि मेरे खाते में आना शुरू हो गया और मकान बनना प्रारंभ हो गया। इस तरह से मेरा मकान बनकर तैयार हो गया। मैं कभी सपने में नहीं सोचा था कि मेरा पक्का मकान होगा जो मेरे मॉ-बाप, दादा नहीं बनवा सके उसे आज सरकार ने बनवा दिया। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं जिनके सहयोग से मुझे एक पक्का ओर सुंदर मकान मिल गया।
- - भारत के आर्थिक विकास नवाचार और रोजगार सृजन में स्टार्टअप के महत्वपूर्ण योगदान: कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग, / जिला इनक्यूबेशन हब, टीआईएसएस इनक्यूब फाउंडेशन (टीआईएफ) और दुर्ग जिला प्रशासन की एक संयुक्त पहल से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, छात्रों, सरकारी अधिकारियों और हब में कार्यरत उद्यमियों का एक जीवंत मिश्रण एक साथ आया, जिसने क्षेत्र की बढ़ती उद्यमशीलता की भावना को उजागर किया।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने उद्यमशीलता के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने में हब की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक विकास, नवाचार और रोजगार सृजन में स्टार्टअप के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने लिए 16 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। नवाचार, रोजगार सृजन और तकनीकी उन्नति में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य जीवन की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान है। प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही है, किंतु पर्याप्त आमदानी प्राप्त नही हो रही है। आर्थिक रूप से सक्षम व अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उद्यमशीलता को बढ़ावा देना होगा और इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। यदि कोई युवा या व्यक्ति उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार करने के इच्छुक हैं तो उन्हें शासन व प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। यदि आप उस क्षेत्र में असफल भी होते हैं तो निराश होने की जरूरत नही है। असफलता हमारी कमजोरी दिखाती है। उन्हें दूर कर हम भविष्य में सफल हो सकते हैं।नगर पालिका निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव कुमार पांडे ने स्थानीय स्टार्टअप का समर्थन करने और क्षेत्र के आर्थिक ढांचे में उद्यमशीलता को एकीकृत करने के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए। इस दौरान प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार ने स्टार्टअप और उद्यमिता पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। श्री सुजय दीक्षित, सीईओ- टीआईएसएस इनक्यूब फाउंडेशन ने डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब के विजन को साझा किया। इस कार्यक्रम में हब के सहयोगात्मक प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। दुर्ग के उद्योगों और इसके निवासियों के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया गया। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब की स्थापना दुर्ग जिले व यहां निवासरत लोगों के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी प्रकार के स्टार्टअप का समर्थन करने के लिए किया गया है। हब का उद्देश्य स्थानीय नवाचार को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और महिलाओं और कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों को सशक्त बनाना है। स्टार्टअप कृषि, हस्तशिल्प और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में व्यवसायों के लिए सलाह और बुनियादी ढाँचा प्रदान करना। शिक्षा जगत के साथ नवाचार और उद्यमशीलता की सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी करना है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन-छत्तीसगढ़ सरकार दे रही लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूटरायपुर / अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से अब तक बहुत परिवर्तन हो गया है। छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल उद्योग सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज यातायात के साधनों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात नियमों की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑटो एक्सपो 2025 के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले साल ऑटो एक्सपो में 10 हजार से ज्यादा वाहन बिके थे। इस साल भी वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इस निर्णय के बाद मुझे लगता है ऑटो एक्सपो में वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक्सपो ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि ऑटो एक्सपो के आयोजन में हर तरह की जरूरतों की अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों को एक जगह पर खरीदा जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अन्नदाताओं को धान का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसका असर हर क्षेत्र में दिख रहा है। राज्य में ऑटो सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24 लाख 72 हजार किसानों ने 145 लाख मीट्रिक टन धान का विक्रय किया था। इस वर्ष यह आंकड़ा भी रिकॉर्ड पार कर जाएगा। इस साल 27 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसानो से लगभग 160 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन संभावित है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से पिछड़ा राज्य माना जाता था। आज अपनी 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ अपने पैरों पर खड़ा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से धान की खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। किसान के घर में खुशहाली आने से सभी की प्रगति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पहल पर सड़कों का जाल छत्तीसगढ़ में बिछाया जा रहा है। बहुत तेजी से छत्तीसगढ़ में सड़कों का निर्माण हो रहा है। दूसरी ओर एक्सीडेंट्स भी बढ़ रहे हैं, इसे रोकना हम सभी के लिए जरुरी है। हमें सड़क पर चलते वक्त सभी नियमों का पालन और सुरक्षा के उपाय जरुर अपनाने चाहिए।सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऑटोमोबाइल कनेक्टिविटी का सबसे अहम जरिया हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों के खाते में सीधे पैसा आने से छत्तीसगढ़ में ऑटोसेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 50 प्रतिशत रोड टैक्स में लाइफटाइम की छूट का लाभ बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। वाहनों की बिक्री के साथ जीवन की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। लोगों को जागरूक कर के ही हम सड़क सुरक्षा को लागू कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो में होंडा एसपी 125 और ऑडीक्यु 7 वाहनों को लांच किया और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर ऑटो एक्सपो में सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन द्वारा 5 लाख की राशि सीएसआर के तहत दी गयी। मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो के पहले कस्टमर को वाहन की चाबी भी सौंपी।इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत,विधायक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्री राजकमल सिंघानिया, परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर, राडा के अध्यक्ष श्री रविन्द्र भसीन, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी, श्री मनीष राज सिंघानिया सहित राडा के सदस्यगण व आमजन उपस्थित थे।
- -सेक्टर 6 में लक्ष्मी द्वार के पास स्थित है छत्तीसगढ़ पवेलियन-प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास से दारागंज रोड से नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियनरायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है। यह ठीक बघाड़ा थाना मेला के पास स्थित है जहां आने के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश करना है। यहां से निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग है। सड़क अथवा हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते दारागंज होते हुए पुराना लोहे का यमुना ब्रिज क्रॉस करके यहां पहुंच सकते हैं।
- -179 बच्चों को पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट भी दिए गएरायपुर। बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में बुधवार को 2516 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 179 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा, प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और कौमारभृत्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में स्वर्णप्राशन कराया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग की व्याख्याता डॉ. सत्यवती राठिया तथा स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राएं हर महीने इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।



.jpg)
.jpg)
.jpg)







.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)