- Home
- छत्तीसगढ़
- -सर्वाधिक 9-0 गोल से जीती मध्य भारत की टीमरायपुर / राजधानी रायपुर में हो रही 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन फुटबॉल के 13 मैच खेले गए। फुटबॉल के सात मैच कोटा स्टेडियम पर और छह मैच यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर खेले गए । आज राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर आर्चरी की 40 मीटर और 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा भी हुई। आज के खेलों में जनजातीय खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया।फुटबॉल के मैच और परिणामआज के खेलों में मध्य भारत के खिलाड़ी छाए रहे। हिमांचल से हुए मध्यभारत के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक नौ गोल दागकर एक तरफा मैच को 9-0 से जीत लिया ।मिजोरम और कोंकण के बीच खेले गए मैच में मिजोरम के खिलाड़ियों ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।तोपजी राम के दो गोलों से को मिलकर मिजोरम ने यह मैच शून्य के मुक़ाबले 7 गोलों से जीता।एक अन्य मैच में छतीसगढ़ के जशपुरनगर और त्रिपुरा के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इस मैच में खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल से बराबरी पर रही और शूट आउट में जशपुर ने यह मैच 3-2 गोल से जीत लिया ।दक्षिण असम और नागालैंड के रोमांचक मैच में अंत तक गहमा गहमी रही और नागालैंड ने दो गोल कर खेल को 2-0 जीता।मिजोरम ने बिहार के साथ खेले मैच को एक गोल से जीता। बिहार की टीम एक भी गोल नहीं कर सकीं ।उड़ीसा और जशपुर के रोमांचक मैच में जशपुर की टीम उड़ीसा पर हावी रही पर बहुत प्रयासों के बाद भी निर्धारित समय तक खेल में कोई गोल नहीं हो पाया। अंत में खेल का फैसला शूट आउट से करने का निर्णय लिया गया। शूट आउट में जशपुर ने 5-4 गोलों के अंतर से मैच जीत लिया ।महाकौशल और असम के बीच बहुत रोमांचक मैच हुआ जिसमें महाकौशल की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।झारखंड और अंडमान के बीच हुए मैच में झारखंड की टीम 4- 0 से विजई हुई।उत्तरबंग और दिल्ली के बीच हुई एक तरफा मुकाबले में उत्तर बंग की टीम 5- 0 से विजई हुई।वही उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच हुए मैच में पेनल्टी शूटआउट में राजस्थान की टीम ने 4- 2 जीत हासिल की।छत्तीसगढ़ और गोवा के बीच हुए मैच में गोवा की टीम ने 3- 0 से जीत हासिल की।मणिपुर और संथाल परगना के बीच बहुत ही रोमांचक मैच हुआ जिसमें संथाल परगना की टीम पेनल्टी शूटआउट में 4- 3 से जीत हासिल की।अंत में संथाल परगना और मेघालय टीम के बीच हुए मैच में संथाल परगना ने एक तरफा मुकाबले में 5 - 0 से जीत हासिल की।तीरंदाज़ी के खेल में आज बालक बालिका के जूनियर और सब जूनियर ग्रुप में 40 तथा 30 मीटर की स्पर्धाएं40 मीटर जूनियर बालक स्पर्धा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।राजस्थान के हिमेश बरांडा 319 अंक लेकर दूसरे और मणिपुर के गाई हेमलूम हलमई 313 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहें।40 मीटर जूनियर बालिका आर्चरी प्रतियोगिता में उड़ीसा की मंजुला हेब्रम पहले स्थान पर रही । मंजुला ने 281 अंक अर्जित किए। मध्य भारत की दीपिका मूंदड़ा ने 233 अंकों के साथ दूसरा और 230 अंकों के साथ छतीसगढ़ की रामशीला नेताम तीसरे स्थान पर रही ।तीरंदाज़ी के 30 मीटर सब जूनियर बालिका समूह में कर्नाटक के खिलाड़ियों ने पहले दो स्थान प्राप्त किए। 300 अंक लेकर भाग्यश्री पहले और बजरंग 282 अंकों के साथ अन्नपूर्णा दूसरे स्थान पर रहीं । राजस्थान की दर्शी डामोर ने 257 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।30 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का दबदबा रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज विशाल कुमार ने 327 अंक अर्जित कर दूसरा और दीपक ने 325 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया । पहले स्थान पर उत्तर बंगाल के तीरंदाज सकनोन लेपचा ने 328 अंक प्राप्त किए।कल तीरंदाज़ी में बालक-बालिका समूह में 30 मीटर जूनियर और 20 मीटर सब जूनियर स्पर्धाएँ होंगी जिसमें दो सौ से अधिक जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएँ राज्य आर्चरी एकेडमी मैदान पर सुबह आठ बजे से शुरू होंगी।
- बिलासपुर / अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा अनुविभाग के बेलगहना तहसील के दो गांवों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एसएस दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ग्राम बरपाली निवासी गोपाल सिंह पिता समारू के घर से 28 क्विंटल धान जब्त किया गया। उनके खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम टेनगनबाड़ा में कैलाश प्रसाद के किराना दुकान से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी ने जो कार्य किये वे चिरस्थाई रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, स्वर्गीय श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव के परिवारजन उपस्थित थे।
- भिलाई,। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार नायलॉन चाइनीज मांझा खरीदने और बेचने पर पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस धागे से गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने पक्षियों, इंसानो और पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज मांझे की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। इस आदेश के उल्लंघन पर 5 साल की जेल, एक लाख जुर्माना या फिर दोनों सजा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने चीनी धागों की खरीद और बिक्री के मद्देनजर अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर इसे दंडनीय अपराध करार दिया है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धाराओं का उपयोग करते हुए इसकी खरीद, बिक्री, उत्पादन, भण्डारण, आपूर्ति और उपयोग पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।ऐसी जानकारी मिली की कुछ व्यापारी चोरी छिपे नायलॉन चाइनीज मांझे का बिक्री चोरी छुपे कर रहे हैं।जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को नायलॉन चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई हेतु आदेशित किए। निगम भिलाई क्षेत्र में पतंग विक्रेताओं के वहां दविश दी गई। कुछ व्यापारी नायलॉन चाइनीज माझा बेचते हुए पाए गए। जिसमें जोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 17, के फरीद पतंग फैक्ट्री, सुलझमी जनरल स्टोर, जोन क्रमांक 3 पावर हाउस पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में मोहम्मद हसन, ताज पतंग सेंटर, चैलेंज पतंग दुकान, जोन क्रमांक 2 राम रामनगर में सुरेश किराना स्टोर में नायलॉन एवं चीनी मांझा, इंडस्ट्रियल धागा पाया गया। इन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 9800 अर्थ दंड वसूला गया। बेचने वाली प्रतिबंध सामग्री की जप्ती की गई। संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी गई दोबारा अगर नायलॉन चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए, तो गुमास्ता लाइसेंस कैंसल कर दुकान सील कर दी जाएगी।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझा, इंडस्ट्रियल धागा का उपयोग पतंग उड़ाने में ना करें। इससे बड़ी दुर्घटना हो जाती है । पता नहीं चलता, चलते चलते कब गले में फंस जाता है। इंसान गंभीर रूप में घायल हो जाता है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद रूप से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में जोन स्वच्छता अधिकारी अनिल मिश्रा, वीरेन बंजारे, अंकित सक्सेना, हेमंत माझी, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, संतोष हरमुख, दल बनाकर सभी व्यापारिक क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- भिलाई,। नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध रूप से खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। कोई भी कोई भी दुकानदार कहीं पर भी अवैध रूप से मांस मछली का बिक्री नहीं कर सकता है। हर एक जगह के लिए हर एक क्षेत्र के लिए मांस मछली बेचने का स्थान निश्चित है। वहीं पर मांस मछली का बिक्री किया जाना है। नगर निगम भिलाई के सभी जोन में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तारतम में जोन क्रमांक 1 में खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 3 मॉडल टाउन में विक्रेता मुनीर से ₹800 डांडिक शुल्क लिया गया एवं द्वारा खुले में मटन व्यवसाय न करने की समझाइए देकर उक्त स्थल को खाली कराया। स्थानी लोगों से भी अपील है कि अधिकृत दुकानों से ही मटन मांस मछली खरीदें कहीं पर भी बेचने वाले अवैध रूप से बेचने वाले दुकान लगा देते हैं। वहां से नहीं लेना है। इस प्रकार की कार्रवाई लगे भी जारी रहेगी।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। file photo
- -स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी, राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थाओं का संचालन: कलेक्टर-स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिला अस्पताल सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार-सभी विकासखंडों को 4 केंद्रों के उन्नयन का दिया गया लक्ष्यबिलासपुर/ / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, इसी क्रम में कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी विकासखंड में सीएचसी, पीएससी में आवश्यक सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य केंद्रों में उन्नयन के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश दिए। सभी विकासखंडों को आगामी तीन माह में 4 स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन का लक्ष्य दिया गया। कलेक्टर ने कहा के स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।मंथन में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण ने क्रमवार सभी बीएमओ से सीएचसी केंद्रों में व्याप्त समस्याओं और सुविधाओं के विस्तार के संबंध में आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। सभी विकासखंडों के बीएमओ द्वारा केंद्रों में सुविधाओं के उन्नयन के लिए जरूरी संसाधनों के बारे में बताया गया और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। तखतपुर में सीएम की 50 बिस्तरों के अस्पताल उन्नयन की घोषणा और इस संबंध में जिला स्तर पर किए गए कार्यों की कलेक्टर ने जानकारी ली। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों के विषय में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता ने जानकारी दी। डॉ गुप्ता ने अस्पताल से डीएडिक्शन सेंटर अन्यत्र स्थानांतरित करने ,मॉड्यूलर ओटी, डॉयलिसिस के लिए अतिरिक्त वार्ड, आधुनिक डेंटल सेटअप, परिजन शेड की मांग सहित अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई मांगे रखी। टीबी की नोडल अधिकारी डॉ गायत्री बांधी ने टीबी जांच के लिए आधुनिक सेटअप की भी मांग रखी।कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि शीघ्र ही सभी मांगों के विषय में प्रस्ताव बनाकर भेजें,ताकि शीघ्रता से इन सुविधाओं को स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराए जाने के इंतजाम किए जा सकें। बैठक में कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा संबंधी मांग भी रखी गई। बैठक में कलेक्टर ने 100 दिवसीय निक्षय निरामय योजना में अपेक्षाकृत कार्य को पूर्ण करने,जाँच , उपचार, एवं रिपोर्टिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।कुछ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत पाए जाने पर कलेक्टर ने शो काज नोटिस जारी करने ,निलंबन और स्थानांतरण किए जाने के निर्देश सीएमचओ को दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी 2 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करना है ताकि सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर सभी अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ ही स्व प्रेरणा से अपने पेशेवर जीवन में भी लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने के प्रयास करें।बैठक में सीएमएचओ डॉ.प्रमोद तिवारी, डॉ.अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अनिल गुप्ता, डीपीएम पियुली मजूमदार ,सभी ब्लॉक के बीएमओ, बीपीएम, हॉस्पिटल कंसल्टेंट, विभिन्न कार्यक्रमों के सलाहकार मौजूद थे।
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को हुआ सम्मान का अनुभवबालोद। विष्णु की पाती‘ पाकर बालोद जिले के किसानों में खुशी और उत्साह की लहर है, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय प्रयास से किसानों को सम्मान का अनुभव हो रहा है। जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा के किसान श्री दुरजन सिंह साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश ‘विष्णु की पाती‘ पाकर अपनी खुशी व्यक्त की है। दुरजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पत्र को पढ़कर सम्मान का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय प्रयास से हम किसानों को काफी खुशी हुई है, यह हम सभी किसानों के लिए किसी सम्मान से कम भी नहीं है। दुरजन सिंह ने राज्य सरकार द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल की धान खरीदी के निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की दर में वृद्धि कर हम किसानों की मेहनत को सम्मान देने का कार्य किया है।ग्राम कोहंगाटोला के किसान श्री ओमप्रकाश देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी निर्णयों से हम किसानों की आर्थिक स्थिति अब समृद्धि की ओर है। किसान अब पारम्परिक कृषि से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य कर रहे हैं। किसान अब अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और घर की स्थिति को भी मजबूत कर पा रहे हैं। उसने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजा गया यह पत्र हम किसानों को आशान्वित करता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हम किसानों के मेहनत को सम्मानित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इसी प्रकार पाररास के किसान श्री बसंत निर्मलकर ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के किसान हितैषी फैसलों एवं निर्णयों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।किसान श्री रमेश कुमार साहू ने कहा कि विष्णु की पाती के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने हमसे संवाद कर हमारा मान बढ़ाया है। विष्णु की पाती मिलने से हम सभी किसानों को बहुत ही अपनत्व एवं गर्व की अनुभूति हो रही है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने पर सभी व्यवस्था उपलब्ध होने से हम किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई नही हुई है। रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुशासन में हम सभी किसानों को समृद्धि के साथ ही सम्मान भी मिला है।
- बिलासपुर, /अवैध धान संग्रहण के विरुद्ध आज फिर कार्रवाई की गई। तीन दलाल नुमा लोगों से करीब 101 क्विंटल अवैध रूप से संग्रहित धान जप्त किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, खाद्य एवं मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई संपन्न की। खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि आज कृषि उपज मंडी जयरामनगर में अजय साहू (दर्राभाटा ) व शिवशंकर राजवाड़े (धनिया) के गोदाम से राजस्व (सीपत) व मंडी की जांच दल द्वारा 53 व 100 कट्टी धान का कुल 61 क्विंटल मंडी अधिनियम से जप्ती की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी अंतर्गत ग्राम मगरउछला में कोचिया शोबुत पटेल से 100 बोरी (40 क्विंटल) का धान पाया गया। स्टॉक रजिस्टर संधारण नहीं किए जाने से उक्त के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 की धारा 20 के तहत जप्त कर कलर से मार्किंग कराते हुए सिल किया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार संदीप साय,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, मनीषा झा , मंडी निरीक्षक रिकेश, हल्का पटवारी कोटवार उपस्थित थे। धान के अवैध संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा में कोचिया और दलाल किस्म के लोगों पर गिद्धदृष्टी बनाए रखने को कहा है।
- रायपुर / राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आज 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगता का परंपरागत ढंग से सादगीपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि भी दी। इस खेल प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य क्षेत्र अनुसार 33 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय बालक बालिकाएं भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों, उड़ीसा, गुजरात तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड उत्तर प्रदेश आदि राज्यों सहित नेपाल देश के भी जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की स्पर्धाएं हो रही है। फुटबॉल के मैच कोटा स्टेडियम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर हो रही है वहीं तीरंदाजी की प्रतियोगिता, राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर हो रही है।प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वनमंत्री तथा स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री केदार कश्यप ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है। प्रदेश सचिव डॉ अनुराग जैन ने दोनों के शुभकामना संदेशों का वाचन किया। शुभारंभ समारोह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग , राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट , छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्छप और संगठन मंत्री श्री रामनाथ कश्यप भी उपस्थित रहे।वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा की विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास: श्री सत्येंद्र सिंहप्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यह खेल आयोजन जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को विश्व स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है उन्होंने खेल से होने वाले फायदों को बताते हुए कहा कि खेल नियमों से खेले जाते है और खिलाड़ियों को अनुशासित तथा शिष्टाचारी नागरिक तैयार करने में मदद करते है उन्होंने कहा जिसमें खेल की भावना होती हैं उसमें जीवन के संघर्षों से लड़ने का साहस स्वतः ही आ जाता है खेल मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक दृष्टि से हमें मजबूत बनाते हैं। खेल के माध्यम से हम देश के आदर्श नागरिक बन कर राष्ट्र विकास में अपना यथोचित योगदान दे सकते है।श्री सिंह ने 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा स्पर्धा की शुरुआत की घोषणा की और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ भी दिलाई ।मुख्य वक्ता ने वनवासी खेल महोत्सव की यादें ताजा की, शुभ प्रसंग भी बताएकार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सतेंद्र सिंह ने इस अवसर पर वनवासी खेल महोत्सव की शुरुआत की यादें भी ताजा की और आज की पीढ़ी को इस जनजातीय खेल प्रतियोगता की शुरुआत की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि 1952 में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना के 33 वर्ष बाद पूना में स्व अशोक साठे के प्रयास से खेल प्रकल्प की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया कि मुंबई में 20 नवयुवकों के साथ 7 से 9 अगस्त 1987 में खेल केन्द्र शुरू हुआ और 1991 में मुंबई में ही पहली वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगता आयोजित हुई जिसमें उड़न सिख श्री मिल्खा सिंह भी शामिल हुए थे। पहले आयोजन में 15 राज्यों के 392 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था तब से अब तक 23 राष्ट्रीय वनवासी खेल स्पर्धाएं हो चुकी है और इस बार 24 वीं प्रतियोगता हो रही है उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में जनजातीय समाज की पहचान कहे जाने वाले तीरंदाजी खेल शामिल रहा है इसके साथ कोई अन्य खेल कबड्डी, खो खो , फुटबॉल आदि को शामिल किया जाता रहा है,।खेल अब कैरियर चुनने का माध्यम, खेलकर अफसर भी बन सकते है : ओलंपियन श्रीमती कविता राउतखिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भारतीय ओलंपियन एथलीट श्री मति कविता राउत ने कहा कि आज हम खेलो को करियर बनाने का माध्यम चुन सकते है खेल के साथ साथ रोजगार के अवसर भी मिल सकते है। खेलो से ही आगे बढ़कर हम अफसर भी बन सकते है । उन्होंने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम के सक्रिय सहयोग से ही वे खेल की नई ऊंचाइयों तक पहुंची है श्री मति राउत ने बताया कि रांची में वर्ष 2000 में हुए राष्ट्रीय क्रीड़ा महोत्सव में वे एक धावक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई थी। कल्याण आश्रम के खेल कूद प्रकल्प से ही उनकी खेल यात्रा शुरू हुई जिसने उन्हें भारत के लिए खेलने और ओलम्पिक में मेडल जीतने का अवसर दिलाया। श्री मति राउत ने सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की समझाइश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।आज के मैच और परिणामराष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल का उदघाटन मैच उड़ीसा और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में उड़ीसा की टीम 4-0 से विजयी हुई । उड़ीसा के खिलाड़ी बादल ने खेल के चौथे मिनट में पहला गोल दागा। उड़ीसा की ओर से बादल ने दो और चंदना तथा भुजू ने एक एक गोल किया। आंध्र प्रदेश की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
- -भीगा धान तो केंद्र प्रभारी होंगे सीधे जिम्मेदारबिलासपुर, / बेमौसम बारिश की संभावना के मद्देनजर खरीदी केंद्रों में रखे धान ढेरी को सुरक्षित रखा गया। तारपोलिन से सभी ढेरियों को ढंका गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने मौसम में आए बदलाव को लेकर अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजबूती से कैप कवर लगाएं। धान का एक दाना भी नुकसान नहीं होने चाहिए। सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी खरीदी केंद्र प्रभारी की होगी। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर सभी केंद्रों में धान को तारपोलिन ओढाकर सुरक्षित कर लिया गया है। तहसीलदारों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन भी दिया है।
- कोरबा। कोरबा जिले में जंगली हाथी का शव बरामद किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज के अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र में यह शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वन विभाग को सुबह के समय गीतकुंवरी क्षेत्र में हाथी का शव होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद विभाग के दल को रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी का शव तालाब के किनारे बरामद किया गया है, जिसकी आयु लगभग 15 वर्ष है।विभाग को आशंका है कि हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई है।उन्होंने बताया कि हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इस संबंध में अधिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा विस्तृच कार्यवाही की जा रही है।
- रायपुर । माता कौशल्या धाम चंदखुरी में पुलिस चौकी खोलने की स्वीकृति बजट में दे दी गयी है जिसके आधार पर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है । चंदखुरी को नगर पंचायत बनाने व माता कौशल्या धाम के साथ साथ यहां स्थित राम मंदिर को भव्यता प्रदान करने के बाद यहां उमड़ती भीड़ तथा अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुये ग्रामीणों द्वारा एक लंबे अरसे से यहां पुलिस थाना की मांग की जा रही थी पर शासन ने यहां पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है । फिलहाल चंदखुरी मंदिर हसौद थाना के अधीन आता है । इसके साथ ही रायपुर जिले के खोपरा व सड्डू में भी पुलिस चौकी की स्वीकृति दी गयी है । पूरे प्रदेश में 47 नये पुलिस चौकी खोलने की स्वीकृति दी गयी है ।
- -मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 कोरायपुर ।नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 में मतदाता बनाने के लिए कार्यक्रमों में संषोधन किया गया है। नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए लोगों को मतदाता बनने का एक और अवसर प्राप्त हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को की जाएगी।छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना, दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 06 जनवरी 2025 सोमवार 3 बजे तक दावे/आपत्तियों का निपटारा 09 जनवरी 2025 गुरूवार किया जाएगा। नगरीय निकायों और पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी तय की गई है। ऐसे युवा मतदाता जिन्होंने 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, वह भी मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकेंगे। इस तरह नई मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही नगरीय निकाय के चुनाव होंगे। नगरपालिकाओं और त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए निर्वाचक नामावली प्रारूप क-1 रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी का दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 तक और प्रारूप क-1 में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 निधारित की गई है। नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को की जाएगी।
-
-एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन
रायपुर। एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीनछत्तीसगढ़ में सेंट्रल इंडिया का नया फार्मास्युटिकल हब बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। फार्मास्युटिकल पार्क से नए अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि हेतु नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए 141.84 एकड़ भूमि आबंटित की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही फार्मास्युटिकल क्षेत्र को भी बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं आम लोगों को सहजता से सुलभ हो, इस सोच के साथ राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावी इको सिस्टम तैयार करने की लगातार पहल की जा रही है। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाना है तो स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और जनोन्मुख बनाना जरूरी है। फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना इसी की एक कड़ी है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति में भी फार्मास्युटिकल क्षेत्र के उद्योगों को कई अनेक सुविधाएं और रियायतें दिए जाने का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि होने के साथ ही फार्मास्युटिकल क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावाएनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन मिलेगा एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना से घरेलू एवं वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उत्पादों की बढ़ती मांग को हम आसानी से पूराकर पाएँगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के माध्यम से राज्य के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है जिसे आने वाले समय में 10 लाख रूपए तक किए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत विशेष स्थितियों में इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि फार्मास्युटिकल पार्क में आयुष उत्पादों में विशेषज्ञता वाली फार्मास्युटिकल इकाइयों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पार्क फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) सहित आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होगा। अनुसंधान और विकास केंद्र और परीक्षण प्रयोगशाला जैसी आवश्यक सेवाएं भी इसमें शामिल रहेंगी।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फार्मास्युटिकल सेक्टर में वृहद उद्यम हेतु परियोजना में स्थायी पूंजी निवेश की मदों पर निवेश होने वाली राशि के 100 प्रतिशत तक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किए जाने का प्रावधान है। फार्मास्युटिकल इकाईयों को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने के दिनांक से लेकर 12 वर्ष तक भुगतान किये गए नेट एसजीएसटी अधिकतम स्थायी पूंजी निवेश के 100 प्रतिशत तक की प्रतिपूर्ति किए जाने अथवा स्थायी पूंजी निवेश अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। 50 करोड़ से अधिक किन्तु 200 करोड़ रूपए से कम पूंजी निवेश पर अनुदान की अधिकतम राशि 60 करोड़ रूपए, 200 करोड़ से अधिक किन्तु 500 करोड़ रूपए से कम के पूंजी निवेश 150 करोड़ रूपए का अनुदार तथा 500 करोड़ रूपए से अधिक पूंजी निवेश अधिकतम 300 करोड़ रूपए का अनुदान दिए जाने का प्रावधान भी छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। फार्मास्युटिकल ईकाईयों को 12 वर्ष तक विद्युत शुल्क में छुट, स्टाम्प शुल्क से छुट, पंजीयन शुल्क एवं नवीन विद्युत कनेक्शन पर देय शुल्क में 50 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति सहित अन्य कई रियायतें दिए जाने का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन औद्योगिक नीति में किया गया है। - -ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान-दुर्गा मंच और यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा कीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी के वनांचल के गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। श्री साव ने अचानकमार में ग्रामीणों की मांग पर दुर्गा मंच और यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सर्दी में ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों को शॉल भी वितरित किए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा अचानकमार के पूर्व माध्यमिक शाला में लगाई गई चौपाल में अचानकमार के साथ ही आश्रित गांवों सारसडोर, दावनखोर और सिवनखार के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने छपरवा और बिंदावल में भी चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली। श्री साव ने ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं आपके परिवार का सदस्य हूं और आपके पास सुख-दुःख बांटने आया हूं। आप लोगों की समस्या मेरी समस्या है, और उन्हें हल करना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विगत 25 नवम्बर को जकरबांधा में मैंने अपने हजारों परिवारजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाया था। इस दौरान लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए थे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों कहा कि विष्णु देव साय सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की सभी प्रमुख गारंटी पूरी की है। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं-बहनों को 10 किस्त में 10 हजार रुपए दे दिए हैं। इस राशि का उपयोग परिवार के कल्याण के लिए करना है। उन्होंने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए राशि का सदुपयोग करने को कहा, ताकि वे पढ़ लिखकर तरक्की कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीद रही है। तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए में खरीद रही है। उनके लिए चरण पादुका योजना फिर से शुरू कर रही है।
-
रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार को पुनः स्मरण पत्र जारी की है।
गौरतलब है कि प्रसाद योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान योजना के तहत, तीर्थ स्थलों को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने पर ध्यान दिया जाता है। प्रसाद योजना के तहत पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसमें सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ’प्रसाद’ योजना में शामिल किया गया है।
योजना के क्रियान्वयन में विधानसभा भटगावँ में माँ बागेश्वरी धाम में रोप वे, हेलीपेड, यज्ञ शाला, ज्योति कक्ष, सीढ़ी निर्माण, यात्री शेड, हाई मास्क लाइट, सी.सी.टी.वी., पेयजल, सेस्क्युरिटी चेक पॉइन्ट, शौचालय, हर्बल गार्डन, हाट-बाजार, अपशिष्ट प्रबंधन, यात्रियों की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन, स्टॉप डेम विकास, प्रसाद किचन, प्रतीक्षालय आदि विकास कार्यों को सम्पन्न किये जा सकेंगे। -
उमरिया/ मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आयोजित पंडित रामनरेश मिश्र स्मृति सम्मान समारोह में वातायन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था उमरिया द्वारा उत्कृष्ट गीत सृजन के लिए दुर्ग, छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ गीतकार व शासकीय व्याख्याता डॉ. दीक्षा चौबे को महादेवी वर्मा अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गीत, कहानी, ग़ज़ल, समीक्षा इत्यादि विविध विधाओं में चयनित साहित्यकारों को सम्मान पत्र, शाल ,श्रीफल के साथ ग्यारह सौ रुपए राशि देकर सम्मानित किया गया तथा द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित कवियों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद प्यासी , संरक्षक श्री राम निहोर तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार अनिल मिश्र, विजय बागरी , रायपुर से शशि खरे , रंजना गौतम , राजकुमार महोबिया , विश्वंभरनाथ मिश्र , जबलपुर से डॉ प्रतिभा पटेल, ब्यौहारी से विभूति तिवारी ,महेश अजनबी जयपुर से, बिहार से ओंकार कश्यप , प्रयागराज से फरफूद अहमद इलाहाबादी, बैतूल से शायर संतोष जैन , रीवा से रामनरेश त्रिपाठी,सिहोरा से मुकेश त्रिपाठी, सागर से प्रभात कटारे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी तथा अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । डॉ. दीक्षा चौबे को उनके पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
-
कवर्धा। जिले की चिल्फी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12.130 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹1,20,000 है। इस कार्रवाई में आरोपी नरेन्द्र कामड़े (22 वर्ष) निवासी दोशीटोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश, और नारायण यादव (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 08, पोस्ट ऑफिस के पीछे, गंडई, जिला खैरागढ़ (वर्तमान पता: दोशीटोला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया किसायबर सेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेंगाखार-चिल्फी तिराहे पर दो व्यक्ति संदिग्ध बैग लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। उनके बैग से खाकी टेप से लिपटे 6 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 12.130 किलोग्राम गांजा पाया गया। आरोपियों ने बताया कि वे इसे बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 42/24 धारा 20(B)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसंगत कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस जिले को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील की गई है कि वे पुलिस को ऐसे प्रयासों में सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज को नशे और अपराधों से मुक्त किया जा सके। -
कवर्धा/ वन मण्डलाधिकारी कवर्धा शशि कुमार के आदेश एवं उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा के निर्देशन में उड़नदस्ता दल कवर्धा एवं वन परिक्षेत्र कवर्धा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त समिति ने कवर्धा परिक्षेत्र के सरोधा सर्किल अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 109 में 27.12.2024 को अवैध रूप अतिक्रमण कर झोपड़ी निर्माण कर ढाबा, चाय एवं नास्ता की दुकान का संचालन कर रहे 3 लोगों के विरुद्ध बेदखली की कायर्वाही की है।
वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा ने बताया कि सरोधा सर्किल में सरोधा बांध के पहुंच मार्ग पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर ढाबा, चाय एवं नास्ता दुकान संचालित किया जा रहा था जिस पर कार्यवाही करते हुए 3 अतिक्रमणकारियों को वन क्षेत्र बाहर किया गया है। 2 दुकान संचालक के द्वारा 2 दिन के अंदर अपने से झोपड़ी खाली करने का समय मांगा गया है। नियत समय में उक्त स्थान रिक्त नहीं करने पर पुनः बेदखली की कार्यवाही की जावेगी। - प्रभारी सचिव ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास की सराहना कीबिलासपुर/अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह के साथ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का मुआयना कर सेंटर और आईटीएमएस की पूरी कार्यप्रणाली व संचालन को देखा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे स्क्रीन के ज़रिए पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। एसीएस श्री मनोज पिंगुआ ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को बेहतर उपयोगी बताते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की, उन्होंने कहा की यह सेंटर स्मार्ट बनते शहर और प्रशासन की पहचान है।कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संचालन की पूरी प्रक्रिया को नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ को अब तक ट्रैफिक नियम तोड़े जाने पर चालान और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए सेंटर के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान श्री पिंगुआ ने चौक में लगे विशेष प्रकार के कैमरों को मूवमेंट कराने को कहा,जिस पर विशेषज्ञों ने कैमरों को चारों तरफ घुमाकर दिखाया। प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आपातकालीन स्थिति और बड़ अवसरों पर इस व्यवस्था का और भी बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत बिलासपुर जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने संचालित "मिशन 90" प्रोजेक्ट की भी सराहना की। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की माॅनिटरिंग को भी उहोंने देखा। आज निरीक्षण में जिपं सीईओ श्री संदीप अग्रवाल,एसडीएम श्री पीयूष तिवारी,जीएम आईटी श्री वाय.श्रीनिवास और स्मार्ट सिटी की टीम उपस्थित रही।*मिशन 90 है अभिनव पहल*जिले में शिक्षा और परिणाम का स्तर सुधारने के लिए कलेक्टर श्री अवनीश शरण द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत "मिशन 90" शुरू किया गया है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत टीम द्वारा एक एप तैयार किया गया है,जिसका नाम "मिशन 90" रखा गया है। इस एप में जिले के सभी स्कूल,शिक्षक और छात्रों का डाटा अपलोड किया गया है,जिसके ज़रिए शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का विश्लेषण किया जा रहा। इसके अलावा सालभर में स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को भी इसमें शामिल किया गया है। स्कूलों में होने वाले यूनिट टेस्ट,तिमाही,छमाही,प्री बोर्ड और अंतिम परीक्षा के परिणाम इसमें फीड किए जाएंगे,जिसके बाद विश्लेषण के आधार पर कमजोर और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल,शिक्षक और छात्रों का डाटा उपलब्ध होने पर बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस सत्र से प्रारंभ किए गए इस एप में यूनिट टेस्ट के परिणाम फीड किए गए है। एसीएस श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए आने वाले समय के लिए इसे मील का पत्थर बताया।*स्ट्रीट लाइट की भी शुरू होगी माॅनिटरिंग**एमडी श्री अमित कुमार ने एसीएस श्री मनोज कुमार पिंगुआ को जानकारी देते हुए बताया की आने वाले समय में इस कमांड सेंटर से हम शहर के सभी स्ट्रीट लाइटों की माॅनिटरिंग करेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में स्ट्रीट लाइट खराब या बंद होने पर रात में माॅनिटरिंग करने निकली कर्मचारियों की टीम नोट करती है फिर सुबह दूसरी टीम उसे ठीक करती है। एप के जरिए मॉनिटरिंग करने से उसमें फीड डाटा के आधार पर खराब लाइट में मार्क कर दिया जाएगा,जिससे दूसरी टीम उसे तुरंत देख सकेगी। इससे सुधार की प्रक्रिया बेहतर होगी।
- *ऑनलाइन भी देख सकते हैं केस का अपडेट*बिलासपुर महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा 30 अगस्त को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है।पक्षकार अब अपने प्रकरणों के वर्तमान स्थिति के सम्बंध में जानकारी वेबसाईट रेवेन्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://revenue.cg.nic.in) एवं आपको डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी रेवेन्यू(www.cgrevenue) पर अद्यतन स्थिति की ऑनलाइन भी जांच कर सकेंगें। श्री महादेव कावरे द्वारा न्यायालय संभागायुक्त आयुक्त बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से राजस्व वर्ष 2023-24 दिनांक 30 सितम्बर, 2024 की स्थिति में 2310 दर्ज प्रकरण में से 252 प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश पारित / निराकरण पश्चात् 2058 शेष दर्ज है। इसी तरह अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से 1194 दर्ज प्रकरण में से सुनवाई कर 227 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकृत पश्चात् 967 लंबित है।राजस्व वर्ष 2024-25 जो कि कलेण्डर वर्ष 01 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर 2025 तक होता है। इस दौरान 01 अक्टूबर 2024 से दिनांक 27 दिसम्बर 2024 की स्थिति में आयुक्त न्यायालय में विगत वर्षों के लंबित प्रकरणों सहित 72 नये प्रकरण दर्ज होकर 2130 प्रकरणों में से 79 प्रकरणों पर आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अपर आयुक्त के न्यायालय में 67 नये प्रकरण दर्ज होकर 1034 प्रकरणों में से 62 में आदेश प्रसारित किया गया है।वर्तमान में आयुक्त न्यायालय में 2051 एवं अपर आयुक्त न्यायालय में 972 लंबित, इस प्रकार कुल ऑनलाईन 3023 प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। संभागायुक्त न्यायालय बिलासपुर द्वारा शासन के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रकरणों की ऑनलाईन एण्ट्री के साथ विशेष रूप से पक्षकार एवं उनके अधिवक्तागणों की सुविधाओं की दृष्टि से उनके मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिंक किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे कि सम्बंधितों को प्रकरण की अद्यतन स्थिति का संदेश प्राप्त हो सके।
- दो ठिकानों से 43 क्विंटल धान जब्तबिलासपुर/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में अनाधिकृत रूप धान को खपाने के प्रयासों को रोके जाने हेतु अनेक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से संग्रहित धान के ठिकानों पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा छापा मारते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की गई। जिसके विवरण के अनुसार तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी की टीम द्वारा गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर पर अवैध रूप् से 77 कटटी धान (31 क्विंटल )का भंडारण करने के फलस्वरूप जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू से 12 क्विटल अवैध रूप् से भंडारण किया गया धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।
- *धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से मिलकर लिया व्यवस्था का जायजा*पीएम आवास योजना के कार्यों को भी देखाबिलासपुर/अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने जिले का सघन दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मैदान पर देखा। श्री पिंगुआ ने बिल्हा, तखतपुर के गांवों का निरीक्षण किया। धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं द्वारा सिलाई के कार्यों का अवलोकन कर सराहना की। दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ सबसे पहले बिल्हा ब्लॉक के हिर्री धान खरीदी पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉक पंजी, टोकन रजिस्टर सहित अन्य पंजियों की बारीकी से जांच की। धान उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। समिति प्रभारी ने बताया कि इस समिति में 889 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 519 किसानों ने अपना धान बेचा है। किसानों से चर्चा के दौरान पेंडरवा के किसान श्री भवानी शंकर निर्मलकर ने बताया कि उन्होंने 37 क्विंटल धान इस समिति में बेचा है और धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। किसान ने इलेक्ट्रॉनिक तौल की सराहना की। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता के बारे में पूछा, बताया गया कि पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। किसानों से पूछा की टोकन कटाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं हुई। किसानों ने कहा कि टोकन आसानी से कट गया। ऑन लाइन टोकन ऐप *‘‘टोकन तुंहर हाथ’’* की सभी ने सराहना की। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 78 हजार से ज्यादा किसानों से 3.65 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान से कुल 36 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजाप्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने निरीक्षण के क्रम में तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को देखा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत श्रीमती मंटोरा कौशिक के आवास को देखा। श्रीमती कौशिक ने बताया कि उन्हें दो किश्त की राशि जारी हो चुकी है। इस योजना को उन्होंने जीवन बदल देने वाली योजना बताया। श्रीमती कौशिक ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। इसके बाद श्रीमती उर्मिला सूर्यवंशी के आवास का निरीक्षण किया। श्री मनोज पिंगुआ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयनाप्रभारी सचिव ने गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री का मुआयना किया। यहां नारी शक्ति समूह की 100 दीदियां सिलाई कार्य कर रही हैं। उन्होंने दीदियों से उनके काम के बारे में पूछा। उनके कार्यों की सराहना की। प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ और कलेक्टर ने दीदियों द्वारा तैयार किए गए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। दीदियों ने बताया कि उन्हें लगातार कपड़ों के ऑर्डर मिल रहे हैं। प्रतिमाह सभी को 8 से दस हजार की आमदनी हो रही है। प्रभारी सचिव ने उनके लिए बेहतर मार्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सकरी थाना का निरीक्षणप्रभारी सचिव ने सकरी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के सभी रिकॉर्ड देखा और जरूरी निर्देश दिए। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम को भी देखा।
- बेमौसम बारिश से धान को बचाने रहें सतर्कअब तक 3.68 लाख मीट्रिक टन धान की आवकबिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। श्री कुर्रे के विरुद्ध धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने बैठक में दलाल और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संदेहास्पद लोगों की सूची पूर्व में दी गई है। ऐसे लोगों की हरकतों पर नजर रखें और तत्परता से कार्रवाई करें। वर्तमान कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कार्रवाई करने के लिए लक्ष्य भी दिए। फड़ से उठाव में भी और तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। अब तक 37 फीसदी धान का समितियों से उठाव हो चुका है। कड़े निर्देश के बाद पिछले सप्ताह उठाव में तेजी आई है। कलेक्टर ने कहा कि धान बेच चुके किसानों का उनकी सहमति से रकबा समर्पण भी कराया जाए ताकि बिचौलिए इसका अनुचित लाभ न उठा पाएं।कलेक्टर ने एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य, मंडी और सहकारिता विभाग की बैठक लेकर हर एक समिति के हालात की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 3.68 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 78 हजार 557 किसानों ने अपनी निकट खरीदी केंद्रों में धान बेचा है। शासन की ओर से उन्हें 771 करोड रुपए का भुगतान किया गया है। समिति स्तर पर भी छोटे किसानों को माइक्रो एटीएम के जरिए भुगतान किया जा रहा है। बिलासपुर सहित संभाग के 5144 किसानों को 4.76 करोड़ का भुगतान समिति से माइक्रो एटीएम से प्राप्त किया है। उन्हें राशि निकालने बैंक आने की जरूरत नहीं हुई।कलेक्टर ने कहा कि मौसम में बदलाव आया है । अगले दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बताई गई है। ऐसी हालत में फड़ एवं संग्रहण केंद्र में रखे धान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी ढेरी को कैप कवर से अच्छी तरह ढकें। बड़ी मजबूती के साथ ढकाव होने चाहिए ताकि तेज हवा आने पर भी पानी नीचे न जाने पाए और धान गीला और नुकसान ना हो। खरीदी केंद्र प्रभारी सुरक्षा के लिए संपूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। श्री शरण ने फिर दोहराया कि असली किसानों को शासन की धान खरीदी योजना का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। संपूर्ण प्रक्रिया में उन्हें किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पांडे,डीएमओ शंभू गुप्ता, एसडीएम कोटा से एसएस दुबे, जिला सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढी और नोडल अधिकारी आशीष दुबे भी उपस्थित थे।






.jpg)





.jpg)

.jpg)












.jpg)