- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग /छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय - फाउंडेशन फॉर रूरल टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेंयूर्शिप द्वारा 26 एवं 27 फरवरी 2024, 2 दिनों तक आयोजित किए जाने वाले इवेंटआइडियाथॉन -1.0 कृषि संवर्धन का शुभारम्भ किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में स्टार्टअप एक्सपो और आइडिएथॉन जैसे विशेष आकर्षक प्रोग्राम आयोजित किये जायँगे, जिसके माध्यम से स्टार्टअप्स को इग्निशन ग्रांट प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप क्षेत्र को बढ़ावा देना और नई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।इस दो दिवसीय इवेंट के दौरान पांच प्रमुख थीम पर स्टार्टअप्स से आईडिया आमंत्रित किया गए जिनमे से पैरा से खाद बनाना, केले के अपशिस्ट से केले का रेशा निकलना तथा उससे कपडे बनाना, केले के पत्तों से प्लेट वगैरह बनाना, ड्रोन से खेती में उपयोगी करके बीमारियों का पता लगाना व खेती के लिए छोटे उपयोगी टूल्स बनाना। इस कार्यक्रम में लगभग 85 आइडियाज सम्मिलित हुए है। जिनमे से 26 आइडियाज को जूरी में समक्ष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न कॉलेज से भी स्टार्टअप प्रोडक्ट्स को इवेंट एक्सपो में सम्मिलित किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ राजुल के गज्जर जी शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी डॉ एम. के. वर्मा द्वारा की गई, अपने उद्बोधन में कुलपति जी ने कहा हमें स्टार्टअप्स को पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। हमें बच्चो में ओनरशिप की भावना विकसित करनी होगी जिससे वे आइडियाज को अपने बल पर आगे ले जा सके इसके लिए सरकार से भी विश्विद्यालय के अनुबंध की बात कही गई। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया गया की स्टूडेंट्स को केवल लैब से नॉलेज नहीं मिलेगा उन्हें फील्ड पर जाकर काम करना होगा। वर्तमान समय की समस्याओं को देखकर उनके अनुरूप उनके समाधान ही भविष्य में अच्छे स्टार्टअप बन सकते है, उनके द्वारा स्टार्टअप्स को प्रूफ ऑफ़ कांसेप्ट से लेकर मार्किट तक सपोर्ट की बात पर ज़ोर दिया गया। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, पटेंटिंग, रिमोट सेंसिंग में यह सभी चीज़ें को कृषि में सम्मिलित करना होगा।ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के निर्माण के लिए संस्थान ने आशा की है कि इस इवेंट के माध्यम से राज्य में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकेगा।
- बिलासपुर / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत व सूचना प्राप्त होने पर दो दिनों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कुल 9 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहन जप्त किये गये हैं।खनिकर्म विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंगला, कोनी, निरतू, सेंदरी और कछार से लगे रेत उत्खनन स्थलों का निरीक्षण किया। ग्राम कछार में विभिन्न ट्रैक्टर चालकों द्वारा दिनांक 24 फरवरी को रात में खनिज रेत अन्यत्र मार्ग से निकालकर ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर डम्प की गई है, इसकी सूचना दूरभाष से प्राप्त होने पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए खनिज अमला बिलासपुर एवं पुलिस थाना कोनी की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम कछार के विभिन्न स्थलों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 350 घ.मी. डम्प होना पाया गया। कछार के निवासियों के द्वारा उक्त रेत किनके द्वारा डंप किया गया है, के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई तथा कोई भी व्यक्ति उक्त डंप रेत को अपना कहने को तैयार नहीं हुआ। चूंकि रेत लावारिस हालत में डम्प पाया गया,इसी कारण उपरोक्त रेत को वाहन हाईवा एवं जेसीबी के माध्यम से रेत उठवाकर ग्राम सेंदरी स्थित अरपा नदी में ग्रामीणों की उपस्थिति में वापस नदी में डाल दिया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में अवैध रेत परिवहन हेतु निजी भूमि पर बनाये गये मार्ग को भी पुन क्षतिग्रस्त कराते हुए बाधित किया गया।ग्राम कोनी में स्थित रिवर व्यू कालोनी वासियों के द्वारा भी अवैध रेत निकासी करने की जानकारी दिये जाने पर खनि अमला द्वारा रेत के परिवहन मार्ग को भी कालोनी वासियों के समक्ष नष्ट कर क्षतिग्रस्त कराया गया। विगत दो दिनों में ग्राम धोबघाट एवं बेलगहना क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 6 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना में सुरक्षार्थ रखा गया है।कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय द्वारा ग्राम पिरईया में एनीकट खोलकर रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 2 ट्रेक्टरों को जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।ग्राम सिलपहरी पोड़ी में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 1 नग जेसीबी एवं 1 नग हाईवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
- - वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का किया गया अनुमोदनबालोद। जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक शनिवार 24 फरवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री मोहन मण्डावी, विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, जिला खनि अधिकारी श्रीमती मिनाक्षी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के लिए अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया गया।बैठक में सांसद श्री मोहन मण्डावी ने नगर पंचायत चिखलाकसा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बोईरडीह डेम से पानी की आपूर्ति कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने सांसद आदर्श ग्रामों में भी जरूरी सुविधाए सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री मण्डावी ने जिले में सोलर लाईट की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु सोलर लाईट में किसी प्रकार की खराबी आने पर उनके सुधार हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास की मद से मेकेनिक भी नियुक्त करने निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विधायकों के साथ-साथ जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.संजय कन्नौजे ने बताया कि जिला खजिन संस्थान न्यास के पास उपलब्ध निधि का कम से कम 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता क्षेत्रों में उपयोजित करने का प्रावधान हैं। इसके अतंर्गत उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देख-भाल, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संम्बद्ध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निशक्तजन के कल्याण, कौशल एवं विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, सतत् जिविकोपार्जन के अलावा जन कल्याण के कार्यो के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा। इसी तरह न्यास के शेष 40 प्रतिशत राशि को अन्य प्राथमिकता वालें क्षेत्रों में उपयोजित किये जाने का प्रावधान है। इसके अतंर्गत न्यास के 40 प्रतिशत राशि का उपयोग अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के अतंर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास, सर्वाजनिक परिवहन, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए किया जायेगा।
- बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में टीबी मरीजों के पोषण आहार सहयोग हेतु निक्षय मित्र (उपचार पूर्ण होने तक अधिकतम छः महीने तक पोषण आहार प्रदान करना) बनने अधिकारी, कर्मचारियों एवं आम नागरिक से अपील की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के नेतृत्व में जिले को टी.बी. मुक्त बनाने की रणनीति बनायी जा रही है। जिसके अंतर्गत साइबर सेल अधिकारी जोगेन्द्र साहू, जिला कोषालय अधिकारी मुकुन्द सिह भारद्वाज, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेन्द्र देशमुख, सहायक कोषालय अधिकारी रोशन मांझी कार्यालय कलेक्टर बालोद द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को छः माह तक के लिए निःशुल्क पोषण आहार प्रदान करने का निश्चय किया। निक्षय मित्र के द्वारा खाने का तेल, फल्लीदाना, चना, दुग्ध पाउडर, सोयाबड़ी, गुड़, मिश्रित दाल आदि सामग्री टी.बी. मरीजों को छः माह तक दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों का सहयोग करें जिससे बालोद जिले को 2025 में टीबी मुक्त किया जा सके।
- बालोद। महतारी वंदन योजना के तहत बालोद जिले में 02 लाख 53 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा आवेदन पत्र भरा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि राज्य शासन स्तर पर इन महिलाओं द्वारा प्रस्तुत बैंक खाते में आधार सीडिंग संबंधी जानकारी का परीक्षण नेशनल पेमेंटस काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) से कराये जाने पर बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खाते में आधार सीडिंग न होने की सूचना प्राप्त हुई है। जबकि महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्रो को जमा कराते समय यह स्पष्ट रूप से सभी को सूचित किया गया था कि महिलाओं द्वारा प्रस्तुत बैंक खाता आधार सीडेड होना अनिवार्य है। उपरोक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को आधार सीडिंग विहीन महिलाओं की सूची प्रेषित करते हुए उन्हें इन सभी महिलाओं की आधार सीडिंग तत्काल कराने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों को महिलाआंे के खाते में आधार सीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु समुचित व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि बैंक खाते में आधार सीडिंग कराने हेतु संबंधित महिला को बैंक की पासबुक एवं आधार कार्ड की प्रति संबंधित बैकों में प्रस्तुत करना अनिवार्य है ताकि संबंधित बैकों के द्वारा खाते में आधार क्रमांक अंकित किया जा सके। राज्य शासन द्वारा यह स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि महतारी वंदन योजना के तहत केवल आधार सीडेड बैंक खातो के माध्यम से ही पात्र महिला हितग्राहियों को निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आवेदनकर्ता पात्र महिला हितग्राहियों से अपील कि है कि वे तत्काल संबंधित बैकों की शाखा में अपनी पासबुक तथा आधार कार्ड की प्रति के साथ जाकर अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराए तथा इसकी सूचना संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दे। जिनके माध्यम से यह जानकारी राज्य शासन को प्रेषित की जा सके। इस कार्य को त्वरित रूप से कराने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी अपने क्षेत्र की महिला हितग्राहियों से सम्पर्क करते हुए उन्हें आधार सीडिंग कराने हेतु सूचित भी किया जा रहा है।
- बालोद ।विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं अम्बिकापुर सरगुजा में जनोपयोगी सेवा हेतु स्थायी लोक अदालत में अन्य व्यक्तियों (सदस्यों) की नियुक्ति किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के व्यवहार न्यायाधीश, सचिव श्रीमती सुमन सिंह ने बताया कि रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु अर्हता निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 20 मार्च 2024 शाम 05 बजे तक आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि नियुक्ति हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के वेबसाइट सीजीएसएलएसए डाॅट जीओवी डाॅट इन से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर या संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र ’’छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर (छत्तीसगढ)’’ के पते पर निर्धारित तिथि तक रजिस्टर्ड डाक द्वारा अथवा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
- -प्रभु श्री राम के आदर्शाे और उनके छत्तीसगढ़ वनवास काल को जानने और देखने का मिल रहा अवसररायपुर /धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की पहल से राजिम कुंभ की भव्यता 5 वर्ष बाद पुनः लौटी है। राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला का आयोजन इस वर्ष रामोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है। राजिम कुंभ मेला स्थल में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और उनके छत्तीसगढ़ वनवास अवधि पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है, जोकि मेला में पहुंचने वाले समस्त श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोग धार्मिक सद्भाव और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शाे को अनुभव कर इस झांकी आनंद उठा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मार्ग निर्देशन में इस बार कुंभ मेला छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रीराम को समर्पित किया गया है, इसी तारतम्य में मेले की सारी सजावट में श्री राम की झलक स्पष्ट नजर आ रही है। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर आधारित चलित झांकी की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें वनवास के दौरान श्रीराम द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत स्थलों का सचित्र चित्रण किया गया है। जिसमें लोमष ऋषि से भेंट, त्रिवेणी संगम में बालू से शिवलिंग की सीता द्वारा किए गए पूजा, माता कौशिल्या सहित श्रृंगी ऋषि, शबरी एवं सुग्रीव से भेंट की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस डोम में आने लोग छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य क्षेत्र में राम द्वारा बिताए गए दिनों की झांकी से लोग रोमांचित होकर आनंद उठा रहे हैं।रामोत्सव तर्ज पर ही मुख्यमंच में आयोध्या में निर्मित श्रीरामलला के मंदिर का प्रतिकात्मक चित्रण किया गया है, जिससे मुख्यमंच पूरी तरह से राममय दिखाई देता है। साथ ही झांकी के प्रदर्शन में लेजर लाईट और साउंड इफेक्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में श्रीराम के बिताए गए दिनों को दिखाया जा रहा है, जो आने वाले पीढ़ी को राम के चरित्र सहित भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता द्वारा छत्तीसगढ़ के दण्डकारण्य क्षेत्र के बिताए गए दिनों से परिचित करा रहे हैं। इस झांकी को देखने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हमें इस झांकी से काफी जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे हम अंजान थे। युवाओं ने बताया कि जिन बातों को हमने किताबों में पढ़ा था, उसे सचित्र देखकर हमारा मन रोमांच से भर उठा। मेला आगंतुक राज्य शासन की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है।
- -15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगेरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 26 फरवरी की स्थिति में 67 लाख 59 हजार 591 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है ताकि कोई पात्र हितग्राही नवीनीकरण कार्य वंचित न होने पाए। खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अन्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन एपीएल राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशनकार्डधारियों के लिए खाद्य विभाग द्वारा एप तैयार किया गया है। एप के माध्यम से हितग्राही ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राएड मोबाईल की सुविधा नहीं है या नेटवर्क की समस्या है तो वे हितग्राही उचित मूल्य की दुकान में भी जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।
- --लोगों को 24 घंटे मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं-जरूरतमंदों को दवाइयों का भी किया जा रहा वितरणरायपुर / धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा मेला स्थल में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। मेला स्थल में 10-10 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ और लैब टेक्नीशियन पदस्थ किए गए हैं। जिससे लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधाएं मिल रही है। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में पहुंचने वाले मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार पर्याप्त ईलाज देने की संपूर्ण व्यवस्था है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक अस्थायी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब सहित ऑक्सीजन सिलेण्डर, इसीजी की व्यवस्था की गई है। ताकि आपालकालीन स्थिति में भी मरीज को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया जा सके।अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक कोई भी इमरजेंसी मामले नहीं आए हैं। अगर कोई इमरजेंसी आती है, तो हम उसके लिए तैयार हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल मरीज की स्थिति को देखते हुए निकटतम अस्पताल में एंबुलेंस द्वारा पहुंचाने की पर्यप्त व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। अभी सिर्फ मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या दर्ज हुई है। उन्हें उनके मर्ज के हिसाब से उनको निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित सलाह और दवाईयां दी जा रही है। अस्थायी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब की पर्याप्त व्यवस्था है, जिसमें रक्त परीक्षण सहित इसीजी, बीपी, शूगर, हिमोग्लोबिन आदि की निःशुल्क जांच की जा रही है।राजिम कुंभ मेला स्थल में आयुर्वेदिक अस्पतालों की भी अस्थायी व्यवस्था की गई है, जहां पर दिन रात डॉक्टर मरीज के उपचार के लिए तैनात हैं और उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. शिवानी बंजारे ने बताया कि हमारे पास आने वाले मरीज को उसकी बीमारी के अनुसार उपचार किया जा रहा है। ज्यादा गंभीर मरीज को निकट के अस्पताल में उपचार हेतु भेजने की व्यवस्था है। राजिम कुंभ मेले में आयुर्वेदिक चिकित्सा केन्द्र के खोले जाने से लोगों के बीच में आयुर्वेदिक इलाज के प्रति काफी रूझान देखने को मिला है। मेला आने वाले एलोपैथिक इलाज से पहले आयुर्वेदिक दवाईयां लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो आयुर्वेद के प्रति अच्छा संकेत है।
- रायपुर /राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 125 लाख 70 हजार 453 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 117 लाख 79 हजार 331 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान श्री राम आशीष यादव को भिलाई पहुँचकर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं और पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक ग्राम उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किए। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ सरकार उनके परिजन के साथ है। श्री राम आशीष यादव ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है।उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। यह जो आईईडी विस्फोट होता है इससे क्षेत्र का विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में जब से विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। हमारी सरकार माओवाद प्रभावित क्षेत्र का विकास चाहती है, इसके लिए हमने नियद नेल्लानार योजना लायी है। इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई हेतु बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चंद्रशेखर आजाद की 27 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमर शहीद आजाद जी के मन में मातृभूमि की आजादी के लिए अद्भुत जुनून था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन ब्रिटिश सरकार के सामने कभी घुटने नहीं टेके। उनके बलिदान ने हजारों युवाओं के भीतर क्रांति की मशाल जला दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आजाद जी की देश भक्ति और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
- -सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा कीरायपुर / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने विगत दिवस बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ में जिला स्तरीय ठेठवार यादव समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि ठेठवार यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यादव समाज मेहनतकश समाज है। इस मौके पर खाद्य मंत्री ने समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा। इस अवसर पर यादव समाज के ज़िला अध्यक्ष डॉ. बी दृपी. यदु सहित यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
- -आज हुआ शुभारंभ, दो दिनों का है सम्मेलनरायपुर, । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय 19 वें छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आज शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह सम्मेलन 26 एवं 27 फरवरी तक आयोजित होगा।निदेशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर प्रोफेसर एन. वी.रमणा राव ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी तरक्की कर रहा है। आज हम सब विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार की चर्चा करेंगे। नई विचारधारा और अनुसंधान को बढ़ावा देंगे और आगे के विषय में कदम बढ़ाएंगे। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र मंी आगे बढ़ेगी। आज हम इस समारोह को विकसित भारत 2047 के सन्दर्भ में भी देखते हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश है। 2047 की दिशा में हम ऐसे भारत की दिशा में काम कर रहे हैं जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी हो, जो नवाचारों के साथ साथ सामाजिक और आर्थिक उत्थान को प्राप्त करेगा। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन इस उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम है।छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के महानिदेशक श्री एस.एस. बजाज ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा वैज्ञानिकों का कार्यक्रम है। यह युवा वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। रिसर्च के साथ यह भी बहुत जरूरी है कि आप जो भी प्रोडक्ट बनाते हैं जो नवाचार आप करते हैं उसका आप पेटेंट जरूर बनाए। यह जमाना प्रतिस्पर्धा का है जो नई चीज आपने ईजाद की है उसे आप पेटेंट नहीं कराते हैं और इसका पेटेंट को दूसरा करा ले तो इसका लाभ जो आपकी संस्था को मिल सकता था वह किसी और को मिल जाएगा। इस दिशा में हमारी संस्था आपकी मदद करती है। यह पेटेंट का कार्य संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाता है। 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।विशेष अतिथि एवं वी.वाय. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि आप सभी भारत की प्रगति यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। मानव की उत्सुकता और जरूरतों के कारण ही नई चीज बनती रहती है। आज हम नवाचार की बात कर रहे, विकसित भारत की बात कर रहे। ये सब अचानक नहीं हो रहा, ये सब डेमोग्राफिक चेंजेज के कारण हो रहा है। जो चुनौतियां आ रही हैं। उसके बारे में हमे जागरूक रहना होगा, इन सभी चुनौतियों का मुकाबला वैज्ञानिक बखूबी कर सकते हैं। कार्यक्रम को वाइस चांसलर एवं निदेशक आईआईआईटी, रायपुर डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा ने भी सम्बोधित किया।
-
शंकर नगर में शासकीय आवास कार्यालय प्रारंभ
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी के शंकर नगर के केनाल लिंक रोड स्थित अपने शासकीय आवास कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री श्री राजवाड़े को शंकर नगर में बंगला नं. डी-7 और डी-8 आवंटित हुआ है। इस दौरान उनके परिवारजन और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद थे। -
आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा
रायपुर। आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में बड़ी सहायता मिल रही है। बेमेतरा जिले के 71 वर्षीय श्री गयाराम साहू का घुटने का सफल आपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से घुटने की दर्द की समस्या से पीड़ित थे। आपरेशन के बाद पीड़ा से निजात मिल गई है। उन्होंने बताया कि पहले कई चिकित्सकों से इलाज करवाए इसके अलावा आयुर्वेद की दवा ली। पर पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। निजी अस्पताल में 2 से 4 लाख रुपये का खर्च बता रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उक्त राशि वहन करने की स्थिति में नहीं थे।
श्री गया राम साहू ने बताया कि ज़िला अस्पताल बेमेतरा में डॉक्टरों ने बीमारी के बारे में जानकारी दी और चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 22 फ़रवरी 2024 को डॉक्टरों की टीम ने घुटने का प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद वाकर के सहारे चहल-कदमी करायी गयी। श्री सियाराम ठीक है। प्रतिदिन व्यायाम और नियमित दवाई लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क सफल ऑपरेशन आर्थो सर्जन डॉ. शिल्प वर्मा ने किया। आयुष्मान कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। -
श्रम आयुक्त जन्म दिन पर दे रही बच्चों को भोज
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण कल 27 फरवरी को चिंगराजपारा स्कूल में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त श्रम विभाग श्रीमती ज्योति मिश्रा ने अपनी जन्म दिन के उपलक्ष्य में चिंगराजपारा सरकारी स्कूल में बच्चों को न्योता भोज दे रही हैं। बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ पौष्टिक खीर पुड़ी व फल परोसे जाएंगे। कलेक्टर ने आज टीएल की बैठक में योजना की जानकारी देकर जन प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से भी इस योजना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की मोदी की गारंटी वाली रामलला दर्शन योजना की तैयारी की समीक्षा की। योजना के समन्वय के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने डीएमएफ की शासी परिषद में स्वीकृत कामों की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के लिए फाइल प्रस्तुत करने को कहा है। स्वीकृत कामों में वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को नए स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कामों के लोकार्पण के लिए सूची 27 फरवरी तक जिला पंचायत में जमा करने को कहा है। कलेक्टर ने विभागवार लंबित मामलों में प्रगति की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना के तहत जिले में मत्स्य पालन गतिविधि का चयन किया गया है। कलेक्टर ने इसकी कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम करने को कहा है। बैठक में निगम कमिश्नर व जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री संजय यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। -
-सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं का दिखा जलवाटी सहदेवभिलाई नगर। आज के दौर की महिलाएं सूरत और सेहत को लेकर काफी सजग हैं। यदि उन्हें सौंदर्य एवं श्रृंगार का सही प्रशिक्षण मिले, तो वे आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। उनकी खूबसूरती में निखार लाने के लिए आदि शिव शक्ति समिति ने तालपुरी महिला समिति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को कार्यशाला आयोजित की। जिसमें महिलाओं को सौंदर्य एवं श्रृंगार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।हेयरस्टाइल एवं मेकअप का प्रशिक्षणप्रशिक्षिका और जज के तौर पर मौजूद मनीषा चौधरी ने महिलाओं को हेयरस्टाइल तथा स्टेप-बाई-स्टेप बेस, फाउंडेशन, कंसीलर, हाई लाइटर, ब्लशिंग, आई शेडो और लिपिस्टिक लगाना सिखाया। साथ ही उन्होंने सौंदर्य प्रसाधनों की जानकारी भी दी। बता दें कि स्काउट गाइड में राष्ट्रपति और राज्यपाल एवार्ड से सम्मानित मनीषा पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में हैं। इसके अलावा इनका नाम संगीत ग्रुप गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं का दिखा जलवाइस मौके पर सौंदर्य प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें प्रतिभागी महिलाएं पारंपरिक और वेस्टर्न परिधान में कैटवॉकिंग करते हुए अपना परिचय दिया। सौंदर्य प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की घोषणा 3 मार्च को होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह का विशेष योगदान रहा। संचालन आशा जानी ने किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए तोहफाआदि शिव शक्ति समिति की अध्यक्ष किम्सी जैन ने बताया कि फिलहाल उनकी समिति राज्य स्तर पर कार्य कर रही है, उनका लक्ष्य है इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल होंगे। किम्सी जैन ने महिलाओं के शौक के बारे में जिक्र किया। उनका कहना था कि महिलाओं के दो शौक होते हैं, एक है खाना बनाना और दूसरा है श्रृंगार करना। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को समिति की ओर से एक तोहफा है। इसके अलावा वे ऐसे बच्चों के कौशल विकास पर भी कार्य कर रही हैं, जिन्हें मंच पर जगह नहीं मिलती। आमतौर पर उन्हीं बच्चों को मंच प्रदान किया जाता है, जो क्रीमी होते हैं। - -महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का हो रहा आयोजन-सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड कलाकार अभिजीत सावंत देंगे प्रस्तुतिरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 फरवरी को सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में शाम 6 बजे तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदाल बघेल, लोकसभा सांसद श्री चुन्नीलाल साहू अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।समापन समारोह में विधायक सर्वश्री योगेश्वर राजू सिन्हा, सम्पत अग्रवाल, द्वारिकाधीश यादव, श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती उषा पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद श्री लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री अमर अरूण चंद्राकर और श्री यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद पंचायत सदस्य महासमुंद श्री अजय मंगल ध्रुव और संरपच ग्राम पंचायत सिरपुर श्री ललित ध्रुव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।सिरपुर महोत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बसना की कर्मा पार्टी द्वारा कर्मा नृत्य, सुरेन्द्र मानिकपुरी एवं साथियों द्वारा भजन एवं लोकगीत, सोला सिंगार लोक कला मंच खल्लारी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में अश्र भिलाई द्वारा लाईट एवं साउण्ड के प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8 बजे से वालीवुड कलाकार श्री अभिजीत सावंत प्रस्तुति देंगे।सिरपुर महोत्सव की शुरुवात 2006 से हुई है। सिरपुर महोत्सव का इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे है। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक आयोजित की जा रही है।यहां मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है।महोत्सव में शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। यहां पर्यटन मंडल, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा, समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः कुंभ मेले के स्वरूप में आयोजन करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के अनुरूप ही सभी आवश्यक इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए किए गए हैं।संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की देख-रेख में राजिम कुंभ की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस बार राजिम कुंभ का आयोजन रामोत्सव की थीम पर आयोजित की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र लेजर शो है। इस आयोजन में श्रीरामलला के छत्तीसगढ़ के वनवास काल को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में अपने वनवास काल का सर्वाधिक लंबे समय व्यतीत किया था।राजिम कुंभ कल्प मेला के दूसरे दिन रविवार को लोगों की भारी भीड़ रही। मेला में पहुंचने वाले लोग सबसे पहले भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर महोदव मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। संध्याकालीन महानदी आरती के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर महानदी की आरती में शामिल हो रहे हैं।प्रभु श्री रामलला की आकर्षक रंगोलीमुख्य मंच के सामने प्रभु श्रीरामलला की आकर्षक रंगोली लोगों का आकर्षण का केन्द्र है। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की मनमोहक रंगोली को भी देखने आ रहे हैं। इस जीवंत रंगोली का श्रद्धालुगण अपने मोबाइल से सेल्फी भी ले रहे हैं।अनुराधा पौडवाल ने बांधा शमां -अनुराधा पौडवाल के कर्णप्रिय भजन और ‘गीतक दर्शन’ के नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुम्बई से पहुंची अनुराधा पौडवाल और उसकी पुत्री कविता पौडवाल ने भक्तिपूर्ण गीत की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य मंच पर अंतिम प्रस्तुति मुम्बई के गीतासार की टीम द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने भगवान विष्णु के अवतारों की जीवंत प्रस्तुत दी।26 फरवरी के मुख्य आकर्षण - तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण बारूका के भूपेंद्र साहू कृत रंग सरोवर की प्रस्तुति होगी। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत संगीत से मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ी सभ्यता और संस्कृति की धूम रहेगी। इसके अलावा मुख्य मंच पर विजय चंद्रकार द्वारा तिहार लोकमंच और छत्तीसगढ़ की प्रसिध्द गायिका सुश्री तारा साहू के रंग-तरंग लोकमंच की प्रस्तुति होगी। मंच पर इंडियन रोलर बैंड के रोहन नायडू और थर्डजेंडर रतनपुर के स्वारागिनी डांस की प्रस्तुति होगी।
- -मैनपाट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा-मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोहरायपुर, /पर्यटन श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सीतापुर विधायक श्री राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।भक्ति गीत पर झूमे अतिथिसमापन समारोह के अवसर पर मंच पर प्रस्तुति दे रहे प्रसिद्ध कलाकार राजेश मिश्रा के गीत पंखिड़ा ओ पंखिड़ा भक्ति गीत पर संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और जनप्रतिनिधि झूम उठे। इस मौके पर अतिथियों ने शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।
- -एक क्लिक पर उपलब्ध होगी शोध संबंधी जानकारीरायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने शोधकार्यों के प्रबंधन के लिए एनआईसी का रिसर्च प्रपोजल मैनेजमेंट सिस्टम (आरपीएमएस) सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया है। इसकी मदद से शोध प्रबंधन संबंधी सभी कार्य एक ही सॉफ्टवेयर में किए जा सकेंगे।नए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा.) और एनआईसी के टी.एन. सिंह, स्टेट इंफोर्मेटिक्स ऑफिसर, सोमशेखर, निदेशक (तकनीकी) और ललिता वर्मा, उप-निदेशक ने किया। लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा.) ने कहा कि शोध कार्य सभी शैक्षणिक संस्थानों का अभिन्न अंग है। इसका एनआईआरएफ की रैंकिंग में भी काफी महत्व है। नए सॉफ्टवेयर की मदद से मैनुअल कार्य में लगने वाला समय कम होगा और इंट्राम्यूरल और एक्स्ट्राम्यूरल प्रोजेक्ट्स के डेटा एक्स्ट्रेशन में मदद मिलेगी।एनआईसी द्वारा विकसित इस सॉफ्टवेयर में शोधकर्ता स्वयं का प्रोफाइल बनाकर शोधकार्य संबंधी प्रस्तावना, विषयसूची, विस्तृत रिपोर्ट, थीसिस और एब्सट्रेक्ट अपलोड कर सकते हैं। शोध की स्वीकृति, प्रोटोकाल और प्रगति का आंकलन इस सॉफ्टवेयर की मदद से आसानी से किया जा सकेगा। नए सॉफ्टवेयर की मदद से पीआई और को-पीआई अपने सभी शोधकार्य और प्रकाशित शोधपत्रों को स्वयं के प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे जिससे एक क्लिक पर पूरे संस्थान का ब्यौरा उपलब्ध हो सकेगा। एम्स में वर्तमान में 350 शोधकार्य और 72 क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं। कार्यक्रम में उप-निदेशक (प्रशासन) कुनाल शर्मा, अधिष्ठाता (अनुसंधान) प्रो. सरिता अग्रवाल, सह-अधिष्ठाता डॉ. सुब्रत सिंघा और डॉ. संतोष राव ने भाग लिया।
- *डीएमएफ मद से होगा पुल का सौंदर्यीकरण*बिलासपुर /अरपा नदी पर बने रामसेतु पुल का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। रिवर फ्रंट के पास पुराने अरपा पुल का नामकरण *रामसेतु*के रूप में किया गया है। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को नगर निगम द्वारा इसका नामकरण किया गया। विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में इस दिन कार्यक्रम आयोजित था। रामसेतु की गरिमा के अनुरूप अब इसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में आज रामसेतु पुल का स्थल निरीक्षण किया। डीएमएफ मद से इसके लिए प्राक्कलन के अनुरूप लगभग 2.67 करोड़ की राशि दी जायेगी। कलेक्टर ने प्रशासनिक स्वीकृति के लिए जल्द ही फाइल पुट अप करने को कहा है। लगभग ढाई सौ मीटर लंबी पुल की दीवारों में रामायण की चौपाई और प्रमुख प्रसंगों की सुंदर तस्वीर उकेरी जायेगी। खूबसूरत प्रवेश द्वार बनेगा। रात में रोशनी से जगमग होगा। ऐसी सजावट होगी कि अयोध्या के राम मंदिर परिसर जैसी झलक देखने को मिलेगी। निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर /अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद्् के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद् का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन (कोनी) में शुरू हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन सत्र में मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प, माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने की। इसके साथ ही प्रज्ञा प्रवाह, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक और प्रख्यात श्री जे.नंद कुमार, अतिविशिष्ट अतिथि प्रो. पी.वी.कृष्ण भट्ट कुलाधिपति, केन्द्रीय विश्वविद्यालय उड़ीसा, प्रो. राजकुमार भाटिया, पूर्व आचार्य, दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रो. धनंजय सिंह, सदस्य सचिव भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद,विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद्, राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद् महामंत्री, डॉ. शिला राय, श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा रहे।अधिवेशन के प्रथम सत्र में माननीय कुलपति, आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी ने मंचस्थ अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। माननीय कुलपति महोदय ने अपने स्वागत भाषण में सत्र में शोधार्थियों एवं उपस्थितों को मंचस्थ अतिथियों का संक्षेप किन्तु सारगर्भित परिचय प्रदान किया। इसके बाद डॉ. पूजा पाण्डेय ने मंच संचालन किया एवं बताया की राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद् के विषय ‘‘समाज विज्ञान की दृष्टि से भारतीय परंपरा में समग्र विकास’’ एवं 6 उपविषयों के संदर्भ में 150 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए है जिनसे संबंधित स्वमण पुस्तिका एवं श्री श्रीकुमार मुखर्जी की रचना का विमोचन कार्यक्रम भी इसी उद्घाटन सत्र में किया जाना है। इसके बाद सर्वप्रथम अति विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.वी.कृष्ण भट्ट जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय परंपरा के प्रति अपने चिंतन, चिंतन में आम तोर पर चिंतन की वस्तु की ओर निर्देशित जांच, अनुसंधान एवं व्यवहारिक प्रक्रिया तथा कार्यानुभव को समाज हेतु परिभाषित करने का ज्ञान दिया। प्रो. राजकुमार भाटिया, पूर्व आचार्य, दिल्ली विश्वविद्यालय, ने अपने व्यक्तव्य में कहा की समाजिक विज्ञान, मूल रूप से मानव का ही अध्ययन है, मानव के आचरण, मनोभाव और यह मानव को विश्व के अन्य भागों में निवासित व्यक्ति की संस्कृति, सभयता एवं उसके वातावरण का ज्ञान प्रदान करके उनके बीच अन्तर्सम्बंध स्थापित कर सकता है। प्रो. धनंजय सिंह, सदस्य सचिव आईसीएसएसआरए नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कौटिल्य, वेद, चाण्डक्य, अर्थशास्त्र, नीति, कानून और संस्कृति की बात रखी उन्होंने बड़े ही सारगर्भित रूप से उक्त सभी विषयों पर प्रकाश डाला विशेष रूप से उन्होंने कहा की विकास ज्ञान और विज्ञान से है और इसी के समावेश को अनुसंधान करते है, हमें जनजातिय शिक्षा को सहयोग करना चाहिए क्योंकि समाजिक विज्ञान की कार्यप्रणाली व अध्ययन विधि जनजातिय समूह से निकलकर आई है, इस सत्र में प्रज्ञा प्रवाह, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक और प्राख्यात जे. नंद कुमार ने मंचस्थ अतिथि एवं उपस्थितों का अभिनंदन करते हुए उन्होनें छोटी की घटना का जिक्र करते हुए पहले अपनी ओर सभी का ध्यानाकर्षित किया इसके पश्चात् अपने बीज व्यक्तव्य उद्बोधित कर कहाॅ की भारत बोध के आधार पर समाज विज्ञान को पुनर्गठन करता है। मेरे अपने दृष्टिकोण से समाज को कुछ इस प्रकार परिभाषित करता हूॅ जिसमें एक लक्ष्य प्राप्त करने सब को लेकर आगे जाना है। और यह शून्य जीवियों का झूण्ड हो सकता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के पूर्व गणतंत्र दिवस पर लाल किले से दिये विकसित भारत बनाने संदेश और मंत्र समग्र विकसित भारत पर चर्चा की, भारत को विकासित करने से संबंधित मोदी जी के 05 मंत्रो को सविस्तर उपस्थितों के सामने उदाहरण सहित प्रस्तुत किया। वे वर्तमान शिक्षा पद्धति, नई शिक्षा नीति 2020 में अंतर को स्पष्ट किया। उन्होनें कहाँ की हर विज्ञान तथा वैज्ञानिक कारणों के इतिहास को जानना आवश्यक है। अपने उर्जावान बीज उद्बोधन में उन्होनें उपस्थितों को एक लक्ष्य बनाकर भारत को विकसित करने का आहवाहन किया। इसके साथ ही उन्होनें आइजर के समाज विज्ञान पर प्रकशित पुस्तक से संबंधित हमारे भारत के पंचभूतों का विवरण प्रस्तुत किया। पूरे भाषण में वे भारतीय ज्ञान तथा समाज विज्ञान का भारतीय करण के पक्षधर के पर्याय के रूप में अपने वक्तव्य के द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त किया तथा बीच-बीच में विस्मै अलंकार से प्रोत उदाहरण प्रकट कर कहाँ की ‘‘सोये हुए मेरे आत्मा का नाम बुलाना है तो मेरे खुद का नाम बुलाना होगा। अंत में उन्होनें कहाँ की समाज विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक - समाज विज्ञान का उदाहरण समझे, उसे निकाले और उसमें भारतीय विचार को भरना है।उद्घाटन की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे प्राचीन श्रेष्ठ, संस्कृति, संस्कार हमारे भारत वर्ष का है आज की आवश्यकता है भारत की प्रतिष्ठा, गौरव सम्मान, अभियान को गति देने की और जुड़ने की आवश्यकता है। इस अधिवेशन का स्थान बिलासपुर को चुने जाने पर कुलपति महोदय और राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद् के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को संचालन करने वाली पूरी टीम को शुभकामनाएँ प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम श्री रमेश बैस जी, राज्यपाल महाराष्ट्र, ने अपने पूरे उद्बोधन में कहाँ की जब तक राष्ट्रभक्ति की भावना नहीं होगी, गर्व नहीं होगा। एक मात्र भारत है जो राष्ट्रभाषा को बचाने के लिए समिति बनाना पड़ा, भारत के राजभाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए चिंतन और प्रयत्न करने को प्ररित किया।इस अधिवेशन में सम्मिलित होने विभिन्न विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, प्राध्यापक एवं शिक्षाविद् पहुंचे जिनका विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद्, महामंत्री डॉ. शिला राय, आयोजक प्रो. एस.एल.निराला, कुलसचिव श्री शैलन्द्र दुबे, परीक्षा नियंत्रक डॉ तरुण धर दीवान, आयोजन सचिव डॉ. पूजा पाण्डेय ने आमंत्रित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
- -समाज के गरीब तबके तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : अरूण सावबिलासपुर / आईएमए के 19 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दो दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।तिफरा के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ये हमारी प्राथमिकता है। श्री साव ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती बीमारियों के कारण डॉक्टरों की जरूरत बढ़ी है और ऐसे में उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है।आईएमए की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा संगठन है जो चिकित्सा क्षेत्र में जन कल्याण के लिए काम कर रहा है।इस अवसर पर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करना और आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को शत प्रतिशत इलाज की सुविधा प्रदान करना है ।उन्होंने कहा कि धरती के भगवान डॉक्टर ही होते हैं। राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और डॉक्टरों के हित के लिए हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। श्री जायसवाल ने राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विशेष कार्य किये जायेंगे।बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि डॉक्टरों के भरोसे किसी भी प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरी के लिए सरकार तत्परता से काम कर रही है।आईएमए के स्टेट कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्मिथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में मेकाहारा में हृदय के गंभीर रोगों का इलाज किया जा रहा है । हृदय रोग के कई मामलों की उन्होंने जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ नितिन जुनेजा, डॉक्टर बद्री जायसवाल ,डीआर जयसवाल ,डॉ आर एस शर्मा,डॉक्टर अभिजीत राय ज्यादा,डॉ ललित मखीजा,डॉ अशोक कुमार डॉ मनीष बुधी या,डॉक्टर अखिलेश ,डॉक्टर हेमंत चटर्जी,डॉक्टर असलम आरिफ के अलावा प्रदेश भर के लगभग 400 चिकित्सक इस सेमिनार में शामिल हुए। डॉक्टरों ने इस अवसर पर गंभीर मरीजों के इलाज को लेकर नई तकनीक की जानकारी दी और डॉक्टरों की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में आने वाली समस्या को लेकर भी चर्चा की गई।आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ विनोद तिवारी ने बताया कि 2 दिन के सम्मेलन में गरीब एवं आदिवासी दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों का इलाज करने के लिए योजना बनाई गई है जिसमें वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर तथा आदिवासी क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। जांजगीर जिले के कुष्ठ रोग अस्पताल में महिलाओं के कैंसर और गंभीर रोग की जांच शिविर लगाकर की जाएगी।










.jpg)















.jpg)
