महिलाओं ने सीखा सलीकेदार केशसज्जा, सौंदर्य और श्रृंगार

-सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं का दिखा जलवा
टी सहदेव
भिलाई नगर। आज के दौर की महिलाएं सूरत और सेहत को लेकर काफी सजग हैं। यदि उन्हें सौंदर्य एवं श्रृंगार का सही प्रशिक्षण मिले, तो वे आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। उनकी खूबसूरती में निखार लाने के लिए आदि शिव शक्ति समिति ने तालपुरी महिला समिति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को कार्यशाला आयोजित की। जिसमें महिलाओं को सौंदर्य एवं श्रृंगार का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
हेयरस्टाइल एवं मेकअप का प्रशिक्षण
प्रशिक्षिका और जज के तौर पर मौजूद मनीषा चौधरी ने महिलाओं को हेयरस्टाइल तथा स्टेप-बाई-स्टेप बेस, फाउंडेशन, कंसीलर, हाई लाइटर, ब्लशिंग, आई शेडो और लिपिस्टिक लगाना सिखाया। साथ ही उन्होंने सौंदर्य प्रसाधनों की जानकारी भी दी। बता दें कि स्काउट गाइड में राष्ट्रपति और राज्यपाल एवार्ड से सम्मानित मनीषा पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में हैं। इसके अलावा इनका नाम संगीत ग्रुप गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज है।
सौंदर्य प्रतियोगिता में महिलाओं का दिखा जलवा
इस मौके पर सौंदर्य प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें प्रतिभागी महिलाएं पारंपरिक और वेस्टर्न परिधान में कैटवॉकिंग करते हुए अपना परिचय दिया। सौंदर्य प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की घोषणा 3 मार्च को होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह का विशेष योगदान रहा। संचालन आशा जानी ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के लिए तोहफा
आदि शिव शक्ति समिति की अध्यक्ष किम्सी जैन ने बताया कि फिलहाल उनकी समिति राज्य स्तर पर कार्य कर रही है, उनका लक्ष्य है इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल होंगे। किम्सी जैन ने महिलाओं के शौक के बारे में जिक्र किया। उनका कहना था कि महिलाओं के दो शौक होते हैं, एक है खाना बनाना और दूसरा है श्रृंगार करना। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को समिति की ओर से एक तोहफा है। इसके अलावा वे ऐसे बच्चों के कौशल विकास पर भी कार्य कर रही हैं, जिन्हें मंच पर जगह नहीं मिलती। आमतौर पर उन्हीं बच्चों को मंच प्रदान किया जाता है, जो क्रीमी होते हैं।


.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)


Leave A Comment