- Home
- छत्तीसगढ़
- - रिक्त पदों में नियुक्ति प्रक्रिया का कार्य शीघ्र करें पूर्णदुर्ग, / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे है विभागीय प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा।कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के उपरांत किसी भी प्रकार के नवीन कार्य प्रारंभ नही होगा और न ही कोई नया वर्कआर्डर जारी नही किया जाएगा। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में रिक्त पदों में नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए भर्ती कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा।उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर हुई कार्यवाही के बारे अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे हुए लोगों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बन जाए, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करने को कहा। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त तहसीलों को जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण के लिए प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने स्कूल जतन योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की जानकारी, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिन्हित हाट बाजारों, स्वास्थ्य केन्द्रों में किए जा रहे टेस्ट एवं दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि अनुविभागीय अधिकारी हाट बाजारों में स्वयं जाकर निरीक्षण करें कि कितने मरीजों की जांच की गई और कितने मरीजों का लैब परीक्षण किया गया।सारथी ऐप का उपयोग करते हुए जनदर्शन, जनचौपाल और जन शिकायतों के प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। एक कदम समाधान की ओर के कुशल संचालन तथा नियमित निगरानी कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा। यदि आवेदनों पर निराकरण नही हो पा रहा है तो आवेदक को स्पष्ट जानकारी देने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्रीमती योगिता देवांगन सहित सभी अनुविभाग के एसडीएम, तहसीलदार व जनपद सीईओ उपस्थित थे।
- दुर्ग । / दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 04 अक्टूबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 03 नये प्रकरण मिले है। वर्तमान में 07 मरीज भर्ती है एवं कोई भी मरीज की गंभीर स्थिति नहीं है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा मास्किटो सोर्स रिडक्शन का कार्य दैनिक रूप से किया गया है। डेंगू एलिजा पॉजिटिव के नये मरीज सेक्टर-7 से 01, रिसाली सेक्टर से 01, मॉडल टाउन भिलाई से 01 का रहवासी है। नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफॉस एवं एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए मेलाथियॉन से फागिंग का कार्य किया जा रहा है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली नगर निगम जनस्वास्थ्य विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण/शहरीय की टीम द्वारा कुल 119100 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जांच किये कुलर पानी टंकी व अन्य कंटेनर की संख्या-157242 जिनमें से 56956 खाली कराये गये। सभी कंटेनरों में 92707 स्थानों में टेमीफास डालकर लार्वा का नष्टीकरण किया गया, 121836 पाम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सभी नगर निगम एवं मीडिया के द्वारा लगातार लोंगों से यह अपील की जा रही है कि सप्ताह में एक दिन शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाना डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए उचित होगा। उस दिन घर के सारे कन्टेंनर जैसे कुलर, पानी टंकी व अन्य जिसमें बारिश का पानी एकत्रित हो उसको समतल जगह में उस पानी की निकासी की जाये। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कारगर होगा। अपील नही मानने पर यदि किसी घर मे पहली बार लार्वा मिलता है तो नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समझाईश दी जाएगी और दूसरी बार लार्वा मिलने पर 500 रूपए से लेकर 5000 रूपए तक का अर्थदंड वसूला जाएगा जिसकी जवाबदारी स्वंय की होगी। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी.मेश्राम एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सी.बी.एस.बंजारे के द्वारा लोगो से यह अपील की जाती है कि बुखार आने पर मलेरिया एवं डेंगू की जॉंच की जाये। डेंगू एवं मलेरिया की जॉंच जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सभी सामु.स्वा.केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में जॉंच निःशुल्क किया जा रहा है। जॉच के उपरान्त ही डॉक्टर के परामर्श से दवा लेना उचित होगा।
- - योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक दलेश्वर साहू की अध्यक्षता में किया गयाडोंगरगांव। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन, लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में 50 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य तथा श्री दलेश्वर साहू मान. विधायक डोंगरगांव व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि शहरी परिवेश के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोगों के दिनचर्या में भी परिवर्तन हो रहा है जिससे मनुष्य में अनेक व्याधियाँ भी उत्पन्न हो रही हैं इसके बचाव का सरल और सहज उपाय योग है इसके लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राज्य में आमजनों के स्वस्थ को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयास करते हुए निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है।माननीय विधायक महोदय ने कहा कि श्री ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री भावेश सिंह, श्री एम एल पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, श्री हीरा सोनी उप-सरपंच ग्राम पंचायत लाल बहादुर नगर, श्री बी एल ठाकुर उप-संचालक समाज कल्याण विभाग जिला-राजनंदगांव, श्री रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, नितिन साहू, नोवल कुमार साहू, सुदर्शन लाल सेन, एन डी गोरी, खुजू लाल निषाद, भुनेश्वर साहू, दीपक यादव मानसिंग निषाद, योग साधक श्री नेत राम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक श्री नेत राम निषाद द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 से 07:30 बजे स्थान:- बहुउद्देशीय भवन, लाल बहादुर नगर, जिला राजनांदगांव में किया जाएगा।
- -बिलासपुर जिले में 14 लाख 13 हजार 823 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग-जिले में बढ़े 50 हजार 311 मतदाताबिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरांत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में अंतिम प्रकाशन के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 13 हजार 823 है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 10 हजार 777, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 2 हजार 961 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है।कलेक्टर श्री झा ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान 2 अगस्त 2023 की स्थिति में जिले में 13 लाख 63 हजार 512 मतदाता थे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन के पश्चात जिले में 50 हजार 311 मतदाता बढ़े है। इनमें 23 हजार 520 पुरूष एवं 26 हजार 797 महिला मतदाता बढ़े है। इसके साथ ही पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में भी 15 हजार 595 की वृद्धि दर्ज की गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में दिव्यांग मतदाता 9 हजार 330 दर्ज किये गये है। मतदान केंद्रों की संख्या 1502 है। इनमें कोटा विधानसभा में 203, तखतपुर में 287, बिल्हा में 200, बिलासपुर में 228, बेलतरा में 250 एवं मस्तूरी में 334 मतदान केंद्र शामिल है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की है।
- -राज्यस्तरीय युवा उत्सव का करेंगे शुभारम्भरायपुर। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, श्री अनुराग सिंह ठाकुर कल, 05 अक्टूबर, 2023 (गुरूवार) को नियमित विमान सेवा से प्रात: 09.00 बजे रायपुर पहुंच रहे हैं । रायपुर पहुंचने के बाद केन्द्रीय मंत्री, प्रात: 10.00 बजे नेहरू युवा केन्द्र संगठन, रायपुर द्वारा रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे ।इस कार्यक्रम के बाद श्री अनुराग सिंह ठाकुर, होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में दोपहर 12.00 बजे मीडिया-एप लांच करेंगे । मीडिया-एप लांचिंग कार्यक्रम के बाद वे अपराह्न 02.15 बजे नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ।
-
-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित
रायपुर ।. छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आज प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे। - रायगढ़ / रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार उपस्थित रहे।
- - रिसाली नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने की लोगों से अपील-ए ब्लॉक में गुरुवार को डस्टबिन वितरित किए जाएंगेटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक में बुधवार को पीसीसी महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य जितेंद्र साहू ने तरल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डस्टबिन वितरित किए। डस्टबिन वितरण में विलंब न हो, इसके लिए उन्होंने निगम के कर्मचारियों को समूहों में बांटा और उन्होंने खुद घर-घर जाकर डस्टबिन वितरित किए। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गीले कचरे को हरे डस्टबिन में तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में डालकर रिसाली नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर पूरे समय वार्ड अध्यक्ष और कांग्रेस के जिलासचिव अमनदीप सोढ़ी भी मौजूद थे। ए ब्लॉक में गुरुवार को डस्टबिन वितरित किए जाएंगे।डस्टबिन वितरण पहले स्लम एरिया मेंकॉलोनी में डस्टबिन वितरण में हुई देरी पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में स्लम एरिया को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि मलिन बस्तियों में गंदगी ज्यादा फैली रहती है। जिसमें डेंगू जैसी घातक बीमारियां पनपती हैं। इसलिए ऐसे क्षेत्रों में डस्टबिन पहले और रिहायशी कॉलोनियों में बाद में बांटे गए। उन्होंने बताया कि डस्टबिन वितरण के लिए राज्य सरकार और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अलग से बजट का प्रावधान कर डस्टबिन मंगाए, ताकि हमारा निगम स्वच्छ रहे तथा लोग स्वस्थ रहे। महासचिव ने निगम के विकास कार्यों का सिलसिलेवार जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार और गृहमंत्री की पहल पर रिसाली निगम को लेकर जो सपने संजोए गए थे, उन्हें साकार करने के लिए 200 करोड़ के विकास कार्यों को अंजाम दिया गया।रिसाली अभी भी भिलाई निगम पर निर्भरउन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बहुत सारे मामलों में रिसाली नगर निगम अभी भी भिलाई निगम पर निर्भर है, इसलिए विकास कार्यों को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई। आलम यह है कि रिसाली निगम का दफ्तर बीएसपी स्कूल में और यहां तक कि अस्पताल भी बीएसपी के स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हो रहा है। आने वाले समय में बीएसपी से 150 एकड़ जमीन हस्तांतरित की जाएगी। इस बारे में गृहमंत्री ने बीएसपी उच्च प्रबंधन से चर्चा भी की है। जब जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब अन्य विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ने लग जाएंगे और इसके साथ ही सारी व्यवस्थाएं विधिवत हो जाएंगी।
-
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक एवं पी.एच.डी. छात्र हेम प्रकाश वर्मा को विगत दिनों कृषक सभागार, इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय में आयोजित 55वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस और राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हेम प्रकाश वर्मा को सत्र 2022-23 में राष्ट्रीय सेवा योजना में उल्लेखनीय कार्य हेतु राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयं सेवक सम्मान एवं 10 हजार रूपये नगद राशि से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सम्मानित स्वयं सेवक ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से सौजन्य भेट करके इस उपलब्धि के बारे में अवगत कराया। कुलपति डॉ. चंदेल ने उन्हें एवं उनसे जुड़े पूरी टीम को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. जी.के. दास, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर, डॉ पी. के. सांगोडे कार्यक्रम समन्वयक, डॉ संजय कुमार भरिया कार्यक्रम अधिकारी (बालक ईकाई) राष्ट्रीय सेवा योजना इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित थे। -
भिलाईनगर/शिवाजी नगर खुर्शीपार क्षेत्र के जोन 1, 2 एवं 3 की सीवर पाईप लाईन तथा 7 वार्डो में बीएसपी मकान के बैक लाईन में 40 वर्ष पूर्व बिछाए गये सीवर लाईन के संधारण कार्य की स्वीकृति महापौर परिषद ने प्रदान किया है, ताकि जल जनित बिमारी पर रोक थाम हो सके साथ ही अन्य 9 प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है।
महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा उपायुक्त रमाकांत साहू एवं परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में कुल 11 प्रस्ताव विचार हेतु प्रस्तुत किये, जिसमें खुर्सीपार के जोन 1, 2 एवं 3 में सीवर लाईन निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने तथा वार्ड 38, 39, 42, 45, 48, 49 एवं 50 में बी.एस.पी. क्वाटर के बैक लाईन में 40 वर्ष पूर्व बिछाये गये पेयजल पाईप लाईन तथा सीवर लाईन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल हेतु प्रदाय किये जाने वाले पानी से डायरिया, पीलिया जैसे जल जनित बिमारी की आशंका बनी रहती है, जिसके स्थायी समाधान के लिए सीवर लाईन का संधारण एवं आवश्यकता अनुसार बदले जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया है।
राम नगर मुक्तिधाम में शवदहन हेतु जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति , वार्ड 25 संतोषी पारा तेल्हानाला का विकास कार्य किये जाने की स्वीकृति दी गई। जोन 5 सेक्टर 6 के 14 वार्डो में सार्वजनिक मंच, सामुदायिक भवन, मैदान, उद्यान का संधारण एवं प्रकाश व्यवस्था कार्य की वही सेक्टर 10 के सड़क 42 एवं 43 मे ंपाथवे निर्माण की स्वीकृति महापौर परिषद ने प्रदान किया है तथा वार्ड 5 में जर्जर सामुदायिक शौचालय, गांधी नगर में पुराना फाउण्टेन, शेड युक्त मंच पुड़की पारा फरीद नगर तथा कृष्णा नगर में क्षतिग्रस्त पम्प हाउस को ध्वस्त करने की अनुमति तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर प्रदान किया गया है।
बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, मन्नान गफ्फार खान, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, चन्द्रशेखर गंवई, जोन आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। -
भिलाईनगर । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।
राजस्व अधिकारी प्रीति सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।
62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के श्री तीरथ राम यादव आ0 श्री कंगलू राम यादव पम्प सहायक, श्री सुदामा प्रसाद सोनी आ0 स्व0 लोचन प्रसाद सोनी चैकीदार, श्री पुरूषोत्तम चन्द्राकर आ0 स्व0 मगन लाल चन्द्राकर हेल्पर, श्री इंदल आ0 श्री भुनेश्वर सफाई कामगार सहित 04 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में निगम के बसंत देवांगन, संजय शर्मा, अजय शुक्ला, राजेश पालवे, सीताराम, मनीष चंद्राकर, हंसराज, अप्पा राव सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के सन्दर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी /कर्मचारी तथा अन्य हेतु जारी आदर्श आचार संहिता का पालन चुनाव आचार संहिता की घोषणा के उपरांत तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराने हेतु मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट ( एम. सी. सी.) समिति का गठन आदेश जारी कर किया है. एम. सी. सी. समिति में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय नोडल अधिकारी बनाये गये हैँ, वहीं सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को संयोजक, नगर निवेशक निशिकांत वर्मा को समिति में सदस्य बनाया गया है.आयुक्त ने गठित समिति को अपने -अपने क्षेत्र से सम्बंधित अधिकारी /कर्मचारी को निर्देश देकर सम्पति विरुपण अधिनियम /आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है।
- -वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की कार्ययोजना पर हुई चर्चारायपु लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। उन्होंने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में हुई बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु की हर महीने समीक्षा करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भारत सरकार को भेजे जाने वाले बजट पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आगामी दो वित्तीय वर्षों 2024-25 और 2025-26 में 4942 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव है।राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा और महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
- -छत्तीसगढ़ शासन ने दस्तावेज के विनिष्टिकरण की अवधि 2 साल किए जाने का प्रस्ताव आयोग को भेजारायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए आयोग की परीक्षाओं के दस्तावेज के विनिष्टिकरण की व्यवस्था में बदलाव लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आयोग की परीक्षाओं की आंसर सीट एवं दस्तावेजों के विनिष्टिकरण के अवधि को दो साल किए जाने का प्रस्ताव भेजा है।गौरतलब है कि पीएससी परीक्षाओं की आंसर सीट एवं दस्तावेज के विनिष्टि किए जाने के कायदे कानून छत्तीसगढ़ राज्य में लंबे समय से चली आ रही है। इसमें बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा लोक सेवा आयोग को आंसर सीट एवं अन्य दस्तावेजों को विनिष्टिकरण की अवधि को दो साल तक बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
- -नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को करेंगे संबोधित-प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में बनने वाले जैतखाम का होगा शिलान्यास-शासन के विभिन्न योजनाओं के 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का होगा वितरण-विभागीय प्रदर्शनी से दिखेगी विकास कार्यों की झलकरायपुर / रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद श्री मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद श्रीमती गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, सभापति नगर निगम श्री जयंत ठेठवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्री सुशील भोय, सरपंच कोड़ातराई श्रीमती पद्मलता चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।भरोसे के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 स्व-सहयता समूहों को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 समूहों को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 1317 हितग्राहियों को 98 लाख 71 हजार रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी। शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत श्रीमती दिलकुंवर राठिया को 4 लाख तथा श्रीमती उर्मिला राठिया को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग के तहत किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत से 13 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं अनुदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत पम्प सेट का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकिल, टीएलएम एवं ब्लाइन्ड स्टिक सहायक उपकरण तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 6 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
- - जिला न्यायालय परिसर में 2 करोड़ 52 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज दुर्ग प्रवास के दौरान जिला न्यायालय परिसर में 33 लाख रूपए की लागत से निर्मित अधिवक्ता संघ के आदर्श लाइब्रेरी का लोकार्पण तथा 2 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बार रूम नंबर 04 की पुरानी बिल्डिंग के नये सिरे से निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडव्होकेट जनरल श्री सतीश चंद्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शपथ ग्रहण के समय अधिवक्ता संघ द्वारा लाइब्रेरी एवं बार रूम मरम्मत की मांग की गई थी। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ में न्यायालयीन व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्था संबंधी विभिन्न मांगे पूरी की गई है। उन्होंने देश की आजादी में अधिवक्ताओं की योगदान को उद्घृत करते हुए कहा कि समाज के विकास हेतु तब भी अधिवक्ताओं का योगदान रहा और आज भी है। आज समाज में सबसे ज्यादा बुद्धिजीवियों में अधिवक्ताओं को माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान में व्यवस्था है कि यदि आप आरोपी है, तो को भी आपको कानून सम्मत अपनी बाते रखने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने न्यायालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं के योगदान के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के एडव्होकेट जनरल श्री सतीश चंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में न्यायालयीन व्यवस्था में आवश्यकताओं के लिए मुख्यमंत्री जी की पहल पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन ने स्वागत प्रतिवेदन में संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री जी को संघ की ओर से साधुवाद दिया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीता यादव एवं अन्य न्यायाधीश, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, विधायक श्री अरूण वोरा एवं देवेन्द्र यादव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के श्री आर.एन. वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने किया आर्गेनिक सी-मार्ट का अवलोकन -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गंजपारा दुर्ग में नवनिर्मित आर्गेनिक सी-मार्ट के प्रवेश द्वार पर फीता काटकर इसका अवलोकन किया। 67 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस आर्गेनिक सी-मार्ट में किसानों द्वारा उत्पादित आर्गेनिक उत्पादकों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि जिले में कुल 155 जैविक बाड़ियां है, जिसमें 60 जैविक बाड़ियों में साग-सब्जी-फल का उत्पादन हो रहा है। जिले में पंजीकृत 1200 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। सी-मार्ट के आरंभ हो जाने के पश्चात् इन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से अब तक एक करोड़ 78 लाख रूपए की जैविक उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। इस अवसर पर दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा एवं भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद का तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग उपरांत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 05 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजेे लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग., प्रथम तल, ब्लॉक-सी, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में किया जाना है।लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकरी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया हैं, वे अपना बुलावा पत्र विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
- -अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी की अंतिम रैंक 2005-दस्तावेज सत्यापन में पात्र पाए गए इस रैंक से उपर के अभ्यर्थी नियुक्ति न मिलने पर कर सकते हैं अभ्यावेदनरायपुर /लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के क्रम में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार रैंक तथा उपलब्ध पदों के आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किये गये हैं।गौरतलब है कि आरक्षण नियमों के अनुसार अनारक्षित संवर्ग में सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट में उनके रैंक अनुसार नियुक्ति दी जाती है तथा अन्य संवर्गों में केवल संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी जाती है। इसका तात्पर्य है कि यदि अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी की मेरिट में रैंक सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी से उपर है, तो उसे अनारक्षित श्रेणी में नियुक्ति की पात्रता है। अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के लिए उपलब्ध पदों से अधिक अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया था। इस कारण सामान्य श्रेणी के कुछ ऐसे अभ्यर्थी जिनके रैंक अन्य पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के रैंक से नीचे थी, उन्हें अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति नहीं मिल पाई है क्योंकि अनारक्षित संवर्ग के पद भर गये हैं। यहां स्पष्ट किया जाता है कि अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से उपर रैंक वाले किसी भी श्रेणी का कोई अभ्यर्थी नहीं छूटा है। अनारक्षित संवर्ग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी की अंतिम रैंक 2005 है। अधिकारियों ने बताया कि यदि इस रैंक से उपर का कोई अभ्यर्थी नियुक्ति से छूटा है एवं दस्तावेज सत्यापन में उसे पात्र पाया गया है, तो ऐसा व्यक्ति संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।
- - गांधी जयंती पर संस्कृति विभाग में लगी प्रदर्शनी के ऐतिहासिक दस्तावेजों में हुआ खुलासा- धमधा आजादी के पहले से है महात्मा गांधी पुस्तकालय और उसका भवनधमधा । ऐतिहासिक नगर धमधा के लोगों के नाम आजादी की लड़ाई में भले ही दर्ज नहीं हो सका हो, लेकिन धमधा के लोगों का महात्मा गांधी के प्रति असीम प्रेम था। इसकी एक झलक 1933 में अंग्रेज अधिकारी व्दारा लिखे गए गोपनीय पत्र में देखने के मिलती है, जिसमें लिखा गया है कि महात्मा गांधी जब दुर्ग के दौरे पर आए थे, तब धमधा के लोगों ने उन्हें एक पोटली दी थी, जिसमें 101 रूपए का दान था।इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग व्दारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन यात्रा में मिलती है। गांधी जयंती के अवसर पर 4 अक्टूबर तक रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय की कला विथिका में आयोजित प्रदर्शनी में एक ऐतिहासिक पत्र भी रखा गया है, जिसमें गांधी जी का दुर्ग जिले की यात्रा के बारे में लिखा गया है। यह पत्र 17 नवंबर 1933 को जबलपुर कैंप के एक अंग्रेज अधिकारी ने मुख्य सचिव के गोपनीय पत्र के संदर्भ में लिखा है। इस पत्र में उल्लेख है कि गांधी जी 22 नवंबर 1933को दोपहर 2.30 बजे कोलकाता मेल से दुर्ग पहुंचे। उनके साथ रविशंकर शुक्ल और शिवदास डागा रायपुर से तथा आरके झा व घनश्याम सिंह गुप्ता दुर्ग से थे। उनके स्वागत में 50 स्वयंसेवक उपस्थित थे। गांधी जी ने आर्य समाज कन्या शाला का दौरा किया, जहां अर्जुंदा के महार समाज की महिलाओं ने चरखा कातने का प्रदर्शन किया। वे हरिजन बस्तियों में भी गए, रास्ते में सफाईकर्मियों ने उन्हें माला पहनाई और फल दिया। महात्मा गांधी घनश्याम सिंह गुप्ता के घर से 4.10 बे निकले और मोती तालाब में एक सभा हुई, जिसमें 15 हजार लोग शामिल हुए। इसमें गांधी जी को तीन पोटली दी गई, जिसमें एक धमधा की पोटली थी, जिसमें 101 रूपए थे। दो और पोटली थी, जो बार एसोसिएशन (200 रुपए) और संग्रहित राशि (320 रुपए) थी। पत्र ने यहा भी लिखा है कि गांधी जी कुछ देर कुम्हारी में भी रूके थे।प्रदर्शनी देखने गए धर्मधाम गौरवगाथा समिति के सदस्यों ने ऐतिहासिक पत्र में धमधा के नाम के उल्लेख होने पर गर्व का अनुभव किया। समिति के संयोजक श्री वीरेंद्र देवांगन, ईश्वरी निर्मल, अशोक देवांगन ने बताया कि धमधानगर की शैक्षणिक यात्रा सुरता किताब में भी इस बात का उल्लेख है, जिसमें बताया गया है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदय प्रसाद उदय ने ही हरिजन उद्धार और राष्ट्रीय आंदोलन के लिये गांधी जी को 101/- की पोटली सौंपी थी, जिसके बाद गांधी जी ने श्री उदय को पत्र लिखा था।आजादी के पहले ही यहां प्रभाव युवक संघ संचालित था, जो शैक्षिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रहा था। इस संस्था आजादी के पहले ही पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा था, जिसके लिए 1948 में एक भवन निर्माण कराया गया और इसका नाम महात्मा गांधी पुरस्तकालय रखा गया। इसका उद्घाटन सेवाग्राम के पंडित आचार्य राधाकृष्णन ने की थी। श्री वीरेंद्र देवांगन ने कहा कि धर्मधाम गौरवगाथा समिति अपने पुरातत्व, ऐतिहासिकता और तालाबों के संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। धमधा के शोध में यह पत्र काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने इसके लिए संस्कृति विभाग का विशेष आभार जताया है, जिनके माध्यम से धमधा के इतिहास की जानकारी मिली है।
- -खाने में परोसा गया मुनगा, लालभाजी, करमत्ता भाजी, सुनसुनिया भाजी, भोतवा भाजी, जिमीकाँदा और बड़ी-बिजौरी-समाजिक प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का जताया आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिला के डभरा में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डभरा में कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज प्रमुखों के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल-दाल, रोटी के साथ मुनगा, लाल भाजी, करमत्ता भाजी, सुनसुनया भाजी, भोतवा भाजी, जिमीकाँदा और बड़ी-बिजौरी परोसा गया। मुख्यमंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करता पाकर समाज प्रमुख खुशी से गदगद दिखे। आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज के लोगो को शासन की विभिन्न योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
- -मात्रात्मक त्रुटि में सुधार से 12 समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल, इससे इन्हें मिल रही सरकारी नौकरी, गद्गद् समुदायों ने गजमाला से किया मुख्यमंत्री का स्वागत-मालखरौदा अब होगा नगर पंचायत, चंद्रपुर में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्ररायपुर, / प्रदेश के जिन 12 जनजातियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे थे। इन समुदायों का जाति प्रमाण पत्र बनने से शासकीय सेवाओं में नौकरियां मिली है। इनके अधिकार सुरक्षित हुए है। यह आपके धैर्य साहस और संघर्ष की जीत है और उपलब्धि का दिन है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिले के डभरा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 145 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। साथ ही उन्होंने मालखरौदा को नगर पंचायत बनाने और चन्द्रपुर में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनजाति समुदाय ने 12 जातियों के अनुसूचित जनजाति में शामिल होने पर गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया और अपनी खुशी जाहिर की।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि यह सरकार किसानों, आदिवासियों और मजदूरों की सरकार है और हमेशा हम आपके साथ खड़े है और खड़े रहेंगे। हमारी सरकार ने आदिवासियों को उनके अधिकार वापस दिलाए। उनके तीज-त्यौहार और आदिम संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि आदिवासियों की लगभग एक लाख एकड़ जमीन उद्योग और व्यापार के नाम पर छीन ली गई थी, जिसे हमने वापस लौटाने का काम किया है। ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आदिवासियों को उनकी भूमि वापस की गई है।मुख्यमंत्री ने आज शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हमने ऐलन संस्था के साथ एमओयू किया है और इसके माध्यम से बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने की शुरूआत हुई है। हमारी सरकार ने युवाओं के केरियर निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही मैंने आज घोषणा की है कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में छात्र-छात्राओं को पीएससी की निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग दी जाएगी। इस पहल से पूरे प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिलेगा और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अधिक मेहनत कर पाएंगे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले पांच सालों में हमने 100 राजस्व तहसील बनाने का काम किया है, जिससे प्रदेश के दूर-दराज में रहने वाले लोगों को सर्वाधिक सुविधा मिली है। जाति, आय, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के आसानी से बनने सहित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हमने मजबूत ढांचा बनाया है, और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। धन्वंतरी योजना से लोगों को सस्ती दरों पर दवाईयां मिल रही है, जिससे उनके पैसों की बचत हुई है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया। हमने किसानों को उपज का सही दाम देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 28 सितंबर को मिल चुकी है और चौथी किश्त भी 31 मार्च 2024 के पहले मिल जाएगी। हमारी सरकार में लगातार धान की खरीदी भी बढ़ी हैं और पिछले साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियों और अनुसूचित जातियों और किसानों के हित का काम किया है और यहां पूरे देश में तीन चौथाई लघु वनोपजों की खरीदी हो रही है। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और विधायक श्री रामकुमार यादव ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने जिला प्रशासन और यूनीसेफ की संयुक्त पहल सर्वशक्ति योजना का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री रामसुंदर दास, विधायक चन्द्रपुर श्री रामकुमार यादव, जनप्रतिनिधि, आदिवासी समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
- -नगरनार प्लांट से 50 हजार बस्तर वासियों को मिलेगा रोजगार-देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का-मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी हैजगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि मोदी सरकार धान का दाना दाना खरीदती है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि अउ नई साहिबो, बदल के रहिबो।बस्तर तब भी था, जब राम आये थेप्रधानमंत्री के कहा कि यह बस्तर, यह दंडकारण्य आज बना हो, ऐसा नहीं है। यहां मेरे आदिवासी भाई बहन मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं बसे हैं। यहां यह तब भी थे, जब प्रभु राम यहां आए थे। अटल जी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा सरकार ही थी जिसने जनजाति विकास के लिए काम किया। अलग से मंत्रालय बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बस्तर को नजरअंदाज किया। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। मेरा तो आपसे सीधा नाता है। दिल का नाता है।प्लांट का मालिक बस्तर के लोगप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि बस्तर का यह स्टील प्लांट आपका है। इसके मालिक मेरे बस्तर के लोग हैं। मेरे छत्तीसगढ़ के लोग हैं। इस प्लांट के मालिक सिर्फ बस्तर के मेरे भाई बहन हैं। कोई आपका हक नहीं छीन सकता।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां 27000 करोड़ के प्रोजेक्ट बस्तर को मिले हैं। आज यहां देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है। आपको गौरव हो रहा है। यह स्टील का कारखाना हमारे बलिराम कश्यप का सपना था, जो साकार हुआ है। बलीराम जी उस जमाने में कहा करते थे। आप दशकों से इसका इंतजार कर रहे थे। दिल्ली में मीटिंग में रमन सिंह स्टील कारखाने के लिए आवाज उठाते थे। आपकी आवाज वहां पहुंचाते थे। बस्तर के नौजवान मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हुए। यह मोदी है। यह आपके बीच पला बढ़ा है। इसलिए आपका ही सोचता है। गरीब का हित कैसे हो, यही मोदी के दिमाग में रहता है। इसलिए हमने बस्तर में स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा किया। 24000 करोड़ कारखाने में लगाए। 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ज्यादा लोगों को काम मिले, इसके लिए और निवेश होने वाला है। पूरे बस्तर की किस्मत और तेजी से बदलने वाली है।पहली महिला आदिवासी को राष्ट्रपति बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भी भाजपा को मिला है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। हमारी सरकार आदिवासी सेनानियों क्रांतिवीरों को समर्पित स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बना रही है। हमने जनजाति वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति ढाई गुना कर दी। 300 से अधिक एकलव्य आवासीय विद्यालय बने हैं, मेरे जनजाति बच्चों के लिए। भाजपा सरकार देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम चल रही है। बस्तर संभाग में अनेक जिले इन आकांक्षी जिलों में शामिल हैं। अब तो हम उससे भी आगे बढ़ करके जिले से लेकर आकांक्षी ब्लॉक की पहचान कर रहे हैं। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा भी हम छत्तीसगढ़ में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं।33 फीसदी महिला आरक्षणप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन चुका है। 33 फीसदी महिला आरक्षण लोकसभा विधानसभा में दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन लाना है। बस्तर को, छत्तीसगढ़ को संकल्प लेना है। विकास का डबल इंजन फिर लगेगा। फिर से छत्तीसगढ़ विकास करेगा।इस दौरान उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार पर कई आरोप लगाए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा, बुढ़ादेव की धरती, दंडकारण्य की पवित्र भूमि में स्वागत है। हमारा बस्तर भोले भाले एवं शान्ति प्रिय लोगों का क्षेत्र है, आज इस क्षेत्र में अपने जननायक को पाकर पूरा बस्तर और छत्तीसगढ़ आनंदित है, प्रसन्न है। छत्तीसगढ़ को बस्तर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इतना प्यार करते हैं इतना लगाव रखते हैं दुनिया के सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना को शुरुआत करने के लिए इन्होंने बस्तर को चुना था। यह बस्तर के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। एक आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बिठाया यह आदिवासी समाज के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की 12 जातियां वर्षों से लिपिकीय त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित थे, लिपिकीय त्रुटियों को दूर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समाज के इन जातियों को उनका हक दिलाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड़ रूपए की भी अधिक की सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के लिए लगातार 3 लाख करोड रुपए से भी अधिक की राशि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दी है ।इस दौरान मंच में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय, किरण देव, मोहन मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, कमलचन्द भंजदेव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, तेजस्वी मंडावी, शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, चौतराम अटामी, रुपसाय सलाम, सतीष लाठिया, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार दीपेश अरोरा, संतोष बाफना, सुभाऊ कश्यप, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप, कांकेर प्रत्याशी आशाराम नेताम मौजूद रहे।
- -5 एवं 6 अक्टूबर को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में होगा आयोजनरायपुर । केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर नेहरू युवा संगठन, रायपुर के तत्वावधान में 5 एवं 6 अक्टूबर, 2023 को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय युवा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे । छत्तीसगढ़ के 28 जिलों से लगभग 500 युवक एवं युवतियां इस युवा उत्सव में भाग लेंगे ।युवा उत्सव के दौरान चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा । यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अमृतकाल के पंच प्रण- विकसित भारत, गुलामी की सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकजुटता और नागरिक कर्तव्य पर आधारित होगा ।
- दुर्ग /आगामी विधानसभा निर्वाचन - 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा का विक्रय करने वाले अपराधियों पर लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने जानकारी दी कि आबकारी विभाग दुर्ग के द्वारा मंगल बाजार मरोदा भिलाई में 01 अक्टूबर 2023 को अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 50 पाव, मात्रा 9 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इसी प्रकार 2 अक्टूबर 2023 को शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग दुर्ग के टीम द्वारा टी पी नगर भिलाई में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 133 पाव, मात्रा 23.94 बल्क लीटर (47 पाव ब्रेस्टो रेयर व्हिस्की, 57 पाव देशी मदिरा मसाला, 29 पाव देशी मदिरा प्लेन) जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पाटन क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 890 लीटर महुआ शराब, 25600 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध अज्ञात अरोपी की पतासाजी की जा रही है। माह सितम्बर 2023 में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा कुल 220 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिसमें अवैध शराब 2066.9 लीटर, महुआ लाहन 35922.25 किलोग्राम, जिसका बाजार मूल्य 2256950/- रूपये एवं 06 दो पहिया वाहन तथा 01 चार पहिया वाहन जप्त किया गया है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थाे के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त के अतिरिक्त आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
- बिलासपुर, /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला भरनी में शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री रामकुमार ध्रुव के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती रेखा ध्रुव, कोटा विकाखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझवानी के प्रधान पाठक स्व. श्री घनश्याम सिंह राय के पुत्र श्री अनुपम राय, मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला खैरवारपारा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. प्रमोद कुमार सोनी के आश्रित परिवार से श्री अनिल कुमार एवं कोटा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला पहाड़बछाली में कार्यरत स्व. श्री शिवसेवक सिंह के परिवार से श्रीमती सरस्वती पैकरा ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।





.jpg)

















.jpg)


.jpg)
