- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तारबिलासपुर. बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। एलायंस एयर द्वारा इस दिन से बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी शाम की विमान सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। नई सेवा के तहत विमान शाम 6:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगा और 6:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। यह उड़ान रात 9:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। प्रारंभिक चरण में यह सेवा प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी, जिसे यात्रियों की मांग के अनुसार भविष्य में सप्ताह में दो दिन तक बढ़ाने की योजना है। इस नई सुविधा से अब यात्री दिनभर के अपने कार्यों को निपटाने के बाद शाम को सीधे देश की राजधानी के लिए यात्रा कर सकेंगे।खासतौर पर व्यावसायिक, शासकीय और निजी कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सेवा बेहद सुविधाजनक साबित होगी। इसके साथ ही, शाम के समय उड़ान संचालन से एक महत्वपूर्ण तकनीकी लाभ भी मिलेगा। दोपहर के उच्च तापमान के कारण विमानों पर लगने वाली ‘लोड पेनल्टी’ की समस्या अब नहीं रहेगी, जिससे विमान अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगे। इससे अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी और यात्रा अनुभव बेहतर होगा। यह नई हवाई सेवा न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने में सहायक होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
- 0- संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देशबिलासपुर. जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।जनदर्शन में कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को सामूहिक आवेदन देते हुए बताया कि गांव के ही गंगा राम गोड़ द्वारा मुक्तिधाम की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। मस्तुरी के ग्राम पंचायत खोरसी की वृद्ध महिला जहाज बाई ने शौचालय निर्माण के लिए कलेक्टर से सहायता राशि की मांग की। वृद्धा ने बताया कि घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें मजबूरन घर से बाहर जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से सशक्त न हो पाने के कारण स्वयं से शौचालय निर्माण करवाने में असमर्थ है। जनदर्शन में ग्राम करमा की त्रिवेणी साहू ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके पास खेती के लिए स्वयं की कोई भूमि नहीं है। मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। जनदर्शन में ऐसे ही दर्जनों अन्य आवेदन भी मिले। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम केसला के उत्तम रात्रे ने बोर पंप के खराब विद्युत केबल को बदलकर नया केबल लगवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे खेती किसानी के कार्य करते है। वर्तमान में बोर पंप की विद्युत सप्लाई हेतु लगी टीडब्ल्यू केबल पूरी तरह से खराब हो चुकी है तथा कई स्थानों से कटी हुई है। तार कटी होने से बिजली करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम बिरगहनी के वृद्ध शिवनंदन यादव द्वारा 4 से 5 महीनांे से रूकी हुई वृद्ध पेंशन की राशि दिलाने की मांग की गई। ग्राम चनाडोंगरी के देवसिंह गेंदले ने प्रधानमंत्री आवास की राशि दिलाने कलेक्टर से मुलाकात की।इसी प्रकार जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि, पेंशन, राजस्व, विद्युत आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने लोगों की शिकायत एवं मांग की समस्याओं को इत्मीनान से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को मामले को प्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 38,937 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए दुर्ग जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है ताकि उनके फोटो युक्त मूल पहचान पत्र का सत्यापन और सुरक्षा जांच की जा सके। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार प्रातः 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।परीक्षा के दौरान अनुशासन और शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आना होगा। गहरे रंग जैसे काले, नीले, हरे, जामुनी, मैरून और चॉकलेटी कपड़ों का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। जो अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आएंगे, उन्हें सामान्य समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी या स्कार्फ जैसे किसी भी उपकरण या सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन साथ लाने की अनुमति होगी। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।
- 0- 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रितदुर्ग. भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 2027 के अंतर्गत पंजीकृत युवाओं के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य होना संभावित है। परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी 4 मई 2026 से 3 जून 2026 तक प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन कर चुके इच्छुक अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- 0- शासकीय अशासकीय सभी विद्यालयों में हो ग्रीष्म कालीन अवकाश0- 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार0- संभाग आयुक्त ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठकदुर्ग. संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने कहा कि संभाग अंतर्गत फसलों की पैदावारी बढ़ाने हेतु जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसी प्रकार मिलेट्स फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की पैदावारी के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर इनके प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग पर भी कृषि विभाग द्वारा आवश्यक पहल की जाए। बालोद स्थित मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ने की आपुर्ति हेतु गन्ने के फसल की पैदावारी हेतु दुर्ग जिले के किसानों को भी अनुदान राशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संभाग मुख्यालय दुर्ग स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केन्द्र भवन का सदुपयोग हेतु कृषकों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण आदि होते रहना चाहिए। उक्त भवन अन्य विभागों के प्रशिक्षण हेतु भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक कृषि को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूलों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है। संभाग अंतर्गत सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देशित किया कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैम्प आदि का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं कराये जाए।संभाग आयुक्त श्री राठौर ने सभी कार्यालयों में फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत और अधिकारी/कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक प्रक्रिया अपनाने की जानकारी ली। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन द्वारा आगामी 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार 2026 संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण पश्चात् जिला मुख्यालयों में समीक्षा बैठक आयोजित किए जाएंगे। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने सभी संभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार हेतु विभागीय तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों हेतु ड्रेस कोड पर जोर देते हुए अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने शासकीय सीसीएम कॉलेज कचांदुर में पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत यांत्रिकी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव और उपायुक्त (विकास) श्री संतोष ठाकुर एवं समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।--
-
ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का मकान
रायपुर/जीवन में हर व्यक्ति के मन में एक सपना होता है कि उनका खुद का एक आशियाना हो, जिसमें वह चैन की नींद ले सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से आमलोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है, जिससे उन्हें उनके सपनों का आशियाना मिल रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लालाकापा के निवासी प्रभा के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उन्हें सुरक्षित और मजबूत पक्का मकान मिला है। प्रभा ने बताया कि उनके पास पहले खुद का पक्का घर नहीं था। वह एक जर्जर कच्ची झोपड़ी में रहते थे, जहां बारिश में पानी टपकता और सर्दियों में ठंड से बचना मुश्किल हो जाता था।
गांव में जब गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, तब प्रभा ने भी उम्मीद के साथ आवेदन किया। उनकी वास्तविक स्थिति को देखते हुए उनका चयन हो गया। कुछ समय बाद शासन की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 01 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली। इस सहायता से प्रभा का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और उन्हें एक सुरक्षित, मजबूत पक्का घर मिल गया। अब उनके पास ऐसा आशियाना है, जहां वे अपने परिवार के साथ सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जी रहे हैं। नया घर मिलने के बाद प्रभा का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। -
- अमलीडीह केंद्र ने अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को दी राहत
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अमलीडीह महिला केंद्र के सदस्यों ने अक्षय तृतीया पर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया। शरतब वितरण का यह सेवाभावी कार्य शाम छह बजे तक जारी रहा।
अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे ने बताया कि केंद्र की महिलाओं ने अक्षय तृतीया पर राह चलते लोगों के बीच शीतल शरबत का वितरण किया। साईं मंदिर न्यू राजेंद्र नगर के पास दोपहर चार से छह बजे तक हर आयु के राहगीरों को शीतल शरबत का वितरण किया गया। इस सेवाभावी कार्य में अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे़, डॉ. अरुणा अय्यर, प्रीति तमेय, रेणुका टोमे और डाॅ. शोभा सोनाये सहित अनेक सभासद शामिल थीं।
इधर महिला प्रमुख विशाखा तापखानेवाले ने बताया कि जल्दी ही मजदूर दिवस यानी एक मई को महाराष्ट्र मंडल के विभिन्न महिला केंद्र चौक- चौराहों पर मठा वितरित करेंगे। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वल्लभ नगर केंद्र की महिलाएं टैगोर नगर- वल्लभ नगर के जिन कुशल मुनि चौक पर मठा वितरित करेंगी। इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र की महिलाएं चिंताहरण मंदिर के सामने राहगीरों के बीच ठंडा मठा बांटा जाएगा। रोहिणीपुरम केंद्र की महिला सभासद गोल चौक पर, शंकर नगर केंद्र की महिलाएं भी यह आयोजन सरदार भगत सिंह चौक पर करेंगी। -
- महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे समर कैंप में अंकुर शुक्ला ने सिखाया गोंड आर्ट
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन जहां 11वीं और 12वीं के बच्चों को टैली की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। वहीं जनजातीय समाज का प्रतिनिधित्व करता गोंड आर्ट भी बच्चों को सिखाया गया। इसके लिए आज विद्यालय में विशेष रूप से गोंड आर्ट एक्सपर्ट अंकुर शुक्ला पहुंचीं थीं। उन्होंने बच्चों को गोंड आर्ट की बारीकियां सिखाईं।
कैंप प्रभारी अपर्णा आठले ने बताया कि सोमवार से ही 11वीं-12वीं के बच्चों के लिए टैली क्लासेस शुरू की गई है। 'करियर की पाठशाला' कोचिंग सेंटर के संचालक जगदीश हबलानी ने 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों को कंपनी क्रिएशन, जर्नल लेजर एंट्री, कीबोर्ड हैंडलिंग आदि सिखाया। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षिक वर्षा गिरीभट्ट, रोशन सिंह राजपूत, शेफाली ठाकुर ने इसमें उनकी मदद की।
इधर अंकुर शुक्ला ने बच्चों को गोंड आर्ट का प्रारंभिक प्रशिक्षण देना शुरू किया। गोंड आर्ट में प्राकृतिक रंग और प्रकृति से संबंधित चित्र बनाए जाते हैं। शुक्ला ने बच्चों को बताया कि चित्रकारी में कैसे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। अंकुर शुक्ला को प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शिविर में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए शाला का स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया। वहीं अंकुर शुक्ला ने अपने हाथों की एक कृति विद्यालय को भेंट की। प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि समर क्लासेस में बेस्ड आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी जोड़ी जा रही है। टैली क्लासेस भी एक हफ्ते तक चलेंगे। इससे शिविर में शामिल सभी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। -
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और कांग्रेस की महिला विधायकों द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को 'झूठ का पुलिंदा' और 'हताशा का प्रतीक' करार दिया है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है, जबकि उनके अपने गठबंधन के साथी और सांसद महिलाओं के चरित्र पर शर्मनाक टिप्पणियाँ कर रहे हैं।
भाजपा सांसद श्रीमती वर्मा ने सोशल मीडिया में वायरल एक पोस्टर में कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के चरित्र पर की गई उस टिप्पणी को भी बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताकर तीखा प्रहार किया, जिसमें यादव ने कहा कि "90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है"। श्रीमती वर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की असली मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि वह अपने गठबंधन सहयोगियों के ऐसे नारी-विरोधी बयानों का मौन समर्थन करती है। जिस पार्टी के 'हाथ' महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछालने वालों को संरक्षण दे रह हों, उस पार्टी के लोगों को महिला आरक्षण पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। रंजीत रंजन पहले पप्पू यादव की टिप्पणी के मद्देनजर अपना और कांग्रेस का नजरिया साफ तौर पर देश के सामने रखें और अपनी पार्टी के पुरुष नेताओं को नारी सम्मान का पाठ पढ़ाएँ।
भाजपा सांसद श्रीमती वर्मा ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर जमकर निशाना साधते हुए रंजीत रंजन के आरोपों का खंडन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम' पारित कर वह ऐतिहासिक काम किया है जो कांग्रेस दशकों तक लटकाती रही। परिसीमन को लेकर कांग्रेस के प्रलाप पर श्रीमती वर्मा ने कहा कि परिसीमन और जनगणना एक संवैधानिक प्रक्रिया है ताकि हर क्षेत्र को उचित प्रतिनिधित्व मिले। कांग्रेस इसे 'षड्यंत्र' बताकर दरअसल महिला आरक्षण की प्रक्रिया में अड़ंगा डालना चाहती है। इतिहास गवाह है कि जब-जब महिला आरक्षण की बात आई, कांग्रेस के सहयोगियों ने ही संसद में बिल फाड़े और कांग्रेस मूकदर्शक बनी रही। आज जब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे कानून बना दिया है, तो श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस अनर्गल प्रलाप कर रही है।
भाजपा सांसद श्रीमती वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पाँच साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को 'महतारी वंदन' जैसी योजनाओं से वंचित रखा, शराबबंदी का झूठा वादा कर माताओं-बहनों को ठगा। श्रीमती वर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम' के माध्यम से महिलाओं को उनका हक मिलकर रहेगा। कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना बंद करे और देश की आधी आबादी से अपने अपमानजनक बयानों के लिए माफी मांगे। -
65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र
डैम सेफ्टी पर फोकस, मरम्मत व संधारण कार्यों को हरी झंडी
रायपुर/धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय, जिसे गंगरेल बांध के नाम से जाना जाता है, को अब उन्नयन और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्यों के जरिए और अधिक सुदृढ़ व सुरक्षित बनाया जाएगा। राज्य शासन ने बांध की दीर्घकालिक सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती के लिए 65.5 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल से न केवल बांध की आयु में वृद्धि होगी, बल्कि डैम सेफ्टी के मानकों को भी नई मजबूती मिलेगी।
प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत वर्टिकल प्रेशर ड्रेन की सफाई सहित अन्य आवश्यक संधारण कार्य किए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बांध की आंतरिक संरचना सुदृढ़ होगी और जल रिसाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। कलेक्टर ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1978 में निर्मित यह बहुउद्देशीय जलाशय पिछले लगभग चार दशकों से अधिक समय से क्षेत्र की जीवनरेखा बना हुआ है। गंगरेल बांध के माध्यम से नहरों द्वारा धमतरी सहित कई जिलों में हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जाती है। इसके साथ ही यह जलाशय पेयजल आपूर्ति, औद्योगिक उपयोग और 11.2 मेगावाट विद्युत उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कलेक्टर ने कहा, “रविशंकर सागर जलाशय केवल धमतरी ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसकी सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों से बांध की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित होगी और सीपेज की समस्या का वैज्ञानिक समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत मॉनिटरिंग, गुणवत्ता परीक्षण और समयबद्ध कार्य योजना तैयार की गई है। -
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन्दौर निवासी स्व. ठाकुर वीरेंद्र सिह चौहान की धर्मपत्नी और सुप्रसिद्ध पत्रकार व पोडकास्ट डॉ.(श्रीमती) कीर्ति सिसौदिया की माताजी कैलाश कुँवर चौहान के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने मंगलवार को इन्दौर स्थित चौहान-निवास पहुँचकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री देव ने कहा, "यह संपूर्ण परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। माँ का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी रिक्तता होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी सम्वेदनाएँ शोकाकुल चौहान परिवार के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय, बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी मौजूद रहे। -
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने वसुन्धरा राजे के नाम से फर्जी पत्र पोस्ट करने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला : 'फर्जीवाड़ा कांग्रेस' का असली चेहरा एक बार फिर उजागर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे कूटरचित पत्र की घोर निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस का यह फर्जीवाड़ा सिद्ध करता है कि कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल से हटकर 'फेक न्यूज फैक्ट्री' और 'जालसाजों की टोली' बन चुकी है। सुश्री उसेण्डी ने इस कृत्य को सीधे तौर पर कांग्रेस के मीडिया विभाग और उनके नेताओं की उस कार्यशैली से जोड़ा है, जिसकी शुरुआत पवन खेड़ा जैसे नेताओं ने की थी।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेण्डी ने कहा कि जिस प्रकार पवन खेड़ा ने हाल ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा व उनकी पत्नी के विरुद्ध फर्जी दस्तावेजों के साथ अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणियां कर अपनी राजनीतिक कुंठा निकाली थी, ठीक उसी मानसिकता के साथ आज कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के जाली हस्ताक्षर और फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर एक बार फिर अपने फर्जी राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन किया है। यह पवन खेड़ा मॉडल की ही अगली कड़ी है—पहले झूठ बोलो, फिर उसे नैरेटिव बनाओ और जब पकड़े जाओ तो विक्टिम-कार्ड खेलो। कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग अब 'दस्तावेजी फर्जीवाड़ा' तक करने लगा है। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम' को पारित नहीं होने देने के अपराध-बोध में कांग्रेस इतनी बदहवास हो गई है कि वह अब नित-नए भ्रम फैलाने के लिए गिरोह की तरह काम कर रही है। सुश्री उसेण्डी ने दो टूक कहा है कि जिस तरह पवन खेड़ा अपने बयानों के लिए कानूनी कार्रवाई से मुँह छिपाते यहाँ-वहाँ भागते फिर रहे हैं, वही हश्र इस फर्जी पत्र को वायरल करने वाले कांग्रेसियों का भी होगा। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि यह पत्र पूरी तरह आधारहीन, मनगढ़ंत और फर्जी है। कांग्रेस के 'पवन खेड़ा विंग' को यह चेतावनी है कि वे अपनी हरकतों से बाज आएँ। लोकतंत्र में वैचारिक लड़ाई नीतियों से लड़ी जाती है, फोटोशॉप और जाली दस्तावेजों से नहीं।
-
-
-सीएसआर के तहत एनआईटी रायपुर के साथ समझौता
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा कापोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नवीन पहल करते हुए रिसर्च एवं डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी राशि अनुग्रहित करने का फैसला किया गया। एनआईटी. रायपुर द्वारा प्रस्तावित ग्रिड grid research, intelligence and diagnostic centre अनुसंधान केन्द्र के लिए सहायता राशि की मांग की गई थी। जिसे कंपनी प्रबंधन ने सीएसआर. फंड से इस कार्य हेतु स्वीकृति दी गई। पाॅवर कंपनी के अध्यक्ष ट्रांसमिशन (आईएएस) श्री सुबोध सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष (आईएएस) डाॅ. रोहित यादव के अनुशंसा में इस परियोजना के लिए प्रारंभिक राशि प्रदान की गई। इस तारतम्य में आज प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री आर.के.शुक्ला द्वारा एनआईटी. के डाॅयरेक्टर श्री एन.व्ही. रामनाराव को स्वीकृति एवं आवंटन पत्र प्रदान किया गया। इस कार्य हेतु ट्रांसमिशन कंपनी ने एक करोड़ रू. सीएसआर मद से एनआईटी. रायपुर को देने का फैसला किया।
श्री शुक्ला ने बताया कि सीएसपीटीसीएल द्वारा सामुदायिक विकास गतिविधियों में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं, परंतु यह पहला अवसर है कि आरएनडी (रिर्सच एवं डवल्पमेंट) के क्षेत्र में कंपनी अपना आर्थिक सहायता देगी। यह सेंटर राज्य स्तरीय का पहला केन्द्र होगा जो छत्तीसगढ़ में विद्युत क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग, कौशल विकास, परीक्षण एवं अनुसंधान के लिए होगा। इस परियोजना से राज्य में एक स्थायी तकनीकी संरचना का निर्माण होगा, जिससे ना केवल सीएसपीटीसीएल अन्यथा कई संबध्द्व उद्योग एवं सुक्ष्म-लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थाओं को भी लाभ मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
इस अनुसंधान केन्द्र की मुख्य विशेषता यह होगी कि इस केन्द्र में उन्नत इलेक्ट्रिकल परीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जो कि एनएबीएल. मान्यता प्राप्त रहेगी। स्मार्ट ग्रिड विशलेषण और तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में यह कार्य करेगा। अभियंताओं, टेक्निशियन और छात्राओं के लिए यहां अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम होंगे, जिससे कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी बनेगा।
आज के इस कार्यक्रम में सीएसपीटीसीएल से मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्रीमती रश्मि वर्मा, कंपनी सेेक्रेटरी श्री अरूण मिश्रा, एनआईटी से प्रोफेसर श्रीमती अर्चना शर्मा, श्री एन.डी. लोंधे, डाॅ. के. चन्द्रशेखरन एवं डाॅ. राम्या सेल्वाराज उपस्थित थे। - स्व-सहायता समूह से जुड़कर हुई लखपति, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणारायपुर/ अभनपुर ब्लॉक के ग्राम उमरपोटी की श्रीमती तुलेश्वरी सिन्हा ने अपने आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता हासिल की हैं। कभी एक साधारण गृहिणी रहीं तुलेश्वरी आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी हैं।स्व-सहायता समूह “पहचान” से जुड़ने के बाद उनके जीवन को नई दिशा मिली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत मिले प्रशिक्षण और ग्राम संगठन “मुस्कान” के सहयोग से उन्होंने मशरूम उत्पादन का कार्य शुरू किया। इसके लिए उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लिया और धीरे-धीरे अपने छोटे से प्रयास को सफल व्यवसाय में बदल दिया।आज तुलेश्वरी न केवल स्थानीय बाजारों में मशरूम बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि अन्य गांवों की महिलाओं को भी इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसके साथ ही वे ग्राम संगठन में बुककीपर और लेखा कार्य भी कर रही हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश में “बिहान” योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच मिल रहा है।आज तुलेश्वरी की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। वे इस आय से अपने परिवार और व्यवसाय दोनों को आगे बढ़ा रही हैं। तुलेश्वरी कहती हैं, “बिहान से जुड़कर मैंने अपने सपनों को साकार किया है। आज मैं आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हूं।”
- बिलासपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5:30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित की गई है।जारी आदेश के अनुसार बैठक में नगर निगम, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई विभाग, सीजीएमएससी, एनटीपीसी सीपत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभाग के सब इंजीनियरों सहित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा सके।
- बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन जल संरक्षण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुनिश्चित करने हेतु भू-जल संवर्धन एवं एक्विफर पुनर्भरण तकनीकों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकासखंड मस्तूरी के सभाकक्ष में किया गया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री बी. अभिषेक, कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री रूपेश धनंजय एवं एपीओ जिला पंचायत श्रीमती अनुराधा मिश्रा द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओं ने भाग लिया तथा एक्विफर रिचार्ज एवं जल स्रोत पुनर्भरण की उन्नत तकनीकों को समझा। प्रशिक्षण के अंतर्गत टीम द्वारा तीन ग्रामों में स्थल निरीक्षण कर लाइव डेमो किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सरगांव में स्थित एक बड़े तालाब के अपस्ट्रीम क्षेत्र में जल उपलब्ध था। टीम द्वारा तालाब के डाउनस्ट्रीम स्थित पेयजल स्रोत (ट्यूबवेल) का निरीक्षण किया गया। भू-वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर तालाब के अपस्ट्रीम में फ्रैक्चर, फॉल्ट लाइन चिन्हित की गई, जहां वर्षा जल एवं बांध का पानी प्रवेश करता है। उक्त स्थान पर इंजेक्शन वेल स्थापित करने हेतु उपयुक्त साइट चयनित किया गया, जिससे सीधे एक्विफर में जल पुनर्भरण होकर डाउनस्ट्रीम स्थित पेयजल स्रोतों को सुदृढ़ किया जा सके। मस्तुरी के ग्राम जयरामनगर में स्थित दो तालाबों के निरीक्षण के दौरान ऊपरी तालाब सूखा एवं निचला तालाब निस्तारी उपयोग में पाया गया। ग्राम सरपंच द्वारा बताया गया कि ऊपरी तालाब के भरने पर सभी पेयजल स्रोत सुचारू रूप से चलते हैं। इस पर वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री अभिषेक ने बताया कि ऊपरी तालाब स्वयं एक परकोलेशन टैंक की तरह कार्य करता है, अतः यहां इंजेक्शन वेल की आवश्यकता नहीं है।ग्राम परसदा वेद के तालाब में पर्याप्त जल उपलब्ध था एवं इसका कैचमेंट क्षेत्र विस्तृत पाया गया। रन ऑफ एवं नहर जल के प्रवेश बिंदु पर फ्रैक्चर, फॉल्ट लाइन चिन्हित कर इंजेक्शन वेल हेतु उपयुक्त स्थान चयनित किया गया। इससे तालाब के डाउनस्ट्रीम स्थित पेयजल स्रोतों (ट्यूबवेल) का पुनर्भरण सुनिश्चित होगा, जिससे जल जीवन मिशन अंतर्गत ओएचटी एवं ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली को स्थायित्व मिलेगा। इस प्रशिक्षण एवं मैदानी अभ्यास से तकनीकी अधिकारियों को स्थानीय भू-जल परिस्थितियों के अनुरूप वैज्ञानिक जल पुनर्भरण तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट के समाधान एवं दीर्घकालिक जल स्रोत स्थायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार 1 मई 2026 से सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जाएंगे। सभी नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के अधिकारी इस संबंध में सारी तैयारी निर्धारित अवधि में पूरी कर लें।कलेक्टर ने कहा कि 24 अप्रैल 2026 को पंचायती राज दिवस के अवसर पर दीनदयाल सभागृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रमुख प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियों को इस कार्यक्रम हेतु समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में हीट वेव चलने की संभावना है, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाइयों का इंतजाम बनाए रखें।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर एवं एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत के संकल्प के साथ मनाया जाएगा पंचायती राज दिवसदुर्ग. पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ, जो ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन की सशक्त नींव का प्रतीक है। इसी के तहत 24 अप्रैल 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। विशेष ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप मुख्यमंत्री का 20 मिनट का रिकॉर्डेड संदेश ग्राम पंचायत स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।ग्राम संपदा ऐप में ग्राम की समस्त परिसंपत्तियों के अपलोड का संकल्प लिया जाएगा तथा “आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत (हमारा कोष-हमारा अधिकार)” के तहत समर्थ पोर्टल में शत-प्रतिशत कर आरोपण एवं वसूली का संकल्प पारित किया जाएगा।कार्यक्रम में ग्राम के ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों-जैसे कलाकार, नर्तक, खिलाड़ी अथवा अन्य विधाओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं बीएलजी (लखपति दीदी) का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए तैयार पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स स्कोर कार्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया जाएगा तथा सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों में साफ-सफाई की जाएगी। ग्राम सभा में सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, आदर्श ग्राम पंचायत के निर्माण तथा “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्राम सभा को सफल बनाएं।
- दुर्ग. नगर पालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रभावशील है। नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन होना प्रस्तावित है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। यह शिकायत सेल भू-अभिलेख कक्ष क्रमांक 21 में संचालित होगा। इसके संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी उनके पूर्व दायित्वों के साथ अतिरिक्त रूप से लगाई गई है।शिकायत सेल में अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री रेखा राजपूत मोबाइल नंबर 8359809792 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सहायक प्रभारी श्री अजय मेरावी (सहायक अधीक्षक) 7987028422 जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा श्रीमती उज्जवला ध्रुव (सहायक ग्रेड-02), सुश्री साधना वर्मा (कम्प्यूटर ऑपरेटर) तथा श्री राहुल यादव (भृत्य) की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न सहायक कार्यों का निर्वहन करेंगे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(स्थानीय निर्वाचन) के आदेशानुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। शिकायत सेल में लगाए गए कर्मचारी प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।
- दुर्ग. मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब में रिक्त पद आई.टी.असिस्टेंट की पद पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा परीक्षण कर पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.durg.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदकों के द्वारा 04 मई 2026 तक कार्यालयीन समय तक आवेदक अपनी दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।
- दुर्ग. मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल देख संस्था में रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा परीक्षण कर पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदकों के द्वारा 05 मई 2026 तक कार्यालयीन समय तक आवेदक अपनी दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी।--
- 0-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास0- कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायकरायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के संवेदनशील नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना तेजी से साकार हो रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत गोरखपुर में देखने को मिला, जहां श्री मन्नू राठौर और उनकी पत्नी श्रीमती बिमला राठौर ने योजना का लाभ लेकर अपने जीवन की दिशा ही बदल दी।कभी कच्चे और जर्जर मकान में जीवन यापन करने वाला यह परिवार हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करता था। बरसात में टपकती छत, गर्मी और सर्दी में असुरक्षित वातावरण ने उनके जीवन को बेहद चुनौतीपूर्ण बना रखा था। सीमित आय के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था।वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली। यह आर्थिक सहायता उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई। योजना से प्राप्त राशि और अपनी मेहनत के बल पर मन्नू राठौर ने धीरे-धीरे अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया।आज उनका परिवार एक सुरक्षित, स्वच्छ और मजबूत मकान में निवास कर रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है, वहीं पूरे परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। श्रीमती बिमला राठौर बताती हैं कि अब उन्हें बारिश या तूफान की कोई चिंता नहीं रहती और वे अपने घर में गर्व और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रही हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है। साय सरकार की प्रतिबद्धता के चलते ही आज हजारों जरूरतमंद परिवारों को न केवल पक्का आवास मिल रहा है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान भी सुनिश्चित हो रहा है।--
- रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की बरडीह जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 02 करोड़ 43 लाख 98 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षमता 101 हेक्टेयर के विरूद्ध 41 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदीवरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।--
- मरवाही। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) के परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी संकलित करने के लिए 13 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 17 ग्रामों के 54 बसाहटों में मोबाईल एप के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण कार्य 13 अप्रैल 2026 से किया जा रहा है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिले में कुल 2396 पीव्हीटीजी परिवारों के 7940 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए 16 सर्वेक्षण दलों का गठन कर 70 सर्वेक्षक नियुक्त किये गये है। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य पीव्हीटीजी समुदाय के जीवन स्तर का समग्र आकलन करना तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराना है। सर्वे के माध्यम से परिवारों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाएगी।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जाकर पीव्हीटीजी परिवारों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस दौरान सर्वे दल द्वारा समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए संबंधित ग्रामों के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पीव्हीटीजी परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
- कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत लेम्पस दबेना, लेम्पस सरोना, ग्राम पंचायत देवीनवागांव, ग्राम पंचायत धनोरा, लेम्पस बासनवाही, ग्राम पंचायत कुम्हानखार, मावलीपारा और सरोना में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आगामी 30 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।



























