ब्रेकिंग न्यूज़

भारत में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान

-उत्पादन मौसम पर निर्भर करेगा: एफएओ
नयी दिल्ली
. भारत में चालू सत्र में गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम उत्पादन अप्रैल-मई, 2027 तक के मौसम पर निर्भर करेगा। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि फसल पर मौजूदा अल नीनो की स्थिति का असर पड़ सकता है। एफएओ ने अपनी 'क्रॉप प्रॉस्पेक्ट्स एंड फूड सिचुएशन' रिपोर्ट में कहा कि मार्च से जून, 2027 के बीच काटी जाने वाली 2027 की शीतकालीन गेहूं फसल की बुवाई भारत सहित सुदूर पूर्व के देशों में मिट्टी की पर्याप्त नमी के बीच जारी है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का गेहूं उत्पादन 2025 में 11.71 करोड़ टन था और 2026 में यह 12.07 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पांच साल का औसत 11.18 करोड़ टन रहा है। एफएओ ने कहा, ''भारत में लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उर्वरक सब्सिडी सहित सरकारी प्रोत्साहनों की बदौलत गेहूं की बुवाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।'' इसके मुताबिक, चीन में गेहूं की बुवाई का रकबा पांच साल के औसत के करीब और पाकिस्तान में बुवाई औसत से अधिक रहने का अनुमान है। इसके अलावा सुदूर पूर्व के अन्य देशों में गेहूं आधारित उत्पादों की मजबूत घरेलू मांग के कारण औसत से अधिक क्षेत्र में बुवाई होने की उम्मीद है। एफएओ ने कहा कि अंतिम उत्पादन अप्रैल-मई, 2027 तक के मौसम पर निर्भर करेगा, जिसके मौजूदा अल नीनो घटनाक्रम से प्रभावित होने की संभावना है।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english