- Home
- छत्तीसगढ़
- जोन कार्यालयों में 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर*रायपुर/ पेंशन हितग्राहियों की सुविधा एवं उनके बैंकिग संबंधी कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से आईडीबीआई बैंक द्वारा केवाईसी एवं री केवाईसी हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उक्त शिविर में पेशन हितग्राहियों के केवाईसी एव री केवाईसी से संबंधित कार्य किए जाएंगे। साथ ही, जोन कार्यालय द्वारा डीएलसी (डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन भी किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियो को एक ही स्थान पर आवश्यक बैंकिंग एवं पेशन संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।पेंशन हितग्राहियों से अपील की जाती है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपना केवाईसी एवं री केवाईसी व डीएलसी सत्यापन सबधी कार्य पूर्ण कराएं। हितग्राही आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर) लेकर जोन कार्यालयो में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 तक लगाए जा रहे शिविर में उपस्थित हो, ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न की जा सके। आईडीबीआई बैंक एवं सबंधित जोन कार्यालय द्वारा पेशन हितग्राहियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभउठाने की अपील की गई है।
- स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेशबालोद/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बालोद में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कला और स्वास्थ्य चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल एवं मनमोहक ‘वृहद सूर्य नमस्कार रंगोली’ बनाई गई।रंगों के माध्यम से साकार हुआ सूर्य नमस्कार और योग का महत्वमैदान के विशाल भू-भाग पर निर्मित इस गोलाकार रंगोली के केंद्र में भगवान सूर्यदेव का तेजस्वी एवं आकर्षक मुखौटा उकेरा गया। इसके चारों ओर सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों-प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालासन, दण्डासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि की मुद्राओं को अत्यंत सजीव और कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय सनातन संस्कृति और योग परंपरा में सूर्य नमस्कार समग्र स्वास्थ्य, ऊर्जा और एकाग्रता का सर्वोत्तम स्रोत है।रंगों के सटीक संयोजन से तैयार की गई यह रंगोली पूरे मैदान में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस उत्कृष्ट रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।कला और सेवा से राष्ट्र-निर्माण का संकल्पउल्लेखनीय है कि ’सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि का मूल उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रचनात्मक माध्यमों से जोड़ते हुए राष्ट्र-सेवा, सुशासन और स्वस्थ दिनचर्या के प्रति जागरूक करना है। इस रंगोली ने जन-जन को योग को दैनिक जीवन में अपनाने और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।
- छात्राओं को मिशन वात्सल्य, पॉक्सो एक्ट, हेल्पलाइन 181 व 1098 तथा विभागीय योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारीबालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आज मारुति नर्सिंग महाविद्यालय बालोद में अध्ययनरत छात्राओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विभागीय योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों से कराया गया अवगतकार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की सारगर्भित जानकारी दी गई। छात्राओं को ‘मिशन वात्सल्य’, एकीकृत बाल संरक्षण सेवाओं तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रमुख कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।हेल्पलाइन सेवाओं व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूकजागरूकता सत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली तथा परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अपील की गई कि यदि आसपास बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण अथवा बच्चों व महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या संज्ञान में आए, तो तत्काल संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक श्री वेद प्रकाश साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर सुश्री पूर्णिमा साहू, जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) डॉ. एस. कुमार एवं सुपरवाइजर नेहा चन्द्राकर सहित छात्राएं तथा महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
- बालोद/ आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि खेल प्रशिक्षक भर्ती के तहत आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार अब आगामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।10 अक्टूबर का साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से निरस्तज्ञातव्य हो कि क्रीड़ा परिसर डौंडी में छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु योग्य खेल प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के उपरांत मेरिट सूची जारी कर पात्र उम्मीदवारों का प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार पूर्व में 10 अक्टूबर 2026 को आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निर्धारित किया गया था। उक्त तिथि को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में दैनिक वेतन दर पर खेल प्रशिक्षक भर्ती हेतु प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार की आगामी तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा नियमावली जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in/ अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।
- ‘आंगन मिलन सेवा’ और राष्ट्रीय पोषण माह के समन्वय से वार्ड क्रमांक 16 में सुपोषण को मिला नया संबलगर्भवती, धात्री माताओं और बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श से जागरूक हुए हितग्राहीबालोद/ राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘आंगन मिलन सेवा’ जमीनी स्तर पर सेवा दे रहीं कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसामान्य में सुपोषण के प्रति चेतना जगाने का सशक्त जरिया बन रही है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को मंच पर सराहने से मैदानी अमले में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमती आयशा खान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।सुपोषण की अलख जगाने में जुटीं कार्यकर्ता, केंद्र में उमड़े हितग्राहीआंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आयशा खान ने बताया कि ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत केंद्र में पोषक वातावरण का निर्माण किया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े सभी हितग्राही, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, शिशुवती माताएं तथा 06 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पालक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को व्यापक सामाजिक सहभागिता मिली।स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण परामर्श से संवर रही सेहतशिविर में उपस्थित सभी माताओं और नौनिहालों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण विशेषज्ञों द्वारा माताओं को संतुलित खान-पान, पौष्टिक भोजन, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों तथा बच्चों के उचित लालन-पालन व वृद्धि निगरानी के संबंध में सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। श्रीमती आयशा खान ने बताया कि इस आयोजन से वार्ड के हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला है और वे स्वास्थ्य व पोषण के प्रति पहले से कहीं अधिक सजग हुए हैं।उत्कृष्ट सेवा पर मिला पुरस्कारकार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवाओं के लिए श्रीमती आयशा खान को विभागीय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब अपने ही कार्यस्थल पर जनप्रतिनिधियों और समुदाय के समक्ष सम्मान मिलता है, तो गर्व और आत्मसंतुष्टि की असीम अनुभूति होती है। इस सम्मान ने उनके भीतर समाज और बच्चों की सेवा के संकल्प को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में शासकीय भूमि से लगकर निजी भूमि तक अनाधिकृत रूप से पहुंच मार्ग बनाए जाने की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश पर जोन क्रमांक-01 एवं भवन अनुज्ञा शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अस्थायी पहुंच मार्ग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी के खसरा क्रमांक 199 की भूमि शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसी शासकीय भूमि से लगी खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के कुछ हिस्से तक आवागमन के लिए मेसर्स अंजनी डेवलपर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई करते हुए अस्थायी पहुंच मार्ग तैयार किया जा रहा था। इसकी मौखिक सूचना निगम आयुक्त को प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर भेजा। निगम की टीम ने सुबह करीब 10 बजे स्थल पर पहुंचकर शासकीय भूमि पर बनाए जा रहे अनाधिकृत अस्थायी पहुंच मार्गों को ध्वस्त कर दिया। निगम द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई से शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का मार्ग अथवा निर्माण करने की कोशिश को रोक दिया गया।भूईयां पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक 130 एवं 140 के संबंधित भाग के भू-स्वामी मेसर्स अंजनी डेवलपर्स हैं। प्रथम दृष्टया शासकीय भूमि से होकर मुख्य मार्ग से निजी भूमि तक अवैध पहुंच मार्ग बनाए जाने का प्रयास प्रतीत होने पर निगम द्वारा संबंधित संस्था को सूचना प्रेषित की गई है। मामले में निगम द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, दुर्ग से भी पत्राचार किया गया है। इसमें शासकीय भूमि से लगी निजी भूमि के संबंध में किसी संस्था अथवा व्यक्ति को विकास अनुज्ञा प्रदान किए जाने की स्थिति एवं उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही शासकीय भूमि के संरक्षण एवं आवश्यक राजस्व कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, दुर्ग को भी मामले की सूचना दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण अथवा अनाधिकृत पहुंच मार्ग बनाने की कार्रवाई को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- भिलाईनगर। राज्य शासन की जनसेवा एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत नेहरू नगर चौक, भिलाई से हुई, जहां से बाइक रैली के रूप में यात्रा पटेल चौक, दुर्ग तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जनसेवा, जनभागीदारी तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।सेवा ज्योति यात्रा में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। बाइक रैली के दौरान सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। पटेल चौक, दुर्ग पहुंचने के पश्चात् सेवा ज्योति यात्रा में शामिल सभी लोग रविशंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पार्षद चंदन यादव, दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।
- इतवारी लाल साहू ने जताया शासन का आभारबिलासपुर/जिले के निवासी इतवारी लाल साहू ने अपने पुत्र एवं पुत्री के लिए आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेना पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है। आय एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के लिए अब लोगों को बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल होने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।इतवारी लाल साहू ने बताया कि पहले किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और उसकी प्रक्रिया पूरी होने तक कई बार संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे ग्रामीण एवं आम नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया अब अधिक सहज हो गई है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर के पास स्थित सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर कार्यालयों में लंबा समय बिताने की जरूरत नहीं पड़ती।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु जैसी डिजिटल सुविधा शुरू करना सराहनीय पहल है। इससे विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर स्थित शासकीय कार्यालयों तक जाना पड़ता था। सेवा सेतु के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा मिलती है। इतवारी लाल साहू ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सरल प्रक्रिया और नागरिकों को मिल रही सुविधा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- बिलासपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र उस्लापुर 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका ई भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है।
- *शिविर में मिले 111 आवेदन, 84 का मौके पर निराकरण**हितग्राहियों को मिला विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ*बिलासपुर/सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेंदरी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर 111 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 84 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सहजता से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य को साकार करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान हो, यही ऐसे शिविरों की सार्थकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों द्वारा उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर निराकृत नहीं हो सके आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, जनपद सदस्य श्री राजेंद्र साहू, श्री रामकुमार पटेल, श्री मनीष कौशिक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
- दुर्ग/शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सेवा सेतु के माध्यम से किए गए आवेदन पर आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा को महज दो दिनों में निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।दिवाकर प्रसाद शर्मा ने 29 सितंबर 2026 को अपनी भतीजी हिमांशी शर्मा के निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन के निराकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र स्वीकृत कर दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर में प्रमाण पत्र दिया गया। कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से आवेदक को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।आवेदक दिवाकर प्रसाद शर्मा ने सेवा सेतु की त्वरित और सरल प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद से कम समय में निवास प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
- ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने परिजनों से मुलाकात कर चेक प्रदान कियारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित "प्रोजेक्ट राहत" के तहत ग्राम अमलीडीह, राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले के पानी में डूबने से मृत 4 वर्षीय बालक काव्यांश साहू के परिवार को शासन द्वारा त्वरित सहायता प्रदान की गई। विधायक श्री मोतीलाल साहू एवं क्षेत्र प्रभारी नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह ने मृतक बालक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चे की माता श्रीमती किरण साहू को आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के अंतर्गत 4,00,000 रुपये (चार लाख रुपये) की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है।
- -13,869 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ-एक ही मंच पर अधिकार अभिलेख, प्रमाण-पत्र, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण*-सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से बनी 17×17 फीट की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थियों ने किया ‘नमो सेवा की अनकही कहनिया’ का मंचन*रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आम नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहजता से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए तिल्दा नगर स्थित बीएनबी स्कूल परिसर में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 13,869 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल थे तथा अध्यक्षता नगर पालिका तिल्दा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा एवं श्रीमती शैल महेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल सहित नगर पालिका के पार्षद एवं एल्डरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।*एक ही स्थान पर मिली अनेक विभागों की सेवाएं*शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मंच के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी नागरिकों को दी।सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 13,869 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितलाभ, प्रोजेक्ट अजा के तहत चाबी सहित विभिन्न उपकरण, चेक एवं किट प्रदान किए गए। एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हुई।*धान से बनी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की रंगोली ने खींचा ध्यान*सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना भी कार्यक्रम में देखने को मिली। स्कूल की छात्राओं ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ थीम पर धान से 17×17 फीट आकार की आकर्षक रंगोली तैयार की। छात्राओं की इस कलाकृति की अतिथियों एवं नागरिकों ने सराहना की।कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ‘नमो सेवा की अनकही कहानिया’ नाटक का मंचन भी किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शासन की योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक विभागों की सेवाओं का लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तिल्दा श्री मुकेश कोठारी, तहसीलदार श्री रामप्रसाद बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अभिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राज्य शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगम मुख्य कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवास योजना, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि कल्याण सहित अन्य आवश्यक योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपनी पात्रता एवं आवश्यकता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना, उन्हें योजनाओं की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभ प्राप्त करने के लिए उचित मार्गदर्शन देना है। शिविर स्थल पर पहुंच रहे नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार संबंधित काउंटरों में जाकर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किये। साथ ही, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी लेकर अपने आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाकर जानकारी प्राप्त करने की परेशानी से राहत मिला है। आवास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को आवास संबंधी जानकारी, पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। शिविर में कुल मांग 35, शिकायत 17 प्राप्त हुए इस तरह कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए है।
- - DLSA दुर्ग के विधिक जागरूकता शिविर में साइबर फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, e-FIR, निःशुल्क विधिक सहायता और शिक्षा के अधिकार पर विशेष मार्गदर्शनदुर्ग/ डिजिटल युग में मोबाइल फोन और इंटरनेट ने शिक्षा, बैंकिंग, खरीदारी और संचार को आसान बनाया है, लेकिन इसी डिजिटल सुविधा के साथ साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। एक अनजान लिंक, फर्जी कॉल, OTP साझा करने की एक छोटी-सी चूक या ऑनलाइन भुगतान में थोड़ी-सी असावधानी किसी व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक परेशानी में डाल सकती है। ऐसे समय में डिजिटल सतर्कता के साथ कानूनी जागरूकता भी नागरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।इसी सोच के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के अध्यक्ष श्री के० विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा शासकीय पोस्ट मैट्रिक स्नातकोत्तर अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, आदिम जाति विकास विभाग, दुर्ग में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का विशेष फोकस छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, e-FIR, निःशुल्क विधिक सहायता तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने पर रहा।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के श्री रवि कुमार महोबिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी तथा श्री वीरेंद्र सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला के पुलिस स्टाॅफ ने भी सहभागिता की।*साइबर अपराध से बचाव सिर्फ सावधानी नहीं, कानूनी जागरूकता भी जरूरी*शिविर में छात्राओं को साइबर अपराध के बदलते स्वरूपों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर विश्वास, भय और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। छात्राओं को फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित धोखाधड़ी तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली अन्य ठगी के संबंध में सावधान किया गया।न्यायाधीशगण ने छात्राओं को विशेष रूप से समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड करने तथा अविश्वसनीय वेबसाइट पर व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी दर्ज करने से भी बचना चाहिए।छात्राओं को यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति फोन पर स्वयं को बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, कूरियर एजेंट अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बताकर तत्काल पैसे भेजने या गोपनीय जानकारी साझा करने का दबाव बनाए, तो घबराने के बजाय कॉल की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करनी चाहिए।*“साइबर अपराध होने पर चुप न रहें”*कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि साइबर अपराध की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को शर्म, भय या संकोच के कारण चुप नहीं रहना चाहिए। समय पर शिकायत और उचित कानूनी कदम आर्थिक नुकसान को सीमित करने तथा अपराध की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए उपलब्ध शिकायत तंत्र की जानकारी दी गई और उन्हें यह संदेश दिया गया कि डिजिटल अपराध के खिलाफ सबसे पहला हथियार जागरूकता है और दूसरा समय पर कार्रवाई।e-FIR और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारीशिविर में छात्राओं को e-FIR की सुविधा एवं अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कानून पीड़ित व्यक्ति को शिकायत और न्याय प्राप्त करने के लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराता है तथा आवश्यकता होने पर उचित विधिक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।इसके साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।शिक्षा का अधिकार सशक्त भविष्य की आधारशिलासाइबर सुरक्षा के साथ कार्यक्रम में NALSA SHIKSHA SCHEME, 2026 तथा Right of Children to Free and Compulsory Education Act, 2009 की धारा 12(1)(c) पर भी विशेष चर्चा की गई। न्यायाधीशगण ने छात्राओं को संबंधित योजना एवं कानूनी प्रावधानों के उद्देश्य और महत्व के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि शिक्षा तक समान और प्रभावी पहुँच बच्चों के समग्र विकास तथा सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।इस अवसर पर छात्राओं को यह संदेश भी दिया गया कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को समझने, सही निर्णय लेने और आत्मनिर्भर बनने की शक्ति है।
- दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत अंजोरा के अटल समरसता भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक श्री ललित चंद्राकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि आंगन मिलन सेवा का मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। महिला बाल विकास विभाग की नींव हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन का सम्मान तथा स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पौष्टिक थाली न्योता भोज खिलौना बैंक के माध्यम से आंगनबाड़ी को सक्षम बनाना है।विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जब एक गर्भवती माता स्वस्थ होगी तो आने वाली पीढ़ी स्वस्थ होगी। गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार को सरकार ने पोषण अभियान से जोड़कर मातृशक्ति सम्मान बना दिया है।परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा ने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों के लिए खाता खुलवाने की अपील की। पर्यवेक्षक गीतांजली भैंसारे शशि रैदास एवं प्रमिला वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सुकन्या समृद्धि योजना बाल संदर्भ शिविर सक्षम योजना महिला कोष आदि की जानकारी प्रदान की।कृषि विज्ञान केंद्रअंजोरा से पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर निशा शर्मा ने बच्चों को जंक फूड से बचाव एनीमिया एवं गर्भवती शिशुवती को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार खाने में शामिल करने की सलाह दी। डॉक्टर गायत्री मढ़रिया द्वारा जच्चा बच्चा कार्ड की उपयोगिता बताई गई।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में तीन गर्भवती माताओं दिलेश्वरी फुलनाज दीप्ति साहू की गोद भराई एवं ज़ियांशी यादव आरव यादव का अन्नप्राशन किया गया। स्वस्थ शिशु सम्मान भानुप्रताप शेयांश चार्ली को दिया गया। विभिन्न खेलकूद एवं छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य संगीता साहू, माया बेलचंदन, रामकली साहू, शीतला ठाकुर, यामिनी हरमुख, सरपंच संतोष सारथी उपसरपंच माखन साहू तथा पंचगण ममता साहू करण वैष्णव खिलेश्वर साहू रहे।सेक्टर पर्यवेक्षक अंजोरा गीतांजली के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक न्योताभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष रूप से कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती वैष्णव, प्रमिला देशमुख, विजय लक्ष्मी, सरोजनी सोनी, अरुणा सोनी, राधा सारथी सहायिका गीतांजलि साहू, यशोदा साहू , लीला डहरे, नंदिनी सोनी, गंगोत्री यादव, मंजुला लहरें, मितानिन उमा राजपूत, महेश्वरी निषाद, चित्ररेखा साहू को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई। *हर घर मुनगा घर घर मुनगा* अभियान को बढ़ावा देने हेतु सभी अतिथियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुनगा के पौधे वितरित किए गए।
- संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देशबिलासपुर/ संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर श्री अश्विनी भारद्वाज ने सहायक संचालक श्री प्रकाश तिवारी के साथ बिल्हा, चकरभाठा, हरदी एवं हिर्री के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, निर्धारित कालखंडों में अध्यापन, विद्यालय संचालन और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण में मिली कमियों पर संबंधितों से स्पष्टीकरण लेने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बिल्हा में पदस्थ 10 व्याख्याताओं में से 8 उपस्थित मिले, जबकि 2 अवकाश पर थे। पूर्व माध्यमिक विभाग में कार्यरत संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा नियमित अध्यापन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर प्राचार्य श्री चंद्रमान ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा पूर्व माध्यमिक विभाग का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या विद्यालय चकरभाठा में प्राचार्य सहित 17 व्याख्याता पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार केरकेट्टा अनुपस्थित मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपराह्न 3.45 बजे से विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। दो व्याख्याताओं द्वारा ऑनलाइन अवकाश आवेदन दिए जाने की जानकारी मिली। शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री आशीष लहरे की विद्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं होने की बात भी सामने आई।निरीक्षण में पाया गया कि उस दिन केवल 4 व्याख्याताओं ने निर्धारित कालखंडों के अनुसार अध्यापन कराया था, जबकि शेष ने एक भी कालखंड नहीं लिया था। पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद अध्यापन व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर प्राचार्य श्री केरकेट्टा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सभी व्याख्याताओं को समय-सारिणी के अनुसार नियमित अध्यापन करने के निर्देश दिए गए।शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। संबंधित प्रधान पाठक श्रीमती शुक्ला एवं भोजन बनाने वाले समूह को चेतावनी देकर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। पूर्व माध्यमिक शाला हरदी में पदस्थ भृत्य श्री कृष्ण कुमार के संलग्नीकरण की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला हिर्री का संचालन व्यवस्थित पाया गया। यहां पदस्थ भृत्य श्री शुश्रीमणी साहू के बिल्हा तहसील में संलग्न होने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।
- सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ में जनभागीदारी से साकार हुआ भारत, ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंजा इंडोर स्टेडियमभारत के नक्शे में छत्तीसगढ़ के साथ दिखी ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की झलकरायपुर/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर का इंडोर स्टेडियम बुधवार को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। ‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में करीब 5 हजार महिला, पुरुष एवं युवाओं ने एक साथ विशाल ‘ह्यूमन रंगोली’ बनाकर सेवा, एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने हजारों लोगों की सहभागिता से तैयार इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना की। जनभागीदारी, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के भाव से सजे इस आयोजन ने पूरे वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया।अलग-अलग रंगों की वेशभूषा और टोपियां पहने हजारों प्रतिभागियों ने जब एक साथ निर्धारित संरचना में स्थान लिया तो पूरा स्टेडियम रंगों के विशाल कैनवास में बदल गया। प्रतिभागियों ने क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घूमते हुए ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। हजारों लोगों की एक लय और एक भाव के साथ सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।हजारों लोगों के बीच साकार हुआ भारत का नक्शाकार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य करीब 5 हजार लोगों की सहभागिता से तैयार विशाल ह्यूमन रंगोली रही। रंगोली के मध्य भारत का नक्शा साकार किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की आकृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही ‘डिजिटल इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े प्रतीक चिन्हों ने आधुनिक, आत्मविश्वासी और आगे बढ़ते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।विभिन्न रंगों में एक साथ खड़े हजारों नागरिकों ने भारत की ‘विविधता में एकता’ की भावना को जीवंत कर दिया। रंगों के माध्यम से साकार हुई इस अनूठी प्रस्तुति में देश की सांस्कृतिक विविधता के साथ सेवा, विकास, आधुनिकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दिखाई दिया।सेवा से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश‘सेवा के रंग–राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम ने सेवा को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया ‘भारत माता की जय’ के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के रंगों के बीच इंडोर स्टेडियम में बना यह दृश्य सेवा, संकल्प और सामूहिक शक्ति की अनूठी तस्वीर बन गया।
-
बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत
- स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल
दुर्ग/ दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। स्कूल में प्रार्थना शेड के निर्माण हेतु लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। ज्ञात हो कि बीते दिनों शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव कल कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनसे बातचीत की और अपनी पढ़ाई एवं स्कूल से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा किये।
शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा की गई थी। इस घोषणा पर त्वरित और संवेदनशील पहल करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने मात्र अगले ही दिन यानी 06 अक्टूबर को निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने का आदेश जारी कर दिया।
छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
इस प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दैनिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता होगी। विशेष रूप से चिलचिलाती धूप और बारिश के मौसम के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित, छायादार और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। -
रायपुर/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री कमल नारायण शर्मा की जयन्ती दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में शहीद स्मारक भवन प्रांगण में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है.
-
निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय ने नगर निगम जोन 7 एवं 8 में पार्षदों एवं अधिकारियों की बैठक ली
रायपुर /रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के विद्युत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 और 8 के क्षेत्रों के अंतर्गत नगर निगम विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करने बैठक ली गई।
बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 7 एवं 8 के क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों में सुधार, विद्युत संधारण कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रचलित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में नगर निगम विद्युत विभाग की अध्यक्ष द्वारा संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नागरिकों से प्राप्त विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें । साथ ही जोन क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 में विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करते हुए बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करने एवं आवश्यक संधारण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्री भोलाराम साहू, श्रीमती गायत्री चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, सर्वश्री आनन्द अग्रवाल, अर्जुन यादव,भगतराम हरबंश, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, उपअभियंता विद्युत सुश्री रुचिका मिश्रा एवं जोन क्रमांक 7 एवं 8 के संबंधित अधिकारीगणों और कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही। -
पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन रखा गया, इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र 6 पात्र हितग्राहियों को मंच पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, श्री सोहन साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन श्री बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्रीमती गोदावरी साहू, श्री मोहन ऊपरकर सहित जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा सहित नगर निगम जोन 1 के सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदत्त किये.
नगर निगम जोन 1 के जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में एक पात्र नागरिक को राशन कार्ड प्रदत्त किया गया और परिवहन विभाग की ओर से तीन वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास प्रदत्त किये गए. जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने सभी नागरिकों से जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का अधिकाधिक संख्या में पूर्ण वांछित लाभ उठाना सुनिश्चित करने की विनम्र अपील की अंत में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा ने व्यक्त किया. -
कुल 145.28 करोड़ की लागत से होंगे सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण और विद्युतीकरण के काम, नई सड़क भी बनेगी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू कराने के दिए निर्देश
बिलासपुर/ बरसात के बाद राज्य में सड़कों के काम युद्धस्तर पर शुरू होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया तत्परता से पूर्ण कर कई कार्यों के लिए निविदा को मंजूरी प्रदान की है। विभाग ने रायगढ़ जिले में 4 कार्यों के लिए कुल 145 करोड़ 27 लाख 56 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें दो सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण, एक सड़क के उन्नयन तथा एक सड़क के निर्माण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन कार्यों की निविदा मंजूर करते हुए रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।
फोरलेन निर्माण के साथ सड़कों का होगा विद्युतीकरण
लोक निर्माण विभाग ने रायगढ़ जिले के रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग में पांच किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए 59 करोड़ 49 लाख 4 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से में फोरलेन चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए भी 47 करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है।
विभाग द्वारा 3.40 किलोमीटर उर्दना-कृष्णापुर-खैरपुर मार्ग के निर्माण लिए 13 करोड़ 74 लाख 29 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है। कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ सड़क में 12.30 किलोमीटर लंबाई के फोरलेन में उन्नयन के लिए 24 करोड़ 26 लाख 47 हजार रुपए की निविदा लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृत की है। इस राशि से सड़क के 8.30 किलोमीटर और 4 किलोमीटर के दो हिस्सों का फोरलेन में उन्नयन किया जाएगा।
मापदंडों के अनुसार कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दें विशेष ध्यान – साव
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये कार्य किसी अन्य को सबलेट नहीं करने तथा कार्य संपादन के लिए पॉवर-ऑफ-अटॉर्नी को मान्य नहीं करने भी कहा है। श्री साव ने अनुबंधित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने, कार्यों का संपादन अनुबंधानुसार प्रशासकीय स्वीकृति एवं आबंटन की सीमा में करने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा इन निविदाओं का अनुमोदन अनुबंध के पूर्व ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर किया गया है। -
रायपुर के लाल ने डांस के हुनर से देशभर में गाड़े सफलता के झंडे
रायपुर। रायपुर की गलियों से निकलकर देश के सबसे बड़े डांस मंचों में अपनी पहचान बनाने वाले रितेश पाल ने अपनी मेहनत, जुनून और प्रतिभा के दम पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5’ की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। शो जीतने के बाद रायपुर पहुंचे रितेश पाल ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने संघर्ष, डांस के सफर और भविष्य के सपनों को साझा किया। प्रेस क्लब की ओर से रितेश का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें प्रेस क्लब का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
रितेश का डांस का सफर किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि रायपुर की गलियों और अपने परिवार से शुरू हुआ। बड़े भाई को डांस करते देखकर उनके मन में भी डांस सीखने की ललक जगी। भाई को अपना पहला प्रेरणास्रोत बताते हुए रितेश ने बताया कि शुरुआत में वह भाई को देखकर उनके स्टेप्स की नकल किया करते थे। धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया और डांस उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया। साधन सीमित थे, लेकिन सपने बड़े थे। उन्होंने लगातार अभ्यास किया, छोटी-छोटी प्रस्तुतियों से लेकर बड़े मंचों तक का सफर तय किया और हर पड़ाव पर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखी। रायपुर की गलियों में शुरू हुआ यही सफर आखिरकार उन्हें देश के प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो के मंच तक ले गया।
रितेश ने बताया कि डांस उनके लिए महज एक कला नहीं, बल्कि उनका जुनून है। ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5’ में उन्होंने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उन्होंने तीन बार प्रतिष्ठित ‘बैटल ट्रॉफी’ अपने नाम की और लगातार अपने प्रदर्शन से दर्शकों और जजों की सराहना हासिल की। अलग-अलग डांस फॉर्म आजमाते हुए उन्होंने अपनी क्षमताओं को चुनौती दी और आखिरकार ग्रैंड फिनाले में विजेता बनकर उभरे।
जीत की खुशी, फैसला मां की सलाह से
विजेता बनने के बाद मिले इनाम को लेकर रितेश ने कहा कि वह अपनी मां से पूछकर ही तय करेंगे कि इस राशि और मिली कार का क्या करना है। उनके लिए मां का आशीर्वाद और सलाह सबसे महत्वपूर्ण है। रितेश ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे परिवार के सहयोग और विश्वास की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी वह महत्वपूर्ण फैसले परिवार की सलाह से ही लेना चाहेंगे।
गुरु के साथ मिलकर डांस स्कूल खोलने का सपना
रितेश ने भविष्य का अपना एक बड़ा सपना भी साझा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु और कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ मिलकर रायपुर में एक डांस स्कूल खोलना चाहते हैं। उनका सपना है कि बच्चों को बचपन से ही डांस की व्यवस्थित और बेहतर ट्रेनिंग मिले, ताकि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
रितेश का मानना है कि रायपुर और छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर की है। जिस तरह उन्हें अपने बड़े भाई से प्रेरणा मिली और गुरु प्रतीक उटेकर का मार्गदर्शन मिला, उसी तरह वे भी आने वाली पीढ़ी के बच्चों को सही दिशा देना चाहते हैं।
रितेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरु और शो के जजों को देते हुए कहा कि ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की ट्रॉफी उनके लिए वर्षों की मेहनत और संघर्ष का सम्मान है। उन्होंने करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। रायपुर प्रेस क्लब ने रितेश पाल की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी, और स्मृति को संजोने के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। -
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी बैठक सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न
वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट और ऑडिट रिपोर्ट को मिली मंजूरी; संस्थाओं में रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां
बुजुर्गों के लिए 'डे-केयर सेंटर' शुरू करने का दिया सुझाव; स्पीच थेरेपी सेंटर का किया निरीक्षण
रायपुर/ रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को परिषद की राज्य कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्था के आय-व्यय, आगामी योजनाओं, बजट और संचालित बाल देखरेख गृहों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बाल कल्याण परिषद केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विशेष व जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संस्थाओं में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, शिक्षा और पुनर्वास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने परिषद को सामाजिक सरोकारों का दायरा बढ़ाते हुए वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए एक सर्वसुविधायुक्त 'डे-केयर सेंटर' शुरू करने का सुझाव भी दिया।
बैठक में तय एजेंडे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) के आयोजन हेतु दीपावली के बाद की तिथि व समय तय करने का अधिकार परिषद के महासचिव को सौंपा गया।
परिषद के विभिन्न प्रकल्पों में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए उन पर शीघ्र नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्यों और मिशन वात्सल्य के तहत 'खुला आश्रय बालक गृह' के अनुदान प्रस्तावों पर चर्चा की गई। वाणी वाचन एवं बहु-प्रशिक्षण केंद्र के संचालन तथा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सीएसआर (CSR) मद के तहत मिलने वाले सहयोग के प्रस्ताव की भी प्रगति जांची गई।
बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जेजे एक्ट के अंतर्गत संचालित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बालगृह (बालक/बालिका) तथा कोंडागांव स्थित बालगृह (बालिका) की कार्यप्रणाली का प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष रखा गया।
बैठक के पश्चात अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 'शिक्षा का मंदिर' और 'स्पीच थेरेपी सेंटर' का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां थेरेपी ले रहे बच्चों की प्रगति की जानकारी ली और परिषद के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की। बैठक का संचालन महासचिव श्री चंद्रेश शाह ने किया एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र कुमार निगम ने किया।
इस अवसर पर परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री भूपेंद्र कोटडिया, महासमुंद से कार्यकारिणी सदस्य श्री विश्वनाथ पाणिग्रही, श्रीमती हर्षा जोशी, श्रीमती सुनीता चंसोरिया, श्री हरजीत जुनेजा, श्रीमती संगीता शर्मा सहित परिषद द्वारा संचालित सभी संस्थाओं के अधीक्षक एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।



























