- Home
- छत्तीसगढ़
- 293 मिलियन साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का राज़ खोलता गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्करायपुर/प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर छत्तीसगढ़ में घूमने-फिरने के लिए कई शानदार जगहें हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे बढ़कर राज्य के एक अनमोल खजाने गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को जाने। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित यह पार्क एशिया का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म उद्यान है, जो पृथ्वी के 293 मिलियन साल पुराने इतिहास की झलक दिखाता है। यह वह दौर था जब आज का यह भूभाग एक ठंडे समुद्र के नीचे डूबा हुआ था। यह जीवाश्म पार्क केवल अतीत की कहानी नहीं बताता, बल्कि भारत की भूगर्भीय विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अनमोल धरोहर को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यह स्थान वैज्ञानिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सके।इस पार्क की खोज 1954 में भूवैज्ञानिक एस.के. घोष ने कोयला खनन के दौरान की थी। इसकी खासियत न सिर्फ इसका विशाल क्षेत्रफल है, बल्कि यह भारत का एकमात्र ऐसा समुद्री जीवाश्म पार्क है जिसे राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है। यहां से द्विपटली (बायवेल्व) जीव, गैस्ट्रोपॉड, ब्रैकियोपॉड, क्रिनॉइड और ब्रायोज़ोआ जैसे समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म तालचिर संरचना से संबंधित हैं, जो पर्मियन युग के शुरुआती दौर को दर्शाते हैं।शोधकर्ताओं का मानना है कि यह क्षेत्र समुद्री जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण समुद्र में डूब गया था। ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ा और इस क्षेत्र में समुद्री जीवन का जमाव हुआ। बाद में जब जलस्तर घटा, तो ये समुद्री जीव चट्टानों में दब गए और लाखों वर्षों में जीवाश्म के रूप में बदल गए।गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क केवल छत्तीसगढ़ या भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थल है। ऐसे ही जीवाश्म ब्राजील के पराना बेसिन, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स, अंटार्कटिका के अलेक्जेंडर आइलैंड और दक्षिण अफ्रीका के कारू बेसिन में भी पाए गए हैं। यह पार्क गोंडवाना महाद्वीप के भूगर्भीय इतिहास को समझने में अहम भूमिका निभाता है।बदलते मौसम और मानवीय गतिविधियों के कारण इस जीवाश्म उद्यान को नुकसान पहुंचने का खतरा है। इसे संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। अगस्त 2021 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज के वैज्ञानिकों, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। मार्च 2022 में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने इसे राज्य का पहला मरीन फॉसिल पार्क घोषित किया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस जीवाश्म पार्क के विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 41.99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। पार्क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और इसे पर्यटन व अनुसंधान के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
- भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहनारायपुर। तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं। नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई। दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है। वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं।
-
[2/17, 11:55] Prashant Bhaiya: भगदड़ से मौत: दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी
नयी दिल्ली, 16 फरवरी . दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की जांच रविवार को शुरू कर दी और वह वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि भगदड़ मचने से ठीक पहले की घटनाएं किस क्रम में हुई थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान रेलवे द्वारा की गई उद्घोषणाओं का सारा डेटा एकत्र करेंगे।'' शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज (महाकुंभ जाने) के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय, पटना होते हुए इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नई दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर थी। उन्होंने भगदड़ का कारण बताते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग सीढ़ियों का उपयोग कर फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरे यात्रियों पर गिर गए।'' सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने तथा हर घंटे 1,500 जनरल टिकट की बिक्री के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई होगी।[2/17, 12:23] Prashant Bhaiya: संगम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई डुबकीमहाकुंभ . महाकुंभ में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। संगम में पत्नी के साथ स्नान करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से कहा, ‘‘गंगा में स्नान और दर्शन पूजन बहुत अच्छे से हुआ। हमारे शहर नागपुर से हजारों की संख्या में लोग अपनी गाड़ियां लेकर यहां आ रहे हैं। हमें लगता है कि गंगा मां का आशीर्वाद सबको मिलेगा।'' वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में स्नान के बाद कहा, ‘‘संगम में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा और एकता का सबसे बड़ा संगम है।'' इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मंत्री राकेश सचान, योगेंद्र उपाध्याय और दयाशंकर सिंह ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, ‘‘हम संगम में डुबकी लगाने के बाद एक अलग प्रकार का अनुभव कर रहे हैं। देश-विदेश से यहां आकर डुबकी लगा रहे लोगों को मेरी ओर से बधाई।'' मंत्री राकेश सचान ने कहा कि महाकुंभ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति की अखंडता और शक्ति का प्रतीक है। वहीं, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन उनके लिए केवल स्नान का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के मूल तत्वों को आत्मसात करने का माध्यम भी है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुंभ न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।[2/17, 12:26] Prashant Bhaiya: राणा के प्रत्यर्पण से उसकी यात्राओं के बारे में कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी: अधिकारीनयी दिल्ली. आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा के अमेरिका से संभावित प्रत्यर्पण से 2008 में मुंबई आतंकवादी हमलों से कुछ दिन पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उसकी यात्राओं के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक 64 वर्षीय राणा 2023 में 14 साल की सजा पूरी करने के बाद लॉस एंजिल्स के एक महानगरीय हिरासत केंद्र में हिरासत में है। वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी और मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनके प्रशासन ने राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। प्रत्यर्पित होने के बाद, राणा इस मामले में भारत में मुकदमे का सामना करने वाला वाला तीसरा आतंकी होगा। इससे पहले अजमल कसाब और जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जंदल को इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। नवंबर 2012 में, एकमात्र जीवित बचे पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। अमेरिकी संघीय एजेंसी ‘एफबीआई' ने 27 अक्टूबर 2009 को राणा को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 2011 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आतंकवाद की रोकथाम संबंधी ‘सार्क कन्वेंशन' की धारा 6(2) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। भारत में हेडली के ठिकानों की पड़ताल करते हुए, केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ हापुड़, दिल्ली, आगरा, कोच्चि, अहमदाबाद और मुंबई की यात्रा की थी। राणा ने अपने पते के प्रमाण के तौर पर ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' से व्यावसायिक प्रायोजक पत्र और कुक काउंटी से संपत्ति कर भुगतान नोटिस प्रस्तुत किया था। अधिकारियों ने कहा कि राणा को भारत लाये जाने पर उसकी इन यात्राओं का उद्देश्य स्थापित हो जाएगा।वर्ष 2009 में गिरफ्तार होने के बाद, राणा को 2011 में दोषी ठहराया गया और 14 साल की सजा सुनाई गई।राणा को डेनमार्क में आतंकवादी साजिश के लिए सहायता प्रदान करने की साजिश के एक मामले और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सहायता प्रदान करने के एक मामले में अमेरिका में दोषी ठहराया गया था। मुकदमे के साक्ष्य में रिकॉर्ड की गई बातचीत के टेप भी शामिल थे, जिनमें सितंबर 2009 की बातचीत भी शामिल थी। इससे पता चला कि हेडली और राणा ने उन खबरों के बारे में बात की थी कि एक सह-प्रतिवादी और कथित पाकिस्तानी आतंकवादी नेता इलियास कश्मीरी की हत्या कर दी गई। अन्य बातचीत में राणा ने हेडली से कहा कि मुंबई आतंकी हमले में शामिल हमलावरों को पाकिस्तान का सर्वोच्च मरणोपरांत सैन्य सम्मान मिलना चाहिए। वर्ष 2009 की गर्मियों के अंत में, राणा और हेडली इस बात पर सहमत हुए कि राणा को प्रदान की गई धनराशि का इस्तेमाल डेनमार्क में हेडली के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जा सकता है। साक्ष्य से पता चला कि राणा ने डेनमार्क में आव्रजन कार्यालय स्थापित करने के लिए वहां के एक समाचार पत्र को ईमेल भेजते समय हेडली होने का नाटक किया था। एनआईए ने राणा को ‘‘सह-साजिशकर्ता'' के रूप में आरोपपत्र में नामजद किया था, जिसने भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश के लिए हेडली और अन्य सह साजिशकर्ताओं को वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान की थी। राणा की फर्स्ट वर्ड इंटरनेशनल फर्म का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा समूह द्वारा राणा को सौंपे गए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया गया था। इसी कंपनी के जरिए हेडली ने मुंबई में ‘इमिग्रेंट लॉ सेंटर' का एक शाखा कार्यालय स्थापित करने के उद्देश्य से भारत में मल्टीपल एंट्री बिजनेस वीज़ा के लिए आवेदन किया था। राणा ने जुलाई 2007 में 10 साल के लिए उसके वीजा विस्तार में भी मदद की थी। दस पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर में समुद्री मार्ग से भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में घुसपैठ करने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। मारे गए 166 लोगों में अमेरिकी, ब्रिटिश और इजराइली नागरिक भी शामिल थे। करीब 60 घंटे तक इस हमले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी और भारत और पाकिस्तान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया।[2/17, 12:28] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कीनयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''[2/17, 12:31] Prashant Bhaiya: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कीनयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने उनकी मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स' पर साझा कीं।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स' हैंडल से किये गए एक पोस्ट के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।''[2/17, 12:32] Prashant Bhaiya: लुधियाना में एक स्थानीय आप नेता की पत्नी की डकैती के प्रयास के दौरान हत्यालुधियाना. पंजाब में लुधियाना के एक गांव के समीप आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता की पत्नी की लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर रूरका गांव के समीप शनिवार रात यह वारदात हुई।पुलिस ने बताया कि आप नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। उसने बताया कि डकैतों ने उनकी कार रूकवाई और धारदार हथियारों से मित्तल दंपति पर हमला किया।पुलिस के अनुसार लिप्सी मित्तल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनोख मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिप्सी मित्तल के रिश्तेदारों ने रविवार शाम अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। अनोख मित्तल एक स्थानीय व्यापारी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। -
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के 53 विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण सोमवार को होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पंचायत चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होते हैं।
अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 57,99,660 मतदाता पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 28,70,859 पुरुष, 29,28,751 महिलाएं और तृतीय लिंग श्रेणी के 50 मतदाता शामिल हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।'' उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 53 विकास खंडों में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मतदान कर्मी अपने-अपने गंतव्यों पर पहुंचने लगे हैं। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं। इनमें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में वार्ड पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 4,587 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 702 उम्मीदवार मैदान में हैं। सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि अन्य जगहों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। पुलिस के अनुसार बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा गश्त बढ़ा दी गई है। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और 23 फरवरी को होना है। मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। राज्य में हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को परिणाम की घोषणा की गई। भाजपा ने सभी दस नगर निगमों में महापौर पद जीते। -
निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं
बालोद/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने आज डौंडीलोहारा के मतदान सामग्री वितरण केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इसी प्रकार डौंडी विकासखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मतदान दलों को मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सीईओ डॉ कन्नौजे ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 17 फरवरी डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। निर्वाचन कार्य को सफल बनाने डौंडीलोहारा विकासखंड के 120 ग्राम पंचायत हेतु 369 मतदान दल बनाए गए हैं। इसी प्रकार डौंडी विकासखंड के 62 ग्राम पंचायत हेतु 164 मतदान दल बनाए गए हैं।
मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने आज सुबह से ही डौंडीलोहारा एवं डौंडी के सामग्री वितरण केन्द्र पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी।
सीईओ डॉ.कन्नौजे ने आज सुबह से ही मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में पहुँचकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम डौंडीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। -
पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होगा चुनाव*
रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। आज मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।
अभनपुर निर्वाचन विवरण:
जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
सरपंच: 88 पद
वार्ड पंच: 1033 पद
मतदान केंद्र: 291
सेक्टर: 14
आरंग निर्वाचन विवरण:
पंच: 1402 पद
सरपंच: 134 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
जिला पंचायत सदस्य -6
मतदान केंद्र: 406 (20 सेक्टरों में विभाजित)
मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई। -
निगम जोन 9 द्वारा शिविर लगाकर 10 लाख 87 हजार की वसूली
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 द्वारा आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्र.07, पण्डित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्र.8, डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र.09, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड क्र. 31, महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्र. 32, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्र. 33 एवं पंडित विद्याचरण शुक्रवार क्र. 51 में रविवार अवकाश दिवस पर सभी 07 वार्डों में सम्पतिकर वसूली हेतु शिविर नगर निगम जोन 9 के जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा की उपस्थिति में लगाकर कुल राशि 10 लाख 87 हजार रूपये की राजस्व कर वसूली की गयी. नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने नगर निगम के जोन 9 के तहत सभी 7 वार्डों के रहवासी सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों से अपील की है कि जोन कार्यालय में आने वाले दिनों में सम्पति करदाता नागरिकों की संभावित भीड़ को देखते हुए शीघ्र अपना संपत्तिकर जलकर एवं अन्य बकाया निगम करों का पूर्ण भुगतान किया जाना सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी सम्पति करदाता नागरिक को असुविधा का सामना ना करना पड़े. -
मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का हुआ स्वागत
बालोद/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कल 17 फरवरी डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान होगा। जिसके लिए आज मतदान दलों को रवाना किया गया है। जिले के डौंडीलोहारा और डौंडी विकासखंड में मतदान दल सकुशल अपने मतदान केंद्रों में पहुंच गए हैं। मतदान केंद्र आगमन पर मतदान दलों का स्थानीय कर्मचारियों द्वारा फूलमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। -
भाजपा नगरीय निकाय प्रदेश टीम से संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, सदस्य दीपक मस्के, अमित चिमनानी, नरेटिव टीम को संयोजक पंकज झा ने दी मुख्यमंत्री को बधाई
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नगरीय निकाय प्रदेश टीम से संयोजक भूपेंद्र सव्वनी, सदस्य दीपक मस्के, अमित चिमनानी, नरेटिव टीम को संयोजक पंकज झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। बेहतरीन कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने भी पूरी टीम को बधाई दी।
-
जिले के दुर्ग जनपद के 257 मतदान केन्द्र में 17 फरवरी को मतदान
दुर्ग / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत 17, 20 एवं 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में 17 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। मतदान दलों को आज पालीटेक्निक कॉलेज सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से रु-ब-रु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच - नीला, जनपद सदस्य -पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे। -
रायपुर/ नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों के तहत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन NEP सारथियों द्वारा किया गया, जो विश्वविद्यालय द्वारा नामित छात्र होते हैं और जिनका मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रति जागरूकता फैलाना होता है। भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सभागार में
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के बहुभाषी शिक्षा मॉडल को बढ़ावा देने और भारतीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री संजय नय्यर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रभारी, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा है" उन्होंने भारत में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए संस्कृत एवं हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अच्छा साहित्य पढ़ने से वाक्य संरचना और समग्र लेखन क्षमता में सुधार होता है।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ. गोपी कृष्ण दास, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने अपने संबोधन में कहा कि मातृभाषा में शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होती है.उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत विविध भाषाओं का देश है, जिनमें से प्रत्येक का अपना समृद्ध इतिहास, संस्कृति और पहचान है। भारतीय भाषा का महत्व संचार से परे है, यह विरासत को संरक्षित करने, एकता को बढ़ावा देने और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. दास ने छात्र छात्राओं को हिंदी पुस्तकों के अध्ययन का महत्व बताते हुए क्लास के बाद पुस्तकालय में हिंदी साहित्य का अध्ययन करने को कहा।
कार्यक्रम में 85 से अधिक छात्रों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। ओम अग्रवाल, प्रतीक झा और देहुति ध्रुव सहित अन्य छात्रों ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) सारथी अनुश्का चौरसिया और अंशु मढ़रिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें टीम के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. एस. बी. वेरुलकर, नोडल अधिकारी एवं डॉ. रामा मोहन सावु, समन्वयक, प्लेसमेंट सेल ने विशेष भूमिका निभाई। -
बीजापुर. जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी) में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट शुक्रवार शाम को हुआ जब कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) की 202वीं बटालियन की एक टीम अपने नम्बी शिविर से गश्त के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि जब गश्ती दल जंगल की घेराबंदी कर रहा था तो कांस्टेबल अरुण कुमार यादव का पैर गलती से आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान यादव को बीजापुर लाया गया तथा बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जवान की हालत सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर है।
बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों और जंगल में कच्ची पगडंडियों पर बारूदी सुरंग लगाते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से सुरक्षाबल के जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में 11 फरवरी को प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया था। बीजापुर जिले में चार फरवरी को इसी तरह के विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इससे पहले 17 जनवरी को नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए थे तथा 16 जनवरी को बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से सीआरपीएफ कोबरा के दो कमांडो घायल हो गए थे। -
रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने नगर निकाय चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव घोषणा के समय ही दावा किया था कि एक साल में साय सरकार के सुशासन और भाजपा संगठन के समर्पण के बूते पार्लियामेंट से पंचायत तक कमल खिलेगा। जनादेश ने आज इसे साबित कर दिया। हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
- रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्हाेंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। साय ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज का दिन भाजपा और छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ऐतिहासिक है। यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा क्योंकि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और मतदाताओं ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के विकास कार्यों में विश्वास जताया है, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस वादे तो करती है लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं करती, लेकिन भाजपा अपने वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महापौर पद का अप्रत्यक्ष चुनाव (पिछली बार 2019-2020 में) कराकर लोकतंत्र की हत्या की है। साय ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम में पार्टी ने महापौर पद के लिए चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान को मैदान में उतारा था और उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चौहान ने 56,311 वोट हासिल किए और कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोटों के अंतर से हराया। काटजू को 21,946 वोट मिले।
- भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कररायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आ गए हैं। खरोरा नगर पंचायत में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें भाजपा को दस वोटों से जीत मिली है। दरअसल यहां पर कांग्रेस की मोना बबलू भाटिया को 2 हजार 2 वोट मिले हैं और बीजेपी की सुनीता अनिल सोनी को 2 हजार 12 वोट मिले हैं। सुनीता सोनी ने मात्र 10 वोट से जीत हासिल की है। जहां भारतीय जनता पार्टी के आठ पार्षद जीते वहीं कांग्रेस को एक पार्षद की जीत से ही संतुष्टि करनी पड़ी। वहीं बीजेपी ने निर्दलीय पार्षद को भी अपना ही कैंडिडेट माना है। बता दें कि, गणना के बाद कांग्रेस की गलत केलकुलेशन से जीत का हल्ला हुआ था, लेकिन दोबारा गिनती की गई तो परिणाम बीजेपी के पक्ष में सामने आए।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कह, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा, भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
- रायपुर। नगर पालिका कांकेर में भाजपा को 73 साल बाद यह जीत हासिल हुई। नपा चुनाव 1952 में सबसे पहली बार हुए थे और तब से लेकर आज तक के चुनाव पर कांग्रेस के ही अध्यक्ष बनते आ रहे थे। इस बार भाजपा ने अनारक्षित सीट पर पिछड़ा वर्ग को मौका दिया और परिवर्तन की ऐसी लहर चली, जिसमें कांग्रेस का किला ढह गया और भाजपा ने परचम फहराया। भाजपा आएगी और लहर परिवर्तन की का जो नारा चला, अंतत: भाजपा को कामयाबी हासिल हुई।नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष कक्ष में पहले अध्यक्ष से लेकर अभी तक के अध्यक्ष की फोटो लगी हुई है, जिसमें एक भी भाजपा अध्यक्ष की फोटो नहीं है। 1952 से लेकर अभी तक 13 अध्यक्ष आसीन हो चुके है। भाजपा के निर्वाचित अरूण कौशिक 14 वें अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के 13 अध्यक्षों में रवि श्रीवास्तव दो बार और उनकी पत्नी एक बार अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हुई है। कांग्रेस के द्वारा टिकट नहीं देने पर रवि श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़वाया था और अंतत: जीत दिलवाने में कामयाब रहे थे, इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रही थी। इस परिवार का कार्यकाल सबसे ज्यादा लंबा 15 वर्षो तक रहा।
- -रविवार 16 फरवरी को मतदान दलों को किया जाएगा मतदान केन्द्रों के लिए रवानाबालोद। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के डौण्डी एवं डौण्डीलोहरा विकासखंड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के दिशा-निर्देशन में बालोद जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। सोमवार 17 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को रविवार 16 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्रों से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के समीप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एवं विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष परिस्थिति में जिन मतदान केन्द्रों में मतगणना किया जाना उचित नही होगा उन मतदान केन्द्रों के मतों की गणना मंगलवार 18 फरवरी को विकासखण्ड मुख्यालय में किया जाएगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। प्रदेशभर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर यह सिद्ध कर दिया है कि जनता ने सुशासन, विकास और पारदर्शी प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन की रणनीति की सराहना की और आभार व्यक्त किया।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा सरकार की सुशासन नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी है, और जनता ने इसी विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकासपरक योजनाओं ने प्रदेश में जनता का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की एक नई गाथा लिखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। भाजपा सरकार प्रदेशवासियों की सेवा में निरंतर समर्पित रहेगी और विकास की यात्रा को और गति प्रदान करेगी।
- -मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन की जीत है - राजेश मूणत-रायपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बृजमोहन व मूणत ने जनता-जनार्दन को नमन कियारायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव के सह-संयोजक राजेश मूणत ने प्रदेश समेत रायपुर नगर निगम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए जनता-जनार्दन को नमन किया है। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक है। कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई, राजधानी के निकाय चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की जनता में भी एक विश्वास का वातावरण था, सुकून का वातावरण था। राजधानी में पहली महिला महापौर देकर भाजपा को इस बात का अत्यधिक गर्व है कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को जन-स्वीकृति मिली। राजधानी की जनता-जनार्दन को यह पूरा विश्वास है कि श्रीमती चौबे के नेतृत्व में भाजपा के पूर्ववर्ती कार्यकाल में हुए कामों की रक्षा कर उसे सँवारने का काम तेजी से होगा और रायपुर शहर को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित किया जाएगा। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक जीत “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों, मोदी की गारंटी और प्रदेश में विष्णु के सुशासन पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है।भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी है । आज जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा ने 2023 में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए जो वादा निभाए, उससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ और जनता-जनार्दन ने डबल इंजन की सरकार को पहले लोकसभा में और फिर रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा पर भरोसा जताया। इस डबल इंजन सरकार में आज एक और इंजन लगाकर जनता ने बता दिया है, उनका विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा के शासनकाल मे ही हो सकता है। यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन की जीत है।
- रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस जीत की हकदार हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सारे काम सांय-सांय हो रहें हैं। 70 लाख महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के बाद सबका आवास बनना भी प्रारंभ हो गये है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाले घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी आज जेल की हवा खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए एक-एक वादें पूरे हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता को अब अधिक से अधिक लाभ होगा। विकास की गंगा अविरल बहेगी।यह जनता की जीत है - पुरंदर मिश्रारायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है। 2023 प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया था और सत्ता सौंपी थी। नगरीय निकायों में भी कांग्रेस पार्टी के ही अधिकत्तर नेता चुनकर आएं थे। सत्ता पाते ही कांग्रेसी बेलगाम हो गये थे। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार बैठी थी और आज अपना हिसाब किताब चुकता कर दिया। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मिला ऐतिहासिक जनादेश इस बात का द्योतक हैं कि जनता ने मोदीजी की गारंटी और विष्णु देव साय सरकार के सुशासन पर विश्वास जताया है।नगर निगम में अब नहीं होगा भ्रष्टाचार: भाजपारायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर निगम चुनाव में जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम रायपुर में अब भ्रष्टाचार नहीं होगा। राजधानी रायपुर के नगर निगम में 15 सालों तक कांग्रेस का महापौर रहा और जनता विकास कार्यों को लेकर तरसती रही। अब जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पा चुकी हैं। सबसे पहले नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा और रायपुर को राजधानी के अनुरूप सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के सुशासन की जीत है। पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही हैं और त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत कर आयेगी। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद निकायों और पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार होगी जिससे विकास कार्य तीव्र गति से होंगे।मातृशक्ति ने लगाया जीत का तिलक - रमेश ठाकुरभाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत यह दर्शाती हैं कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने भाजपा पर विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महतारी वंदन जैसी महत्वपूर्ण योजना लेकर आयी और उनके खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपए पिछले 11 माह से डालें जा रहें हैं। कांग्रेस शासन में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी। परंतु जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए स्वस्थ वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मातृशक्ति का विजय तिलक है।
- -निकाय चुनावों में शानदार जीत जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष : देवरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को इसे जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के तमाम झूठे वादों और झूठे प्रचार के बावजूद प्रदेश के शहरों-नगरों की जनता-जनार्दन ने भाजपा के “अटल विश्वास पत्र” में किए गए वादों पर अपना भरोसा व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सुशासन पर एक बार फिर से मुहर लगाई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया और कहा कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में से कांग्रेस को एक भी निगम में सफलता नहीं मिली और वहाँ कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। रायपुर नगर निगम में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। कांग्रेस के लिए इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है कि 49 नगरपालिकाओं के नतीजों में कांग्रेस दहाई का आँकड़ा तक नहीं छू सकी है इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों में 84 में भाजपा की बढ़त रही। श्री देव ने कहा कि इन नतीजों के जरिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र के साथ-साथ जातिवादी मानसिकता, तुष्टीकरण, परिवारवाद और समाज के वर्गों में विभाजन की कांग्रेस की विध्वंसकारी मानसिकता पर सीधी चोट की है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएँ जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। रायपुर शहर और प्रदेश के हर शहर-नगर के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भाजपा के विजयी जनप्रतिनिधि काम करेंगे और प्रदेश के शहरों व नगरों को विकास के शिखर पहुँचाएंगे। भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी।
- -प्रदेश की जनता का बहुत बहुत आभार: भूपेंद्र सवन्नीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने कहा कि निकाय चुनावों में इस शानदार जीत के साथ भाजपा सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके पूरे प्रदेश को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल-कपट से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री सवन्नी ने कहा कि कांग्रेसी-दुराग्रह को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवन्नी ने उपचुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके प्रदेश के नगरीय निकायों को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई है। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं, महिलाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी। श्री सवन्नी ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। जनता ने भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। इसके लिए हमारी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया।भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें।छत्तीसगढ़ – भगवान श्रीराम की वनवास स्थली, रामभक्तों के लिए महाकुंभ में विशेष व्यवस्थामुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें "भांचा" के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "श्रीरामलला दर्शन योजना" के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में 'छत्तीसगढ़ पवेलियन' की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करते हैं।इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सरल मोदी सहित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकगण, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।








.jpeg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
