- Home
- देश
-
भोपाल। अब भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की धर्मपत्नी श्रीमती तारादेवी जी का अचानक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी की माताजी एवं पूर्व सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती तारादेवी के निधन से पहले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रभात झा की माताजी, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह के पिताजी और गत रोज ही गुना सांसद डाॅ. केपी यादव के पिताजी का दुखन निधन हो गया था। वहीं पूर्व सीएम बाबूलाल गौर और पूर्व रक्षा मंत्री सुषमा स्वराज भी अभी हाल ही के दिनों में काल के गाल में समां चुके हैं। अचानक भाजपा नेताओं के यहां एक के बाद एक निधन से प्रदेश भाजपा में दुख का माहौल बना हुआ है।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी सात दिनों की अमरीका यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के अलावा वे अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमरीका की यात्रा के दौरान आज सुबह वे थोड़ी देर के लिए फ्रैंकफर्ट में रूके।
इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा में गरीबी उन्मूलन के विभिन्न उपायों, गुणवत्तापरक शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और समावेशन जैसे विषयों पर चर्चा होनी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पूर्व वक्तव्य में बहुपक्षीय एकजुटता को और अधिक प्रभावकारी तथा समावेशी बनाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों में भागीदारी के माध्यम से वे सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में भारत की सफलता सामने रखेंगे।
प्रधानमंत्री कल ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय को सम्बोधित करेंगे। भारतीय समुदाय के इस आयोजन हाउडी मोदी में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प भी उनके साथ होंगे। श्री मोदी ने कहा कि भारतवंशियों के कार्यक्रम में अमरीकी राष्ट्रपति की उपस्थिति भारत की व्यापक पहुंच के प्रमाण में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री ह्यूस्टन में प्रमुख ऊर्जा कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
व्यापक स्वास्थ्य दायरे से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत सहित विभिन्न पहल के जरिए जरुरतमंदों को स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने में भारत की उपलब्धियां साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां हैं, जिनके प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता और एकजुट बहुपक्षीय कार्रवाई की जरुरत है।
मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर पचास किलोवाट के गांधी सौर पार्क और गांधी शान्ति उपवन का उद्घाटन करेंगे।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ग्लोबल गोलकीपर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता क्षेत्र में कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
श्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक से अलग अन्य देशों के नेताओं और संयुक्त राष्ट्र संस्था प्रमुखों से भी मिलेंगे। पहली बार प्रशांत द्वीप के देशों और कैरिबियन देशों के संगठन कैरिबियन समुदाय और साझा बाजार- कैरिकॉम समूह के नेताओं के साथ प्रमुख नेतृत्व स्तर की बातचीत होगी।
-
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। आज नई दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब दोनों राज्यों में कोई नई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इन राज्यों में चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा। चुनाव की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र चार अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। पांच अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपने प्रचार अभियान के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से परहेज़ करें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी न देने पर कैंडिडेट्स का पर्चा रद्द होगा। आयोग ने कैंडिडेट्स के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों को अपने हथियार जमा कराने होंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा की दो सौ अ_ासी और हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवम्बर को और महाराष्ट्र का नौ नवम्बर को समाप्त हो रहा है।
महाराष्ट्र में आठ करोड़ नौ लाख मतदाता हैं जबकि हरियाणा में एक करोड़ 82 लाख मतदाता हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र में मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जबकि हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। फिलहाल दोनों ही राज्यों में भाजपा सत्ता में है, ऐसे में उसके लिए दोनों राज्यों में अपनी सत्ता को बचाए रखने की चुनौती होगी। महाराष्ट्र में भाजपा- शिवसेना के साथ गठबंधन सरकार चला रही है, जबकि हरियाणा में वह बहुमत के साथ शासन में है। -
रायपुर। महिला बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्रीय दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की बैठक में भाग लिया। श्रीमती भेंडिय़ा ने प्रदेश में मूक बधिरों के कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए रायपुर में नेशनल सेंटर फॉर असिस्टिव टेक्नोलॉजी सपोर्ट सेंटर खोलने तथा दिव्यांग की शीघ्र पहचान हेतु केन्द्रों की मांग रखी, जिस पर केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री गहलोत ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कार्यक्रम में श्रीमती भेंडिय़ा ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं में नि:शक्तजनों का आरक्षण 6 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया गया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री गहलोत ने सराहना करते हुए अन्य राज्यों को भी इसके अनुसरण की बात कही।
केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक में श्रीमती भेंडिय़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निशक्तजनों के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। दिव्यांगों के आर्थिक और सामाजिक मजबूती के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनायें प्रदेश में चलाई जा रही हैं, वहीं निशक्त बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य योजनाएं बनाई गयी हैं। -
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री अैर भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को उत्तप्रदेश के शाहजहांपुर की एक कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस और एसआईटी ने चिन्मयानंद को आज उनके घर से गिरफ्तार किया। चिन्मयानंद को कड़ी सुरक्षा के बीच चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में शाहजहांपुर जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में पेशी से पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी।
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद विशेष जांच टीम बनाई थी। जांच के बाद स्वामी चिन्मयानंद को उनके आश्रम से गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई में कोई देरी नहीं हुई। इसके साथ ही चिन्मयानंद को वसूली के लिए धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद पर अपने ही कॉलेज की लॉ स्टूडेंट से रेप करने का आरोप है। पीडि़ता की ओर से इस संबंध में लगातार कई वीडियो जारी कर चिन्मयानंद पर आरोप लगाए गए थे। दुष्कर्म पीडि़ता की ओर से वीडियो जारी किए जाने के बाद से चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। पीडि़त छात्रा ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार न किए जाने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। हालांकि चिन्मयानंद और उनके समर्थक लगातार कह रहे थे कि वह निर्दोष हैं और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
अस्पताल में भर्ती चिन्मयानंद को कल केजीएमयू लखनऊ के लिए रिफर किया गया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह आयुर्वेदिक इलाज चाहते हैं और इसके बाद उन्हें उनके मुमुक्षु आश्रम वापस ले जाया गया था। -
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इसी के साथ वह स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बन गए। करीब आधे घंटे तक तेजस में उड़ान भरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उड़ान बहुत सहज, आरामदायक रही और मैं रोमांचित था। तेजस में उड़ान भरने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने तेजस को इसलिए चुना क्योंकि यह स्वदेश में निर्मित है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों ने तेजस विमानों की खरीद में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत स्मूथ और आरामदायक थी। मुझे मजा आ रहा था। मैं एचएएल, डीआरडीओ और कई संबंधित एजेंसियों को बधाई देना चाहता हूं। हम उस स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां हम दुनिया भर में लड़ाकू विमानों का निर्यात कर सकते हैं। जी सूट पहने सिंह विमान में पायलट के पीछे वाली सीट पर बैठे। उनके साथ एयर वाइस मार्शल एन तिवारी भी थे। तिवारी बेंगलुरू में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में परियोजना निदेशक हैं।
भारतीय वायुसेना तेजस विमान की एक खेप को पहले ही शामिल कर चुकी है। एलसीए का नौसैन्य संस्करण फिलहाल निर्माण चरण में है। पिछले शुक्रवार को गोवा में तेजस ने विमान वाहक पोत पर उतरने की काबिलियत दिखाई थी यानि अरेस्टेड लैंडिंग की थी। इस लैंडिंग के दौरान नीचे से लगे तारों की मदद से विमान की रफ्तार कम कर दी जाती है। -
नई दिल्ली। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के विरोध में गुरुवार को दिल्ली और नोएडा में परिवहन संगठनों ने हड़ताल बुलाई। ऑटो-टैक्सी, प्राइवेट स्कूल बसों, ओला-उबर और क्लस्टर बसों के 34 निजी संगठन सुबह 6 बजे से हड़ताल पर रहे। इसके चलते दोनों शहरों में यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दिल्ली-नोएडा में कुछ निजी स्कूलों को बंद रखा गया। इसके अलावा कुछ ऑफिसों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया।
कई अभिभावकों को स्कूलों से गुरुवार सुबह ही छुट्टी का मैसेज मिला। इसके अलावा कुछ अन्य स्कूलों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पैरेंट्स से वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधि के मुताबिक, ज्यादातर स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है। परीक्षाओं की तारीख भी आगे बढ़ाई गई है। विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर फ्लाइट सेवाओं ने पहले ही यात्रियों को मैसेज कर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अपनी यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (यूएफटीए) के मुताबिक, एमवी एक्ट के बढ़े हुए जुर्माने का विरोध किया जा रहा है। यूएफटीए के अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के नए प्रावधानों के तहत भारी जुर्माने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने वाहन-ड्राइवरों के लिए इंश्योरेंस और मेडिकल सेवाओं में सुविधा देने की मांग की है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर फ्री पार्किंग टाइम बढ़ाने की मांग है। -
ईटानगर। चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत ने अरुणाचल प्रदेश में एक और एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड को बुधवार को शुरू कर दिया। चीन और म्यांमार की सीमा से सटे विजयनगर एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर पूर्वी क्षेत्र के एयर कमांडर एयर मार्शल आरडी माथुर और भारतीय सेना के पूर्वी क्षेत्र के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एन-32 से लैंड कर इसकी शुरुआत की। अरुणाचल प्रदेश में सैन्य आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड बनाए गए हैं जिनमें विजयनगर एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड भी एक है। दो इंजनों वाले एन-32 विमान ने करीब 3 साल के अंतराल के बाद विजय नगर हवाई पट्टी पर लैंड किया है। विजयनगर देश से पूरी तरह से कटा हुआ था और इस बेहद दुर्गम इलाके में सड़क नहीं होने की वजह से यहां तक पहुंचना संभव नहीं था।
डोका ला पास के पास एक सड़क बनाई जा रही थी जिसका भारतीय सेना ने विरोध किया था और काम को रुकवा दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने रक्षा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस हवाई पट्टी को विकसित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। राज्य में 8 एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड की मरम्मत कर उनको अपडेट किया जा रहा है जिस पर करीब 1 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। -
पटना/लखनऊ। यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली ने तीन दिनों में 25 लोगों की जान ले ली। खराब मौसम के चलते तीन दिनों के भीतर बिहार में 17 और उत्तर प्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई। बिहार में मंगलवार शाम से तेज बारिश शुरू हुई, वह बुधवार सुबह तक जारी रही। पटना स्टेशन पर जलभराव से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बिहार के कैमूर जिले में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच झुलस गए। इसी तरह मोतिहारी में 3, अरवल में 2, जहानाबाद में 2, पटना में 2 और मुजफ्फरपुर में एक मौत हुई। साथ ही, अन्य जगहों पर भी तीन लोगों की मौत की खबर है। आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।
इधर, उत्तर प्रदेश में सोमवार रात से कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। राज्य के तीन जिलों में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने से आजमगढ़ में 4, अंबेडकर नगर और ललितपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सभी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। -
केवडिया ..सरदार पटेल की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर लिया गया निर्णय भारत के पूर्व गृह मंत्री से प्रेरित है।मोदी ने एक सार्वजनिक सभा में कहा कि कश्मीर पर केंद्र सरकार का निर्णय सरदार पटेल से प्रेरित है और ये दशकों पुरानी समस्या का समाधान पाने की एक कोशिश है। मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए।सरकार ने पिछले महीने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था, जिनके आधार पर राज्य को विशेष दर्जा मिला था। इसके साथ ही राज्य को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट कर उन्हें केंद्र शासित राज्य बनाने का निर्णय भी लिया गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि हैदराबाद मुक्ति दिवस सरदार पटेल की दूरदृष्टि का परिणाम है। हैदराबाद मुक्ति दिवस हर साल 17 सितंबर को ही मनाया जाता है । इसी दिन 1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ था।प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 133 साल पुराने ‘स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी’ को देखने प्रतिदिन 10,000 लोग जाते हैं, लेकिन ‘स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण हुए सिर्फ 11 महीने ही हुए हैं और यहां 8,500 लोग प्रतिदिन आते हैं।उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की जरूरतों को पूरा कर रही है और वह सरदार सरोवर परियोजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।अपने गृह राज्य की यात्रा पर आए मोदी ने इससे पहले मंगलवार को सरदार सरोवर बांध पर देवी नर्मदा की आरती की। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। मोदी केवडिया स्थित तितली उद्यान भी गए।मोदी ने अपनी दो दिन की गुजरात यात्रा की शुरुआत ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और सरदार सरोवर बांध जाकर की।‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है और इसका उद्घाटन मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया था।इससे पहले उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर से बनाया गया सरदार पटेल की मूर्ति का वीडियो भी पोस्ट किया।
-
इंदौर। देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सुबह जब परिवार के लोग उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तब पता चला कि वे नहीं रहे। माणिक वर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। पिछले कुछ समय से वे इंदौर में ही परिवार के साथ रह रहे थे। माणिक वर्मा जी अपने व्यंगों के जरिए हमेशा मंचों की शान रहे। कुछ समय पहले ही उन्होंने राइटर्स क्लब के मंच पर कविता पाढ़ किया था।
-
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 69 वें जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां हीराबेन के साथ भोजन किया। प्रधानमंत्री अपनी मां के पास लगभग आधा घंटा रुके। उनकी मां प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज के साथ गांधीनगर के निकट रायसन गांव में रहती हैं । टेलीविजन पर प्रसारित दृश्यों में प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर अपनी मां को प्रणाम करते और चरण स्पर्श करते दिखे। इसके बाद उनकी मां दुनियाभर में प्रसिद्ध अपने बेटे को आशीर्वाद देते दिखीं । मां के घर से निकलने के बाद मोदी ने स्थानीय लोगों को अपने साथ सेल्फी लेने की अनुमति दी और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया । प्रदेश के नर्मदा जिले के केवडिया में एक समारोह को संबोधित करने के बाद मोदी रायसन पहुंचे । प्रधानमंत्री सोमवार देर रात गुजरात पहुंचे थे। केवडिया में मोदी ने सरदार सरोवर बांध के पूरा भर जाने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह नमामि देवी नर्मदे का उद्घाटन किया। मोदी को मंगलवार सुबह ही सरदार सरोवर बांध के कार्यक्रम से पहले अपनी मां से मिलने जाना था, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव हुआ।
-
नई दिल्ली। विंग कमांडर अंजलि सिंह को रूस में भारतीय दूसावास में डिप्टी एयर अटैच के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति 10 सितंबर को दे दी गई थी। विंग कमांडर अंजलि भारतीय सैन्य बलों की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्हें विदेश में किसी भारतीय अभियान में सैन्य राजनयिक के तौर पर नियुक्त किया है।
-
भोपाल। गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार भी फिल्म अभिनेता को स्टेट आइकॉन बनाने की तैयारी में है। अभिताभ बच्चन की तरह गोविंदा प्रदेश की ब्रांडिंग करेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। फिल्म अभिनेता अभिताभ बच्चन जैसे गुजरात के टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं,वैसे ही गोविंदा भी मप्र के पर्यटन की ब्राडिंग करेंगे। गोविंदा को कांग्रेस सरकार स्टेट आइकॉन बनाने की तैयारी में है।
-
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने पीएम नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने मोदी को राज्य की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। कश्मीर घाटी में लगातार 43वें दिन भी आम जीवन प्रभावित रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगभग 230 आतंकवादियों के भारत में घुसपैठ की खबरों के बीच सोमवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। दो घंटे तक चली उच्चस्तरीय बैठक में गृहमंत्री को जम्मू कश्मीर, खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षा मामलों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में स्थिति का जायजा लिया। उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों तथा कश्मीर घाटी में शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब खबरें हैं कि भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लगभग 230 आतंकवादियों को लॉंच पैड पर लाया गया है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। कश्मीर घाटी में लगातार 43वें दिन भी आम जीवन प्रभावित रहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि मलिक ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में मोदी को जानकारी दी।
-
नई दिल्ली। भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर को खोला जाएगा। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने इसका ऐलान किया। लाहौर से लगभग 125 किलोमीटर दूर नरोवाल में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर के लिए स्थानीय और विदेशी पत्रकारों की पहली यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की गई। परियोजना निदेशक आतिफ माजिद ने पत्रकारों को बताया कि अब तक कॉरिडोर पर 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे 9 नवंबर को खोला जाएगा।
-
कटड़ा। शारदीय नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर चौबीसों घंटे बैटरी कार सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार श्रद्धालुओं को विशेष लाभ होगा। माता श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सिमरनदीप सिंह ने बताया कि दिव्यांग, मरीज और बुजुर्ग श्रद्धालु श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय के साथ ही निहारिका कांप्लेक्स कार्यालय में अपने जरूरी कागजात दिखाकर हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए तत्काल सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि श्रद्धालुओं को भोजनालयों, जलपान केंद्रों व लंगरों में व्रत संबंधी विशेष फलाहार मिलेंगे। नए ताराकोट मार्ग पर निशुल्क सेवा लंगर में भी व्रत संबंधी फलाहार मिलेंगे। भवन से बाणगंगा तक साफ-सफाई के साथ ही बिजली, पानी और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है। 29 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के दौरान देशभर से करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं के मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने की संभावना है। यह आंकड़ा इससे अधिक भी हो सकता है।
-
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जम्मू-कश्मीर से जुड़ी कुल 8 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की याचिका पर सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील रखी। सुप्रीम कोर्ट ने गुलाम नबी आजाद को कश्मीर जाने की इजाजत दे दी है। इस दौरान वह चार जिलों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वह कोई राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहां जाने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट सौपेंगे। इस बारे में केंद्र को नोटिस दिया गया है।सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद अब गुलाम नबी आजाद बारामूला, अनंतनाग, श्रीनगर और जम्मू जिलों का दौरा कर सकते हैं। गुलाम नबी आजाद की तरफ से अदालत को भरोसा दिलाया गया है कि इस दौरान वह कोई रैली नहीं करेंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान गुलाम नबी आजाद की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में कहा कि गुलाम नबी आजाद 6 बार के सांसद हैं, पूर्व मुख्यमंत्री हैं फिर भी श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया। गुलाम नबी आजाद ने 8, 20 और 24 अगस्त को वापस जाने की कोशिश की। गौरतलब है कि गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर अपने परिवार से मिलने की इजाजत मांगी थी।
-
सूरत। गुजरात स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर के पुजारियों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया गया है। अब पुजारी सूती-रेशम के भगवा और लाल परिधानों में पूजा करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ न्यास को इस बारे में सुझाव दिया था। वातावरण, पूजा-अनुष्ठान के समय पुजारियों की मूवमेंट समेत पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) गांधीनगर ने रंग और डिजाइन तय की है। ये परिधान तैयार करने में 15 महीने का वक्त लगा। सोमनाथ ट्रस्ट के न्यासी प्रवीण के लहरी ने बताया, सोमनाथ महादेव के गर्भगृह की भव्यता को और आभा सहित श्रद्धालुओं तक पहुंचाना उद्देश्य रहा है। सालों बाद पुजारियों को नई पहचान मिली है। भगवान के श्रृंगार के समय पुजारी ये परिधान धारण करते हैं। तमाम लोगों के सहयोग से यह प्रक्रिया हुई है।
-
नई दिल्ली। भारत मालदीव के नौकरशाहों को सोमवार से दिल्ली और मसूरी में दो हफ्ते का प्रशिक्षण देगा। अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण नेशनल सेंटर फोर गुड गवर्नेंस और मालदीव्स सिविल सर्विस कमीशन के बीच क्षमता एवं कौशल विकास कार्यक्रम पर हुए समझौते का हिस्सा है। मालदीव से 32 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मसूरी में एनसीजीजी परिसर में पहुंच चुका है।
-
अहमदाबाद। अहमदाबाद के एक बुकिंग एजेंट मोहसिन जलियावालाने एक मिनट से भी कम समय में 426 रेलवे टिकट बुक कर दी। इसके बाद रेलवे पुलिस फोर्स ने टिकट करने वाले एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
भोपाल। विश्व बैंक परियोजना की गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत गीतांजलि महाविद्यालय में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज में नए प्रवेश पाने वाली छात्राओं के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक किया जाएगा।
-
नई दिल्ली। दिल्ली के लुटियन्स जोन में 82 से ज्यादा सांसदों ने लोकसभा के एक पैनल से कड़ी चेतावनी मिलने के बाद भी आधिकारिक बंगले खाली नहीं किए हैं। सूत्रों ने बताया कि लोक आवास (अनाधिकृत कब्जा खाली कराना) अधिनियम के तहत सरकार इन पूर्व सांसदों पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। सीआर पाटिल के नेतृत्व में लोकसभा आवास समिति ने 19 अगस्त को करीब 200 पूर्व सांसदों को एक सप्ताह के भीतर बंगला खाली करने का आदेश दिया। ऐसा नहीं होने पर तीन दिन के भीतर बिजली, पानी और गैस कनेकश्न काटने का आदेश दिया था। सूत्रों ने बताया कि समिति के आदेश के बाद ज्यादातर पूर्व सांसदों ने आधिकारिक बंगले खाली कर दिए, लेकिन 82 पूर्व सांसदों ने अब भी मौजूदा सूची के मुताबिक बंगला खाली नहीं किया है। लोकसभा आवास समिति के सूत्रों के मुताबिक यह अस्वीकार्य है। इस तरह के पूर्व सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य सूत्र के मुताबिक संसद के इन पूर्व सदस्यों को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्हें बंगला खाली करने का आदेश किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही खाली कराने का आदेश पारित हो जाएगा। उनके बंगलों की बिजली, पानी और खाना बनाने वाली गैस का कनेक्शन काट दिया जाएगा।नियम के अनुसार पूर्व सांसदों को संबंधित बंगला लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर खाली करना पड़ता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16वीं लोकसभा 25 मई को भंग कर दी थी। इसके बाद भी 82 पूर्व सांसद अपने बंगले पर जमे हुए हैं।
-
सूरत . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य लोगों को इतना पसंद आ रहे हैं कि एक युवक ने मोदी के विकास कार्यों पर पीएचडी तक कर ली है । सूरत शहर के एक अधिवक्ता मेहुल चौकसी ने 9 साल के कड़े परिश्रम के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और उनके विकास कार्यों पर पीएचडी डिग्री हासिल कर है। इनके रिसर्च थीसिस का नाम ‘लीडरशिप अंडर गवर्नमेंट- केस स्टडी ऑफ नरेंद्र मोदी’ है। .



.jpeg)













.jpeg)

.jpg)