- Home
- बिजनेस
- नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 185 रुपये की गिरावट के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 798 रुपये लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 185 रुपये नुकसान के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गयी। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘हाल में उच्च मुद्रास्फीति के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष की पहली छमाही में ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखे जाने की संभावनाओं के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में दो माह के अपने सबसे निचले स्तर तक चली गईं।''
- नयी दिल्ली। टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि विस्तार एयरलाइन का विलय होने के बाद भी पूर्ण-सेवा एयरलाइन को एयर इंडिया के नाम से ही जाना जाएगा।विल्सन ने मीडिया के साथ एक वर्चुअल संवाद में कहा कि समूह की योजना एक पूर्ण-सेवा एयरलाइन और एक किफायती सेवा एयरलाइन का गठन करने की है। इस योजना के तहत एयर इंडिया और विस्तार को मिलाकर पूर्ण-सेवा एयरलाइन बनाई जाएगी।पिछले साल जनवरी में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद से ही टाटा समूह इसके पुनर्गठन की कोशिशों में लगा है। इस क्रम में विस्तार का विलय एयर इंडिया के साथ करने जबकि एयरएशिया इंडिया का विलय एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ किया जा रहा है।विल्सन ने कहा कि समूह एयर इंडिया और विस्तार दोनों की विरासत को आगे बढ़ाने का इच्छुक है और इस दिशा में कोशिश जारी है। हालांकि, विलय के बाद इस पूर्ण-सेवा एयरलाइन को एयर इंडिया का ही नाम देने की सोच है।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय विमानन बाजार में विस्तार की मजबूत पहचान है लेकिन भारत के बाहर एयर इंडिया को काफी जाना जाता है और इसका 90 साल का इतिहास है। भावी पूर्ण-सेवा एयरलाइन को एयर इंडिया के नाम से पुकारा जाएगा लेकिन विस्तार की कुछ विरासत को कायम रखा जाएगा।’’ एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विल्सन ने कहा कि इस विलय के संदर्भ में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है।
-
नयी दिल्ली। गर्मी जल्दी आने और ऐसे मौसम के लंबा चलने की संभावनाओं के बीच आवासीय एयर कंडीशनर (एसी) विनिर्माता इस साल अपनी बिक्री में 15-20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जता रहे हैं। शुरुआत में ही बढ़ती मांग को देखते हुए एसी निर्माता कम बिजली खपत वाले, इनवर्टर से चलने वाले और आईओटी व एयर प्यूरीफायर (हवा को शुद्ध करने वाली) जैसी ‘स्मार्ट' सुविधाओं वाले एसी ला रहे हैं। एसी निर्माता मांग को पूरा करने के लिए अपना उत्पादन भी बढ़ा रहे हैं।
निर्माताओं को इसके अलावा रेफ्रिजरेटर और कूलर जैसे अन्य उत्पादों की बिक्री में भी वृद्धि की उम्मीद है। टाटा समूह की कंपनी वोल्टास ने कहा कि उसे इस बार गर्मियों में भारी बिक्री की उम्मीद है क्योंकि देशभर में तापमान असामान्य रूप से बढ़ा है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रदीप बख्शी ने बताया, “हम एसी, कूलर और फ्रिज जैसे उत्पादों की खरीद के लिए खुदरा विक्रेताओं और खरीदारों के बीच मांग में पहले से ही वृद्धि देख चुके हैं।”
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण विनिर्माता संघ (सिएमा) को इस साल एसी की बिक्री में लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। सिएमा के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने कहा, “देशभर में तापमान बढ़ने के साथ ही लगता है कि गर्मी का मौसम आने लगा है। अगर मौसम में कोई बदलाव या कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनती है तो उम्मीद है कि एसी की बिक्री 15-20 प्रतिशत बढ़ेगी।” भारतीय आवासीय एसी बाजार 2022 में 82.5 लाख इकाइयों के आसपास था और उसने दोहरे अंक में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की थी।
हिताची ब्रांड नाम से एसी बेचने वाली जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया भी बाजार हिस्सेदार और घरों में इस्तेमाल होने वाले एसी की बिक्री में बड़ी वृद्धि की उम्मीद कर रही है। जॉनसन कंट्रोल्स-हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा, “इस साल के लिए हम रिकॉर्ड दोहरे अंक में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
पहली छमाही में बिक्री वृद्धि दर 25 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है, जो पूरे एसी उद्योग की वृद्धि दर से ज्यादा होगी।” ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा कि इस साल गर्मी जल्दी आ रही है और कुल मिलाकर 2023 में 20 प्रतिशत जबकि गर्मी के मौसम में 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। -
मुंबई। ऑनलाइन टैक्सी सेवा ओला कैब्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवीश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) बेहद अहम प्रौद्योगिकी समाधान है और भारत को इसे अपनाने में बढ़त लेनी चाहिए। अग्रवाल ने यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने से रोजगार अवसरों में कटौती होने की आशंका में कोई दम नहीं है।
उन्होंने कहा, "एआई जैसे प्रौद्योगिकी रुझान बड़े व्यवधान खड़ा करते हैं। ऐसे में कोई यह भी सोच सकता है कि इसे अपनाने से नौकरियों को खतरा होगा, लेकिन मैं तो इसे उत्पादकता बढ़ाने वाले एक व्यापक प्रौद्योगिकी साधन की तरह देखता हूं।" अग्रवाल ने कहा कि एआई को अपनाकर उत्पादकता को दस गुना तक बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने इस दिशा में भारत के अग्रणी स्थिति में होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह भारत दुनिया में सबसे अधिक उत्पादक देश बन सकता है। कहा, "भारत में हमें अर्थव्यवस्था और उसके हितधारक के तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता का स्वागत खुले दिल से करना चाहिए। इसका आर्थिक वृद्धि पर खासा असर होगा।" उन्होंने कहा कि एआई को अपनाने से नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। भारत में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के आने से भी कई तरह की नौकरियां पैदा हुई थीं। -
नई दिल्ली। बैंगलुरू में जी-20 वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की पहली बैठक आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रारंभिक टिप्पणियों के साथ शुरू हुई। प्रधानमंत्री ने अपने रिकार्डिड संदेश में प्रमुख अर्थव्यवस्था और विश्व की मौद्रिक प्रणाली की स्थिरता, विश्वास और वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि वापस लाने का आहवाहन किया। श्री मोदी ने विश्व को सशक्त भारत की अर्थव्यवस्था, भारतीय उपभोक्ताओं और उत्पादकों जो कि आशावादी और भविष्य के बारे में आश्वस्त हैं, उनसे प्रेरणा लेने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि विश्व में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, बढ़ती कीमतों, खाद्य और ऊर्जा चुनौतियों से प्रभावित विश्व के लोग वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत को सकारात्मक भावना का संचार करने में सक्षम होंगे। उन्होंने जी20 मंच के प्रतिभागियों का विश्व के कमजोर नागरिकों पर फोकस करने का आहवाहन किया।
श्री मोदी ने कहा कि केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था नेतृत्व के पास समावेशी एजेन्डा विश्व के विश्वास को प्रभावित करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की जी 20 की अध्यक्षता का विषय भी एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के समावेशी विजन को बढ़ावा देता है।प्रौद्योगिकी ओर समस्याओं के समाधान का पता लगाने पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अपना अनुभव अन्य पक्षों के लिये फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्पर्शरहित, सुचारू, अधिक सुरक्षित, अधिक विश्वास और अधिक कुशल डिजिटल स्वरूप विकसित किया है। श्री मोदी ने कहा कि भारत में विकसित यूपीआई-यूनिफाइड पेमेन्ट इन्टरफेस, शासन, बढ़ावा दिए गए वित्तीय समावेश और जीवन सुगमता मूल परिवर्तन लाया है। उन्होंने प्रतिनिधियों और पयर्टकों से आह्वान किया कि वे यूपीआई प्लेटफार्म का प्रयोग करें और हमारे डिजिटल प्लेटफार्म का पहला अनुभव लें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के इस क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करने में अत्यंत प्रसन्न होगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अपने सम्बोधन में अत्यंत आवश्यक चुनौतियों पर फोकस करने और पूर्ण समाधान निकालने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने महसूस किया कि जी 20 अपने सदस्यों की शक्ति को बढ़ावा देकर विश्व में लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि जी 20 वैश्विक प्रमुख इंजन और नये विचारों का इन्क्यूबेटर हो सकता है। यह सामूहिक बेहतरी की शक्ति और ग्लोबल साउथ के बुद्धिमान लोगों की बात सुनने का मंच भी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विकासशील विश्व की चिंताओं और अपेक्षाएं वैश्विक मुददों के समाधान के प्रयासों का केन्द्र बिन्दु हो सकते हैं।दो दिन की बैठक में जी-20 सदस्यों देशों, आमंत्रित व्यक्तियों और अंतराष्ट्रीय संगठनों के लगभग 500 प्रतिनिधि भाग लेंगें। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्वरूप, सतत वित्त और बुनियादी ढांचे पर आज पहले सत्र में विचार-विमर्श किया जायेगा। -
नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'स्वच्छता अभियान' के तहत जनवरी महीने में कबाड़ के निपटान से कुल 17.49 करोड़ रुपये की कमाई की है। कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, जनवरी में कुल 4,711 स्वच्छता अभियान चलाए गए और कबाड़ के निस्तारण से कुल 17,49,91,167 रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा, सरकारी परिसरों में 10.45 लाख वर्ग फुट जगह भी खाली की गई है। वहीं, इस तरह की दूसरी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि इस अभियान के तहत कम से कम 2,52,480 फाइलों की समीक्षा की गई और 1,63,664 फाइलों की छंटाई की गई। बयान के अनुसार, केंद्र ने पिछले महीने प्राप्त 4,40,671 जन शिकायतों में से 3,94,805 शिकायतों का भी निस्तारण किया।
- नयी दिल्ली। सेबी ने बिना मंजूरी के निवेश सलाहकार सेवाएं देने को लेकर कैपिटल वर्थ रिसर्च हाउस और उसके भागीदारों को तीन साल की अवधि के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, उन्हें तीन महीने के भीतर ग्राहकों को 1.54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड ने पारित एक आदेश में कहा कि निवेशकों को रिफंड पूरा होने की तारीख से तीन साल की समाप्ति तक कैपिटल वर्थ और उसके साझेदारों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। कैपिटल वर्थ एक साझेदार फर्म है और इसके साझेदार अंकित श्रीवास्तव, मोहम्मद आमिर शेख, शाहिद रंगरेज और समीर मेमन हैं। सेबी ने पाया कि कैपिटल वर्थ पंजीकरण के वैध प्रमाण पत्र के बिना गतिविधियों में शामिल होकर तथा खुद को एक 'निवेश सलाहकार' के रूप में काम किया और निवेश सलाहकार (आईए) के नियमों का उल्लंघन किया। आदेश के अनुसार 2018 में मार्च-दिसंबर के दौरान कैपिटल वर्थ के खाते में 1.54 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए।
-
नयी दिल्ली. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 305 रुपये कमजोर होकर 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 805 रुपये टूटकर 65,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 305 रुपये नुकसान के साथ 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 21.57 डॉलर प्रति औंस रह गयी। गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की ताजा नीतिगत बैठक के ब्योरे आने के बाद सोने में गिरावट रही। बैठक के ब्योरे से यह संकेत मिला कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए ब्याज दरों को अधिक समय तक ऊंचा बनाए रख सकता है। -
मुंबई. देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक नुकसान में रहा। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की ताजा बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 139.18 अंक या 0.23 प्रतिशत टूटकर 59,605.80 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 59,960.04 के ऊपरी और 59,406.31 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई निफ्टी 43.05 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 17,511.25 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील और सन फार्मा बढ़त में रही। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ। जापान के बाजार अवकाश के कारण बंद थे। यूरोप में शेयर बाजार शुरूआती कारोबार में बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत चढ़कर 80.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 579.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। -
नयी दिल्ली. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 90 रुपये मजबूत होकर 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 113 रुपये बढ़कर 66,083 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 90 रुपये की तेजी के साथ 56,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 21.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बाजार के आगे के संकेत देने वाले और आगे और ब्याज दर में वृद्धि किये जाने का संकेत देने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे का निवेशकों को इंतजार है। इससे डॉलर सूचकांक में मामूली गिरावट रही और सोने में तेजी देखी गई।
- -
नयी दिल्ली। वोल्वो कार इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपने माइल्ड-हाइब्रिड मॉडलों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने कहा कि बजट में की गई शुल्क वृद्धि के प्रभाव को समाहित करने के लिए यह फैसला किया गया। वोल्वो इंडिया ने बयान में कहा कि एक्ससी40, एक्ससी60, एस90 और एक्ससी90 के माइल्ड-हाइब्रिड संस्करणों की कीमतों में 1-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
कीमत बढ़ने के बाद एक्ससी40 बी4 माइल्ड-हाइब्रिड की शो-रूम कीमत 46.4 लाख रुपये होगी। इसी तरह एक्ससी 60 बी5 माइल्ड-हाइब्रिड की कीमत 67.5 लाख रुपये, एस90 बी5 माइल्ड-हाइब्रिड की कीमत 67.9 लाख रुपये और एक्ससी90 बी6 माइल्ड हाइब्रिड की कीमत बढ़कर 98.5 लाख रुपये हो गई है।
वोल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हाल के बजट में घोषित सीमा शुल्क में बदलाव से हमारे पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल की लागत में वृद्धि हुई है। इसके चलते हमारे माइल्ड-हाइब्रिड मॉडलों की कीमत में मामूली वृद्धि हुई है।''फाइल फोटो
-
नयी दिल्ली। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाली कंपनी जोमेटो ने घर जैसा भोजन अपलब्ध कराने के लिये ‘एवरीडे' नाम से सेवा शुरू की है। इसके तहत उसके साझेदार घरों में भोजन बनाने वाले खानसामों से संपर्क स्थापित करेंगे। कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने बुधवार को ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘जोमेटो एवरीडे आपको अपने घर के करीब लाएगा, वह आपको ऐसा भोजन उपलब्ध करवाएगा जिससे आपको घर जैसा महसूस हो।''
उन्होंने आगे बताया, ‘‘हमारे भोजन साझेदार ‘होम-शेफ' (खानसामा) के साथ मिलकर काम करेंगे। ये खानसामे आपको घर जैसा, परिपूर्णता से भरा भोजन किफायती दामों पर बस कुछ मिनटों में उपलब्ध करवाएंगे और हर व्यंजन बहुत प्यार और देखरेख के साथ बनाएंगे।'' गोयल ने बताया कि जोमेटो एवरीडे अभी केवल गुरुग्राम में और यहां के भी चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ताजा भोजन सिर्फ 89 रुपये में लिया जा सकता है। -
नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अलकेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को कहा कि देश में सेमीकंडक्टर का विनिर्माण बहुत जल्द शुरू होगा। वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक चिप और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी या मदरबोर्ड) की कमी का मुद्दा उठाए जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। शर्मा ने कहा, ‘‘भारत उन शीर्ष छह-सात साझेदारों में शामिल होगा, जो सेमीकंडक्टर बनाएंगे। यह बहुत जल्द होगा।'' उन्होंने स्मार्ट मीटर और इलेक्ट्रिक चार्जर के स्थानीय विनिर्माण के लिए सी-डैक, तिरुवनंतपुरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।
- नयी दिल्ली। रेलवे माल ढुलाई एवं पार्सल ट्रेन में वस्तुओं को चोरी होने से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जल्द ही ‘ओटीपी' (वन टाइम पासवर्ड) आधारित ‘डिजिटल लॉक' प्रणाली का उपयोग शुरू करने वाला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस प्रणाली का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक ‘स्मार्ट लॉक' मुहैया किया जाता है जिसमें ‘जीपीएस' (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगा होता है। इसकी सहायता से वाहन की मौजूदगी के स्थान का पता चलता है और माल चोरी की आशंका घट जाती है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली सुरक्षित ओटीपी पर पूर्णत: आधारित होगी, जिसका उपयोग ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे खोलने और बंद करने में किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सफर के दौरान माल तक पहुंच संभव नहीं होगी। डिब्बे को ओटीपी के जरिये खोला जाएगा और एक अन्य ओटीपी के जरिये इसे बंद किया जाएगा। अभी, हम डिब्बे को सील करते हैं और हर स्टेशन पर सील के अनछुआ रहने को सुनिश्चित करते हैं। '' उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे के एक कर्मचारी को ओटीपी प्राप्त होगा कि माल का लदान या उसे उतारने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रणाली सुगम रहे। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन रेलवे जोन उन कंपनियों की पहचान करने के लिए सक्रियता से जुटे हैं, जो यह सेवा किफायती दर पर उसे मुहैया कर सके।
-
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ई-नीलामी के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम से 20 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बिक्री के लिए जारी करने की घोषणा की है। आरक्षित मूल्यों में कमी के साथ 20 लाख टन गेहूं की अतिरिक्त उपलब्धता से गेहूं और उससे बने उत्पादों के बाजार मूल्य को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों की समिति ने आटा मिलों, निजी व्यापारियों, खरीददारों और गेहूं से बने उत्पादों के निर्माताओं को ई-नीलामी के जरिये 30 लाख टन गेहूं जारी करने का निर्णय लिया था। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अब तक खुला बाजार बिक्री योजना-2023 के अंतर्गत 50 लाख टन गेहूं जारी करने का निर्णय लिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि खुला बाजार बिक्री योजना नीति-2023 की घोषणा के बाद गेहूं और आटे की कीमतों में कमी आई है।
-
नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह उबर को 25,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों कंपनियों के बीच हुए एमओयू (सहमति पत्र) के अनुसार उबर अपनी प्रीमियम श्रेणी की सेवा में इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल करेगी। कंपनियों ने सौदे का वित्तीय ब्यौरा नहीं दिया।
इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद में उतरा जाएगा। मुंबई स्थित ऑटो विनिर्माता इस महीने से चरणबद्ध तरीके से उबर फ्लीट साझेदारों को कारों की आपूर्ति शुरू करेगी। एक्सप्रेस-टी की दिल्ली में शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये से शुरू है।
एक्सप्रेस-टी की 315 किमी रेंज वाली गाड़ी की कीमत 14.98 लाख रुपये है और इसके लिए 2.6 लाख रुपये की फेम सब्सिडी मिलती है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और टाटा यात्री इलेक्ट्रिक गतिशीलता के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, ''देश में टिकाऊ गतिशीलता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हम भारत के प्रमुख सवारी साझा करने वाले मंच उबर के साथ साझेदारी करके खुश हैं।''
उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्राहकों को उबर की प्रीमियम श्रेणी की सेवा के जरिए पर्यावरण के अनुकूल ईवी सवारी का अनुभव मिलेगा। उबर के अध्यक्ष (भारत और दक्षिण एशिया) प्रभजीत सिंह ने कहा कि कंपनी भारत में टिकाऊ, साझा गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और टाटा मोटर्स के साथ यह साझेदारी इस यात्रा में एक प्रमुख कदम है। - नयी दिल्ली। सरकार ने गेहूं की फसल पर तापमान में वृद्धि के प्रभाव की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। यह कदम राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएफसी) के इस अनुमान के बीच आया है कि मध्य प्रदेश को छोड़कर प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में अधिकतम तापमान फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान पिछले सात वर्षों के औसत से अधिक था। यहां तक कि मौसम विभाग ने भी अगले दो दिन में गुजरात, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है। पत्रकारों से बात करते हुए कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा, ‘‘गेहूं की फसल पर तापमान में वृद्धि से पैदा होने वाली स्थितियों की निगरानी के लिए हमने एक समिति का गठन किया है।'' उन्होंने कहा कि समिति सूक्ष्म सिंचाई को अपनाने के लिए किसानों को परामर्श जारी करेगी।उन्होंने कहा कि कृषि आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति में करनाल स्थित गेहूं अनुसंधान संस्थान के सदस्य और प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों के प्रतिनिधि भी होंगे। हालांकि, सचिव ने कहा कि जल्दी बोई जाने वाली किस्मों पर तापमान में वृद्धि का असर नहीं होगा और यहां तक कि गर्मी प्रतिरोधी किस्मों को भी इस बार बड़े क्षेत्रों में बोया गया है। फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.21 करोड़ टन रहने का अनुमान है।कुछ राज्यों में लू की स्थिति के कारण पिछले वर्ष गेहूं का उत्पादन मामूली रूप से घटकर 10 करोड़ 77.4 लाख टन रह गया था। गेहूं एक प्रमुख रबी फसल है, जिसकी कटाई कुछ राज्यों में शुरू हो गई है।
- मुंबई । घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में दोगुना होकर 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले साल जनवरी में घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या 64.08 लाख रही थी। जनवरी में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी घटकर 54.6 प्रतिशत रह गई। यह लगातार पांचवां महीना है जब इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी कम हुई है। पिछले महीने में इंडिगो ने 68.47 लाख यात्रियों को सेवाएं दी थीं। पिछले साल अगस्त में घरेलू बाजार में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 प्रतिशत थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, उड़ानों में समस्या, सामान के मुद्दे और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर समीक्षाधीन महीने में दिसंबर की तुलना में अधिक शिकायतें मिलीं। जनवरी में एयर इंडिया और विस्तार के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या क्रमश: 11.55 लाख और 11.05 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमश: 9.2 प्रतिशत और 8.8 प्रतिशत रही। समीक्षाधीन महीने में किफायती सेवाएं देने वाली गो फर्स्ट के यात्रियों की कुल संख्या 10.53 लाख रही, जबकि एयरएशिया इंडिया के यात्रियों की संख्या 9.30 लाख रही। स्पाइसजेट की उड़ानों से इस दौरान 9.14 लाख लोगों ने यात्रा की। टाटा समूह की एयरलाइंस....एयर इंडिया, विस्तार और एयरएशिया इंडिया के घरेलू उड़ानों के यात्रियों की संख्या जनवरी में सामूहिक रूप से 32.30 लाख रही। इनकी बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।
- नयी दिल्ली। ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) ने सोमवार को बताया कि पूर्व दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन को तत्काल प्रभाव से उद्योग निकाय का चेयरपर्सन बनाया गया है। बीआईएफ के एक बयान के मुताबिक सुंदरराजन भारत में किफायती ब्रॉडबैंड के प्रसार और उपयोग में सुधार के लिए फोरम का मार्गदर्शन करेंगी। सुंदरराजन ने इस्पात, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्रालयों में सचिव के रूप में काम किया है।
- नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की बढ़त के साथ 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,257 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी की कीमत भी 140 रुपये बढ़कर 65,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 56,307 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।'' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,845 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियाई कारोबार में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत सुबह के निचले स्तर से उबर गईं। उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह एफओएमसी के बैठक के ब्योरे और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषण पर होगी।''
- नयी दिल्ली। देश की एयरलाइन कंपनियां अपने बेड़े का विस्तार करने की तैयारी में लगी हैं। ऐसे में पूर्व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने सुझाव दिया है कि भारतीय एयरलाइन कंपनियों को देश के भीतर ही रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (एमआरओ) के लिए एक साझा सेवा सुविधा स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे इन कंपनियों की लागत घटेगी।एयर इंडिया द्वारा 17 वर्षों से अधिक के बाद नए विमानों के ऑर्डर देने पर प्रभु ने कहा कि एयरलाइन को लाभदायक खाड़ी मार्गों पर और अधिक उड़ानों का परिचालन करने के साथ पूर्व में अपने संचालन वाले ‘ऐतिहासिक संपर्क' को बहाल करने का प्रयास करना चाहिए। प्रभु मार्च, 2018 से मई, 2019 तक नागर विमानन मंत्री थे। उनके कार्यकाल के दौरान घाटे में चल रही एयर इंडिया के पुनरुद्धार के प्रयास भी किए गए। अंततः टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के तहत एयर इंडिया का अधिग्रहण किया।प्रभु ने कहा, ‘‘हमें भारत को अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र बनाने के साथ एक साझा विमानन सुविधा पर भी काम करना चाहिए। इसका इस्तेमाल सभी एयरलाइन कंपनियां कर सकेंगी। भारत में ज्यादातर विमानों को एमआरओ सेवाओं के लिए विदेशों में ले जाना पड़ता है। देश में साझा एमआरओ सुविधा से एयरलाइन कंपनियों का काफी खर्च बचेगा।'' उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र काफी चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में एयर इंडिया को अपनी पूरी क्षमता पर काम करना चाहिए। । इस सप्ताह की शुरुआत में एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग से 470 विमानों की खरीद के ऑर्डर की घोषणा की है। इसके अलावा एयरलाइन के पास 370 और विमान खरीदने का भी विकल्प होगा। पूर्व नागर विमानन मंत्री ने कहा, ‘‘विमान का ऑर्डर देना एयर इंडिया के लिए काफी जरूरी था। जेट एयरवेज के ठप होने के बाद एक ‘खालीपन' आ गया था, जिसे विस्तार ने आंशिक रूप से कुछ भरा है। एयर इंडिया द्वारा बड़ी संख्या में विमानों की खरीद के साथ इस खाली जगह को काफी हद तक भरा जा सकेगा।'' उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ने से एयर इंडिया का मुनाफा बढ़ेगा। जेट एयरवेज ने वित्तीय संकट के चलते अप्रैल, 2019 में परिचालन बंद कर दिया था। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है और बढ़ती हवाई यातायात की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू एयरलाइन कंपनियां अपने बेड़े के साथ-साथ परिचालन का विस्तार कर रही हैं।
- नयी दिल्ली। भारत में पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए बिजली मंत्रालय ने कर छूट, सुगम पर्यावरण मंजूरी समेत रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने जैसे प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय ने पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) पर दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करते हुए 15 दिन के अंदर दो मार्च, 2023 तक राज्यों के साथ-साथ सरकारी और निजी कंपनियों के विचार मांगे हैं। मंत्रालय ने अपने दिशानिर्देशों में कहा कि ग्रिड स्थिरीकरण में पीएसपी की अत्यधिक उपयोगिता को देखते हुए और बिजली की चरम मांग को पूरा करने के लिए, पीएसपी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र दिशानिर्देश जारी करने की जरूरत महसूस हुई, जिससे इसके विकास के लिए निर्देश तय किए जाएं। केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीईओ) का अनुमान है कि भारत में नदी पर पंप भंडारण की क्षमता 103 गीगावॉट है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में नदी से अलग पंप भंडारण की क्षमता भी उपलब्ध है। मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल आठ परियोजनाएं (4,745.60 मेगावाट) संचालित हैं, चार परियोजनाएं (2,780 मेगावाट) निर्माणाधीन हैं और 24 परियोजनाएं (26,630 मेगावाट) राज्यों द्वारा आवंटित की गई हैं, जो विभिन्न चरणों में हैं। पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसएच) यह बिजली स्टोर करने का संयंत्र होता है। इसमें पानी के दो (जलाशय) बनाए जाते हैं। एक नीचे और दूसरा ऊपर। इनके बीच एलिवेशन ऐसा रखते हैं कि निचले जलाशय की तरफ बहता पानी टर्बाइन से होकर निकलता है और उससे बिजली पैदा होती है।
- नयी दिल्ली। मैरिको का ‘सफोला' अब 2,000 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया है। मैरिको के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौगात गुप्ता ने यह जानकारी दी। सफोला मैरिको का मास्टर ब्रांड है। इसके तहत कंपनी ग्राहकों को स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्य विकल्प उपलब्ध कराती है। गुप्ता ने महंगाई पर कहा, ‘‘खराब समय पीछे छूट गया है। ग्रामीण बाजार की स्थिति में सुधार के साथ दैनिक उपभोग का सामान क्षेत्र (एफएमसीजी) अब धीरे-धीरे सुधार की राह पर है।'' गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछली चार-तिमाहियों से गिरावट से जूझ रहे ग्रामीण एफएमसीजी बाजार में अगले दो-तीन तिमाहियों में सुधार की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि बुरा समय बीत चुका है। एफएमसीजी क्षेत्र के लिए कुल मिलाकर अब स्थिति सुधर रही है। लेकिन इसकी अगुवाई ग्रामीण बाजार को करनी चाहिए। शहरी बाजार की स्थिति ठीक है। कंपनी की योजना खाने-पीने के सामान के खंड में सफोला ब्रांड के तहत और उत्पाद जोड़ने की है। पिछले दो साल के दौरान मैरिको ने सफोला ब्रांड के तहत कई नए उत्पाद जोड़े हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘यदि हम सब कुछ जोड़े तो सफोला अब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का ब्रांड है।
- मुंबई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का कर्मचारियों की छंटनी का कोई इरादा नहीं है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि टीसीएस में हम प्रतिभाओं को लंबे करियर के लिए तैयार करते हैं। टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी स्टार्टअप कंपनियों के उन कर्मचारियों की नियुक्ति करने जा रही है जो अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि दुनियाभर की बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। लक्कड़ ने कहा, ‘‘हम छंटनी में विश्वास नहीं रखते। हम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाते हैं।''उन्होंने कहा कि कई कंपनियों को इस तरह का कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने जितना चाहते थे उससे अधिक लोगों को काम पर रख लिया। वहीं इस मामले में ‘सतर्क' टीसीएस से जब कोई कर्मचारी जुड़ जाता है, तो यह कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह उन्हें ‘उत्पादक' बनाए। लक्कड़ ने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति आती है जबकि कर्मचारी के पास मौजूद दक्षता हमारी जरूरत से कम होती है। ऐसी स्थिति में हम कर्मचारी को समय देते हैं और उसे प्रशिक्षित करते हैं। टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या छह लाख से अधिक है। लक्कड़ ने कहा कि कंपनी इस बार भी कर्मचारियों को पूर्व के वर्षों के बराबर वेतनवृद्धि देगी।
- मुंबई। महामारी के झटकों के बीच भी भारत की सक्रिय ईएसजी (पर्यावरणीय, सामाजिक और कामकाज के संचालन) रूपरेखा वाली बड़ी सूचीबद्ध घरेलू कंपनियों का प्रदर्शन वैश्विक फर्मों की तुलना में बेहतर रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। इस तरह की रूपरेखा या ढांचे वाली 18 अर्थव्यवस्थाओं पर किए गए आरबीआई के अध्ययन से संकेत मिलता है कि निवेशकों ने जलवायु के मोर्चे पर काम करने वाली और समाज के प्रति जवाबदेह कंपनियों में रुचि दिखाई है। यह विश्लेषण 10 उभरते देशों- ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान और थाइलैंड व आठ विकसित अर्थव्यवस्थाओं- ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, हांगकांग, जापान, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और अमेरिका पर आधारित है। मॉर्गन स्टेनले कैपिटल इंटरनेशनल (एमएससीआई) में ईएसजी के सूचकांकों पर आधारित ईएसजी शोध रिजर्व बैंक के फरवरी बुलेटिन में प्रकाशित हुआ है। शोध में बताया गया कि ईएसजी अगुवा सूचकांक ने अधिकांश देशों के व्यापक सूचकांकों को पीछे छोड़ दिया है। अध्ययन में कहा गया है कि जिन कंपनियों ने अपने ईएसजी जोखिमों का बेहतर तरीके से प्रबंधन और खुलासा किया है उनके शेयर के भाव ऊंचे हैं। ईएसजी अगुवा सूचकांक में चीन और ताइवान को छोड़कर भारत अन्य देशों से आगे हैं। हालांकि, बाजार में कम उतार-चढ़ाव के मामले में भारत शीर्ष पर है। इसमें कहा गया है कि महामारी के झटकों के बीच औसत उतार-चढ़ाव 86 प्रतिशत रहा है जबकि भारत के मामले में यह सिर्फ 74 प्रतिशत है।






.jpeg)










.jpg)
.jpg)



.jpg)




