- Home
- बिजनेस
- - देश में 16 कोविड-19 जैव-भंडारों के नेटवर्क की स्थापना की गई हैनई दिल्ली। बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा 5 राष्ट्रीय कोविड-19 जैव-भंडारों (बायोरिपोजिटरी) की स्थापना की गई है। यह देश में बायोटेक्नोलॉजी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् द्वारा स्थापित 16 कोविड-19 जैव-भंडारों के नेटवर्क का हिस्सा है।ये जैव-भंडार नैदानिक और वायरल नमूने एकत्रित कर रहे हैं। अब तक, 44 हजार 452 नैदानिक नमूने और 17 वायरल वियोजन एकत्रित किए गए हैं जो कि नैदानिक, उपचारात्मक और वैक्सीन का विकास करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं और उद्योग के लिए उपलब्ध हैं। अखिल भारतीय 1000 सार्स-कोव-2 आरएनए जीनोम अनुक्रमण सफलतापूर्वक कर लिया गया है जिसकी घोषणा बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा 1 अगस्त, 2020 की गई। इसका नेतृत्व बायोटेक्नोलॉजी विभाग के स्वायत्तशासी संस्थान, राष्?ट्रीय जैव चिकित्सा जीनोमिकी संस्थान, (एनआईबीएमजी-कल्याणी), पश्चिम बंगाल सहित 5 अन्य समूहों; नैदानिक संगठनों और अन्य अस्पतालों द्वारा किया गया था।ये अनुक्रमण पूरे विश्व में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा प्रयोग किए जाने के लिए ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इंडिया इंफ्लुएंजा डाटा पर अपलोड किए गए हैं। ये अनुक्रमण अखिल भारतीय 1000 सार्स-कोव-2 आरएनए जीनोम अनुक्रमण संघÓ के तहत अपलोड किए गए हैं। अब ये अनुसंधानकर्ताओं के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।राष्ट्रीय तौर पर, उद्योग और शैक्षणिक समुदाय द्वारा लगभग 30 वैक्सीन कैंडीडेट विकासाधीन है। ये वैक्सीन पूर्व-नैदानिक और नैदानिक विकास के विभिन्न चरणों में है । वैक्सीन संबंधी अनुसंधान संसाधनों, नैदानिक परीक्षण साइटों की स्थापना और समर्थ विनियामक दिशा-निर्देश अधिसूचित करने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।वैक्सीन वितरण और प्रतिरक्षण से संबंधित मामलों की जांच एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह द्वारा की जा रही है। कोरोना वायरस वैक्सीन का वितरण और प्रतिरक्षण उपलब्धता पर निर्भर करता है। एक बार उपलब्ध होने पर, कोरोना वायरस वैक्सीन वितरण के लिए सर्वव्यापी प्रतिरक्षण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत वैक्सीन वितरण की वर्तमान कार्यप्रणाली में अपनाए जाने वाले क्रम का अनुकरण किया जाएगा।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री, डॉ. हर्ष वर्धन ने आज लोक सभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से यह जानकारी दी।---
- नयी दिल्ली। सरकार की देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,500 करने की योजना है। रसायन और उवर्रक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़ाने की योजना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 15 सितंबर 2020 तक देशभर में 6,606 जनऔषधि केंद्र हैं। रसायन और उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कहा, ‘‘ देश के आम नागरिकों विशेषकर गरीबों को सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने मार्च 2025 तक पीएमबीजेके की संख्या 10,500 करने का लक्ष्य रखा है।'' बयान के मुताबिक इसके बाद देश के हर जिले में जनऔषधि केंद्र होगा। यह देश के हर कोने में सस्ती गुणवत्तापूर्ण दवाओं तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करेगा। बयान में कहा गया है कि केंद्रों के विस्तार के साथ ही सभी स्थानों पर दवाओं का वास्तविक समय में वितरण सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी से लैस लॉजिस्टिक और आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली स्थापित की गयी है। देश में पीएमबीजेके के अभी चार गोदाम गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरू और गुवाहाटी में कार्यरत हैं। सरकार की योजना ऐसे और गोदाम खोलने की है।
- नई दिल्ली। मोबाइल के इस जमाने में मोबाइल सेट बनाने वाली कंपनियां नई-नई तकनीक के साथ फोन लेकर आ रही हैं। जितनी ज्यादा रकम, उतनी ज्यादा सुविधा। अब मोटोरोला की बात करें तो इस कंपनी ने पिछले साल फोल्डेबल फोन पेश किया था। अब कंपनी ने इस तकनीक का अपग्रेड डिवाइस पेश किया है।मोटोरोला ने पिछले साल बीच से फोल्ड होने वाला फोन Moto RAZR पेश किया था। अब कंपनी ने पेश किया है- Motorola RAZR 5G........इस फोन की पहली सेल बीते मंगलवार को हुई थी और 2 मिनट में ही इसके सारे फोन बिक गए और यह सेट आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसकी कीमत है 12 हजार 499 युआन यानी भारतीय रुपए में करीब 1 लाख 36 हजार। अत्यधिक कीमत के बाद भी यह फोन हाथों हाथ बिक गया। अब कंपनी इसकी अगली सेल 21 सितंबर को लगाने जा रही है।मोटोरोला से इस फोन में है फोल्डिंग स्क्रीन के साथ बेहद खास हिंज मकैनिज्म । लेनोवो कंपनी ने इसके बारे में डीटेल्स शेयर किए हैं। कंपनी के अनुसार इंडस्ट्री का एक्सक्लूसिव 100 से ज्यादा पेटेंट्स वाला स्टार ट्रैक शाफ्ट इस्तेमाल करता है। इस हिंज की मदद से स्क्रीन कव्र्ड होकर मुड़ जाती है। इसके अलावा बार-बार बीच से मोडऩे के बावजूद फोन ओपन करते ही डिस्प्ले फ्लैट हो जाता है और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन की लाइफ 5 साल से ज्यादा है।.रिसर्चर्स का कहना है कि इस फोन को 2 लाख बार फोल्ड-अनफोल्ड किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि कोई यूजर फोन को कम से कम पांच साल तक इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा फ्लेक्सिबल स्क्रीन का इस्तेमाल वॉटरड्रॉप शेप में करता है, जो सबसे पहले लेनोवो रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से इंट्रोड्यूस की गई। ऐसे शेप की मदद से फोन को अंदर की ओर मोड़ा जा सकता है। इसके अलावा इलास्टिक मेटल स्ट्रक्चर डिस्प्ले को ओपन करने पर फ्लैट रखता है और उसपर सिलवटें नहीं पडऩे देता। बात करें कैमरा की तो फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है और सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इस डिवाइस में 2800 mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 15 डब्ल्यू फ्लैश चार्जिंग का सपॉर्ट भी दिया गया है।
- -कोविड 19 महामारी को देखते हुए तमाम एहतियात का किया गया पालनरायपुर। नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) मशीनरी डिवीजन के मंदिर हसौद स्थित परिसर में आज शिल्पदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा परंपरागत उत्साह और भक्ति भाव के साथ की गई। इंजीनियरों, शिल्पकारों और रचनाकारों ने ईष्टदेव विश्वकर्मा जी की आराधना करते हुए संकल्प लिया गया कि राष्ट्र निर्माण एवं इनोवेशन की रफ्तार और तेज की जाएगी जिससे प्रत्येक भारतीय को स्टील के माध्यम से सुविधायुक्त संपन्न जीवन सुलभ हो सके।कोविड19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए 2 गज की दूरी, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर और मास्क जैसे तमाम एहतियात के बीच जेएसपीएल परिसर में भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद प्लांट हेड अरविन्द तगई ने कहा कि जेएसपीएल की नीति राष्ट्र निर्माण के प्रति कर्मयोग की साधना है। आज कोविड 19 जैसी आपदा में श्री नवीन जिन्दल, श्रीमती शालू जिन्दल समेत पूरा जेएसपीएल परिवार जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है और साथ ही साथ मानवता के हित में जरूरी स्टील उत्पादों की भी आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि देश को शीघ्र इस महामारी से निजात मिले ताकि स्वस्थ रहकर प्रत्येक नागरिक राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सके।जेएसपीएल परिसर में प्रत्येक वर्ष धूमधाम से भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसमें सभी कर्मचारी सपरिवार सम्मिलित होकर अनुष्ठान करते हैं और बड़ी संख्या में अतिथि भी यहां आकर आहुति देते हैं। लेकिन कोविड19 महामारी के प्रति सतर्कता और सुरक्षा की वजह से इस बार सीमित संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के आने पर रोक लगा दी गई थी। यह अनुष्ठान पं. वी.पी. पांडेय जी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, सूर्योदय दुबे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार उद्योगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वीकृति देने की तमाम सुविधाओं हेतु सिंगल विंडो प्रणाली शुरू करने के लिए प्रयासरत है।लोकसभा में बुधवार को एक लिखित प्रश्न के उत्तर में श्री गोयल ने कहा कि भारत में निवेश के लिए सूचना टेक्नोलॉजी के कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध होने के बावजूद निवेशकों को विभिन्न जानकारियां हासिल करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कई जगह भटकना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि नई प्रणाली के बन जाने से निवेशकों को केंद्र और राज्य सरकारों से संबंधित सभी स्वीकृतियां एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो जाएंगी और वे भारत में आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे। श्री गोयल ने कहा कि निवेश की स्वीकृति के लिए यह प्रकोष्ठ एक राष्ट्रीय पोर्टल के रूप में काम करेगा। जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से संबंधित प्रणालियों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने से मंत्रालयों के मौजूदा सूचना टेक्नोलॉजी पोर्टलों के काम-काज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।---
- नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक-2020 पारित कर दिया। विधेयक पर हुई चर्चा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- विधेयक से जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक का जिक्र करते हुए कहा कि नए कानून के बन जाने से ऐसी स्थितियों में छोटे जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा की जा सकेगी। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि कोरोना महामारी ने सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति पर बुरा असर डाला है। उन्होंने बताया कि देश में दो सौ 77 शहरी सहकारी बैंक खराब हालत में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से एक सौ पांच सहकारी बैंक न्यूनतम निर्धारित राशि रखने की स्थिति में नहीं है, जबकि 47 की शुद्ध लागत ऋणात्मक स्थिति में है।वित्त मंत्री ने कहा कि इस विधेयक में बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा-3, धारा-45 और धारा-56 में संशोधन का प्रस्ताव है। इससे नियम कानून की दृष्टि से सहकारी बैंकों और वाणिज्यिक बैंकों में एकरूपता लाई जा सकेगी। इस विधेयक से भारतीय रिज़र्व बैंक सहकारी बैंकों के पुनर्गठन या विलय की योजना बना सकेगा और जमाकर्ताओं के हित में सही प्रबंधन की व्यवस्था भी कर सकेगा।सहकारी समितियों द्वारा कृषि के विकास और प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को दीर्घावधि पूंजी उपलब्ध कराए जाने के बारे में कुछ सदस्यों की आशंकाओं को दूर करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें इस विधेयक के दायरे में नहीं रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो सहकारी समितियां अपने नाम के साथ बैंक शब्द का इस्तेमाल नहीं करती हैं और चेकों का समाशोधन नहीं करतीं हैं उन्हें इस विधेयक के दायरे से बाहर रखा गया है। कांग्रेस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक को देश के संघीय ढांचे के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध किया।वित्तमंत्री ने बहस का उत्तर देते हुए कहा कि यह विधेयक संघीय सूची के विषयों से संबंधित है, इसलिए इस पर राज्यों से विचार-विमर्श करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल समवर्ती सूची के विषयों पर राज्यों से परामर्श आवश्यक है।---
-
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने मैगलेव रेलगाड़ियों को भारत लाने के लिए स्विसरैपिडे के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अपने कारोबार का विविधीकरण करते हुए शहरी परिवहन में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भेल ने स्विसरैपिडे के साथ सहमति ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी मैगलेव (चुंबकीय उत्तोलन पर चलने वाली रेलगाड़ी) ट्रेन को भारत में लाएगी। मैगलेव रेलगाड़ी प्रणाली में रेलगाड़ी पटरी पर दौड़ने की बजाय हवा में रहती है। इसकी वजह ट्रेन को चुंबकीय क्षेत्र प्रभाव से नियंत्रित करना होता है, इसलिए उसका पटरी से कोई सीधा संपर्क नहीं होता। यह प्रणाली बेहद ऊर्जा दक्ष और रेलगाड़ी को 500 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक से चलाने में सक्षम होती है। इस तरह यह धीरे-धीरे रेलगाड़ी प्रणाली की कुल लागत को कम करती है। भेल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया' और ‘आत्मनिर्भर भारत' अभियान को ध्यान में रखकर किया गया है। यह समझौता भेल को इस विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी को भारत में लाने, उसका स्वदेशी विनिर्माण करने में सक्षम बनाएगी।
-
नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस्पात कंपनियां अपने-अपने संयंत्रों से देश के विभिन्न अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं। मंत्रालय ने हाल ही में एक पोर्टल शुरू किया है जिसमें कारखानों के हिसाब से ऑक्सीजन की उपलब्धता और संयंत्रों से विभिन्न राज्यों को होने वाली दैनिक आपूर्ति के बारे में सूचना दी गयी है। मंत्रालय के बयान के अनुसार जिन राज्यों को इस्पात कारखानों से ऑक्सीजन मिली हैं, वे मध्य पदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रा प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं। हालांकि, बयान में उन संयंत्रों और कंपनियों के नाम नहीं बताये गये हैं जो ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही हैं। इससे पहले, इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट कर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों और इस मामले में इस्पात कंपनियों की भूमिका पर पर चर्चा के लिये बैठक के बार में जानकारी दी थी। प्रधान ने कहा था कि इस्पात कंपनियों ने पिछले चार दिनों में 4,329 टन चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति विभिन्न अस्पतालों को की हैं।
-
नई दिल्ली। डीबीएस बैंक इंडिया ने छोटे एवं मध्यम व्यवसायों (एसएमई) के लिये परेशानी मुक्त तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को एक ऑनलाइन ऋण मंच की शुरुआत की। इसके जरिये 20 करोड़ रुपये तक के कर्ज दिये जायेंगे। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने सहज, सरल और परेशानी मुक्त बैंकिंग समाधानों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए ऑनलाइन ऋण मंच ‘डीबीएस डिजिटल बिजनेस लोन्स फोर एसएमई' की शुरुआत की है। बैंक ने कहा कि यह 20 करोड़ रुपये तक के कर्ज उपलब्ध करा एमएसएमई के लिये कर्ज लेना सुगम बनाता है। उसने कहा कि पांच करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेने के लिये ग्राहक बैंक का स्टेटमेंट और आयकर रिटर्न अपलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने कहा कि उसने इस मंच का नयी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, सूरत, नासिक, कोल्हापुर और कोलकाता में परीक्षण पूरा कर लिया है। बैंक ने कहा है कि इस मंच के जरिये 1,000 करोड़ रुपये का रिण पहले ही वितरित किया जा चुका है। व्यापार, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में लगे कारोबारियों को मंच के जरिये कर्ज दिया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आने वाले समय में बैंक ग्ररुग्राम, नोएडा, नवी मुंबई, अहमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट, हैदराबाद, कोयंबटूर, लुधियाणा, जयपुर, नागपुर और भुवनेश्वर में भी व्यवसायों के लिये आनलाइन रिण उपलब्ध कराने के पलेटफार्म शुरू करेगा। रिण आवेदन पूरा करने और दूसरे मानदंडों के पूरा होने पर 25 करोड़ रुपये तक का कारोबार करने वाले उद्यमी बैंक से पांच करोड़ रुपये तक का कर्ज 24 घटे के भीतर पा सकते हैं।
- नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने आज उद्योग जगत को आश्वासन दिया कि बाजार में नकदी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।उन्होंने एक वेेबिनार में भारतीय वाणिज्य और उद्योग चैंबर्स संघ-फिक्की के सदस्यों से यह बात कही। श्री शक्तिकांत दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार सुस्त होने की आशंका है क्योंकि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, संक्रमण भी बढ़ रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के फलस्वरूप देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाजार की शर्तों में महत्वपूर्ण छूट दी गई है। इससे अप्रैल और अगस्त के बीच वाणिज्यिक कागजात, बॉण्ड, ऋण पत्रों और कॉरपोरेट निकायों के शेयरों में बैंकों का निवेश 56 अरब 15 करोड़ रुपये बढ़ गया। श्री दास ने आश्वासन दिया कि रिजर्व बैंक आर्थिक परिदृश्य की पूरी निगरानी कर रहा है और कोविड-19 संकट से बाहर निकलने के लिए उद्योग जगत और कारोबारियों की सहायता के लिए तैयार है।
- मुंबई। शेयर बाजारों में 16 सितंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच बैंक, वाहन और आईटी शेयरों में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स 258 अंक चढ़ गया। कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और रिजर्व बैंक के गवर्नर के सकारात्मक बयान से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिये बैंक हर संभव कदम उठाने को तैयार है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 258.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 39,302.85 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.75 अंक यानी 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 11,604.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें 4.24 प्रतिशत की तेजी आयी। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एल एंड टी और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और ओएनजीसी जैसी कंपनियों में गिरावट दर्ज की गयी। इनमें 1.80 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रक नीति की घोषणा से पहले वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बावजूद घरेलू बाजार में शेयर केंद्रित लिवाली और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से तेजी रही।शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,170.89 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान से भी बाजार को समर्थन मिला। उन्होंने बुधवार को कहा कि नकदी बनाये रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, रिजर्व बैंक उसके लिये पूरी तरह तैयार है। दास ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़े से अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के व्यापक स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव का पता चलता है। लेकिन पीएमआई (पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे कुछ आंकड़े आर्थिक गतिविधियों के स्थिर होने का संकेत देते हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, प्रमुख सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए। अधिकतर खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। हालाकि, सीमा पर तनाव बने रहने और कोविड-19 संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी से लाभ सीमित रहा।'' उन्होंने कहा, वैश्विक रुख भी सकारात्मक रहे। प्रतिभागियों को यूएस एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के नतीगत वक्तव्य की प्रतीक्षा है। बांड खरीद बढ़ाने के संकेत से बाजार को गति मिलेगी। बाजार के कल (बृहस्पतिवार) वैश्विक रुख के अनुरूप रहने की संभावना है। घरेलू स्तर पर कोई ठोस संकेत के अभाव में तेजी सीमित रह सकती है। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान में रहे जबकि जापान में टोक्यो बाजार में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गयी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2 प्रतिशत मजबूत होकर 41.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 पर बंद हुआ।
- बेंगलुरू। शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप न्यूटन स्कूल ने बताया कि उसने सीड फंडिंग से साढ़े छह लाख डॉलर जुटाये हैं। वित्त पोषण के इस दौर की अगुवाई नेक्सस वेंचर पार्टनर्स ने की।कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल अपने उत्पाद को मजबूत करने और अपनी टीम का विस्तार करने में करेगी। उसने कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में अनएकैडमी के संस्थापकों गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और हेमेश सिंह, अमेरिका स्थित स्टार्टअप प्लेटफॉर्म एंजललिस्ट, अपवर्क के संस्थापक श्रीनिवास अनुमोलू, दिग्गज शिक्षाविदों अजय गुप्ता और साहिल अग्रवाल तथा ग्रोथस्टोरी के संस्थापक के-गणेश ने भागीदारी की।
- नई दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड आगामी दो अक्टूबर से यानी गांधी जयंती के मौके पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक नई ऋण योजना लागू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य महिला समूहों को चिप्स, अचार और जैम जैसी सामग्रियों के उत्पादन शुरू करने में मदद करना है।बैंक के अध्यक्ष जी आर चिंथाला ने तमिलनाडु के विरूधु नगर में यह घोषणा की। बैंक की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को खाद के उत्पादन की अनुमति देने के सिलसिले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापडी पलनीसामी के साथ एक दो दिन में उनकी बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण 68 प्रतिशत कृषि और संबंधित गतिविधियों पर असर पड़ा है। इस क्षेत्र की मदद करना नाबार्ड की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।--
-
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसके एटीएम पर 10,000 रुपये और उससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा 18 सितंबर से 24 घंटे उपलब्ध होगी। बैंक ने इस साल जनवरी में अपने एटीएम पर 10,000 रुपये और इससे अधिक के लेनदेन के लिए ओटीपी आधारित निकासी सुविधा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे के बीच शुरू की थी। बैंक ने एक बयान में कहा कि 10,000 रुपये और इससे अधिक की राशि की निकासी के लिए बैंक के डेबिट कार्डधारकों को अपने कार्ड पिन के साथ ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दाखिल करना होगा। ऐसा उन्हें प्रत्येक लेनदेन के लिए करना होगा। बैंक के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने कहा कि 24 घंटे ओटीपी आधारित एटीएम निकासी सुविधा से एसबीआई ग्राहकों को सुरक्षित और जोखिम रहित निकासी का अनुभव होगा। बयान के मुताबिक इस सुविधा से एसबीआई डेबिट कार्डधारकों को धोखेबाजी से बचने में मदद मिलेगी। बैंक ने अपने सभी ग्राहकों से मोबाइल नंबरों को पंजीकृत करने या अपडेट करने का आग्रह किया है। बैंक ने कहा कि ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई के एटीएम में उपलब्ध है। दूसरे एटीएम में यह सुविधा विकसित नहीं की गई है।
-
नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने नागपुर की गोवाश के साथ स्कूटर उपलब्ध कराने के लिए गठजोड़ किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक इस साझेदारी के तहत हीरो गोवाश के वाहन धुलाई पेशेवरों को ‘हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएस500 ईआर' इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराएगी। इन स्कूटरों को पेशेवरों की जरूरत के अनुरूप ढाला जाएगा। इनमें पीछे एक बॉक्स फिट होगा जिसमें पेशेवर वाहन धुलाई की अपनी किट रख सकेंगे। गोवाश लोगों को घर पर वाहन धोने की सेवा प्रदान करती है। कंपनी ने कहा कि गोवाश की योजना सितंबर 2020 में 12 धुलाई वाहनों से 1,500 ग्राहकों को सेवा देने की है। इसके बाद कंपनी नवंबर 2020 तक 6,000 ग्राहकों को सेवा देने के लिए 50 धुलाई वाहन का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस बारे में हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।
- नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की अल्ट्रॉज कार, ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल 2020 की ऑफिशल पार्टनर होगी। कंपनी ने यह घोषणा की है। आईपीएल मैच इस साल दुबई में 17 सितंबर से होने जा रहे हैं। इसके मुकाबले दुबई के 3 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।आईपीएल 2020 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बैट्समैन को टाटा अल्ट्रॉज मिलेगी। टाटा मोटर्स ने बीसीसीआई के साथ लगातार तीसरे साल अपना जुड़ाव बनाए रखा है और अल्ट्रॉज ऑफिशल पार्टनर बनी है।इससे पहले, नेक्सॉन और टाटा हैरियर क्रमश: साल 2018 और 2019 के दौरान टूर्नामेंट की ऑफिशल पार्टनर्स थीं। बतौर ऑफिशल पार्टनर, टाटा मोटर्स दुबई में पूरे टूर्नामेंट के दौरान तीन वेन्यू पर स्टेडियम में अपनी कार अल्ट्रॉज को प्रदर्शित करेगी। आईपीएल के मैचों में ्र अल्ट्रॉज सुपर स्ट्राइकर अवाड्र्स भी होंगे। मैच में बेस्ट स्ट्राइक रेट रखने वाले प्लेयर को अल्ट्रॉज सुपर स्ट्राइक ट्रॉफी के साथ 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।दुबई के स्टेडियम में कार डिस्प्ले करने के अलावा टाटा मोटर्स अपनी डीलरशिप्स और सोशल मीडिया प्लैटफॉम्र्स के जरिए गेम के फन को क्रिएटिव तरीके से अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। देश भर की टाटा डीलरशिप्स में ग्राहकों को आईपीएल जैसा माहौल मिलेगा। इसके अलावा, इस साल फैन्स के पास भी अल्ट्रॉज सुपर स्ट्राइकर मोबाइल गेम के जरिए अल्ट्रॉज सुपर स्ट्राइकर बनने का मौका होगा।जहां तक इस कार की कीमत की बात है, तो देखें इस कार के अलग-अलग मॉडल की अनुमानित कीमत-टाटा अल्ट्रोज़ प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)- एक्सई- 1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल- 5.44 लाख (करीब)- एक्सएम- 1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल- 6.3 लाख (करीब)- एक्सई डीजल- 1497 सीसी, मैनुअल, डीजल- 6.99 लाख (करीब)-एक्सटी- 1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल- 6.99 लाख (करीब)- एक्सजेड- 1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल- 7.59 लाख (करीब)- एक्सजेड ऑप्शन- 1199 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल- 7.75 लाख (करीब)- एक्सएम डीजल- 1497 सीसी, मैनुअल, डीजल- 7.9 लाख (करीब)- एक्सटी डीजल- 1497 सीसी, मैनुअल, डीजल- 8.59 लाख (करीब)- एक्सजेड डीजल- 1497 सीसी, मैनुअल, डीजल- 9.19 लाख (करीब)- एक्सजेड ऑप्शन डीजल- 1497 सीसी, मैनुअल, डीजल- 9.35 लाख (करीब)
-
नयी दिल्ली। एनएसई समर्थित कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स) तथा फार्मास्युटिकल्स रसायन विनिर्माता केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 सितंबर को आने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पिछले सप्ताह हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज और रूट मोबाइल के आईपीओ को संस्थागत के साथ खुदरा निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि कैम्स और केमकॉन स्पेशियल्टी का आईपीओ 21 सितंबर को खुलकर 23 सितंबर को बंद होगा। कैम्स का आईपीओ 1,500 से 1,600 करोड़ रुपये और केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स का 350 करोड़ रुपये का है। कैम्स के आईपीओ के तहत 1.22 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। चेन्नई मुख्यालय वाली कैम्स का सह-स्वामित्व एनएसई इन्वेस्टमेंट्स, वारबर्ग पिन्कस, फेरिंग कैपिटल, एसीएसवाईएस इन्वेस्टमेंट्स तथा एचडीएफसी ग्रुप के पास है। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल, एचडीएफसी बैंक लि., आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लि. कर रही है। वहीं केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स के आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 43 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। इंटेन्सिव फिस्कल सर्विसेज और एंबिट कैपिटल आईपीओ की प्रबंधक हैं।
-
नयी दिल्ली । वाहन कलपुर्जा कंपनी मिंडा इंडस्ट्रीज ने मौजूदा निवेशकों को राइट्स इश्यू से 242 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिंडा इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने 29 जून को पात्र शेयरधारकों को राइट्स इश्यू के रूप में इक्विटी शेयर जारी कर 250 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी थी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मिंडा इंडस्ट्रीज ने कहा, कंपनी के निदेशक मंडल की राइट्स इश्यू समिति ने पात्र आवदेकों को राइट्स इश्यू में दो रुपये अंकित मूल्य के 97,11,739 इक्विटी शेयर 250 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।'' इस तरह कंपनी ने 250 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर 97,11,739 इक्विटी शेयर जारी कर 242.79 करोड़ रुपये जुटाए हैं। -
बेंगलुरू। विप्रो लिमिटेड ने अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी प्रोसेसमेकर के साथ साझेदारी की है। इसके तहत प्रोसेसमेकर लातिम अमेरिका में विप्रो के ग्राहकों को कामकाज की गति (वर्कफ्लो) के स्वचालित प्रबंधन समाधान उपलब्ध कराएगी। विप्रो ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी से कंपनी के आईसास (इंटेलीजेंट कंटेंट एज ए सर्विस) को लाभ मिलेगा। साथ प्रोसेसमेकर के कामकाज की गति के स्वचालन मंच से ग्राहकों को संज्ञानात्मक कंटेंट ऑटोमेशन समाधान की डिलिवरी करने में आसानी होगी। बयान के मुताबिक यह समाधान कंपनियों के ‘कागज रहित' तरीके से काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं और उनकी कुल परिचालन लागत को कम करते हैं। -
नयी दिल्ली। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण इकाई को घरेलू बाजार में विभिन्न कारोबारी खंडों में कई ठेके मिले हैं। कंपनी ने हालांकि इन ठेकों के मूल्य के बारे में नहीं बताया है, लेकिन कहा है कि ये ‘उल्लेखनीय' श्रेणी के ऑर्डर हैं।
अनुबंधों के वर्गीकरण के अनुसार उल्लेखनीय श्रेणी के ठेकों का मूल्य 1,000 करोड़ से 2,500 करोड़ रुपये के बीच होता है। एलएंडटी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसकी निर्माण इकाई को अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों के लिए प्रतिष्ठित ग्राहकों से ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने कहा कि उसके भवन एवं कारखाना कारोबार को देश के एक ग्राहक से बेंगलुरु मे दो कार्यालय स्थलों के डिजाइन और निर्माण का ठेका मिला है। इसमें कुल निर्मित क्षेत्र 20 लाख वर्गफुट होगा। इसके अलावा कंपनी के जल एवं अपशिष्ट शोधन कारोबार को पंजाब जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड से जालंधर में पेयजल की आपूर्ति के लिए डिजाइन, निर्माण, परिचालन और स्थानांतरण के आधार पर ठेका मिला है। इसी तरह एलएंडटी जियोस्ट्रक्चर को मध्य प्रदेश के कटनी जिले में परियोजना मिली हैं। इस परियोजना की अवधि 36 महीने की है। -
नई दिल्ली। एयरटेल अपने यूजर्स को एक शानदार प्रीपेड प्लान दे रहा है, जिसमें केवल 4.15 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा।
इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको 698 रुपये खर्च करने होंगे। 84 दिन की वैलिडिटी के साथ वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ में मिलेगा हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा।इसमें ग्राहक को विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को फास्टटैग की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।इसके अलावा एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया फस्र्ट रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसका इस्तेमाल वे ग्राहक करते हैं जो एयरटेल सिम पर पहला रिचार्ज कराते हैं। अपने नए ग्राहकों के लिए एयरटेल नया फस्र्ट रिचार्ज प्लान लेकर आई है। यह प्लान 499 रुपये का है। इसमें 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी की सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है । वैसे प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 3 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं।- 499 के अलावा एयरटेल 197 रुपये, 297 रुपये, 497 रुपये और 647 रुपये के चार अन्य फस्र्ट रिचार्ज प्लान्स भी ऑफर कर रही है।- 197 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है।- 297 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों की ही वैलिडिटी कंपनी दे रही है, लेकिन इसमें रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस दिये जा रहे हैं।- 497 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ, रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है।- 697 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस दिये जा रहे हैं।---- -
नयी दिल्ली। महंगी कारें बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी का कहना है कि उसका कारोबार वायरस महामारी के झटके से उबर चुका है और भारत में आगामी त्योहारों के समय उसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश में फैले कंपनी के विभिन्न शो रूम पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शेरूम पर अभी यह कोरोना वायरस से पहले के स्तर पर नहीं पहुंची है, लेकिन ऑलाइन ग्राहकी का जोर बढ़ा है। ढिल्लों ने कहा, ‘‘कारोबार के मामले में हम महामारी से उबर चुके हैं। यह जरूर है कि संक्रमण के मामले अब भी बढ़ रहे हैं पर कुल मिला कर कारोबार पटरी पर वापस आ गया है। '' उन्होंने कहा कि आगमी त्योहारों की शुरुआत होने के साथ उन्हें बाजार में तेजी की संभावना दिख रही है। उन्होंने कहा कि अभी शो रूप तक आने वाले ग्राहकों की संख्या कोविड19 के पहले स्तर पर नहीं पहुची है, पर लेकिन हमें उम्मीद है कि त्योहारों के शुरू होने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और यह महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगी। ऑडी ने भारत में 2019 में 4,594 कारें बेची थीं। यह 2018 के 6,463 की बिक्री से 9 प्रतिशत कम रही। ढिल्लों ने कहा कि 2020 में भी भारत में महंगी कारों की बिक्री में कमी दिखने का अनुमान है। कारण यह है कि इस साल कुछ महीने बिक्री शून्य रही तथा कार कंपनी बीएस4 की जगह बीएस6 उत्सर्जन मानक अपनाने में व्यस्त हैं। अभी सभी विनिर्माताओं के सभी माडल बीएस6 के स्तर के नहीं है। यह बात आडी के लिए भी लागू होती है। -
एनटीपीसी के नबीनगर में सर्विस बिल्डिंग, बाढ़ में शॉपिंग परिसर और बरौनी मेन प्लांट में कैंटीन का उद्घाटन
एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा- खाने पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहन
नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार गरीबों की मदद के लिये व्यापक स्तर पर खाना पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने पर विचार कर रही है। बिजली मंत्रालय के बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज के गरीब तबकों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए सस्ते विकल्प के रूप में बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। इससे न केवल देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगा बल्कि आयात (पेट्रोलियम) पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। मंत्री ने एनटीपीसी के नबीनगर, बाढ़ और बरौनी में क्रमश: सर्विस बिल्डिंग, शॉपिंग परिसर और मेन प्लांट कैंटीन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। ये केंद्र बिहार के लोगों और एनटीपीसी के कर्मचारियों की सुविधा के लिये बनाये गये हैं। सिंह ने कहा, विद्युत भारत का भविष्य है और आने वाले समय में देश की ज्यादातर बुनियादी सुविधाएं विद्युत ऊर्जा पर ही निर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्रालय स्तर पर एक पावर फाउन्डेशन के गठन का प्रस्ताव किया है। इसके लक्ष्यों में खाना पकाने के काम में सिर्फ विद्युत का उपयोग किया जाना शामिल हैं। इससे न केवल हमारी अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर होगी बल्कि आयात पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्यरत है और यह कदम समाज के गरीब वर्ग को खाना पकाने के लिए सस्ते विकल्प उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान भी गरीबों को ध्यान में रखते हुए पीएम आवास योजना और हर घर बिजली जैसी योजनाओं पर काम करना जारी रखा है। मंत्री ने एनटीपीसी के विभिन्न प्रयासों की सराहना की, जो देश के आर्थिक विकास की दिशा में इस विद्युत उत्पादक कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शातें हैं। उन्होंने कहा, हमेशा से सार्वजनिक उपक्रमों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं, किंतु अगर एनटीपीसी और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के प्रदर्शन को देखा जाए तो साफ है कि इसके प्रयास अन्य निजी कंपनियों से भी बेहतर रहे हैं और प्रगति के साथ लाभ भी कमाते रहे। मैं एनटीपीसी के प्रति आभारी हूं, जिसने राष्ट्र निर्माण हेतु बिहार एवं अन्य राज्यों की प्रगति में उल्लेखनीय साझेदार की भूमिका निभाई है।इस मौके पर एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा कि एनटीपीसी खाने पकाने में विद्युत के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। हमें विश्वास है कि हम देश भर में इस मॉडल का अनुकरण कर सकेंगे। उन्होंने कहा क कि एनीपीसी की बिहार में 3,800 मेगावाट क्षमता की परियोजना निर्माणधीन है और कंपनी राज्य के प्रगति में योगदान देना जारी रखेगी। एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 62,900 मेगावाट है। इसके 70 बिजलीघर हैं।
-
मुंबई । ऑफ-हाइवे टायर कंपनी अलायंस टायर ग्रुप (एटीजी) 1,240 करोड़ रुपये (16.5 करोड़ डॉलर) के निवेश से देश में अपना तीसरा संयंत्र लगा रही है। जापान की योकोहामा समूह की कंपनी यह कारखाना विशाखापत्तनम में लगा रही है। योकोहामा इंडिया के चेयरमैन एवं एजीजी के निदेशक नितिन मंत्री ने कहा, प्रस्तावित 16.5 करोड़ डॉलर के संयंत्र से कंपनी के भारत के दो संयंत्रों के साथ सालाना उत्पादन क्षमता में 20,000 टन (55 टन प्रतिदिन) की बढ़ोतरी होगी। कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 2.3 लाख टन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के रोजगार के 600 नए अवसरों का सृजन होगा। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अभी 5,500 है। एटीजी का एक कारखाना गुजरात के दाहेज में है। इसकी सालाना क्षमता 1.3 लाख टन (360 टन प्रतिदिन) की है। एक अन्य कारखाना तमिलनाडु के तिरुनवेली में है। इसकी सालाना क्षमता एक लाख टन की है। समूह का इस्राइल में भी 45,000 टन का कारखाना है। वहीं कंपनी का मुख्य शोध एवं विकास केंद्र है। तमिलनाडु संयंत्र में भी कंपनी का शोध एवं विकास केंद्र है। - नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार अब धीरे-धीरे बाजार में अपनी जगह बना रही है। लिहाजा कार निर्माता कंपनियां भी इसमें आकर्षक फीचर डाल रही हैं। अब लूसिड मोटर्स ने अपनी ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी है, जो केवल 20 मिनट के चार्ज में करीब 480 किमी तक चलेगी। फुल चार्ज होने पर आप इस कार से करीब 832 किमी का सफर तय कर सकते हैं।यह इलेक्ट्रिक सेडान कार बेस वेरियंट के अलावा टूरिंग , ग्रांड टूरिंग और ड्रीम एडिशन वेरियंट में आई है। फुल चार्ज के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 517 माइल्स (करीब 832 किलोमीटर) चलती है। लूसिड एयर की रेंज टेस्ला की टॉप-इंड कारों से कहीं ज्यादा है।माइलेज के हिसाब से कार की कीमत भी अलग-अलग है। जैसे कि इलेक्ट्रिक कार लुसिड एयर के बेस वेरियंट की कीमत करीब 58.75 लाख रुपये है। वहीं, इसके टूरिंग वेरियंट की शुरुआती कीमत करीब 69.7 लाख रुपए है। वहीं, ग्रांड टूरिंग वेरियंट की शुरुआती कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। वहीं, ड्रीम एडिशन वेरियंट की कीमत करीब 1.24 करोड़ रुपये है। इस नई प्योर इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान की डिलीवरी साल 2021 में शुरू होगी। कंपनी के अनुसार अपने ड्यूल मोटर सेटअप में यह कार 1,080 हार्सपावर पावर जेनरेट करती है।कंपनी का दावा है कि यह सबसे तेजी से चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक वीकल है। डीसी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से कनेक्ट होने पर 20 मिनट की चार्जिंग पर यह कार 300 माइल्स (करीब 480 किलोमीटर) तक का सफर तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक कार 3 एक्सटीरियर कलर्स में आई है। ये कलर्स स्टेलर वाइट, इंफनिट ब्लैक और यूरेका गोल्ड है। यूरेका गोल्ड कलर कार के ड्रीम एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव है।लुसिड एयर सिर्फ 2.5 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। 10 सेकंड्स से कम में क्वॉर्टर-माइल टाइम हासिल करने वाली यह इकलौती इलेक्ट्रिक सेडान है। इस इलेक्ट्रिक कार का इंटीरियर प्राइवेट जेट स प्रेेरित है।इलेक्ट्रिक कार लूसिड एयर में 32 सेंसर्स लगे हैं। कार में ड्राइवर-मॉनिटरिंग सिस्टम और इसके एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के लिए इथरनेट बेस्ड आर्किटेक्चर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है।-----

.jpg)




.jpg)




.jpg)
.jpg)



.jpg)




.jpg)





