- Home
- बिजनेस
-
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 265 रुपये के नुकसान के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 120 रुपये की तेजी के साथ 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 265 रुपये की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही। -
नयी दिल्ली. कृषि प्रौद्योगिकी फर्म रूकार्ट ने अपने ग्राहकों को उत्पाद खरीदने के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने के लिए एसबीआई के साथ करार किया है। इस करार से ग्राहकों को फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने वाले 'सब्जी कूलर' को खरीदने में सुविधा होगी। रूकार्ट के सब्जी कूलर में सिर्फ एक दिन में 20 लीटर पानी की जरूरत होती है। यह फलों, फूलों और सब्जियों को 4-6 दिनों तक अधिक ताजा रखता है। एक सब्जी कूलर की लागत 50,000 रुपये है और इसकी भंडारण क्षमता 100 किलोग्राम है। इसका उपयोग करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं है। एसबीआई सोलापुर के सहायक महाप्रबंधक दिनेश कुमार झा ने कहा कि बैंक ने रूकार्ट के साथ करार किया है, जिससे वित्तीय और कृषि क्षेत्र के बीच अंतर कम होगा तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।
- -
नयी दिल्ली. प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने राजस्थान में लिथियम का भंडार मिलने पर मंगलवार को खुशी जताते हुए देश में इस महत्वपूर्ण खनिज की शोधन क्षमता स्थापित करने के लिए तेजी से कदम उठाने का आह्वान किया। महिंद्रा ने एक ट्वीट में कहा कि रिफाइनिंग क्षमता के मामले में चीन के पास पहले से बढ़त है लिहाजा भारत को तेजी से काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार। हमारे पास 21वीं सदी में विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन का बड़ा भंडार है। यह संकेत है कि भारत का ‘रोमांचक भविष्य' है। लेकिन आपूर्ति श्रृंखला में रिफाइनिंग न कि भंडार प्रमुख तत्व है। रिफाइनिंग में चीन के पास बहुत बड़ी बढ़त है।'' उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत को खनिज रिफाइनिंग की क्षमता स्थापित करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। लिथियम का उपयोग मुख्य रूप से दोबारा चार्ज की जा सकने वाली बैटरी बनाने में किया जाता है। यह बैटरी विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों और पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल की जाती है। ऐसी खबरें हैं कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) को राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में लिथियम का एक और भंडार मिला है। इसके पहले लीथियम के भंडार जम्मू-कश्मीर में भी पाए गए थे।
- -
नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार-प्राप्त वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) ने सोमवार को नियामकों से बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में पड़ी बिना दावे वाली राशि संबंधित लोगों को दिलाने में मदद के लिये विशेष अभियान चलाने को कहा। आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने एफएसडीसी बैठक में हुई चर्चा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में यह विचार-विमर्श किया गया कि नियामकों को बैंकों में जमा बिना दावे वाली राशि को संबंधित लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। साथ ही वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाले शेयर, लाभांश, म्यूचुअल फंड, बीमा, आदि संबंधित व्यक्तियों अथवा नामित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये एक विशेष अभियान चलाने की जरूरत बतायी गयी। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर गौर किया गया कि केंद्रीय बजट में बिना दावे वाली जमा राशि, शेयर और लाभांश को संबंधित लोगों तक पहुंचाने के लिये संबंधित क्षेत्र के नियामकों को विशेष अभियान चलाने के बारे में घोषणा की गयी थी। खासकर यह अभियान उन मामलों में विशेष तौर पर चलाया जाना चाहिए जहां खाते में नामित व्यक्ति का ब्योरा तो है लेकिन संबंधित व्यक्ति को संभवत: इसकी जानकारी नहीं है।'' सेठ ने कहा कि समयबद्ध तरीके से यह काम होना चाहिए, लेकिन जहां नामित व्यक्ति का विवरण नहीं है, वहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने फरवरी, 2023 तक बिना दावे वाली करीब 35,000 करोड़ रुपये की राशि रिजर्व बैंक को अंतरित की थी। यह राशि उन खातों में जमा थी जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ। बिना दावे वाली राशि 10.24 करोड़ खाते से जुड़ी थी। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने कहा था कि तीन-चार महीने में इससे संबंधित एक केंद्रीकृत पोर्टल तैयार किया जाएगा। इससे जमाकर्ता और लाभार्थी विभिन्न बैंकों में पड़ी बिना दावे वाली जमा राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एफएसडीसी की 27वीं बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास समेत सभी वित्तीय क्षेत्रों के नियामक शामिल हुए। यह 2023-24 का बजट पेश किये जाने के बाद एफएसडीसी की पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कि परिषद ने वैश्विक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों के बीच वित्तीय स्थिरता समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सेठ ने कहा, ‘‘बैठक में गौर किया गया कि वित्तीय स्थिरता को बनाए रखना एक साझा जिम्मेदारी है और सभी सदस्य इस दिशा में काम करेंगे।'' उन्होंने कहा कि नियामक अनुपालन बोझ और कम करने के लिये काम करेंगे तथा बेहतर और कुशल नियामकीय परिवेश सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में हुई प्रगति की वित्त मंत्री प्रत्येक नियामक के साथ इस साल जून में समीक्षा करेंगी। सेठ ने कहा कि नियामकों को सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली पर साइबर हमले के जोखिम से निपटने, संवेदनशील वित्तीय आंकड़ों की रक्षा करने और समग्र प्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिये सक्रियता के साथ काम करने की जरूरत है। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि न केवल लोगों तक वित्तीय पहुंच बढ़ाने बल्कि उनकी आर्थिक बेहतरी के लिये वित्तीय क्षेत्र को और विकसित करने को लेकर आवश्यक नीति तथा विधायी सुधार उपायों को तैयार किया जा सकता है। सेठ ने कहा कि परिषद ने यह भी निर्णय लिया कि बजट में की गयी घोषणा के अनुसार जहां भी विधायी परिवर्तनों की आवश्यकता है, उसमें तेजी लाई जानी चाहिए ताकि सरकार उन मामलों पर अंतिम निर्णय ले सके। उन्होंने यह भी कहा कि परिषद ने अर्थव्यवस्था के लिए शुरुआती चेतावनी संकेतकों और उनसे निपटने को लेकर हमारी तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, नियामकीय गुणवत्ता में सुधार कर वित्तीय क्षेत्र में विनियमित संस्थाओं पर अनुपालन बोझ को कम करने, देश में कंपनियों और परिवारों के मामले में ऋण स्तर, डिजिटल इंडिया की जरूरतों को पूरा करने के लिये केवाईसी (अपने ग्राहक को जानों) को सरल और सुव्यवस्थित करने पर भी चर्चा की गयी। परिषद ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एफएसडीसी उप-समिति के कार्यों तथा परिषद के पूर्व फैसलों के क्रियान्वयन पर भी गौर किया गया। बैठक में रिजर्व बैंक के गवर्नर के अलावा, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के अध्यक्ष देबाशीष पांडा, भारतीय दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के अध्यक्ष रवि मित्तल और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मोहंती शामिल हुए। इसके अलावा परिषद की बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, भागवत किशनराव कराड, वित्त सचिव टी वी सोमनाथन, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा, वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी और वित्त मंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल थे।
-
मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार इस साल मार्च के अंत में सालाना आधार पर 34.22 टन बढ़कर 794.64 टन रहा है। बीते वर्ष मार्च अंत तक रिजर्व बैंक के पास 760.42 टन का स्वर्ण भंडार था। इसमें 11.08 टन का स्वर्ण जमा शामिल है। केंद्रीय बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन :अक्टूबर-2022 शीर्षक से जारी छमाही रिपोर्ट में कहा, ‘‘रिजर्व बैंक के पास इस साल मार्च अंत तक 794.64 टन स्वर्ण भंडार (56.32 टन स्वर्ण जमा समेत) था।'' रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 437.22 टन सोना विदेशों में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) में सुरक्षित रखा गया है। जबकि 301.10 टन सोना देश में रखा गया है। मूल्य के हिसाब से कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च, 2023 में बढ़कर 7.81 प्रतिशत हो गयी जो सितंबर, 2022 में 7.06 प्रतिशत थी। छमाही के दौरान मुद्रा भंडार इस साल मार्च में बढ़कर 578.45 अरब डॉलर रहा, जो सितंबर, 2022 में 532.66 अरब डॉलर था। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, सोना, विशेष आहरण अधिकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में रखा भंडार शामिल हैं।
- नई दिल्ली। स्वीडन के कॉलर पहचान ऐप ट्रूकॉलर के यूजर्स की संख्या भारत में 25 करोड़ को पार कर गई है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी एलन मामेदी का मानना है कि कंपनी के लिए भारत में अब भी वृद्धि की बहुत गुंजाइश है।उन्होंने कहा कि नए नियमनों के आने के बाद ट्रूकॉलर की गोपनीयता-केंद्रित, अनुमति-आधारित प्रणाली में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। मामेदी ने कहा कि कंपनी भारत में डेटा सुरक्षा के नए नियमों का पालन करेगी और संचार को सुरक्षित और सरल बनाने के लिए सभी उपायों का स्वागत करती है।मामेदी हाल ही में कंपनी के मुख्य रणनीति अधिकारी और सह-संस्थापक नमी जर्रिंगलम के साथ भारत आए थे। उन्होंने कहा कि कंपनी कॉलर नेम प्रजेंटेशन पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के सुझाव की प्रशंसा करती है और इस संबंध में भविष्य में भी सहयोग करेगी। ने परेशान करने वाले कॉल और संदेशों का समाधान करने के लिए हाल ही में दूरसंचार कंपनियों को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा था। ञ्जह्म्ह्वद्गष्ड्डद्यद्यद्गह्म् ने कहा कि वह अनचाहे और स्पैम कॉल-मैसेज से बचाने के लिए अपनी सेवा के मूल पहलुओं पर अब भी केंद्रित है। मामेदी ने बताया, कंपनी की भारत में भी वृद्धि की बहुत गुंजाइश है। यहां हमारे इस समय 25 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।
- नयी दिल्ली। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण भारत का सोने का आयात 2022-23 में 24.15 प्रतिशत घटकर 35 अरब डॉलर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में पीली धातु का आयात 46.2 अरब डॉलर रहा था।आंकड़ों के अनुसार, अगस्त, 2022 से फरवरी, 2023 के दौरान सोने के आयात आयात में वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में रही। मार्च, 2023 में यह बढ़कर 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह एक अरब डॉलर रहा था। हालांकि, बीते वित्त वर्ष में चांदी का आयात 6.12 प्रतिशत बढ़कर 5.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया।सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है। आयात और निर्यात का अंतर व्यापार घाटा कहलाता है। वित्त वर्ष 2022-23 में व्यापार घाटा 267 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 191 अरब डॉलर रहा था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, सोने पर ऊंचे आयात शुल्क और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण पीली धातु के आयात में गिरावट आई है। एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘भारत ने अप्रैल-जनवरी, 2023 के दौरान लगभग 600 टन सोने का आयात किया। ऊंचे आयात शुल्क की वजह से यह घटा है। सरकार को घरेलू उद्योग की मदद करने के लिए शुल्क के हिस्से पर विचार करना चाहिए।'' भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। सोने के आयात से देश के आभूषण उद्योग की मांग को पूरा किया जाता है। मात्रा के लिहाज से भारत सालाना 800-900 टन सोने का आयात करता है। बीते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात तीन प्रतिशत घटकर लगभग 38 अरब डॉलर रहा है। चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने पिछले साल सोने पर आयात शुल्क 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।
-
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा है कि कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं मंदी की कगार पर हैं लेकिन भारत के मंदी में जाने की कोई संभावना नहीं हैं। श्रीमती सीतारामण ने कल बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में कहा इसके बावजूद भारत आत्मसंतोष नहीं कर सकता क्योंकि देश ने वर्ष 2047 तक विकसित और उन्नत अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य तय किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढा़ंचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये है जबकि 2019 में 4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। -
नयी दिल्ली. भारत में आधे से ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ता समाचार पढ़ने और देखने के लिए ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और इनमें से आधे लोग समाचार के लिए भरोसे को एक अहम कारक मानते हैं। मीडिया कंपनी कांतार और गूगल ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। इस रिपोर्ट के अनुसार, समाचारों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा दिलचस्पी (63 प्रतिशत या 23.8 करोड़) है जबकि शहरी इलाकों में यह सिर्फ 37 प्रतिशत है। रिपोर्ट कहती है कि भारतीय भाषाओं में 52 प्रतिशत या 37.9 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता विभिन्न समाचार ऐप/ वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सएप संदेश और यूट्यूब आदि पर ऑनलाइन समाचार देखते और पढ़ते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 48 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम पारंपरिक टीवी चैनलों की तुलना में अधिक लोकप्रिय है। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत में 72.9 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता हैं। कांतार ने डिजिटल माध्यम पर आठ भारतीय भाषाओं में समाचार देखने के बारे में समझ बढ़ाने के लिए 14 राज्यों के 16 शहरों में लगभग 4,600 लोगों से बात की और 64 चर्चा सत्रों का आयोजन किया। उसने अपने परीक्षण में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के इंटरनेट उपभोक्ताओं को शामिल किया। ऑनलाइन समाचार उपभोक्ताओं के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा खंड वीडियो रहा, जिसके बाद पढ़ने वाले और उसके बाद सुनने वाले समाचार रहे। वीडियो की मांग सबसे अधिक (81 प्रतिशत) बंगाली सामग्री के लिए, उसके बाद तमिल (81 प्रतिशत) फिर तेलुगु (79 प्रतिशत), हिंदी (75 प्रतिशत), गुजराती (72 प्रतिशत), मलयालम (70 प्रतिशत), मराठी और कन्नड़ (66-66 प्रतिशत) हैं। पढ़े जाने वाले समाचार में सबसे ज्यादा गुजराती और कन्नड़ (20 प्रतिशत) और मराठी (18 प्रतिशत) हैं। सुनने वाले समाचार में सबसे ज्यादा मांग मराठी और मलयालम (16 प्रतिशत) हैं। ऑनलाइन समाचार जानने के लिए 93 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर यूट्यूब है, जिसके बाद सोशल मीडिया (88 प्रतिशत), चैट ऐप्स (82 प्रतिशत), सर्च इंजन (61 प्रतिशत), समाचार प्रकाशक ऐप्स या वेबसाइट्स (45 प्रतिशत), सुने जाने वाले समाचार (39 प्रतिशत), ओटीटी (ओवर द टॉप) या टीवी (21 प्रतिशत) आदि हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 80 प्रतिशत ऑनलाइन समाचार उपभोक्ताओं को ऐसे समाचार मिलते हैं जो उन्हें संदिग्ध लगते हैं और उनकी प्रामाणिकता जानना मुश्किल होता है।
-
*नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड नई दिल्ली एवम राज्य शासन के बीच हुआ अनुबंध।*
*नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड स्क्वायर रेक्टेंगुलर पाइप बनाने रायगढ़ में लगाएगा संयंत्र।*
रायपुर. नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड ने तहसील तमनार जिला रायगढ़ में लगभग 450 करोड़ रुपए निवेश के साथ स्क्वायर एवं रेक्टेंगुलर पाइप निर्माण हेतु प्लांट लगाने के लिए आज छत्तीसगढ शासन के साथ एम. ओ यू किया। इसमें
6,00,000 टन प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य रखा गया हैं। नए संयत्र लगाने के लिए छत्तीसगढ सरकार के साथ हुए एम.ओ यू पर शासन की ओर से श्री भुवनेश यादव सचिव वाणिज्य एवम उद्योग और कंपनी की ओर से श्री प्रदीप टंडन ने हस्ताक्षर किए।
श्री प्रदीप टंडन में बताया की प्लांट स्थापित होने और उसके संचालन में क्षेत्र के युवाओं को रोज़गार के नये अवसर प्रदान होंगे और यह उद्योग क्षेत्र के विकास में सहभागी बनेगा।नलवा स्पेशल स्टील जिंदल ग्रुप की सहयोगी कंपनी है | -
इंचियोन. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि विश्व बैंक के भावी अध्यक्ष अजय बंगा बहुपक्षीय कर्ज देने वाली एजेंसी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने कॉरपोरेट जगत के अनुभवों का इस्तेमाल करेंगे। 63 वर्षीय बंगा दो जून को विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। वह डेविड मलपास की जगह लेंगे। सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘‘अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप बैंक के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉरपोरेट जगत में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग करेंगे।'' वित्त मंत्री इस समय एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हैं।
-
नयी दिल्ली. मदर डेयरी ने 'धारा' ब्रांड के तहत बिकने वाले अपने खाद्य तेलों का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल कीमतों में आई गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है। मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नए एमआरपी के साथ धारा तेल अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) को खाना पकाने के काम आने वाले तेल के दाम घटाने का निर्देश दिया था। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘धारा खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटाए गए हैं। यह कटौती विभिन्न किस्मों मसलन सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल में की गई है।" मूल्य कटौती के बाद धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर का पैक) का दाम 170 रुपये से घटकर 150 रुपये रह गया है। धारा रिफाइंड राइस ब्रान का दाम 190 से घटकर 170 रुपये लीटर पर आ गया है। धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल का दाम 175 रुपये से घटकर 160 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इसी तरह धारा मूंगफली तेल का दाम 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये प्रति लीटर किया गया है। -
नई दिल्ली। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने निर्देश दिया है कि खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को शीघ्रता से मिलना चाहिए। कुछ कंपनियों ने अपने उत्पाद के दाम कम नहीं किए हैं और जिनका अधिकतम खुदरा मूल्य दूसरे ब्रांडों से अधिक है, ऐसी कम्पनियों को कीमतें कम करने की सलाह दी गई है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने संबंधित पक्षों के साथ आज एक बैठक में खाद्य तेल की कीमतों की समीक्षा की। बैठक के दौरान बताया गया कि पिछले दो महीनों में विभिन्न खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में दो सौ से ढाई सौ डॉलर प्रति टन की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा बाजारों में इसका असर दिखने में समय लगेगा।
-
नई दिल्ली। मदर डेयरी ने ‘धारा’ ब्रांड के तहत बिकने वाले अपने खाद्य तेलों का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल कीमतों में आई गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है।
मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नए MRP के साथ धारा तेल अगले सप्ताह बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। खाद्य मंत्रालय ने खाद्य तेल उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) को खाना पकाने के काम आने वाले तेल के दाम घटाने का निर्देश दिया था।मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘धारा खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटाए गए हैं। यह कटौती विभिन्न किस्मों मसलन सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल में की गई है।’मूल्य कटौती के बाद धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर का पैक) का दाम 170 रुपये से घटकर 150 रुपये रह गया है। धारा रिफाइंड राइस ब्रान का दाम 190 से घटकर 170 रुपये लीटर पर आ गया है। धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल का दाम 175 रुपये से घटकर 160 रुपये प्रति लीटर रह गया है। इसी तरह धारा मूंगफली तेल का दाम 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये प्रति लीटर किया गया है। -
नई दिल्ली।. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद भारतीय बाजार गुरुवार को पांच महीने उच्चस्तर पर बंद हुए। फेड चेयरमैन जीरोम पॉवेल की टिप्पणी के बाद ज्यादातर वैश्विक बाजारों में कारोबार मिलाजुला रहा, जिसमें पॉवेल ने जून में ब्याज बढ़ोतरी पर विराम लगाने का संकेत दिया है। उन्होंने हालांकि इस साल बाद में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बहुत अहमियत नहीं दी। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से उभरते बाजारों को लेकर सेंटिमेंट मजबूत बनाने में मदद मिली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,414 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को 556 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 61,749 पर बंद हुए। निफ्टी में 166 अंकों का इजाफा हुआ और 18,256 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों का यह बंद स्तर 19 दिसंबर के बाद का सर्वोच्च स्तर है। पिछले 10 में से नौ कारोबारी सत्रों में बढ़त दर्ज करने वाला सेंसेक्स अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर से महज 2.4 फीसदी पीछे है। सेंसेक्स ने 1 दिसंबर को 63,284 का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था।देसी बाजारों में बढ़ोतरी को एचडीएफसी द्वय और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सहारा दिया। सकारात्मक तिमाही नतीजे और बेहतर आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की अवधारणा को ऊंचा रखा। पीएमआई अप्रैल में बढ़कर 57.2 हो गया, जो इससे पिछले महीने 56.4 था। लगातार 22 महीनों से पीएमआई 50 से ऊपर बरकरार है। पीएमआई का 50 से ज्यादा रहना विस्तार का संकेत देता है। इसी तरह जीएसटी संग्रह भी अप्रैल में अब तक के सर्वोच्च मासिक स्तर पर पहुंच गया।बीए्सई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 30,000 करोड़ रुपये बढ़ा।मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, चौथी तिमाही में मजबूत आय और पिछले पांच दिनों में एफआईआई की तरफ से अच्छी खरीदारी ने बाजार को जरूरी सहारा दिया। प्रमुख देसी आर्थिक आंकड़े भी उत्साहजनक रहे हैं। बाजार का ढांचा सकारात्मक बना हुआ है और निफ्टी धीरे-धीरे पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले मजबूती हासिल कर रहा है। -
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 940 रुपये उछलकर 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रात की तेजी के बाद घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया।’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गयी।गांधी ने कहा कि मानक ब्याज दर में 25 आधार अंक (चौथाई प्रतिशत) की हालिया बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगली बैठक से सख्त मौद्रिक नीति पर रोक लगाने के संकेत से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने के कारण गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई। -
नयी दिल्ली. दो-पहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने इलेक्ट्रिक-दोपहिया वाहन वीडा का देश के लगभग 100 शहरों में विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वीडा ब्रांड फिलहाल बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में पहले से ही है। इन शहरों में 50 स्थानों पर 300 चार्जिंग स्टेशन हैं। वहीं कंपनी की विस्तार योजनाएं आठ नए शहरों- पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालीकट और कोच्चि के लिए हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि सभी नई बुकिंग और ग्राहकों को आगे की जाने वाली बिक्री नए मूल्यों में की जाएगी। वीडा वी1 प्लस की कीमत अब 1,19,900 रुपये और वीडा वी1प्रो की कीमत अब 1,39,900 रुपये होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्यों में दी जाने वाली अलग-अलग सब्सिडी के आधार पर देश में इसके मूल्य अलग-अलग होंगे। उदाहरण के लिए, गुजरात में राज्य की सब्सिडी मिलाकर वीडा वी1प्लस 99,900 रुपये और वीडा वी1 प्रो 1,19,900 रुपये (एक्स-शोरूम) मूल्य में मिलेंगे। हीरो मोटोकॉर्प के इमर्जिंग मोबिलिटी बिज़नेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने कहा, “हरित परिवहन को जन-जन तक ले जाने और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणी की वृद्धि में तेजी लाने के लिए हम पूरे देश में वीडा का तेज विस्तार कर रहे हैं।”
-
नयी दिल्ली. होंडा कार्स इंडिया अगले महीने बाजार में अपनी मध्यम आकार की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) उतारने जा रही है। कंपनी ने इस वाहन को ‘एलिवेट' का नाम दिया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘वैश्विक मॉडल की तरह विकसित एलिवेट को अगले महीने वैश्विक रूप से पेश किया जाएगा।'' कंपनी ने कहा कि एलिवेट को दुनियाभर में एसयूवी की भारी मांग को पूरा करने के लिए नए वैश्विक मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है। कंपनी ने बताया कि आगामी मॉडल को वैश्विक रूप से सबसे पहले भारत में पेश किया जाएगा। जापानी वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी होंडा कार्स इंडिया देश में फिलहाल सिर्फ दो मॉडल- ‘सिटी' और ‘अमेज' बेच रही है। कंपनी देश में तेजी से मजबूत हो रहे एसयूवी खंड में एलिवेट के साथ दोबारा प्रवेश करती दिख रही है। देश में कुल यात्री वाहनों में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी एसयूवी खंड की है।
-
नयी दिल्ली. ऑनलाइन सम्मेलन के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस (जेडवीसी) को पूरे देश के लिये दूरसंचार लाइसेंस मिला है। इससे कंपनी टेलीफोन सेवाओं के साथ-साथ कंपनियों को उपक्रम आधारित सेवाओं की पेशकश कर सकेगी। अमेरिकी कंपनी जूम अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिये ‘वॉयस' और वीडियो कॉन्फ्रेंस की सेवाएं दे रही है।
कंपनी ने बयान में कहा, जूम वीडियो कम्युनिकेशंस की इकाई जेडवीसी इंडिया को दूरसंचार विभाग से एकीकृत लाइसेंस मिला है। कंपनी को यह लाइसेंस पूरे देश में एनएलडी (नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस) और आईएलडी (अंतरराष्ट्रीय लॉन्ग डिस्टेंस) पहुंच के साथ मिले हैं। इस लाइसेंस के साथ कंपनी भारत में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा अन्य इकाइयों को अपनी क्लाउड आधारित निजी शाखा एक्सचेंज (पीबीएक्स) सेवा- जूम फोन की पेशकश कर सकेगी। जेवीसी के महाप्रबंधक और प्रमुख (भारत तथा दक्षेस क्षेत्र) समीर राजे ने कहा, ‘‘जूम फोन के साथ भारत की कंपनियां और बहुराष्ट्रीय इकाइयां अपने हिसाब से कार्य परिवेश तैयार करने के साथ कर्मचारियों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा दे सकती हैं और ग्राहक अनुभव को बेहतर बना सकती हैं।'' पीबीएक्स उद्यमों के लिए एक स्थानीय टेलीफोन एक्सचेंज के रूप में काम करता है और कॉन्फ्रेंस कॉल सेवाओं के प्रबंधन में उनकी मदद करता है। - नयी दिल्ली ।” वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि 675 उत्पादों के लिए अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण मानदंड पर विचार चल रहा है। इसका लक्ष्य दोयम दर्जे के उत्पादों का आयात रोकने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देना है। गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) के अंतर्गत आने वाले उत्पादों को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को सूचित किये बिना और बीआईएस चिह्न के बिना बनाया नहीं जा सकता, उनका व्यापार या आयात भी नहीं किया जा सकता। गोयल के पास उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय भी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, इस वर्ष अभी तक, 316 उत्पादों के लिए 58 मसौदा क्यूसीओ विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर 675 उत्पाद 14 मंत्रालयों के विचाराधीन हैं ताकि गुणवत्ता की यह संस्कृति हमारे आज के कामकाज में व्याप्त हो। इससे हमें लागत कम करने, प्रतिस्पर्धा में सुधार करने, निर्यात को बढ़ावा देने, रोजगार सृजित करने और ब्रांड इंडिया की छवि को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।”
- नयी दिल्ली । इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल्स ऑफ आईसीएआई (आईआईआईपीआई) ने दिवाला पेशेवरों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रम शुरू करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद के साथ करार किया है। बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों संस्थानों ने इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। आईआईआईपीआई के सदस्यों के कार्यक्रम में पेशेवरों के नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत आईआईएम-अहमदाबाद परिसर में पांच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-
वाशिंगटन ।भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी अजय बंगा बुधवार को निर्विरोध विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष नियुक्त हो गये। वह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। विश्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बंगा की नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा, "विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया। उनका पांच साल का कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा।" मास्टरकार्ड इंक के पूर्व प्रमुख बंगा फिलहाल जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।
विश्व बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल को बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है। अप्रैल में संपन्न बैठक में इस विकास प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। इसके अलावा विकासशील देशों के समक्ष मौजूद मुश्किल विकास चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर भी मिलकर काम करना है। बंगा दुनिया के शीर्ष वित्तीय संस्थानों- विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में से किसी की भी कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति और पहले सिख-अमेरिकी हैं। बंगा का जन्म और पालन-पोषण भारत में ही हुआ था। बंगा को भारत सरकार वर्ष 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गत फरवरी में 63 वर्षीय बंगा को विश्व बैंक के मुखिया पद के लिए नामित करने की घोषणा की थी। बाइडन ने कहा था कि बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में इस वैश्विक संस्था की अगुवाई करने के लिए सक्षम हैं। बंगा अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी काम कर चुके हैं। वह 'पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका' के सह-प्रमुख थे। वह वर्ष 2020-22 के दौरान इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानद चेयरमैन रहे हैं। इसके अलावा वह एक्सर के चेयरमैन और टेमासेक के स्वतंत्र निदेशक भी हैं। इसके पहले वह अमेरिकन रेडक्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाऊ इंक के निदेशक मंडल का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच के संस्थापक ट्रस्टी और बराक ओबामा के समय गठित साइबर-सुरक्षा आयोग के सदस्य भी रहे। बैंक बोर्ड के सदस्यों ने सोमवार को बंगा का चार घंटे तक साक्षात्कार लिया, फिर उन्हें चुना गया। बोर्ड के 25 में से 24 सदस्यों ने बंगा के पक्ष में मतदान किया जबकि रूस अनुपस्थित रहा।
-
नई दिल्ली। डुकाटी ने भारत में अपना नया मॉडल मॉन्स्टर एसपी लॉन्च कर दिया है। बाइक का उद्देश्य ट्रैक-फोकस राइडिंग अनुभव देना है और इसकी कीमत 15.95 लाख रखी गई है। इच्छुक खरीदार अब डुकाटी मॉन्स्टर एसपी को अधिकृत डीलर के पास बुक कर सकते हैं और डिलीवरी तुरंत शुरू हो जाएगी। डुकाटी मॉन्स्टर एसपी भारतीय बाजार में कावासाकी Z900, Triumph Street Triple R और BMW F900R जैसी अन्य प्रीमियम मोटरसाइकिलों के साथ कंपटीशन करेगी।
डुकाटी मॉन्स्टर एसपी में आपको टेस्टास्ट्रेटा 11° इंजन मिलेगा, जिसमें लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व ट्विन के साथ डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन है, जो असरदार परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 9,250 RPM पर 111 HP का मैक्सिमम पावर आउटपुट और 6,500 RPM पर 93 NM का पीक टॉर्क आउटपुट जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जिसमें एक स्लिपर क्लच और एक क्विकशिफ्टर शामिल है, जो बाइक की पूरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।परफॉर्मेंस की बात करें, डुकाटी मॉन्स्टर एसपी में हाई-एंड सस्पेंशन कंपोनेंट्स जैसे एडजस्टेबल ओहलिन्स फोर्क्स और शॉक एब्जॉर्बर के साथ-साथ एल्युमिनियम स्विंगआर्म, स्टीयरिंग डैम्पर और टर्मिग्नोनी साइलेंसर है जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों को बेहतर बनाता है।डुकाटी मॉन्स्टर एसपी में 4.3 इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉर्नरिंग एबीएस, तीन राइडिंग मोड्स और डीटीसी, डीडब्ल्यूसी और लॉन्च कंट्रोल के लिए कस्टमाइजेबल लेवल सहित कई शानदार फीचर दिए गए हैं। ये फीचर बाइक की परफॉर्मेंस और कंट्रोल को बढ़ाती हैं। डुकाटी मॉन्स्टर एसपी का वजन 186 किलोग्राम है, जो स्टैंडर्ज वर्ज़न की तुलना में 2 किलोग्राम कम है। इस वज़न को कम करने के लिए हल्के फ्रंट ब्रेक, लिथियम-आयन बैटरी और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए ओहलिन्स सस्पेंशन सेटअप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सारी चीजें बाइक की चुस्ती और हैंडलिंग को बढ़ाते हैं, जिससे यह ट्रैक-फोकस्ड राइड के लिए बढ़िया बन जाती है। -
नई दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोना 60 हजार और चांदी 76 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की तेजी के साथ 60,740 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 60,628 रुपये था।
सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की तेजी के साथ 60,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,707 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 60,780 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।चांदी भी चमकी, भाव 76 हजार रुपये पारसोने के साथ चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखी गई। बुधवार को MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 15 रुपये की तेजी के साथ 76,263 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 53 रुपये की तेजी के साथ 76,301 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 76,444 रुपये का उच्च स्तर और 76,263 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे। - नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से मिले- जुले रुझान के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स 242 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी में 83 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,147.65 पर बंद हुआ।BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 242.27 अंक यानी 0.40 फीसदी मजबूत होकर 61,354.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,486.24 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 61,255.00 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 82.65 अंक यानी 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,147.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,180.25 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,101.75 तक आया।आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, NTPC, टाटा स्टील, मारुति और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टेक महिंद्रा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.92 फीसदी तक चढ़े।वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान सन फार्मा के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.45 फीसदी तक गिर गए।









.jpeg)




.jpg)

.jpg)



.jpg)


.jpg)


.jpg)
