वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे का मंगलवार की शाम बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे लंबे समय से रायपुर दूरदर्शन में समाचार एकांश में संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे। श्री कमल दुबे नेे न्यूज चैनल आज तक के प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया। उनके निधन से बिलासपुर पत्रकार जगत में शोक का वातावरण है। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार 11 सितंबर के उनके विनोबानगर स्थित निवास स्थान से पं. देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे।



.jpg)

.jpg)


.jpg)


.jpg)

Leave A Comment