ब्रेकिंग न्यूज़

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में दिखा भारी उत्साह

कलेक्टर ने फूल मालाओं से किया किसानों का स्वागत 
धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी 
इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर शुरू की धान तौलाई 
बिलासपुर/जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान श्री भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की। कलेक्टर ने श्री यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का फूल माला से स्वागत किया। 
        कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान श्री भुजबल यादव, श्री ओमकार प्रसाद, श्री शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं। हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। श्री भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा श्री बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english