ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला...तीनों की मौत
राजनांदगांव में टक्कर से दूर गिरे, टुकड़ों में बंटी लाश
राजनांदगांव/ राजनांदगांव केजिले में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। युवक बाइक से दूर जाकर गिरे, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मामला घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भुवन यादव (30), तुलेश्वर यादव (26) और नारद यादव (30) शामिल है। तीनों मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की हड्डियां तक चकनाचूर हो गईं।




.jpg)

.jpg)






.jpg)
Leave A Comment