ब्रेकिंग न्यूज़

निगम भिलाई में मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई आयुक्त ने

 भिलाईनगर।  राष्ट्रीय मतदाता दिवस परिपालन में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया।  नगर पालिक निगम भिलाई में नगरीय निकाय चुकाव की तैयारी हो चुकी है। जिसको देखते हुए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निगम सभागार में सभी अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। भिलाई क्षेत्र में वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड एवं 35 शारदा पारा केम्प-2 में पार्षद चुनाव कराया जा रहा है। जिसके लिए नागरिको को अपने-अपने वार्ड में प्रत्यासियों का चयन करने मतदान कराया जाना है। 
         आयुक्त पाण्डेय ने दोनो वार्ड के बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियो को दे दिये है। जिससे मतदान करने आये हुए नागरिको को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वार्ड के अधिक से अधिक नागरिको को अपना मद देने प्रोत्साहित करना है। जिससे नागरिक अपने मत का सही उपयोग कर अपने पसंद का अपने वार्ड का प्रत्यासी का चयन कर सके। इस बार निगम का लक्ष्य है 100% मतदान करेंगे, अपने वार्ड का पार्षद चुनेगे । 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english