ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने ली बैठक

फसलों की बिक्री हेतु मार्केटिंग व्यवस्था एवं किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम दिलाने के उपायों के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा
बालोद/
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों को प्रोत्साहित करने एवं फसलों की बिक्री हेतु मार्केटिंग व्यवस्था तथा किसानों को उनके उत्पाद के वाजिब दाम दिलाने के उपायों के संबंध में आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि उत्पाद समूह के प्रतिनिधियों के साथ ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों की बिक्री हेतु मार्केटिंग व्यवस्था एवं किसानों को उनके उत्पादों के वाजिब दाम दिलाने के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने ग्रीष्म कालीन धान के बदले अन्य फसलों की आसानी से बिक्री सुनिश्चित कराने अधिकारियों को इसके लिए मार्केटिंग प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने फसलों की सुरक्षित रखरखाव हेतु कोल्ड स्टोरेज बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु किसानों को वित्तीय सहायता एवं उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर हर तरह से प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
    बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्डवार किसानों को धान के बदले अन्य फसलों के उत्पादन हेतु अपने-अपने विकासखण्डों में आयोजित किए गए कृषक जन चैपाल के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक विकासखण्डों में ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेने हेतु इच्छुक किसानों की कुल संख्या, कुल बोनी रकबा आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा विकासखण्डवार ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेेने हेतु इच्छुक किसानों की कुल संख्या एवं धान और अन्य फसलों की कुल बोनी रकबा के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में अधिकारियों ने रबी सीजन के अंतर्गत लगाए गए फसलों की फसलवार क्षेत्राच्छादन एवं कुल रकबे आदि की भी जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने पावर पाइंट प्र्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने विकासखण्डों में पानी की बचत के उपाय सुनिश्चित करने हेतु किसानों द्वारा अपने-अपने गांवों में ग्रीष्कालीन धान के बदले अन्य फसल लेने के अलावा अन्य उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित कृषि उत्पाद समूह के सदस्यों से भी किसानों की उत्पादों की समुचित बिक्री एवं उनका उचित दाम दिलाने के उपायों के संबंध में चर्चा की। बैठक में कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री एसएन ताम्रकार एवं अन्य अधिकारियों के अलावा निजी क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english