श्री ज्ञानेश्वर तिवारी (बबला) की पार्थिव काया पंचतत्व में विलीन
- नम आंखों से परिजनों और ग्रामवासियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी
बेमेतरा। पथर्रा (जिला बेमेतरा) निवासी श्री ज्ञानेश्वर तिवारी (बबला) की पार्थिक काया आज पंचत्तव में विलीन हो गई। उनका अंतिम संस्कार आज 14 फरवरी को उनके गृहग्राम पथर्रा में किया गया। मुखाग्नि उनके भतीजे अभय तिवारी ने दी।
उनकी अंतिम यात्रा में प्रदीप चौबे, रविन्द्र मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, रूपेश पांडे, रितेश पांडे, भूपेन्द्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. विवेक तिवारी, राकेश शर्मा, पीयूष मिश्रा, डॉ. सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रणीश चौबे, नीरज चौबे, सुयश तिवारी, नवीन तिवारी, सुनील तिवारी, राजेश्वर तिवारी, अविनाश तिवारी, प्रिंस गुप्ता, निशीकांत तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, विनोद तिवारी, प्रमिल तिवारी, आशुतोष तिवारी, प्रदीप शर्मा, राकेश तिवारी, डॉ. नरेश तिवारी, कमल तिवारी, सचिन तिवारी, प्रवीण तिवारी, अमित तिवारी, अनिल तिवारी, संजीव तिवारी, राहुल तिवारी, आचार्य प्रशांत, विमल बैस, अनिल राजपूत , प्रवीण राजपूत, खेमराम साहू, रामजीवन साहू, बसंत जोशी, सिद्दीकी खान, कर्नल शुक्ला, अमित शुक्ला, नकुल साहू, मुकेश यदु, पुनाराम यदु, सौरभ शर्मा, शालिगराम दुबे, अविनाश मिश्रा, अश्विनी मिश्रा, लालबहादुर शर्मा, विवेक तिवारी, महेश शर्मा, सिद्देश तिवारी, भावेश शर्मा, शिवम तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, मुकेश सिंह, सुनील जाट , लेखराम साहू, नमन ताम्रकार, महंत रामस्वरुप त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामवासी शामिल हुए। अंतेष्टि पश्चात पंडित आशीष तिवारी ने स्व. श्री ज्ञानेश्वर तिवारी के व्यक्तित्व और कृतत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री ज्ञानेश्वर तिवारी का 61 वर्ष की आयु में गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया था। वे पथर्रा के पूर्व मालगुजार स्व. श्री रामबिशाल तिवारी एवं स्व. श्रीमती फेकन बाई तिवारी के कनिष्ठ पुत्र, स्व. चंडीप्रसाद उपाध्याय (टेकारी- करही वाले) के नाती, स्व. शारदाप्रसाद उपाध्याय और स्व. दुर्गाप्रसाद उपाध्याय के भांजे, स्व. राजेन्द्र तिवारी, राजेश्वर तिवारी, स्व. रमा पांडे, शकुन मिश्रा, चंद्रकांता चौबे, बीना तिवारी और मीना मिश्रा के छोटे भाई तथा नीता तिवारी के पति और डॉ. मेहा तिवारी के पिता थे।












.jpg)
.jpg)
Leave A Comment