ब्रेकिंग न्यूज़

 बेमेतरा जिले के संबलपुर में हुआ कोटवार सम्मेलन

 बेमेतरा। जिले के पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्रांतर्गत के ग्राम कोटवारगण का कोटवार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस चौकी संबलपुर परिसर में किया गया। इस सम्मेलन में ग्राम कोटवारो को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में बताया व महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने के लिए बताया गया।

  एसएसपी बेमेतरा  रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कोटवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ग्राम के सुरक्षा कवच है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाएं और ग्रामो में होने वाली अवैध गतिविधियां जिनमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा आदि व अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी देने और ऐसे लोगो पर निगरानी रखने को निर्देशित किया गया। सभी को आपसी भाई चारे के साथ रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने, किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने तथा उन्होने अफवाहों से बचने, शांति व्यवस्था बनाये रखने, हम सब को मिलकर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना है। साथ ही साइबर फ्राड के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english