ब्रेकिंग न्यूज़

 बिलासपुर स्टेशन में जरूरतमंद यात्रियों के लिए निःशुल्क बैटरी कार सेवा का शुभारंभ

 -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की अभिनव पहल: 

-बिलासपुर स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई गई 04 बैटरी कार की सुविधा । 
- बुजुर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों सहित जरुरतमंद यात्रियों को मिलेगी स्टेशन प्रवेश द्वार तथा पार्किंग तक निःशुल्क बैटरी कार की सुविधा । 
 बिलासपुर ।   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और अभिनव पहल की गई है। बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली माताएं एवं अन्य जरूरतमंद यात्रियों के लिए निःशुल्क बैटरी कार सेवा की शुरुआत आज दिनाँक 21 मार्च 2025 से की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार तथा प्रवेश द्वार से पार्किंग तक आरामदायक एवं सुरक्षित पहुंच प्रदान करना है।
       यह बैटरी कार सेवा पर्यावरण अनुकूल है और प्रदूषण रहित परिवहन साधन के रूप में कार्य करेगी। रेलवे प्रशासन ने इस पहल के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष व्यवस्था की है। स्टेशन परिसर में बैटरी कार के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बिलासपुर स्टेशन में कुल 04 बैटरी कार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें से 02 गेट क्रमांक 01 में तथा 02 गेट क्रमांक 04 में उपलब्ध रहेगी । यह सुविधा जरूरतमंद यात्रियों को गेट से पार्किंग तक आने-जाने के लिए उपलब्ध रहेगी जिससे उन्हे अस्थायी पार्किंग तक आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी ।
 सेवा की मुख्य विशेषताएं: 
 -निःशुल्क सुविधा : बुजुर्ग, दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाएं एवं अन्य जरूरतमंद यात्री इस सेवा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। 
- सहज उपलब्धता: स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक बैटरी कार की सेवा उपलब्ध होगी।
 -पर्यावरण के अनुकूल: बैटरी से चलने वाली यह कारें शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करती हैं जो कि पर्यावरण अनुकूलन होती है | 
  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने कहा "बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुविधा एवं आराम को प्राथमिकता देता है। यह निःशुल्क बैटरी कार सेवा जरूरतमंद यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सभी जरूरत मंद यात्रियों को निशुल्क, सुगम परिवहन की सुविधा मिलेगी इसके साथ ही उनके  समय की बचत होगी । जरूरतमंद यात्रीगण कृपया इस सुविधा का सदुपयोग करें |

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english