ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने की जल जतन अभियान के कार्यों की समीक्षा

 जल वाहिनी समितियों को सक्रिय करने तथा पानी के अपव्यय को रोकने हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

बालोद, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियांे की बैठक लेकर जल संरक्षण के उपायों के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में अधिक से अधिक जल वाहिनी समितियों का गठन कर उन्हें सक्रिय करने तथा पानी के अपव्यय को रोकन हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, उप संचालक कृषि तथा जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण सेवा यांत्रिकी आदि विभागों के कार्यपालन अभियंताओं के अलावा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को सरफेस वाटर का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने तथा नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों में अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने खरीफ एवं रबी दोनों सीजनों में किसानों को धान के बदले अन्य फसलों के पैदावार के लिए पे्ररित करने के भी निर्देश दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के अंतर्गत जिले में गन्ने के क्षेत्राच्छादन को बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को धान के बदले शाक, सब्जी एवं दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए पे्ररित किया जा रहा है। श्री चन्द्रवाल ने जिले में चलाए जा रहे जल जतन अभियान में आम जनता के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चैपाल लगाकर एवं दीवाल लेखन और नुक्कड़, नाटक आदि के माध्यम से जनता को पानी के सदुपयोग के लिए पे्ररित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने महिला कमाण्डों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english