भारी बारिश के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने परियागुड़ा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
बस्तर। बस्तर में हो रही लगातार बारिश से कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के बीच आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने ग्राम परियागुड़ा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों व प्रभावित सड़कों की ओर न जाने की अपील की है।
Leave A Comment