बस्तर दशहरा: आज हुआ कुटुम्ब जात्रा विधान
जगदलपुर । 75 दिनों तक चलने वाला विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। बस्तर दशहरा में आज दोपहर को कुटुम्भजात्रा विधान सम्पन्न हुआ। इस विधान में बस्तर दशहरा में शामिल होने आए सभी ग्राम देवी-देवताओं की जगदलपुर के महात्मा गांधी स्कूल प्रारंण में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद विदाई दी गई।
कुटुम्ब जात्रा रस्म निभाने के लिए आज दोपहर को राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव तथा मां दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप बाजे-गाजे के साथ पैदल महात्मा गांधी स्कूल पहुंचे। इसी के साथ बस्तर दशहरा में शामिल होने जगदलपुर आए बस्तर संभाग के सभी ग्राम देवी-देवता भी महात्मा गांधी स्कूल पहुंचे। महात्मागांधी स्कूल में सभी ग्राम देवी देवताओं की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद उनकी ससम्मान विदाई दी गई। इसे ही कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान कहते हैं। आगामी मंगलवार को शक्तिपीठ दन्तेवाड़ा से बस्तर दशहरा में शामिल होने आयी मावली माता की डोली विदाई के साथ ही 75 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे का समापन हो जाएगा।













.jpg)
Leave A Comment