सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्रों में निर्धारित समयावधि में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें: कलेक्टर
-समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
-प्रत्येक पात्र कृषकों के शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित करने एवं किसानों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुख्ता उपाय करने को कहा
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले के प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन सुबह 08 बजे अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत आज जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी पात्र कृषकों का उनके वास्तविक रकबे के आधार पर उनकी शत प्रतिशत धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए कि सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को अपने धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि के अलावा पेयजल, शौचालय आदि सभी जरूरी सुविधा भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी कार्य को शासन के विशेष प्राथमिकता वाले अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लारपवारही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी सहित नोडल अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचकर धान खरीदी केन्द्र के संपूर्ण व्यवस्थाओं का समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अस्वच्छ, गीली धानों की खरीदी न कराई जाए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान को नमी मापक यंत्र के माध्यम से मापने के उपरांत धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होेने पर किसी भी स्थिति में उस धान की खरीदी नही कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान में नमी की प्रतिशत एकदम कम होेने पर भी उस धान की समुचित जाँच करने को कहा। जिससे कि व्यापारियों और कोचियों के पुराने धान की खरीदी न हो सके। कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों में गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी सुनिश्चित कराने हेतु गेट पास जारी करते समय धान की समुचित जाँच की व्यवस्था कराने को कहा। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सुबह धान खरीदी केन्द्रों में पहुँचने के उपरांत प्रतिदिन गेट पास, आॅनलाईन-आॅफलाईन टोकन की स्थिति, किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाए गए धान की गुणवत्ता आदि का नियमित रूप से जाँच करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य के अंतर्गत रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों द्वारा अपनी संपूर्ण धान की बिक्री करने के पश्चात् उनका अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी बारदानों में अनिवार्य रूप से स्टेनशील लगाने तथा मोटा, पतला, सरना एवं आरबी गोल्ड आदि किस्मों के धान के लिए अलग-अलग स्टेक बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की सूची को भी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने को कहा। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में शामिल गांवों की वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के औसत उपज को भी प्रदर्शित कराने को कहा।


.jpg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment