जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई का आयोजन 8 मार्च को टाउन हॉल में
बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं महिला मड़ई का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल प्रदर्शनी लगाई जाएगी।इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के संबंध में संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।












.jpg)
Leave A Comment