गन्दगी मिलने पर होटल त्रिमूर्ति इन पर 10 हजार रूपये का चालान
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होटल में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत होटल त्रिमूर्ति इन की स्वच्छता व्यवस्था का जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया. इस दौरान गन्दगी मिलने पर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने होटल त्रिमूर्ति इन के सम्बंधित संचालक लोकेश खत्री पर तत्काल 10000 रूपये का ई चालान करते हुए गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.



.jpg)




.jpg)
Leave A Comment