सीमेंट प्लांट एवं वृहद उद्योगों में किया गया सेफ्टी ड्रिल
-कमियों को दूर करने व सुरक्षा उपाय का कड़ाई से पालन करने पर जोर
बलौदाबाजार / कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में स्थित सभी सीमेंट प्लांट एवं अन्य बड़े उद्योगो में को सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिये कमियों को दूर करने व सुरक्षा उपाय का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया।सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिशा शुक्ला ने बताया कि सयंत्रो में सेफ्टी ड्रिल25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया गया।इस दौरान समस्त कारखाने के अधिकारी और कर्मचारियों कि समिति द्वारा सम्पूर्ण कार्यस्थलों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर जानकारी में आई कमियों को दूर किया गया।
कारखानें में असुरक्षित स्थिति से बचाव हेतु कारखाने के फायर टीम, बचाव टीम, मेडिकल टीम व अन्य द्वारा भागीदारी करते हुये सुरक्षा अभ्यास किया गया।इसमें दुर्घटना को रोकने हेतु दल द्वारा सुरक्षा उपकरणों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुये सुरक्षित कार्यपद्धति के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर बधाई एवं शुभकामना के साथ सेफ्टी ड्रिल कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।












Leave A Comment