ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

-बलौदा बाजार में सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केन्द्र
 रायपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बलौदा बाजार जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड भाटापारा के ग्राम मोपर,पलारी के ग्राम ससहा, कसडोल के ग्राम डेराडीह एवं नगर पंचायत पलारी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन  किया गया।
 शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड व चश्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना  आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा 2 महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा  फलदार पौधे,समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिमा, ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।
समाधान शिविरों के जरिए मौके पर ही फाइल तैयार हो रही है और वहीं तुरंत निपटारा भी किया जा रहा है, इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलों के साथ-साथ मनरेगा की लंबित मजदूरी, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल, आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, पेंशन, श्रम कार्ड, जैसी विभिन्न विभागों के योजनाओं से लाभ लेने विशेष रूप से शामिल किया गया है।
  इन शिविरों में केवल आवेदन स्वीकार करने तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा और प्रत्येक आवेदन का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया गया है। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों की जानकारी देते हुए योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। 
 सुशासन सेल्फी बना आकर्षण का केंद्र -  समाधान शिविर में आकर्षक सुशासन सेल्फी का निर्माण किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीण इसमें सेल्फी लेने उत्साहित नजर आये। इसके साथ ही महिला  एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प भी लगाया गया। तेज गर्मी को देखते हुए इस कैम्प में ओआरएस घोल की भी व्यवस्था की गई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english