ब्रेकिंग न्यूज़

 कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

-सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश
 महासमुंद  / शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा सत्रहवें चक्र के अंतर्गत 16 अप्रैल  से 15 सितंबर 2026 तक 11 विषय क्षेत्रों में कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों की जानकारी एवं नामांकन हेतु विद्यार्थी और शिक्षक https://ciet.ncert.gov.in/initiative/moocs-on-swayam पर अवलोकन कर सकते हैं।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का SWAYAM पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही संबंधित विषयों के शिक्षकों को भी इन पाठ्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने कहा गया है। विद्यालय स्तर पर SWAYAM पाठ्यक्रमों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english