प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी घटक अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाओं के साथ निगम कर्मचारियों की बैठक
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक अंतर्गत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से स्व सहायता समूहों की महिलाओं सहायता करने के लिए बैठक में योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित आवासों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा स्व सहायता समूहों की महिलाओं को घर-घर संपर्क कर हितग्राहियों को निर्माण कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। निगम के नोडल अधिकारी अनिल सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सामाजिक विशेषज्ञ किरण चतुर्वेदी, सिविल विशेषज्ञ आदित्य ठाकुर और एम.आई.एस अभिषेक बजाज एवं समस्त पी आई यू की टाइम को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए योजना के लाभ, किस्त भुगतान प्रक्रिया एवं निर्माण पूर्णता के महत्व की जानकारी दी।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्व सहायता समूह की महिलाएं क्षेत्रवार सर्वे कर अप्रारंभ आवासों वाले हितग्राहियों से संपर्क करेंगी, उनकी समस्याओं को समझेंगी तथा निगम प्रशासन के सहयोग से समाधान सुनिश्चित करेंगी। इस पहल से योजना के लंबित प्रकरणों में तेजी आएगी तथा पात्र हितग्राहियों को शीघ्र पक्के आवास का लाभ प्राप्त होगा।
निगम आयुक्त महोदय ने स्व सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और अधिक से अधिक परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।













Leave A Comment