ब्रेकिंग न्यूज़

 सुशासन शिविर से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला

0- हितग्राहियों को मिला उज्जवला योजना का लाभ, 2 हितग्राहियों को महतारी जतन योजना के तहत 20-20 हजार का चेक वितरण
0- नेवसा शिविर में 219 समस्याओं का मौके पर ही समाधान
बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 1 मई  से सुशासन तिहार 2026 का सफल आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहंुच रहा है। इसी क्रम में आज बिल्हा विकासखण्ड के नेवसा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला  बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उपस्थित नागरिकों से चर्चा की और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की। नेवसा समाधान शिविर में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 219 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। शिविर स्थल में अलग-अलग हितग्राही मूलक योजनाओं के आबंटन पत्र, चेक का वितरण भी हितग्राहियों को किया गया।
   मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि सुशासन शिविरों के माध्यम से आज शहर और सुदूर वनांचलों तक योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पहंुच रहा है। आमजनों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का आरंभ किया है। सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्या की सुनवाई और निराकरण हो रहा है। निश्चित तौर पर ग्रामीणों ने योजनाओं के बारे में जाना है और उनका लाभ लेने आगे आ रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन से छ.ग. संवर रहा है।
   शिविर में खाद्य विभाग द्वारा निर्मला धीवर को उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया। 9 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनान्तर्गत स्वीकृति आदेश, 2 किसान हितग्राहियों को ऋण वितरण, 9 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को श्रम विभाग द्वारा महतारी जतन योजना के तहत 20-20 हजार की राशि का चेक वितरण, 2 हितग्रााहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, 5 शिशुओं का अन्नप्रासन, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 3 हितग्राहियों का जॉब कार्ड वितरण, 10 हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया। साथ ही अन्य को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।   
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी,  जिला पंचायत सदस्य अनुसुईया जागेन्द्र कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह,जनपद सदस्य कमला विजय साहू, प्रकाश कमलसेन, सुरेखा मनोज पटेल, उषा सोरठे, राजेन्द्र साहू, श्री उमेश गौरहा, सरपंच, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीइओ श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english